अलंकार प्रश्नावली

अलंकार प्रश्नावली | Alankar Pradshnawali

अलंकार प्रश्नावली : इस पोस्ट में आपको अलंकार सम्बन्धी विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले 50 मुख्य प्रश्नों की सूचि दी जा रही है। इन प्रश्नों के उत्तर भी नीचे दिए गए है। आप पहले इसका स्वयं प्रयास करें उसके बाद संशय हनी पर नीचे दिए उत्तर से मिलान कर लें।

अलंकार प्रश्नावली 

अलंकार सम्बन्धी विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने प्रश्न

1. ” काव्य शोभाकरान्  धर्मान् अलंकारान् प्रचक्षते ” कथन किसका है ?
(अ) आचार्य पाणिनि    (ब) आचार्य दण्डी

( स) आचार्य विश्वनाथ  (द) भरतमुनि

2. ” बंदऊँ गुरु-पद पदुम परागा।
    सुरुचि सुवास सरस अनुरागा।।”  में कौन सा अलंकार  है ?
(अ) श्लेष                      (ब) उपमा
( स) अनुप्रास               (द) यमक

3. ” वह कौन-सा अलंकार है, जिसमें शब्द की आवृत्ति होती है किन्तु  शब्दों के अर्थ प्रसंगानुसार अलग-अलग होते हैं ?
(अ) श्लेष                      (ब) उत्प्रेक्षा
( स) पुनरुक्ति प्रकाश   (द) यमक

4. ” रहिमन पानी राखिए बिनु पानी सब सून। 
       पानी गए न ऊबरै, मोती मानुस, चून।। “
        प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?
(अ) रूपक                   (ब) उत्प्रेक्षा
( स) श्लेष                     (द) यमक

5. उपमा अलंकार के कितने अंग होते है  ?
(अ) नौ     (ब) पांच
( स) चार   (द) सात

6. जहाँ उपमेय में अनेक उपमानों की शंका होती है,वहाँ कौन सा अलंकार होता है  ?
(अ) उपमा     (ब) भ्रांतिमान
(स) संदेह      (द) विभावना

7. ” दादुर धुनि चहुँ दिशा सुहाई। 
      वेद पढ़हिं जनु बटु समुदाई।।” प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?
(अ) श्लेष                      (ब) उत्प्रेक्षा
( स) पुनरुक्ति प्रकाश     (द) यमक

8. फिरत घरन नूतन पथिक, चले चकित चित भागि।
    फूल्यो देखि पलास वन , समुहें समझि दवागि।।
(अ) अतिशयोक्ति      (ब) भ्रांतिमान
( स) संदेह                 (द) विभावना

9. ‘निंदा के बहाने स्तुति का बोध होनाकिस अलंकार का लक्षण है  ?
(अ) व्याज निंदा    (ब) व्याज स्तुति
( स) व्यतिरेक       (द) इनमें से कोई नहीं

10. “धोबिया जल बिच मरे पियासा” में कौन -सा अलंकार है ?
(अ) व्यतिरेक     (ब) अतिशयोक्ति
( स) विशेषोक्ति   (द) वक्रोक्ति

11. बिनु पद चले सुनै बिनु काना। 
      कर बिनु करम करै विधि नाना।  प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?
(अ) अतिशयोक्ति     (ब) विशेषोक्ति
( स) विभावना         (द) व्यतिरेक

12. ‘अप्रस्तुत के माध्यम से प्रस्तुत का वर्णन‘, किस अलंकार की विशेषता  है ?
(अ) अतिशयोक्ति     (ब) विशेषोक्ति
(स) अन्योक्ति          (द) वक्रोक्ति

13. नहीं पराग नहीं मधुर मधु , नहीं विकास इही काल। 
      अलि कली ही सुन बिन्ध्यौ, आगे कौन हवाल।। इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?
(अ) अपन्हुति            (ब) विशेषोक्ति
(स) अन्योक्ति             (द) वक्रोक्ति

14. उपमान की अपेक्षा उपमेय का उत्कर्ष  (बढ़ा-चढ़ा कर )वर्णन किस अलंकार की विशेषता है  ?
(अ) अतिशयोक्ति     (ब) विशेषोक्ति
( स) विभावना         (द) व्यतिरेक

15. एक ही आशय की दो भिन्न अभिव्यक्ति  किस अलंकार की  पहचान है ?
(अ) उल्लेख  (ब) उपमा
(स) दृष्टान्त   (द) व्यतिरेक

16. “चन्द्र सकलंक, मुख निष्कलंक , दोनों में समता कैसी” पंक्ति में कौन-सा अलंकार है  ?
(अ) रूपक              (ब) व्यतिरेक
( स) अतिशयोक्ति   (द) उत्प्रेक्षा

