टेलर एवं फेयोल के सिद्धांत में क्या अंतर हैं

टेलर एवं फेयोल के सिद्धांत में क्या अंतर हैं

प्रबंध के सिद्धांत में F.W टेलर और हेनरी फेयोल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। एक तरह से प्रबंध के सिद्धांत की नींव इन दोनों व्यक्तियों के द्वारा ही दिया गया हैं। टेलर एवं फेयोल के सिद्धांत में क्या अंतर हैं जो आप आज के इस पोस्ट में जानेंगे।

प्रबंध के सिद्धांत में टेलर एवं फेयोल के बीच का अंतर

प्रबंध के सिद्धांत के बारे में दोनों की विचारधाराएं बिल्कुल अलग- अलग थीं तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से मुख्य बिंदु है जिनके बीच अंतर हैं।

अंतर का आधार टेलर का प्रबंध का सिद्धांत फेयोल का प्रबंध का सिद्धांत
अर्थ प्रबंध का अर्थ यह जानना है कि आप अपने कर्मचारियों से क्या कराना चाहते हैं और यह देखना कि वे इसे कम से कम खर्च में सबसे अच्छा तरीके से कैसे करते हैं। प्रबंध का अर्थ संसाधन से हैं अर्थात सजीव प्राणी से है ना कि निर्जीव प्राणी के साथ।

 

सिद्धांत टेलर ने प्रबंध के 05 सिद्धांत प्रतिपादन किए हैं। हेनरी फेयोल ने 14 सिद्धांत।
आदेश की एकता इसमें आदेश की एकता के सिद्धांत का उल्लंघन होता है मजदूर एक ही समय पर 5 विशेषज्ञों के निरीक्षण में काम करते हैं। इसमें आदेश की एकता के सिद्धांत को काफी सख्ती से लागू किया जाता है।
वर्तमान स्थिति टेलर के सिद्धांत में वर्तमान में काफी अधिक बदलाव किए जा चुके हैं। इसमें सिद्धांत आज भी वैसे के वैसे ही हैं।
आलोचनाएं टेलर इसमें कर्मचारियों के शोषण का डर बना रहता हैं। यह प्रबंधकों को अधिक लाभ पहुंचाता है। यह औपचारिक होता है। इसमें कर्मचारियों की तरफ ध्यान बहुत ही कम दिया जाता है वेतन की तो बात ही नहीं कही गई हैं।
आधारित टेलर का सिद्धांत विज्ञान पर आधारित है। फेयोल का सिद्धांत मनुष्य पर आधारित हैं।

 

योग्यदान– टेलर ने वैज्ञानिक प्रबंध के आधार पर पांच सिद्धांत दिए फेयोल ने प्रबंध के पांच कार्य बताएं तथा उन्होंने 14 सिद्धांत दिए।

उत्पत्ति – वैज्ञानिक ढंग से अवलोकन,जांच, व्याख्या एवं प्रयोग द्वारा वैज्ञानिक प्रबंध के सिद्धांत उत्पन्न किए गए हैं जबिक फेयोल के सिद्धांत   व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर उत्पत्ति हुए हैं।

उर्विक ने टेलर और फेयोल के सिद्धांतों को एक-दूसरे का पूरक माना है उन्होंने कहा कि इन दोनों विद्वानों का प्रबंध के सिद्धांत में मत बिल्कुल सही है। हेनरी फेयोल एक खनन इंजीनियर थे जबकि टेलर एक मैकेनिक थे।टेलर एवं फेयोल के सिद्धांत में क्या  अंतर है । 

इसे भी पढ़ें :  साझेदारी फर्म का समापन

1 thought on “टेलर एवं फेयोल के सिद्धांत में क्या अंतर हैं”

Leave a Comment

close