CBSE Sample Paper Class 12 Hindi | Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22 | Sample Paper 12 Hindi
CBSE Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22: Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22, Sample Paper 12 Hindi
CBSE Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22
निर्देश
(i) इस प्रश्न-पत्र में तीन खंड है-‘अ’, ‘ब’ और ‘स’।
(ii) खंड ‘अ’ में तीस प्रश्नों में से केवल पंद्रह प्रश्नों का ही उत्तर देना है।
(iii) खंड ‘ब’ में छ: प्रश्नों में से केवल पाँच प्रश्नों का ही उत्तर देना है।
(iv) खंड ‘स’ में बाईस प्रश्नों में से केवल बीस प्रश्नों का ही उत्तर देना है।
(v) निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए।
(vi) इस प्रश्न-पत्र में वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए हैं।
(vii) प्रत्येक प्रश्न के उत्तर में चार विकल्प दिए गए है।
(viii) विकल्पों में से सबसे उचित का चयन सावधानीपूर्वक कीजिए।
(ix) सभी प्रश्नों के लिए समान अंक (1 अंक) निर्धारित हैं।
निर्धारित समय :90 मिनट अधिकतम अंक : 40
CBSE Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22
खंड ‘अ’ अपठित बोध (15 अंक)
अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए 1*10=10
आज किसी भी व्यक्ति का सबसे अलग एक टापू की तरह जीना संभव नहीं रह गया है। मानव समाज में विभिन्न पंथों और विविध मत-मतांतरों के लोग साथ-साथ रह रहे हैं। ऐसे में यह अधिक आवश्यक हो गया है कि लोग एक-दूसरे को जानें; उनकी आवश्यकताओं एवं उनकी इच्छाओं-आकांक्षाओं को समझें; उन्हें वरीयता दें और उनके धार्मिक विश्वासों, पद्धतियों, अनुष्ठानों को सम्मान दें। भारत जैसे देश में यह और भी अधिक आवश्यक है, क्योंकि यह देश किसी एक धर्म, मत या विचारधारा का नहीं है।
स्वामी विवेकानंद इस बात को समझते थे और अपने आचार-विचार में वे अपने समय से बहुत आगे थे। उन्होंने धर्म को मनुष्य की सेवा के केंद्र में रखकर ही आध्यात्मिक चिंतन किया था। उन्होंने यह विद्रोही बयान दिया कि इस देश के तैंतीस करोड़ भूखे, दरिद्र और कुपोषण के शिकार लोगों को देवी-देवताओं की तरह मंदिरों में स्थापित कर दिया जाए और मंदिरों से देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटा दिया जाए। उनका दृढ़ मत था कि विभिन्न धर्मो-संप्रदायों के बीच संवाद होना ही चाहिए। वे विभिन्न संप्रदायों की अनेकरूपता को उचित और स्वाभाविक मानते थे। स्वामी जी विभिन्न धार्मिक आस्थाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने के पक्षधर थे और सभी को एक ही धर्म का अनुयायी बनाने के विरुद्ध थे।
वे कहा करते थे-“यदि सभी मानव एक ही धर्म को मानने लगें, एक ही पूजा-पद्धति को अपना लें और एक-सी नैतिकता का अनुपालन करने लगें, तो यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी, क्योंकि यह सब हमारे धार्मिक और आध्यात्मिक विकास के लिए प्राणघातक होगा तथा हमें हमारी सांस्कृतिक जड़ों से कार देगा।” स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म में सुधार लाना चाहते थे और हिंदुओं में गर्व और आत्मविश्वास का भाव उत्पन्न करना चाहते थे। हिंदू धर्म एक ओर रूढ़िवादिता और दूसरी ओर अंग्रेजों द्वारा देश पर पश्चिमी विचार थोपे जाने से पीड़ित था। विवेकानंद का सबसे बड़ा योगदान यह था कि उन्होंने औपनिवेशिक शासन से मुक्ति के लिए संघर्ष को आध्यात्मिक आधार दिया और मैतिक व सामाजिक दृष्टि से हिंदू समाज में उत्थान के लिए काम किया।
निम्नलिखित 10 प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए
1. ‘टापू की तरह’ जीने से लेखक का क्या आशय है?
(क) घमंड में रहना
(ख) समाज से अलग रहना
(ग) समाज से जुड़कर रहना
(घ) विनम्र बनकर रहना
ANSWER= (ख) समाज से अलग रहना
2. भारत जैसे देश में एक-दूसरे से मिलकर रहना आवश्यक क्यों है?
(क) समाज से अलग रहकर जीना संभव न होने के कारण
(ख) विभिन्न धर्म, मतों व विचारधारा के लोग होने के कारण
(ग) हिंदू धर्म को अधिक महत्त्व देने के कारण
(घ) आध्यात्मिक जीवन मूल्यों की महत्ता के कारण
ANSWER= (ख) विभिन्न धर्म, मतों व विचारधारा के लोग होने के कारण
3. विभिन्न पंथों और मत-मतांतरों के लोग मिलकर नहीं रहेंगे तो उसका क्या परिणाम होगा?
(क) समाज में शांति स्थापित होगी
(ख) धार्मिक संस्थानों में विवाद नहीं होगा
(ग) सभी का जीवन और अधिक कठिन हो जाएगा
(घ) सभी का जीवन सुखमय हो जाएगा
ANSWER= (ग) सभी का जीवन और अधिक कठिन हो जाएगा
4. गद्यांश के अनुसार स्वामी विवेकानंद किस बात को भली-भाँति समझते थे?
(क) भारत देश किसी एक धर्म, मत या विचारधारा का नहीं है
(ख) भारत में विभिन्न धर्मो, संप्रदायों के बीच संवाद नहीं होना चाहिए
(ग) भारत में सभी धर्मों को स्थान देना उचित नहीं है
(घ) भारत में धार्मिक अनुष्ठानों को महत्त्व नहीं देना चाहिए
ANSWER= (क) भारत देश किसी एक धर्म, मत या विचारधारा का नहीं है
5. विवेकानंद जी द्वारा दिए गए बयान का आधार क्या था?
(क) समाज में अशांति फैलाना
(ख) हिंदू धर्म का विरोध करना
(ग) धर्म को मनुष्य की सेवा के केंद्र में रखना
(घ) समाज में व्याप्त रुढ़ियों समाप्त करना
ANSWER= (ग) धर्म को मनुष्य की सेवा के केंद्र में रखना
6. विभिन्न धर्म संप्रदायों के बीच संवाद होने से समाज को क्या लाभ होगा?
(क) विवादों का अंत करने के लिए रास्ता मिलेगा
(ख) विभिन्न संप्रदायों की अनेकरूपता से सभी धार्मिक आस्थाओं के लोगों के विचारों का पता चलेगा
(ग) विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व उनके मतों का भेद पता चलेगा
(घ) सभी विवादों की जड़ का पता चलेगा
ANSWER= (ग) विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व उनके मतों का भेद पता चलेगा
7. स्वामी विवेकानंद ने सभी लोगों द्वारा एक ही धर्म, मत, पूजा-पद्धति को अपनाने को दुर्भाग्यपूर्ण क्यों माना है?
(क) क्योंकि इससे धार्मिक विकास नहीं होगा
(ख) क्योंकि इससे आध्यात्मिक विकास रुक जाएगा
(ग) क्योकि इससे सांस्कृतिक जड़े कमजोर हो जाएँगी
(घ) उपरोक्त सभी
ANSWER= (घ) उपरोक्त सभी
8. विवेकानंद जी द्वारा मंदिरों से मूर्ति हटाने का विद्रोही बयान क्यों दिया गया?
(क) धार्मिक क्रियाकलापों पर रोक लगाने के कारण
(ख) भूखे, दरिद्र और कुपोषण के शिकार लोगों को मंदिरों में स्थापित करने के कारण
(ग) शोषित वर्ग का विरोध करने के कारण
(घ) आध्यात्मिक चिंतन को बढ़ावा देने के कारण
ANSWER= (ख) भूखे, दरिद्र और कुपोषण के शिकार लोगों को मंदिरों में स्थापित करने के कारण
9. गद्यांश में किसकी आवश्यकताओं तथा इच्छाओं का सम्मान करने की बात कही गई है?
(क) विवेकानंद जी की
(ख) विभिन्न मतों को मानने वाले लोगों की
(ग) उच्च वर्ग के लोगों की
(घ) निम्न वर्ग के लोगों की
ANSWER= (ख) विभिन्न मतों को मानने वाले लोगों की
10. प्रस्तुत गद्यांश के माध्यम से लेखक ने क्या संदेश दिया है?
(क) सांप्रदायिक सद्भाव को समाप्त कर नए समाज का निर्माण करना
(ख) भारत की अनेकता में एकता की विशेषता को बनाए रखना
(ग) उच्च वर्ग को समाप्त करने हेतु विद्रोह करना
(घ) विवेकानंद जी को विश्व विजय के रूप में अपनाना
ANSWER= (ख) भारत की अनेकता में एकता की विशेषता को बनाए रखना
CBSE Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22
अथवा
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए
पश्चिम की प्रौद्योगिकी और पूर्व की धर्मचेतना का सर्वश्रेष्ठ लेकर ही नई मानव संस्कृति का निर्माण संभव है। पश्चिम नया धर्म चाहता है, पूर्व नया ज्ञान। दोनों की अपनी-अपनी आवश्यकता है। वहाँ यंत्र है, मंत्र नहीं। यहाँ मंत्र है, यंत्र नहीं। वहाँ भौतिक संपन्नता है, यहाँ आध्यात्मिक संपन्नता है। पश्चिम के आध्यात्मिक दैन्य को दूर करने में पूर्व की मैत्री, करुणा और अहिंसा के संदेश महत्त्वपूर्ण होंगे, तो पूर्व के भौतिक दैन्य को पश्चिम की प्रौद्योगिकी दूर करेगी। पूर्व-पश्चिम के मिलन से ही मनुष्य की देह और आत्मा को एक साथ चरितार्थता मिलेगी।
इससे प्रौद्योगिकी जड़ता के बंधनों से मुक्त होगी और पूर्व का अध्यात्मवाद, परलोकवाद तथा निष्क्रियतावाद से छुटकारा पाएगा। भाग्यवाद को प्रौद्योगिकी को सौंपकर हम मनुष्य की कर्मण्यता को चरितार्थ करेंगे और इस धरती के जीवन को स्वर्गीयम बनाएँगे। जीवन से भाग करके नहीं, उसके भीतर से ही हमें लोकमंगल की साधना करनी होगी। विरक्ति-मूलक आध्यात्मिकता का स्थान लोकमांगलिक आध्यात्मिकता लेगी। यह आध्यात्मिकता लोकमंगल और लोकसेवा से ही चरितार्थता पाएगी। मनुष्य-मात्र के दु:ख, उत्पीड़न और अभाव के प्रति संवेदित और क्रियाशील होकर ही हम अपनी आध्यात्मिकता को प्राणवान, जीवंत और सार्थक बना सकेंगे। ज्ञान को शक्ति में नहीं, परमार्थ तथा उत्सर्ग में ढालकर ही हम मानवता को उजागर करेंगे।
प्रकृति से हमने जो कुछ पाया है, उसे हम बलात् छीनी हुई वस्तु क्यों मानें? क्यों न हम यह स्वीकार करें कि प्रकृति ने अपने अक्षय भंडार को मानव-मात्र के लिए अनावृत्त कर रखा है? प्रकृति के प्रति प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा का भाव क्यों रखा जाए? वस्तुतः प्रकृति के प्रति सहयोगी, कृतज्ञ तथा सदाशय होकर ही मनुष्य अपनी भीतरी प्रकृति को राग-द्वेष से मुक्त करता है और स्पर्धा को प्रेम में बदलता है। आज आण्विक प्रौद्योगिकी को मानव कल्याण का साधन बनाने की अत्यंत आवश्यकता है।
यह तभी संभव है जब मनुष्य की बौद्धिकता के साथ-साथ उसकी रागात्मकता का विकास हो। रवीन्द्र और गाँधी का यही संदेश है। ‘कामायनी’ के रचयिता जयशंकर प्रसाद ने श्रद्धा और इड़ा के समन्वय पर बल दिया है। मानवता की रक्षा और उसके विकास के लिए पूर्व-पश्चिम का सम्मिलन आवश्यक है। तभी कवि पंत का यह कथन चरितार्थ हो सकेगा-“मानव तुम सबसे सुंदरतम्।”
निम्नलिखित 10 प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए
11. पूर्व और पश्चिम के मिलन को आवश्यक क्यों माना गया है?
(क) मानवता की रक्षा के कारण
(ख) मानवता के विकास के कारण
(ग) नई मानव संस्कृति के निर्माण के कारण
(घ) ये सभी
ANSWER= (घ) ये सभी
12. पूर्व की भौतिक दीनता को दूर करने का क्या उपाय बताया गया है?
(क) अपनी कमियों को पहचान कर स्वयं प्रयास करना
(ख) पौराणिक मान्यताओं में विश्वास कर आगे बढ़ना
(ग) पश्चिम की प्रौद्योगिकी के माध्यम से दूर करना
(घ) नवीन व आधुनिक सोच-विचार को अपनाना
ANSWER= (ग) पश्चिम की प्रौद्योगिकी के माध्यम से दूर करना
13. पूर्व और पश्चिम के मिलन से मनुष्य को क्या प्राप्त होगा?
(क) मनुष्य की देह और आत्मा को एकसाथ चरितार्थता मिलेगी
(ख) मनुष्य के जीवन की सभी समस्याओं का समाधान होगा
(ग) मनुष्य को आध्यात्मिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा
(घ) लोक कल्याण की भावना का विस्तार होगा
ANSWER= (क) मनुष्य की देह और आत्मा को एकसाथ चरितार्थता मिलेगी
14. लोकमंगल की साधना द्वारा क्या किया जाना संभव है?
(क) धरती के जीवन को स्वर्गीय बनाना
(ख) आध्यात्मिक तथा धार्मिक प्रगति करना
(ग) केवल मनुष्य का विकास करना
(घ) प्रतिस्पर्धा की भावना को कम करना
ANSWER= (क) धरती के जीवन को स्वर्गीय बनाना
15. मनुष्य के दुःख, उत्पीड़न और अभाव के प्रति संवेदनशील होने का क्या परिणाम होगा?
(क) मानवता के धर्म का पालन हो सकेगा
(ख) आध्यात्मिकता को प्राणवान, जीवंत तथा सार्थक बना सकेंगे
(ग) भाग्यवाद में विश्वास बढ़ता जाएगा
(घ) प्रकृति के प्रति आदर्श दृष्टिकोण विकसित होगा
ANSWER= (ख) आध्यात्मिकता को प्राणवान, जीवंत तथा सार्थक बना सकेंगे
16. मनुष्य अपनी भीतरी प्रकृति को राग-द्वेष से मुक्त कैसे रख सकता है?
(क) प्रकृति के प्रति प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा रखकर
(ख) प्रकृति के प्रति सहयोग, कृतज्ञ तथा सदाशय का भाव रखकर
(ग) प्रकृति के भंडार पर अधिकार स्थापित करके
(घ) लोकमंगल की कामना पर ज्यादा ध्यान न देकर
ANSWER= (ख) प्रकृति के प्रति सहयोग, कृतज्ञ तथा सदाशय का भाव रखकर
17. प्रस्तुत गद्यांश के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है?
(क) पश्चिम संस्कृति पूर्व की अपेक्षा अधिक समृद्ध है
(ख) मनुष्य को केवल भौतिक उन्नति करनी चाहिए
(ग) प्रकृति ने अपने अक्षय भंडार को मानव-मात्र के लिए खोल रखा है
(घ) मनुष्य आध्यात्मिकता को केवल धर्म के प्रसार के लिए अपनाता है
ANSWER= (ग) प्रकृति ने अपने अक्षय भंडार को मानव-मात्र के लिए खोल रखा है
18. आण्विक प्रौद्योगिक मानव कल्याण का साधन कैसे बन सकेगी?
(क) जब मनुष्य की बौद्धिकता के साथ उसकी रागात्मकता का विकास होगा
(ख) जब मनुष्य प्रकृति के साथ तादात्म्य स्थापित करेगा
(ग) जब मनुष्य समाज के प्राणियों के प्रति संवेदनशील होगा
(घ) जब मनुष्य, मनुष्य का भेदभाव भूलकर एक समान हो जाएगा
ANSWER= (क) जब मनुष्य की बौद्धिकता के साथ उसकी रागात्मकता का विकास होगा
19. मैत्री, करुणा और अहिंसा को अपनाने से किसके दूर होने की संभावना है?
(क) पूर्व के आध्यात्मवाद की विपन्नता के
(ख) पश्चिमी भौतिकवाद की विपन्नता के
(ग) पश्चिमी आध्यात्मवाद की विपन्नता के
(घ) पूर्व के भौतिकवाद के दैन्य के
ANSWER= (ग) पश्चिमी आध्यात्मवाद की विपन्नता के
20. आध्यात्मिकता के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?
(क) पश्चिम में आध्यात्मिक विपन्नता नहीं है
(ख) आध्यात्मिकता लोकमंगल और लोक सेवा से ही चरितार्थता पाएगी
(ग) हम अपनी आध्यात्मिकता को प्राणवान, जीवंत और सार्थक बना सकने में समर्थ हैं
(घ) आध्यात्मिकता ज्ञान से जुड़ी हुई है
ANSWER= (क) पश्चिम में आध्यात्मिक विपन्नता नहीं है
CBSE Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22
अपठित पद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए 1*5= 5
मनमोहनी प्रकृति की जो गोद में बसा है।
सुख स्वर्ग-सा जहाँ है, वह देश कौन-सा है?
जिसके चरण निरंतर रत्नेश धो रहा है।
जिसका मुकुट हिमालय, वह देश कौन-सा है?
नदियाँ जहाँ सुधा की धारा बहा रही हैं।
सींचा हुआ सलोना, वह देश कौन-सा है?
जिसके बड़े रसीले, फल कंद, नाज, मेवे।
सब अंग में सजे हैं, वह देश कौन-सा है?
जिसके सुगंध वाले, सुंदर प्रसून प्यारे।
दिन-रात हँस रहे हैं, वह देश कौन-सा है?
मैदान, गिरि, वनों में, हरियालियाँ महकतीं।
आनंदमय जहाँ है, वह देश कौन-सा है?
जिसकी अनंत वन से धरती भरी पड़ी है।
संसार का शिरोमणि, वह देश कौन-सा है?
सबसे प्रथम जगत में जो सभ्य था यशस्वी।
जगदीश का दुलारा, वह देश कौन-सा है?
निम्नलिखित 5 प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए
21. कवि ने देश का मुकुट हिमालय को क्यों कहा है?
(क) पर्वतों में सबसे कम महत्त्वपूर्ण होने के कारण
(ख) सर्वाधिक ऊँचा होकर मस्तक स्वरूप दिखाई देने के कारण
(ग) धरती से समानता न होने के कारण
(घ) प्राकृतिक सौंदर्य से विरक्त होने के कारण
ANSWER= (ख) सर्वाधिक ऊँचा होकर मस्तक स्वरूप दिखाई देने के कारण
22. भारत के प्राकृतिक सौंदर्य को स्वर्ग के सदृश क्यों कहा गया है?
(क) क्योंकि इसकी प्राकृतिक सुंदरता में स्वर्ग की सुंदरता, सुख और आनंद का अनुमान हो रहा है
(ख) क्योंकि इसके समान सुंदरता किसी अन्य देश में नहीं है
(ग) क्योंकि यहाँ विभिन्न प्रकार के फूल, पौधे तथा नदियाँ है
(घ) क्योंकि यहाँ प्रकृति को पूजनीय माना जाता है
ANSWER= (क) क्योंकि इसकी प्राकृतिक सुंदरता में स्वर्ग की सुंदरता, सुख और आनंद का अनुमान हो रहा है
23. कवि ने भारत की किस विशेषता की ओर संकेत किया है?
(क) भारत देश की नदियाँ अमृत की धारा बहा रही है
(ख) भारत देश की धरती अनंत धन से लदी-भरी पड़ी है
(ग) भारत ने ही संसार के लोगों को सबसे पहले ज्ञान दिया
(घ) उपरोक्त सभी
ANSWER= (घ) उपरोक्त सभी
24. किन पंक्तियों से पता चलता है कि भारत विश्व का शिरोमणि है?
(क) सुख-स्वर्ग-सा जहाँ है, वह देश कौन-सा है?
(ख) सींचा हुआ सलोना, वह देश कौन-सा है।
(ग) आनंदमय जहाँ है, वह देश कौन-सा है?
(घ) संसार का शिरोमणि, वह देश कौन-सा है?
ANSWER= (घ) संसार का शिरोमणि, वह देश कौन-सा है?
25. ‘जिसका चरण निरंतर रत्नेश धो रहा है’ पंक्ति से कवि का क्या आशय है?
(क) देश को सम्मान देने के लिए समुद्र बार-बार उसके चरण स्पर्श कर फूला नहीं समाता है
(ख) देश के चरण स्पर्श करने को समुद्र अपना अपमान समझता है
(ग) देश के चरण स्पर्श समुद्र को विवशता के कारण करना पड़ता है
(घ) देश बार-बार अपने चरणों को समुद्र से धुलवाता है
ANSWER= (क) देश को सम्मान देने के लिए समुद्र बार-बार उसके चरण स्पर्श कर फूला नहीं समाता है
अथवा
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए
आज की शाम जो बाज़ार जा रहे हैं
उनसे मेरा अनुरोध है एक छोटा-सा अनुरोध
क्यों न ऐसा हो कि आज शाम हम अपने थैले और डोलचियाँ
रख दें एक तरफ़ और सीधे धान की मंजरियों तक चलें
चावल ज़रूरी है ज़रूरी है आटा दाल नमक पुदीना
पर क्यों न ऐसा हो कि आज शाम हम सीधे वहीं पहुँचे
एक दम वहीं जहाँ चावल
दाना बनने से पहले सुगंध की पीड़ा से छटपटा रहा हो
उचित यही होगा कि हम शुरू में ही
आमने-सामने बिना दुभाषिये के
सीधे उस सुगंध से बातचीत करें
यह रक्त के लिए अच्छा है अच्छा है भूख के लिए
नींद के लिए कैसा रहे
बाज़ार न आए बीच में।
निम्नलिखित 5 प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए
26. प्रस्तुत काव्यांश में कवि क्या अनुरोध कर रहा है?
(क) बाज़ार में जाने का
(ख) बाज़ार से वस्तुएँ खरीदने का
(ग) सीधे किसान से वस्तुएँ खरीदने का
(घ) बाज़ार के जाल में न फंसने का
ANSWER= (ग) सीधे किसान से वस्तुएँ खरीदने का
27. काव्यांश का संदेश क्या हो सकता है?
(क) घूसखोर बिचौलियों की महत्ता कम की जानी चाहिए
(ख) वस्तु के बढ़ते दामों को रोकना चाहिए
(ग) दुकानों और दुकानदारों को महत्त्व नहीं देना चाहिए
(घ) सरकार की महत्ता कम होनी चाहिए
ANSWER= (क) घूसखोर बिचौलियों की महत्ता कम की जानी चाहिए
28. चावल के दाना बनने की प्रक्रिया में कौन-सा तथ्य सही है?
(क) वह सुगंध की पीड़ा से छटपटाता है
(ख) वह दुभाषिये द्वारा सताया जाता है
(ग) वह किसान की परिस्थिति से दुःखी होता है
(घ) वह गरीब की भूख शांत न कर पाने से दुःखी होता है
ANSWER= (क) वह सुगंध की पीड़ा से छटपटाता है
29. कवि के अनुसार उचित क्या होगा?
(क) सीधे उत्पादक से संपर्क करना
(ख) स्वयं उत्पादक बनना
(ग) बिचौलियों से संपर्क करना
(घ) बातचीत करना
ANSWER= (क) सीधे उत्पादक से संपर्क करना
30. ‘बाज़ार न आए बीच में’ पंक्ति का क्या आशय है?
(क) कभी बाज़ार न जाना
(ग) ग्राहक और उत्पादक के बीच में बाज़ार का न आना
(ख) बाज़ार जाना पर कुछ खरीद कर न लाना
(घ) बाज़ार का अस्तित्व समाप्त करना
ANSWER= (ग) ग्राहक और उत्पादक के बीच में बाज़ार का न आना
CBSE Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22
खंड ‘ब’
अभिव्यक्ति और माध्यम के पाठों पर आधारित प्रश्न (5 अंक)
निम्नलिखित में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए
31. इंटरनेट पत्रकारिता आजकल बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि
(क) इससे दृश्य एवं प्रिंट दोनों माध्यमों का लाभ मिलता है
(ख) इससे खबरें बहुत तीव्र गति से पहुँचाई जाती हैं
(ग) इससे खबरों की पुष्टि तत्काल होती है
(घ) ये सभी
ANSWER= (घ) ये सभी
32. टेलीविजन की भाषा हेतु क्या सही नहीं है?
(क) वाक्य छोटे, सीधे एवं स्पष्ट हो
(ख) एक वाक्य में एक ही बात कहने का धैर्य हो
(ग) विशेषणों का प्रयोग हो
(घ) मुहावरों का यथासंभव प्रयोग हो
ANSWER= (ग) विशेषणों का प्रयोग हो
33. समाचार का प्रवेश द्वार किसे माना जाता है?
(क) इंट्रो
(ख) बॉडी
(ग) शीर्षक
(घ) समापन
ANSWER= (ग) शीर्षक
34. स्ट्रिगर किसे कहते हैं?
(क) निश्चित मानदेय के आधार पर काम करने वाले अंशकालिक पत्रकार
(ख) नियमित वेतनभोगी पत्रकार
(ग) स्वतंत्र रूप से काम करने वाले पत्रकार
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
ANSWER= (क) निश्चित मानदेय के आधार पर काम करने वाले अंशकालिक पत्रकार
35. फ़ीचर लेखन के लिए किसकी आवश्यकता होती है?
(क) कल्पनाशक्ति की
(ख) अनुभूति की
(ग) अवलोकन की
(घ) ये सभी
ANSWER= (घ) ये सभी
36. मुद्रित माध्यम की विशेषता है
(क) इसे आराम से और धीरे-धीरे पढ़ सकते हैं
(ख) इसमें स्थायित्व नहीं होता है
(ग) इसे पहले पृष्ठ से ही पढ़ने में बाध्यता होती है
(घ) इसमें लिखित भाषा की विशेषताएँ शामिल होती हैं
ANSWER= (क) इसे आराम से और धीरे-धीरे पढ़ सकते हैं
CBSE Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22
खंड “स’
पाठ्यपुस्तक व अनुपूरक पुस्तक (22 अंक)
पठित काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए (5 अंक)
कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने
कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने
बाहर-बाहर
इस घर, उस घर
कविता के पंख लगा
उड़ने के माने चिड़िया क्या जाने?
निम्नलिखित 5 प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए
37. प्रस्तुत काव्यांश के अनुसार कविता और चिड़िया में किस गुण की समानता है?
(क) दोनों पंख लगाकर उड़ सकते हैं
(ख) दोनों कल्पना कर सकते हैं
(ग) दोनों कविता को गति दे सकते हैं
(घ) दोनों उड़ान भर सकते हैं।
ANSWER= (घ) दोनों उड़ान भर सकते हैं।
38. कवि के अनुसार कविता एक बार विकसित होकर क्या प्राप्त कर लेती है?
(क) संपूर्णता को प्राप्त कर लेती है
(ख) मृत्यु को प्राप्त कर लेती है
(ग) अमरता को प्राप्त कर लेती है
(घ) ये सभी
ANSWER= (ग) अमरता को प्राप्त कर लेती है
39. कविता के पंखों की समानता किससे की गई है?
(क) सैनिक की महत्त्वाकांक्षा से
(ख) सीमाओं के बंधनों से
(ग) चिड़िया के पंखों से
(घ) प्रश्नों के प्रकार से
ANSWER= (ग) चिड़िया के पंखों से
40. ‘कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने’ पंक्तियों का आशय है
(क) चिड़िया की उड़ान असीमित होती है
(ख) कविता की उड़ान असीमित होती है
(ग) कविता की उड़ान सीमित होती है
(घ) चिड़िया की उड़ान अनंत होती है
ANSWER= (ख) कविता की उड़ान असीमित होती है
41. ‘कविता के बहाने’ कविता में किस पर विचार किया गया है?
(क) प्रकृति के मनोरम रूप सौदर्य पर
(ख) मनुष्य की स्वार्थी मनोवृत्ति पर
(ग) कविता के अस्तित्व पर
(घ) ये सभी
ANSWER= (ग) कविता के अस्तित्व पर
पठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए (5 अंक)
भक्तिन और मेरे बीच में सेवक-स्वामी का संबंध है, यह कहना कठिन है; क्योंकि ऐसा कोई स्वामी नहीं हो सकता, जो इच्छा होने पर मौ सेवक को अपनी सेवा से हटा न सके और ऐसा कोई सेवक भी नहीं सुना गया, जो स्वामी के चले जाने का आदेश पाकर अवज्ञा से हँस दे। भक्तिन को नौकर कहना उतना ही असंगत है, जितना अपने घर में बारी-बारी से आने-जाने वाले अंधेरे-उजाले और आँगन में फूलने वाले गुलाब और आम को सेवक मानना।
वे जिस प्रकार एक अस्तित्व रखते हैं, जिसे सार्थकता देने के लिए ही हमें सुख-दुःख देते हैं, उसी प्रकार भक्तिन का स्वतंत्र व्यक्तित्व अपने विकास के परिचय के लिए ही मेरे जीवन को घेरे हुए हैं। परिवार और परिस्थितियों के कारण स्वभाव में जो विषमताएँ उत्पन्न हो गई हैं, उनके भीतर से एक स्नेह और सहानुभूति की आभा फूटती रहती है, इसी से उसके संपर्क में आने वाले व्यक्ति उसमें जीवन की सहज मार्मिकता ही पाते हैं। निम्नलिखित 5 प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए
42. उपरोक्त गद्यांश में किनके स्वामी-सेवक संबंधों की चर्चा की गई है?
(क) लेखिका और भक्तिन के संबंध की
(ख) नौकर और स्वामी के संबंध की
(ग) गुलाब और आम के वृक्ष की
(घ) सुख और दुःख की परिस्थितियों की
ANSWER= (क) लेखिका और भक्तिन के संबंध की
43. स्वामी-सेवक संबंधों में भक्तिन के लिए क्या विशेषता आ गई है?
(क) भक्तिन, लेखिका को अपने परिवार का सदस्य मानने लगी
(ख) भक्तिन ने लेखिका को अपनी संरक्षिका मान लिया
(ग) भक्तिन, लेखिका के बिना रहना चाहती थी
(घ) भक्तिन व लेखिका के बीच कोई संबंध नहीं रह गया था
ANSWER= (ख) भक्तिन ने लेखिका को अपनी संरक्षिका मान लिया
44. लेखिका के लिए आँगन में खिलने वाला गुलाब और आम सेवक क्यों नहीं हैं?
(क) इनका अपना अस्तित्व नहीं होता
(ख) इनका कोई मूल्य नहीं होता
(ग) इनका अपना स्वतंत्र अस्तिव होता है
(घ) ये बहुमूल्य होते हैं
ANSWER= (ग) इनका अपना स्वतंत्र अस्तिव होता है
45. आम और गुलाब की समानता किससे की गई है?
(क) सुख-दुःख
(ख) स्वामी-सेवक
(ग) लेखिका-भक्तिन
(घ) अँधेरे-उजाले
ANSWER= (क) सुख-दुःख
46. लेखिका को भक्तिन का साथ कैसा लगता है?
(क) लेखिका ने भक्तिन को परिवार का सदस्य मान लिया है
(ख) लेखिका उससे छुटकारा पाना चाहती है
(ग) लेखिका, भक्तिन को संरक्षक मानती है
(घ) लेखिका, भक्तिन के बिना नहीं रह सकती
ANSWER= (क) लेखिका ने भक्तिन को परिवार का सदस्य मान लिया है
पाठ्यपुस्तक के पठित पाठों पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए (5 अंक)
47. ‘कविता के बहाने’ कविता में कवि ने कविता को एक यात्रा माना है, जोकि
(क) एक समय के बाद स्वयं समाप्त हो जाती है
(ख) चिड़िया, फूल से लेकर बच्चे तक जाती है
(ग) समाज के निम्न वर्ग का दायित्व सँभालती है
(घ) कल्पनालोक में ही खोई रहती है
ANSWER= (ख) चिड़िया, फूल से लेकर बच्चे तक जाती है
48. नीड़ पर प्रतीक्षा करते बच्चों की याद आते ही चिड़ियों पर क्या प्रभाव हुआ? ‘एक गीत’ कविता के आधार पर बताइए।
(क) चिड़ियों के उड़ने की गति धीमी हो गई
(ख) चिड़ियों के उड़ने की गति बढ़ गई
(ग) चिड़ियों ने ऊँची उड़ान भरना शुरू कर दिया
(घ) इनमें से कोई नहीं
ANSWER= (ख) चिड़ियों के उड़ने की गति बढ़ गई
49. ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता में मीडिया का दिव्यांगजन के प्रति कैसा व्यवहार बताया गया है?
