सविधान- क्यों और कैसे

Chapter 1st- Class- 11th Political Science Notes In Hindi ( सविधान- क्यों और कैसे ) Constitution why and how Notes in hindi

सविधान- क्यों और कैसे

Q- 1) संविधान ( Constitution ) किसे कहते है ?

सविधान- क्यों और कैसे : संविधान एक ऐसा दस्तावेज है जिसके द्वारा किसी देश में शासन व्यवस्था चलाई जाती है ! इसमें नियम, कायदे, कानून, सरकार की शक्तियां, सरकार के अधिकार आदि के बारे में विस्तृत वर्णन होता है ! संविधान दो प्रकार के होते है- लिखित और अलिखित ! भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है ! देश में सभी को संविधान के दायरे में रहना होता है !

1- चाहे वह आम इंसान हो
2-
कोई उद्योगपति हो
3-
कोई नेता हो

या सरकारी कर्मचारी हो सभी को संविधान के दायरे में रहना पड़ता है ! यदि कोई संविधान का उल्लंघन करता है ! तो उसके लिए उसे सजा भी मिलती है !

Q- 2) भारत के संविधान का निर्माण ?

  1. भारत का संविधान हमारी संविधान सभा ने बनाया !
  2. इसे बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिन का समय लगा !
  3. भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 में बनकर तैयार हो गया था !
  4. लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया !

Q- 3) भारत के संविधान की मुख्य विशेषता ?

  • भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है !
  • यह सफल संविधान है !
  • भारत का संविधान ना तो अधिक कठोर है ना ही ज्यादा लचीला है !
  • भारतीय संविधान के अनुसार मौलिक अधिकारों का प्रावधान है !
  • मौलिक अधिकार किसी व्यक्ति के विकास के लिए आवश्यक है !
  • भारत के सभी नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी हो उन्हें वोट देने का अधिकार है ( सार्वभौम वयस्क मताधिकार )
  • भारत में संसदीय शासन व्यवस्था है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है !
  • भारतीय संविधान के अनुसार एकल नागरिकता का प्रावधान है !

Q- 4) संविधान की प्रस्तावना ?

संविधान की प्रस्तावना से हमें भारतीय संविधान की विशेषता का ज्ञान होता है ! प्रस्तावना में स्पष्ट किया गया है ! कि भारत में लोकतंत्र, समाजवाद, समानता और धर्मनिरपेक्षता है ! संविधान की प्रस्तावना संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अंग है ! संविधान की प्रस्तावना संविधान की कुंजी भी कहलाती है !

Q- 5) हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है ?

1. किसी देश में शासन व्यवस्था चलाने के लिए कुछ नियमों की आवश्यकता होती है !
2. वह नियम संविधान के द्वारा ही प्राप्त होते हैं !
3. संविधान तालमेल बनाए रखता है !
4. किसी भी देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है !
5. संविधान ही कानून को तय करता है !
6. सभी नागरिकों को संविधान के दायरे में रहना पड़ता है और कानूनों का पालन करना पड़ता है !
7. किसी देश के विकास में संविधान का महत्वपूर्ण योगदान होता है !
8. संविधान सरकार तथा सरकारी तंत्र को अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से रोकता है !
9. संविधान सरकार तथा विभिन्न समूहों एवं संगठनों के बीच तालमेल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Q- 6) भारतीय संविधान को उधार का थैला क्यों कहा जाता है ?

भारतीय संविधान को बनाते समय इसमें विभिन्न देशों से प्रावधान लिए गए है इसलिए इसे “ उधार का थैला “ कहा जाता है
किस देश से कौन से प्रावधान लिए गए-

1. अमेरिका – मौलिक अधिकार
2. सोवियत संघ – मौलिक कर्तव्य
3. फ्रांस – स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व
4. ब्रिटेन – संसदीय प्रणाली
5. आयरलैंड – राज्य के नीति निर्देशक तत्व
6. दक्षिण अफ्रीका – संविधान में संशोधन प्रक्रिया
7. ऑस्ट्रेलिया – समवर्ती सूची !

संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया ?

उत्तर- नेहरू जी ने

[ Multiple Choice Questions ]

Q- 1 इनमें से कौन सा संविधान का कार्य नहीं है ?

A- यह नागरिकों के अधिकार की गारंटी देता है
B- यह शासन की विभिन्न शाखाओं की शक्तियों के अलग-अलग क्षेत्र का रेखांकन करता है
C- यह सुनिश्चित करता है कि सत्ता में अच्छे लोग आएं
D- यह कुछ साझे मूल्यों की अभिव्यक्ति करता है
उत्तर- यह सुनिश्चित करता है कि सत्ता में अच्छे लोग आएं

Q-2 निम्नलिखित में कौन सा कथन इस बात की एक बेहतर दलील है कि संविधान की प्रामाणिकता संसद से ज्यादा है ?

A- संसद के अस्तित्व में आने से कहीं पहले संविधान बनाया जा चुका था
B- संविधान के निर्माता संसद के सदस्यों से कहीं ज्यादा बड़े नेता थे
C- संविधान ही यह बताता है कि संसद कैसे बनाई जाए और इसे कौन सी शक्तियां प्राप्त होगी
D- संसद संविधान का संशोधन नहीं कर सकती
उत्तर- संविधान ही यह बताता है कि संसद कैसे बनाई जाए और इसे कौन सी शक्तियां प्राप्त होगी

Q-3 बताएं कि संविधान के बारे में निम्नलिखित कथन सही है या गलत ?

A- सरकार के गठन और उसकी शक्तियों के बारे में संविधान एक लिखित दस्तावेज है
B- संविधान सिर्फ लोकतांत्रिक देशों में होता है और इसकी जरूरत ऐसे ही देशों में होती
C- संविधान एक कानूनी दस्तावेज है और आदर्शों तथा मूल्यों से इसका कोई सरोकार नहीं है
D- संविधान एक नागरिक को नई पहचान देता है
उत्तर- A- ( गलत )
B- (
गलत )
C- (
गलत )
D- (
सही )

Read it also:  भारत के उपराष्ट्रपति की शक्तियां तथा कार्य 

2 thoughts on “सविधान- क्यों और कैसे”

Leave a Comment

close