17. ऊधो तुम अति चतुर सुजान।
      जे पाहिले रंग रंगी स्याम, रंग तिन्ह न चढ़ै रंग आन। 
(अ) व्याज स्तुति    (ब) व्याज निंदा
( स) विशेषोक्ति         (द) इनमें से कोई नहीं

18.  वे रहीम नर धन्य हैं , पर उपकारी अंग। 
       बाँटन बारे को लगे, ज्यों मेंहदी को रंग।।  प्रस्तुत पंक्तियों में अलंकार कौन-सा है ?
(अ) उल्लेख       (ब) दृष्टान्त
(स) उदाहरण   (द) लोकोक्ति

19. “जगी वनस्पतियाँ अलसाई , मुख धोती शीतल जल से” पंक्ति में कौन-सा अलंकार है   ?
(अ) उपमा              (ब) रूपक
(स) मानवीकरण   (द) विभावना

20. जे रहीम उत्तम प्रकृति , का करि सकत कुसंग। 
       चन्दन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग।।  इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?
(अ) उदाहरण    (ब) दृष्टान्त
( स) उल्लेख      (द) अर्थान्तरन्यास

21. “चरण-कमल बंदऊँ हरि राई”    में कौन सा अलंकार है ?
(अ) उपमा    (ब) रूपक
( स) श्लेष      (द) अतिशयोक्ति

22. दिवसावसान का समय
      मेघमय आसमान से उतर रही है
      वह संध्या सुन्दरी परी -सी 
      धीरे-धीरे,धीरे-धीरे ।  इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?
(अ) उदाहरण    (ब) दृष्टान्त
( स) उल्लेख      (द) मानवीकरण

23. कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय । 
       या खाय बौरात नर या  पाय बौराय ।।  इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?
(अ) अनुप्रास     (ब) यमक
( स) श्लेष            (द) उत्प्रेक्षा

24. उदाहरण अलंकार की पहचान है –
(अ) एक तथ्य  की पुष्टि के लिए उदाहरण स्वरूप दूसरा वाक्य   कहना
(ब) दो कथनों के बीच बिम्ब-प्रतिबिम्ब भाव की समानता
(स) एक बात से दूसरी बात का स्वतः सिध्द हो जाना
(द) इनमें से कोई नहीं

25. विभावना अलंकार की विशेषता है 
(अ) कारण के होते हुए कार्य का ना होना
(ब) कारण और कार्य में संगति  का अभाव
(स) कारण के अभाव में कार्य की निष्पत्ति
(द) इनमें से कोई नहीं

अलंकार सम्बन्धी विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने प्रश्न (अलंकार प्रश्नावली)

26. विशेषोक्ति अलंकार की विशेषता है –
(अ) कारण ना होते हुए भी कार्य का वर्णन
(ब) कारण के होते हुए कार्य का ना होना
( स)कारण और कार्य में संगति  का अभाव
(द) इनमें से कोई नहीं

27. अन्योक्ति अलंकार की पहचान है –
(अ) प्रस्तुत के माध्यम से अप्रस्तुत का वर्णन
(ब) अप्रस्तुत के माध्यम से प्रस्तुत का वर्णन
(स) उपर्युक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

28. व्यतिरेक अलंकार का  लक्षण है –
(अ) उपमेय को उपमान से बढ़ा-चढ़ा के वर्णन
(ब) उपमान की अपेक्षा उपमेय का उत्कर्ष  वर्णन
(स) उपर्युक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

29. दृष्टान्त अलंकार की विशेषता है –
(अ) एक कथन कहकर उसके उदाहरण स्वरूप दूसरा कथन कहना
(ब) एक ही आशय की दो भिन्न अभिव्यक्ति या भाव साम्य कथन
(स) उपर्युक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

30. निम्न में से भ्रांतिमान अलंकार का लक्षण नहीं है –
(अ)सादृश्य के कारण एक वस्तु को दूसरी वस्तु मान लेना
(ब) उपमेय और उपमान के सादृश्य का आभास सत्य मान लेना
(स) उपर्युक्त दोनों
(द) उपमेय और उपमान में सादृश्य के आभास में दुविधा होना

31. निम्न में से यमक  अलंकार का लक्षण  है –
(अ)एक ही शब्द एक से अधिक बार आना
(ब) प्रत्येक शब्द का अर्थ अलग-अलग होना
(स) उपर्युक्त  (अ) एवं (ब) दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

32. निम्न में से श्लेष  अलंकार का लक्षण  है –
(अ) वर्णों की आवृत्ति
(ब) एक ही शब्द का एक से अधिक बार आना
(स) एक शब्द के प्रसंगानुसार अनेक अर्थ
(द) इनमें से कोई नहीं