(क) संवेदनशील एवं करुणा से पूर्ण
(ख) संवेदनहीन व क्रूर
(ग) स्वार्थी
(घ) छलपूर्वक
ANSWER= (ख) संवेदनहीन व क्रूर
50. ‘भक्तिन’ संस्मरण के माध्यम से लेखिका ने सामाजिक उत्थान के लिए किस उद्देश्य को पूरा किया है?
(क) स्त्री अस्मिता के लिए संघर्षपूर्ण आवाज
(ख) समाज में बेमेल विवाह की परंपरा
(ग) लड़का-लड़की में भेदभाव
(घ) भक्तिन के सेवा-धर्म की प्रशंसा
ANSWER= (ग) लड़का-लड़की में भेदभाव
51. ‘बाजार दर्शन’ पाठ में लेखक ने भगत जी का उदाहरण दिया है। भगत जी जैसे व्यक्ति के जीवन से हम क्या प्रेरणा प्राप्त करते हैं?
(क) बाजार से खाली हाथ वापस लौट सकते हैं
(ख) बाजार के बाजारूपन का प्रभाव शून्य रहेगा
(ग) आत्मसंयम की प्रेरणा मिलती है
(घ) बाजार का नकारात्मक प्रभाव बेअसर रहेगा
ANSWER= (ग) आत्मसंयम की प्रेरणा मिलती है
52. ‘सहर्ष स्वीकारा है’ कविता के आधार पर बताइए कि कवि प्रकाश के स्थान पर अंधकार की कामना क्यों कर रहा है?
(क) कवि अपनी प्रिय से मिलना चाहता है
(ख) कवि अपनी अक्षमता को भुलाना चाहता है
(ग) कवि अपनी योग्यता का विस्तार करना चाहता है
(घ) कवि की ज्यादा प्रकाश से आँखें परेशान हो जाती हैं
ANSWER= (ग) कवि अपनी योग्यता का विस्तार करना चाहता है
CBSE Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22
अनुपूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित प्रश्न (5 अंक)
निम्नलिखित में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए
53. ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी के अनुसार यशोधर बाबू शादी की सालगिरह मनाने के पक्ष में क्यों नहीं थे?
(क) क्योंकि इससे पैसों की बर्बादी होती थी
(ख) क्योंकि ऐसा करना उनके हित में नहीं था
(ग) क्योंकि वे इसे पश्चिम की नकल मानते थे
(घ) क्योंकि वे रूढ़िवादी विचारधारा को नहीं मानते थे
ANSWER= (ग) क्योंकि वे इसे पश्चिम की नकल मानते थे
54. यशोधर बाबू को सरकारी नौकरी किस प्रकार मिली? ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी के आधार पर सही विकल्प चुनिए।
(क) उनकी पत्नी के व्रत और प्रार्थना से
(ख) उनकी स्वयं की लगन और मेहनत से
(ग) उनके मित्र किशनदा की सहायता से
(घ) उनके द्वारा रिश्वत दिए जाने पर
ANSWER= (ग) उनके मित्र किशनदा की सहायता से
55. ‘जूझ’ पाठ के आधार पर बताइए कि आनंदा की खुशी का ठिकाना कब न रहा?
(क) खेत जाने पर
(ख) पहले दिन पाठशाला जाने पर
(ग) पहले दिन घर का काम करने पर
(घ) मित्रों के साथ खेलने जाने पर
ANSWER= (ख) पहले दिन पाठशाला जाने पर
56. ‘जूझ’ कहानी का कथानायक आनंदा खेतों में काम क्यों करता था?
(क) पिता के कहने के कारण
(ख) माता के कहने के कारण
(ग) पढ़ाई से बचने के कारण
(घ) आलसी होने के कारण
ANSWER= (क) पिता के कहने के कारण
57. लेखक की पढ़ाई के संबंध में दत्ता जी राव का रवैया सही था, क्यों? ‘जूझ’ कहानी के आधार पर सही विकल्प चुनिए।
(क) वे लेखक को पढ़ाने के पक्ष में थे
(ख) वे खेती-बाड़ी कराने के पक्ष में थे
(ग) वे जीवन में श्रम को महत्त्व देते थे
(घ) वे स्वार्थी स्वभाव के व्यक्ति थे
ANSWER= (क) वे लेखक को पढ़ाने के पक्ष में थे
58. ‘हम लोगों के यहाँ सिल्वर वैडिंग कब से होने लगी है’ यह कथन किसके द्वारा कहा गया है?
(क) किशनदा के द्वारा
(ख) मोहन के द्वारा
(ग) भूषण के द्वारा
(घ) यशोधर के द्वारा
ANSWER= (घ) यशोधर के द्वारा
https://ncerthindi.com/ से जुडने के लिए आपका धन्यवाद ।
1 thought on “CBSE Sample Paper Class 12 Hindi 2021-22”