नाना साहब की पुत्री मैना को भस्म कर दिया गया

नाना साहब की पुत्री मैना को भस्म कर दिया गया

नाना साहब की पुत्री मैना को भस्म कर दिया गया : मैना उस प्रासाद के ढेर पर बैठकर जी भरकर रोना चाहती थी लेकिन पाषाण हृदय वाले जनरल ने ऐसा नहीं होने दिया क्योंकि उसके मन में भय था कि नाना साहिब की तरह यह भी भाग जाएगी।

नाना साहब की पुत्री मैना को भस्म कर दिया गया

बालिका मैना ने कौन कौन से तर्क देकर सेनापति ‘हे’ से महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया?

बालिका मैना ने सेनापति ‘हे’ से कहा कि जड़ पदार्थ मकान ने उनका कुछ नहीं बिगाड़ा है। ऐसे में उनको महल नहीं तोड़ना चाहिए। बालिका मैना ने यह भी याद दिलाया कि उनकी एक बेटी ‘मेरी’ मेरी अच्छी मित्र थी। उसका एक पत्र मैंने अभी तक संभाल कर रखा है। यही तर्क देकर मैना ने सेनापति को महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया।

मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी और अंग्रेज क्यों उसे नष्ट करना चाहते थे?

मैना जड़ पदार्थ मकान को इसलिए बचाना चाहती थी क्योंकि वह मकान तो निरपराध था और वह उस मकान से प्रेम करती थी। परंतु अंग्रेज उसे इसलिए नष्ट करना चाहते थे क्योंकि वह नाना साहब को नहीं पकड़ पाए। वह महल को ही नहीं, नाना साहब से संबंधित प्रत्येक वस्तु को ही नष्ट करना चाहते थे।

सर टॉमस ