र के विभिन्न रूप वाले शब्द

र के विभिन्न रूप वाले शब्द – रेफ़, पदेन, रडार, लुण्ठित

र के विभिन्न रूप वाले शब्दहिन्दी भाषा में ‘र’ के चार रूप होते हैं – रेफ़, पदेन, रडार, लुण्ठित। हम यह भी कह सकते हैं कि र को चार प्रकार से लिखा जा सकता है। इस पोस्ट में हम ‘र’ के चार रूप – रेफ़, पदेन, रडार, लुण्ठित और उनसे बने शब्दों के बारे में पढ़ेंगे।

र के विभिन्न रूप वाले शब्द

1. रेफ

रेफ (र्) जिसको अक्षर के ऊपर लगाया जाता है, और जिस अक्षर पर लगता है उस अक्षर को पूर्ण और रेफ को अर्ध उच्चारित करते हैं। रेफ को पहले और जिस अक्षर पर रेफ लगा है उसको बाद में उच्चारित करते हैं। जैसे गर्व, दुर्गा आदि

रेफ वाले शब्द

सूर्य वर्षा पर्त
पर्दा पार्थ पूर्ण
शर्त गर्त गर्व
दुर्गा हर्ष कर्ण
कर्म धर्म अर्थ
अर्ध खर्च पर्व
मार्च मार्ग नर्स
कार्य प्रार्थना पर्वत
विसर्ग दर्पण

रेफ वाले शब्द

2. पदेन

इस र को अक्षर के पद अर्थात सबसे नीचे लगाया जाता है, पदेन को भी पूर्ण र उच्चारित किया जाता है और जिस अक्षर पर लगा होता है उस अक्षर को अर्ध और पहले उच्चारित किया जाता है। जैसे – ट्रक, ड्रामा आदि

पदेन वाले शब्द

ड्रम ट्रेन ड्रामा
ट्रैक्टर ड्राईवर

पदेन वाले शब्द

3. रडार

इस र को अक्षर के नीचे लगाया जाता है और यह पूर्ण र होता है तथा जिस अक्षर पर लगाया जाता है वह अर्ध उच्चारित होता है। जिस अक्षर पर रडार लगा होता है उस अक्षर को पहले तथा रडार को बाद मे बोलते है। जैसे – चक्र, क्रम आदि

रडार वाले शब्द

चक्र क्रम भ्रम
प्रश्न ग्रह प्रिय
क्रोध प्रेम प्रात:
प्रमाण प्रार्थना भ्रमर
प्रणाम चंद्रमा

रडार वाले शब्द

4. लुण्ठित

लुण्ठित पूर्ण र होता है। जैसे- राजा, रात आदि

लुण्ठित वाले शब्द

राम रात राजा
रजा सर सार
नारी नर वर
तलवार रथ सरोवर

लुण्ठित वाले शब्द

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

इसे भी पढ़ें : Vachya Hindi Grammar Class 10 Tricks | वाच्य हिंदी व्याकरण

3 thoughts on “र के विभिन्न रूप वाले शब्द”

Leave a Comment

close