भारत माता पाठ के अभ्यास के प्रश्न
भारत माता पाठ के अभ्यास के प्रश्न : नेहरू जी भारत की चर्चा शहरों में रहने वाले सयाने लोगों की अपेक्षा गाँव में रहने वाले भोले-भाले किसानों से करना चाहते थे क्योंकि गाँव के किसानों का नजरिया सीमित था।
भारत माता पाठ के अभ्यास के प्रश्न
प्रश्न 1. भारत के चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?
नेहरू जी अक्सर एक जलसे से दूसरे जलसे में जाते तो भारत की चर्चा करते। वे भारत की चर्चा शहरों में रहने वाले सयाने लोगों की अपेक्षा गाँव में रहने वाले भोले-भाले किसानों से करना चाहते थे क्योंकि गाँव के किसानों का नजरिया सीमित था। वे इस बात को जानते थे कि देश का एक हिस्सा दूसरे से जुदा होते हुए भी एक है।
प्रश्न 2. नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन सा प्रश्न बार-बार करते थे?
जलसे में पहुँचने पर जब नेहरू जी का स्वागत भारत माता की जय के नारे के साथ किया जाता था तब वहाँ उपस्थित लोगों से नेहरू जी यह प्रश्न करते कि इस नारे का क्या अर्थ है? भारत माता कौन है? जिसकी वे जय करते हैं। उनके द्वारा भारत माता से अभिप्राय धरती है। ऐसा कहने पर नेहरू जी प्रश्न पूछते कि कौन सी धरती? गाँव की धरती, सूबे की धरती या पूरे हिंदुस्तान की धरती? इस प्रकार नेहरू जी भारत माता के विषय में प्रश्न करते रहते।
प्रश्न 3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?
दुनियाभर के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए इसलिए आसान था क्योंकि गाँव के किसान शहर के लोगों की अपेक्षा भोले-भाले तथा सरल स्वभाव के थे। दुनियाभर के बारे में जानने की इच्छा उनमें सीमित थी। गाँव के किसानों में काफी लोग ऐसे थे जिन्होंने महाकाव्य तथा पुराणों को पढ़ रखा था। उनमें कुछ पुराने सिपाही थे जिन्होंने विदेशों में नौकरियाँ की थी। इसलिए उन्हें नेहरू जी की बात आसानी से समझ में आ जाती थी।
प्रश्न 4. किसान सामान्यत भारत माता का क्या क्या अर्थ लेते थे?
किसान सामान्यतः भारत माता का अर्थ ‘धरती माता’ लेते थे।
प्रश्न 5. भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?
भारत माता के प्रति नेहरू जी की यह अवधारणा थी कि हिंदुस्तान की नदी, पहाड़, जंगल और खेत ये सभी भारत माता है। साथ ही साथ हिंदुस्तान के करोड़ों लोग जो देश में चारों ओर फैले हुए हैं, भारत माता हैं। ‘भारत माता की जय’ से मतलब भारत के उन सभी लोगों की जय से हैं।
प्रश्न 6. आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?
आजादी से पूर्व किसानों को अंग्रेजी सरकार के अत्याचार सहन करने पड़ते थे जो उनके लिए असहाय बनते जा रहे थे। आजादी से पूर्व किसानों को आर्थिक मंदी, पूँजीपतियों के शिकंजे, जमीदार व महाजन के कड़े लगान और पुलिस के अत्याचार आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
भारत माता (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)
‘भारत माता’ पाठ का प्रतिपाद्य बताइए।
‘भारत माता अध्याय हिंदुस्तान की कहानी का पाँचवाँ अध्याय है। इसमें नेहरू ने बताया है कि किस तरह देश के कोने कोने में आयोजित । जलसों में जाकर वे आम लोगों को बताते थे कि अनेक हिस्सों में बँटा होने के बाद भी हिंदुस्तान एक है। इस अपार फैलाव के बीच एकता के क्या आधार हैं और क्यों भारत एक देश है, जिसके सभी हिस्सों की नियति एक ही तरीके से बनती बिगड़ती है। उन्होंने भारत माता शब्द पर भी विचार किया तथा यह निष्कर्ष निकाला कि भारत माता की जय का मतलब है यहाँ के करोड़ों-करोड़ लोगों की जय।
लोगों की आँखों में कब चमक आ जाती थी?
नेहरू जी लोगों को बताते थे कि तुम ही भारत माता के अंश हो। एक तरह से तुम ही भारत माता हो। यह बात जब उनकी समझ में आ जाती थी तो उनकी आँखों में चमक आ जाती थी। उन्हें लगता था मानो उन्होंने कोई खोज कर ली हो।
लेखक गाँवों व शहरों में अपने भाषणों में क्या अंतर रखते थे?
लेखक देश भर में भ्रमण कर जगह-जगह भाषण देते थे। शहरों में उनके भाषणों का विषय अलग होता था। शहरी लोग शिक्षित व समझदार होते थे। उनकी समस्याएँ भी भिन्न प्रकार की होती थीं। वहाँ नेहरू जी विकास या स्वतंत्रता संबंधी बातें करते थे। गाँव में लोग अनपढ़ या । कम पढ़े-लिखे होते थे। उनका दायरा भी सीमित होता था तथा वे संकीर्ण मानसिकता के थे। देहातों में नेहरू विदेशों की चर्चा करते थे। उन्हें यह समझाते थे कि वे देश का ही एक हिस्सा है। वे देश की एकता पर बल देते थे।
NCERT Solution of Class 11th Hindi Aroh Bhag 1 / आरोह भाग 1 भारत माता / Bharat mata MCQ Question
1. ‘भारत माता’ किसके द्वारा रचित पाठ है?
A. प्रेमचंद
B. जवाहर लाल नेहरू
C. कृष्ण नाथ
D. कृष्णचंद्र
ANSWER= B. जवाहर लाल नेहरू
2. ‘भारत’ किस भाषा का शब्द है?
A. हिंदी
B. संस्कृत
C. फ़ारसी
D. अंग्रेज़ी
ANSWER= B. संस्कृत
3. खैबर दर्रा किस दिशा में है?
A. उत्तर-पच्छिम
B. उत्तर-पूर्व
C. दक्खिन-पूर्व
D. दक्खिन उत्तर
ANSWER= A. उत्तर-पच्छिम
4. कन्याकुमारी किस दिशा में है?
A. पूर्व
B. पश्चिम
C. उत्तर
D. दक्षिण
ANSWER= D. दक्षिण
5. सब से अधिक प्रश्न कौन पूछते थे?
A. मजदूर
B. किसान
C. व्यापारी
D. डॉक्टर
ANSWER= B. किसान
6. भारत माता दरअसल क्या है?
A. ज़मीन
B. सेना
C. नेता
D. करोड़ों देशवासी
ANSWER= D. करोड़ों देशवासी
7. किसने यह उत्तर दिया था- “भारतमाता से उनका मतलब धरती से है” ?
A. जाट ने
B. अध्यापक ने
C. नेता ने
D. डॉक्टर ने
ANSWER= A. जाट ने
8. ‘महदूद’ नज़रिया कैसा होता है?
A. विस्तृत
B. सीमित
C. मध्यम
D. निकृष्ट
ANSWER= A. विस्तृत
9. ‘यक-साँ’ क्या होता है?
A. एक समान
B. अलग-अलग
C. विभाजित
D. मज़बूत
ANSWER= A. एक समान
10. किस सन् के बाद आर्थिक मंदी पैदा हुई थी?
A. बीस
B. तीस
C. चालीस
D. पचास
ANSWER= B. तीस
11. जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले क्या थे?
A. राष्ट्रपति
B. प्रधानमंत्री
C. गवर्नर
D. राष्ट्रपिता
ANSWER= B. प्रधानमंत्री
12. नेहरू जी बच्चों के बीच में किस रूप में जाने जाते थे?
A. चाचा
B. ताऊ
C. मामा
D. भाई
ANSWER= A. चाचा
इसे भी पढ़ें: रजनी पाठ के अभ्यास के प्रश्न
1 thought on “भारत माता पाठ के अभ्यास के प्रश्न”