33 . ‘पीपर पात सरिस मन डोलामें अलंकार है   –
(अ) उपमा
(ब) रूपक
(स) उत्प्रेक्षा
(द) यमक

34 . ‘चारु चंद्र की चंचल किरणेंमें  अलंकार है  –
(अ)अनुप्रास
(ब) उपमा
(स) उत्प्रेक्षा
(द) यमक

35 . निम्न में से कौन -सा कथन  असत्य  है  –
(अ) उपमेय में उपमान का आरोप रूपक अलंकार होता है।
(ब) उपमेय में उपमान की संभावना उत्प्रेक्षा अलंकार कहलाता है।
(स) उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताना उपमा अलंकार होता है।
(द) उपमेय और उपमान में सादृश्य के आभास में दुविधा होना संदेह अलंकार होता है।

36 . निम्न में से कौन सा कथन असत्य है –
(अ) लोक सीमा का अतिक्रमण अतिशयोक्ति अलंकार होता है।
(ब) प्रस्तुत के माध्यम से अप्रस्तुत कथन अन्योक्ति अलंकार होता है।
(स) टेढ़ा-मेढ़ा  कथन वक्रोक्ति अलंकार होता है।
(द) उपमेय और उपमान में सादृश्य के आभास को सत्य मान लेना भ्रांतिमान है।

37 . “जब से है आँख लगी तबसे न आँख लगी  में कौन- सा अलंकार होगा –
(अ) अतिशयोक्ति
(ब) यमक
(स) विशेषोक्ति
(द) विरोधाभास

38 .  ओछे नर के पेट में रहे न मोटी बात। 
आध सेर के पात्र में कैसे सेर समात।।  इन पंक्तियों में कौन -सा अलंकार है ?
(अ) उदाहरण
(ब) दृष्टान्त
(स) उल्लेख
(द) इनमें से कोई नहीं

39 .   विहग-विहग
फिर चहक उठे ये पुंज-पुंज
कल- कूजित कर उर का निकुंज
चिर सुभग-सुभग।  प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?
(अ) उपमा
(ब) यमक
(स) पुनरुक्ति प्रकाश
(द) इनमें से कोई नहीं

40.  समर तेरो भाग्य यह कहा सराहयो जाय । 
       पक्षी करि फल आस जो ,तुहि सेवत नित आय। प्रस्तुत पंक्तियों में कौन -सा अलंकार है
(अ) ब्याजस्तुति
(ब) ब्याजनिन्दा
(स) विभावना
(द) अनुप्रास

41 .  “एक कबूतर देख हाथ में पूछा कहाँ अपर है  
        उसने कहा अपर कैसा ? वह  उड़ गया सपर  है “प्रस्तुत पंक्तियों में कौन –सा अलंकार है
(अ) अतिशयोक्ति
(ब) वक्रोक्ति
(स) श्लेष
(द) यमक

42 .  ‘यह मुख नहीं चंद्र है‘, प्रस्तुत पंक्ति में कौन –सा अलंकार है
(अ) संदेह
(ब) अपन्हुति
(स) रूपक
(द) उपमा

43 .  निम्न में से रूपक अलंकार का लक्षण है  –
(अ) उपमेय में उपमान का आरोप निषेध रहित
(ब) उपमेय में उपमान का आरोप निषेध सहित
(स) उपमेय में उपमान की संभावना
(द) इनमें से कोई नहीं

44 .  ‘नवल सुंदर स्याम शरीरमें कौन-सा अलंकार है ?

(अ) उपमा
(ब) यमक
(स) उदाहरण
(द) उल्लेख

45 .  ‘अब अलि  रही गुलाब में, अपत कटीली डार‘, प्रस्तुत पंक्ति में कौन –सा अलंकार है
(अ) अतिशयोक्ति
(ब) अन्योक्ति
(स) यमक
(द) विशेषोक्ति

46 .  कबिरा सोइ पीर है, जो जाने पर पीर   
       जो पर पीर न जानइ , सो काफिर बेपीर । प्रस्तुत पंक्तियों में कौन –सा अलंकार है
(अ) यमक
(ब) श्लेष
(स) रूपक
(द) पुनरुक्ति प्रकाश

47 .  ‘संदेसनि मधुबन कूप भरेमें कौन सा अलंकार है ?
(अ) अतिशयोक्ति
(ब) अन्योक्ति
(स) रूपक
(द) वक्रोक्ति

48 .  ‘कुन्द -इन्दु सम देह, उमा रमन करुणा नयन‘  प्रस्तुत पंक्ति में कौन –सा अलंकार है
अ) उपमा
(ब) यमक
(स) उदाहरण
(द) उल्लेख

49 .  “पूत कपूत तो क्यों धन संचय  
       पूत सपूत तो क्यों धन संचय ।” प्रस्तुत पंक्तियों में कौन –सा अलंकार है
(अ) वृत्यानुप्रास
(ब) छेकानुप्रास
(स) लाटानुप्रास
(द) अन्त्यानुप्रास

50.  जहाँ उपमेय में अनेक उपमानों की शंका होती है , वहां कौन- सा अलंकार होता है  ? 
(अ) संदेह
(ब) उपमा
(स) भ्रांतिमान
(द) विभावना

अलंकार प्रश्नावली का उत्तर (अलंकार प्रश्नावली)

अलंकार प्रश्नावली का उत्तर

1. (ब) आचार्य दण्डी
( आचार्य दण्डी संस्कृत के अलंकार संप्रदाय के प्रतिष्ठापक आचार्य हैं। )

2. (स) अनुप्रास
[( पद पदुम परागा )  यहाँ   प वर्ण की एक से अधिक बार आवृत्ति हुई है  ]

3. (द) यमक
{ जहाँ कोई  शब्द एक से अधिक बार प्रयुक्त हो और उसके अर्थ अलग -अलग हों , यमक अलंकार कहलाता है।  जैसे –
         ऊँचे घोर मंदर के अंदर रहनवारी
       ऊँचे घोर मंदर के अंदर रहती हैं। 

इस पद में ‘घोर मंदर ‘ शब्द की आवृत्ति दो बार हुई है। पहले घोर मंदर ‘ का अर्थ ऊँचे महल  ‘ तथा दूसरे घोर मंदर ‘ का  अर्थ कंदराओं से ‘ है।

4. ( स) श्लेष

5. (स) चार ( उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द )

6. (स) संदेह

7. (ब) उत्प्रेक्षा

8. (ब) भ्रांतिमान

9. (ब) व्याज स्तुति

10.(स) विशेषोक्ति

11.(स) विभावना

12. (स) अन्योक्ति

13. (स) अन्योक्ति

14  (द) व्यतिरेक

15  (स) दृष्टान्त

16. (ब) व्यतिरेक

17. (ब) व्याज निंदा

18. (स) उदाहरण

19.(स) मानवीकरण

20.(द) अर्थान्तरन्यास ( सामान्य कथन का विशेष कथन से या विशेष का सामान्य कथन से पुष्ट करना )

21.(ब) रूपक

22.(द) मानवीकरण

23. (ब) यमक

24. (अ) एक तथ्य  की पुष्टि के लिए उदाहरण स्वरूपदूसरा वाक्य   कहना

25. (स) कारण के अभाव में कार्य की निष्पत्ति

अलंकार सम्बन्धी विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने प्रश्न (अलंकार प्रश्नावली)

26. (ब) कारण के होते हुए कार्य का ना होना

27. (ब) अप्रस्तुत के माध्यम से प्रस्तुत का वर्णन

28. (स)उपर्युक्त दोनों

29. (ब) एक ही आशय की दो भिन्न अभिव्यक्ति या भाव साम्य कथन

30. (स) उपर्युक्त दोनों

31. (स) उपर्युक्त (अ) एवं (ब) दोनों

32. (स) एक शब्द के प्रसंगानुसार अनेक अर्थ

33. (अ) उपमा

34. (अ)अनुप्रास

35. (स) उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताना उपमा अलंकार होता है।

36. (ब) प्रस्तुत के माध्यम से अप्रस्तुत कथन अन्योक्ति अलंकार होता है।

37. (ब) यमक

38. (ब) दृष्टान्त( भाव साम्यता )

39.  (स) पुनरुक्ति प्रकाश

40.  (ब) ब्याजनिन्दा  ( स्तुति के बहाने निंदा )

41. (ब) वक्रोक्ति( कहने वाले के कथन का सुनने वाले ने दूसरा अर्थ लिया। अपर – दूसरा कबूतर , अपर- पंख रहित  कबूतर )

42. (ब) अपन्हुति  ( यहाँउपमेय में उपमान का आरोप निषेध सहित है )

43. (अ) उपमेय में उपमान का आरोप निषेध रहित

44. (द) उल्लेख

45. (ब) अन्योक्ति

46. (अ) यमक

47. (अ) अतिशयोक्ति

48. (अ) उपमा

49. (स) लाटानुप्रास( आशय के भेद से शब्द व अर्थ दोनों की पुनरुक्ति )

50. (अ) संदेह

इसे भी पढ़ें : स्लोगन-नारा कैसे लिखें ? 

Leave a Comment

close