तीन वर्ग Three Orders Chapter 6th 

तीन वर्ग Three Orders Chapter 6th

तीन वर्ग Three Orders Chapter 6th  : संक्षेप में उत्तर दीजिए

तीन वर्ग Three Orders Chapter 6th

प्रश्न 1. फ्रांस के प्रारम्भिक सामन्ती समाज के दो लक्षणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर : फ्रांस के प्रारम्भिक सामन्ती समाज के दो लक्षण निम्नलिखित हैं

  1.  फ्रांस में सामन्तवाद था। कृषक अपने खेतों के साथ-साथ सामन्त के खेतों पर कार्य करते थे। कृषक लॉर्ड को श्रम सेवा प्रदान करते थे और बदले में वे उन्हें सैनिक सुरक्षा देते थे।
  2.  सामन्त और राजाओं के अच्छे सम्बन्ध होते थे। सामन्तों की कई श्रेणियाँ थी; जैसे-ड्यूक या अर्ल, बैरन और नाइट्स।

प्रश्न 2. जनसंख्या के स्तर में होने वाली लम्बी अवधि के परिवर्तनों ने किस प्रकार यूरोप की अर्थव्यवस्था और समाज को प्रभावित किया?

उत्तर : जनसंख्या में हो रही निरन्तर वृद्धि ने तत्कालीन यूरोपीय अर्थव्यवस्था को प्रत्येक दृष्टि से प्रभावित किया। यूरोप की जनसंख्या जो 1000 ई० में लगभग 420 लाख थी बढ़कर 1200 ई० में लगभग 620 लाख और 1300 ई० में 730 लाख हो गई। 13वीं सदी तक एक औसत यूरोपीय आठवीं सदी की अपेक्षा 10 वर्ष अधिक लम्बा जीवन जी सकता था। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की जीवन अवधि छोटी होती थी। इसका कारणे आहार था। पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अच्छा भोजन मिलता था। ग्यारहवीं सदी में जब कृषि का विस्तार हुआ और वह अधिक जनसंख्या का भार सहने में सक्षम हुई तो नगरों में भी वृद्धि होने लगी। नगरों में हाट बाजार, वाणिज्य केन्द्र विकसित हो गए। अर्थव्यवस्था ने गतिशीलता धारण कर ली। लोग आकर नगरों में रहने लगे। कालान्तर में पश्चिम एशिया के साथ व्यापारिक मार्ग स्थापित हो गए।

प्रश्न 3. नाइट एक अलग वर्ग क्यों बने और उनका पतन कब हुआ?

उत्तर : नवीं सदी में यूरोप में स्थानीय युद्ध प्रायः होते रहते थे। शौकिया कृषक सैनिक पर्याप्त नहीं थे। और एक कुशल घुड़सवार सेना की आवश्यकता थी। इस आवश्यकता ने ही एक अलग वर्ग ‘नाइट’ को जन्म दिया। लॉर्ड नाइट से जुड़े हुए थे। नाइट अपने लॉर्ड को एक निश्चित राशि प्रदान करता था और युद्ध में उसकी ओर से लड़ने का वचन देता था। 12वीं सदी आते-आते नाइट का पतन हो गया।

प्रश्न 4. मध्यकालीन मठों का क्या कार्य था?

उत्तर : मध्यकाल में चर्च के अतिरिक्त धार्मिक गतिविधियों का केन्द्र मठ भी थे। मठ आबादी से दूर स्थापित थे। मठों में भिक्षु रहा करते थे। वे प्रार्थना करते, अध्ययन करते और कृषि का भी कुछ कार्य। करते रहते थे। मठों का मुख्य कार्य धार्मिक प्रचार-प्रसार करना था। मठों ने कला के विकास में भी । योगदान दिया।

संक्षेप में निबन्ध लिखिए

प्रश्न 5. मध्यकालीन फ्रांस के नगर में एक शिल्पकार के एक दिन के जीवन की कल्पना कीजिए और इसका वर्णन करिए।

उत्तर : अध्यापक की सहायता से छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 6. फ्रांस के सर्फ और रोम के दास के जीवन की दशा की तुलना कीजिए।

उत्तर : फ्रांस के सर्फ और रोम के दास के जीवन की दशा की तुलना

  1.  फ्रांस के सर्फ या कृषि दास को अपने लॉर्ड की जागीर का काम करना होता था। काम करने के दिन निश्चित होते थे। रोम का दास अधिक त्रस्त था। उससे कभी भी कोई-सा भी काम कराया जाता था।
  2. सर्फ प्राय: अपने परिवार के लॉर्ड के यहाँ कार्य करते थे। रोम के दासों के साथ ऐसा नहीं था। उन्हें अन्य स्थानों पर भी काम करना पड़ता था।
  3. सर्फ के पास गुजारे के लिए लॉर्ड का एक भूखण्ड होता था। रोम के दास के पास इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं थी।
  4.  सर्फ लॉर्ड की आज्ञा से विवाह कर सकता था किन्तु रोम के दास को विवाह की आज्ञा नहीं थी।
  5.  रोम का दास खरीदा या बेचा जा सकता था किन्तु सर्फ के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता था।

Class 11th History Chapter- 6th ( तीन वर्ग ) MCQ Term-1

1] Fuedalism सामंतवाद शब्द, किस भाषा के fude शब्द से बना है ?

A- लैटिन
B- जर्मन
C- फ्रेंच
D- रोमन

Ans- B

2] फ्यूड का अर्थ क्या होता है ?

A- जमीन का टुकड़ा
B- देश का टुकड़ा
C- महाद्वीप का टुकड़ा
D- प्रायद्वीप का टुकड़ा

Ans- A

3] जर्मनी की किस जनजाति ने गॉल प्रांत को अपना नाम देकर फ्रांस बना दिया था ?

A- फ्रैंक जनजाति
B- फ्रेंचिस जनजाति
C- फ्रेम जनजाति
D- उपरोक्त सभी

Ans- A

4] नारमंडी के राजकुमार ने कब इंग्लैंड – स्कॉटलैंड द्वीपों को जीता था ?

A- आठवी शताब्दी में
B- दसवीं शताब्दी में
C- ग्यारहवीं शताब्दी में
D- इनमे से कोई नही

Ans- C

5] पादरियों ने स्वयं को किस वर्ग में रखा था ?

A- प्रथम
B- द्वितीय
C- तृतीय
D- इनमे से कोई नही

Ans- A

6] निम्नलिखित में से कौनसा अभिजात वर्ग से संबंधित सही कथन है ?

A- अभिजात वर्ग का अपनी संपदा पर स्थाई तौर पर नियंत्रण था
B- वो अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा सकते थे
C- वे अपना स्वयं का न्यायालय लगा सकते तथा अपनी मुद्रा भी प्रचलित कर सकते थे
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

7] मेनर शब्द ___ से संबंधित है ?

A- विभाग
B- सेना
C- घर
D- किला

Ans- C

8] नाइट कौन थे ?

A- राजा
B- सैनिक
C- व्यापारी
D- इनमे से कोई नही

Ans- B

9] फीफ के बारे में कौनसा कथन गलत है ?

A- फीफ़ भूमि का भाग था
B- फीफ़ को उत्तराधिकार में पाया जा सकता था
C- यह 1000 – 2000 एकड़ या उससे ज्यादा होता था
D- फीफ़ एक विशाल सेना थी

Ans- D

10] पश्चिमी चर्च के अध्यक्ष पोप थे जोकि__ में रहते थे ?

A- इंग्लैंड
B- फ्रांस
C- स्कॉटलैंड
D- रोम

Ans- D

11] चर्च को एक वर्ष के अंतराल में कृषक से उसकी उपज का दसवां भाग लेने का अधिकार था जिसे __ कहा जाता था l

A- मेनर
B- जागीर
C- टीथ
D- इनमे से कोई नही

Ans- C

12] आबेस हिल्डेगार्ड कौन था ?

A- चिकत्सक
B- संगीतज्ञ
C- शिक्षक
D- पादरी

Ans- B

13] भिक्षु का ऐसा समूह जिनने तेरहवीं सदी में मठ में ना रहने का निर्णय लिया , इन्हें किस नाम से जाना जाता था ?

A- फ्रायर
B- टीथ
C- मेनर
D- इनमे से कोई नही

Ans- A

14] बेनेडिक्टीन क्या है ?

A- रोमन दवाई की पुस्तक
B- मठों में भिक्षुओं के लिए हस्तलिखित पुस्तक
C- व्यापारिक नियमों की पुस्तक
D- सामुद्रिक यात्राओं से संबंधित वृतांत

Ans- B

15] मोनेस्ट्री शब्द किस भाषा के मोनोस से बना है जिसका अर्थ है ऐसा व्यक्ति जो अकेला रहता हो ?

A- ग्रीक
B- फ्रेंच
C- रोमन
D- जर्मन

Ans- A

16] सामंतवाद का विकास इंग्लैंड में कब हुआ

A- आठवी सदी में
B- दसवीं सदी में
C- ग्यारहवीं सदी में
D- इनमे से कोई नही

Ans- A

17] इंग्लैंड में कृषक विद्रोह का हुआ था ?

A- 1323
B- 1358
C- 1381
D- इनमे से कोई नही

Ans- C

18] सेंट बेनेडिक्ट का मठ, इटली में कब स्थापित हुआ

A- 523 AD
B- 527 AD
C- 529 AD
D- 540 AD

Ans- C

19] क्लूनी मठ की स्थापना बरगंडी में कब हुई थी ?

A- 723 AD
B- 927 AD
C- 529 AD
D- 910 AD

Ans- D

20] एक ऐसा कर ( TAX ) जो राजा केवल किसानों पर कभी कभार लगाता था ?

A- टेली
B- टीथ
C- मेनर
D- इनमे से कोई नही

Ans- A

 

Leave a Comment

close