Crack UPTET/CTET/HTET (UPTET/CTET/HTET Hindi Sahitya Question)
Crack UPTET/CTET/HTET (UPTET/CTET/HTET Hindi Sahitya Question) : UPTET/CTET/HTET परीक्षा के लिए हम रोजाना प्रैक्टिस सेट/मॉक टेस्ट उपलब्ध करवा रहे हैं, उसी क्रम में आज हम आपके लिए ‘हिंदी साहित्य’ के कुछ महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं, जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अतः परीक्षा हॉल में जाने से पूर्व आपको इन सवालों पर एक नजर अवश्य डाल लेना चाहिए।
Hindi Sahitya Important Question Answer UPTET/CTET/HTET 2022
प्रश्न1. ‘तुम चंदन हम पानी’ पंक्ति है?
उत्तर:- रैदास
प्रश्न2. ब्रजभाषा का सम्राट किसे कहा जाता है ?
उत्तर:- सूरदास
प्रश्न3. हिंदी साहित्य के प्रथम काल को आदि काल नाम किसने दिया है?
उत्तर:- हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
प्रश्न4. ‘संदेश रासक’ के रचयिता कौन है?
उत्तर:- अन्दुर्रहमान
प्रश्न5. सिद्ध कवियों द्वारा प्रयुक्त भाषा को कहा जाता है?
उत्तर:- संध्या भाषा
प्रश्न6. खडी बोली हिंदी में सर्वप्रथम रचना करने वाले कवि का नाम है?
उत्तर:- अमीर खुसरो
प्रश्न7. हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?
उत्तर:-पृथ्वीराज रासो
प्रश्न8.सखी संप्रदाय को कहा जाता है?
उत्तर:-हरिदास संप्रदाय
प्रश्न9. ‘रामचरितमानस’ किस भाषा में लिखी गई है?
उत्तर:- अवधी
प्रश्न10.आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने किस कवि को ‘कठिन काव्य का प्रेत’ कहा था ?
उत्तर:- केशव
प्रश्न11. हिंदी के सर्वप्रथम गीत लेखक कौन है?
उत्तर:- विधापति
प्रश्न12. अतीत के चलचित्र के रचयिता कौन हैं?
उत्तर:- महादेवी वर्मा
प्रश्न13.अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य कौन थे?
उत्तर:- हेमचन्द्र
प्रश्न14.अशोक के फूल (निबंध संग्रह) के रचयिता है?
उत्तर:- हजारी प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न15.अष्टछाप के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन है?
उत्तर:- सूरदास
प्रश्न16.आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन महा कवियों की समीक्षाएं प्रस्तुत की है?
उत्तर:- जायसी, सूर और तुलसी
प्रश्न17.आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है?
उत्तर:- महादेवी वर्मा
प्रश्न18. ‘एक भारतीय आत्मा’ किसे कहा जाता है?
उत्तर:- माखनलाल चतुर्वेदी
प्रश्न19. किस काल को स्वर्ण काल कहा जाता है?
उत्तर:- भक्ति काल
प्रश्न20.अपभ्रंश में कृष्ण काव्य के प्रणेता कौन है?
उत्तर:- पुष्पदन्त
प्रश्न21. ‘आत्मजयी’ के रचयिता कौन है ?
उत्तर:- कुँवर नारायण
प्रश्न22. ‘राम लला नहछू’ किसकी रचना है?
उत्तर:- तुलसीदास
प्रश्न23.कथा सम्राट प्रेमचंद का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर:- धनपत राय
प्रश्न24. माखनलाल चतुर्वेदी को उनकी किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था?
उत्तर:- हिमातरंगिनी
प्रश्न25. ‘बिखरे मोती’ किसकी रचना है
उत्तर:-सुभद्रा कुमारी चौहान
यहां हमने ‘हिंदी साहित्य’ पर आधारित सवाल जो UPTET/CTET/HTET मे पूछे जा सकते है। वे आपके साथ शेयर किए हैं, UPTET/CTET/HTET Hindi Sahitya Question जिन्हें आपको परीक्षा से पूर्व एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें…