मानव बस्ती (भूगोल) Chapter- 10th Geography Class 12th ( Human settlements ) Notes in Hindi
मानव बस्ती (Human settlements)
इस अध्याय में हम मानव बस्ती (Human settlements) के बारे में पढ़ने वाले हैं और इसमें हम जानेंगे बस्तियां कितने प्रकार की होती है। इसमें हम यह भी जानेंगे ग्रामीण तथा शहरी बस्तियों की क्या क्या समस्याएं हैं?
मानव बस्ती
एक स्थान जो साधारण रूप से और स्थायी रूप से बसा हुआ हो, एवं वह मनुष्यों का निवास हो, मानव बस्ती कहलाता है।
संहत बस्ती
ऐसी बस्तियों में एक दुसरे के मकान काफी नजदीक नजदीक होते हैं, इस प्रकार की बस्तियां नदी घाटियों के सहारे उपजाऊ मैदानों में होती है | यहाँ लोग मिलकर रहते हैं।
प्रकीर्ण बस्ती
ऐसी बस्तियों में मकान दूर दूर होते हैं। लोग दूर दूर रहते हैं |
नगरीय बस्ती कब कहलाती है
1] जनसंख्या आकार
नगरीय क्षेत्र की श्रेणी के लिए जनसंख्या के आकार की निचली सीमा कोलंबिया में 1500 अर्जेंटाईना एवं पुर्तगाल में 2000, यूएसए में 2500 तथा भारत में 5000 एवं जापान में 30000 व्यक्ति हैं ।
2] व्यवसाय
जिन क्षेत्रों में ज्यादातर लोग द्वितीय तथा तृतीय क्रियाओं से जुड़े होते हैं वह क्षेत्र नगरीय बस्तियां होती है।
3] प्रशासन
भारत में नगरीय बस्ती उसे कहते हैं जहां नगरपालिका, छावनी बोर्ड तथा अधिसूचित नगर का क्षेत्र हो।
ग्रामीण बस्ती को प्रभावित करने वाले कारक
1] जल
ज्यादातर ग्रामीण बस्तियां जल के स्रोतों के निकट स्थापित होती है जैसे नदियां, झील, तालाब आदि।
2] भूमि
जहां की भूमि कृषि कार्यों के लिए बेहतर होती है ज्यादातर ग्रामीण बस्तियां वहीं स्थापित होती है।
3] उच्च भूमि क्षेत्र
मनुष्य अपने आवास के लिए उचित क्षेत्र इसलिए सुनता है क्योंकि ऊंचे क्षेत्रों में बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
4] गृह निर्माण सामग्री
मानव बस्तियों के विकास के लिए गृह निर्माण सामग्री बहुत जरूरी है क्योंकि बस्तियां वही विकसित होती है जहां लकड़ी, पत्थर आदि सामान आसानी से मिल जाते हैं।
बस्तियों की आकृति के आधार पर वर्गीकरण
1] रैखिक प्रतिरूप
इस प्रकार की बस्तियां सड़को, रेल, लाइन, नदियों, नहरों तथा घाटी के किनारे स्थित होते है।
2] आयताकार प्रतिरूप
ऐसा प्रतिरूप समतल क्षेत्रों अथवा चौड़ी अंतरा पर्वत घाटियों में पाया जाता है इसमें सड़के के आयताकार होती है तथा समकोण पर काटती है।
3] ताराकार प्रतिरूप
जहां कई मार्ग आकर एक स्थान पर मिलते हैं तथा उनके सहारे मकान बन जाते हैं तो ताराकार बस्तियां विकसित होती है।
4] वृत्ताकार प्रतिरूप
इस प्रकार के गांव जीलो एवं तालाबों आदि के चारों और बस्तियां बस जाने से विकसित होते हैं।
5] ‘T’,Y’ आकार
‘T’ आकार बस्तियां सड़क के तिरछे पर विकसित होती है जबकि ‘Y’ बस्तियां यहां क्रॉस आकर बस्तियां चौराहे पर प्रारंभ होती है जहां से चारों दिशाओं में बसाव होने लगता है ।
6] दोहरे ग्राम
नदी, पुल के दोनों तरफ इनका विस्तार होता है।
नियोजित बस्तियों के उदाहरण
1] अदीस अबाबा (इथियोपिया)
2] कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया )
3] चंडीगढ़ (भारत)
आकार के आधार पर नगरीय बस्तियां
1] शहर
यातायात के केंद्र
प्रशासकीय कार्यालय
10 लाख + होने पर MILLION CITY
2] सन्नगर
विशाल विकसित नगरीय क्षेत्र
यह शहरों के मिलने से बनता है
उदाहरण TOKYO,LONDON
3] विश्व नगरी
यूनानी शब्द MEGOPOLIS का हिंदी अनुवाद
यह सन्नगरों के मिलने से बनता है
उदाहरण U.S.A
4] MILLION CITY
1MILLION + जनसंख्या
लंदन पहली + MILLION CITY
वर्तमान में 438 MILLION CITY हैं
ग्रामीण बस्तियों की समस्याएँ
1- पेय जल की समस्या
2- हैजा, पीलिया, जैसी बीमारियाँ
3- बाढ़ एवं सूखे की समस्या
4- सिंचाई की कम सुविधा
5- शौचालय की समस्या
6- कूड़ा घर की समस्या
7- भारी वर्षा के दौरान कच्चे मकान प्रभावित
8- कच्ची सड़के
9- निम्न स्वास्थ्य सेवाएं
आज की इस पोस्ट में मानव बस्ती (भूगोल) Chapter- 10th Geography Class 12th ( Human settlements ) Notes in Hindi मानव बस्ती (Human settlements) के बारे में पढ़ा। आशा है कि यह आपके ज्ञान में वृद्धि करेगा। ऐसी ही पोस्ट पढने के लिए https://ncerthindi.com/ के साथ बने रहें ।
1 thought on “मानव बस्ती”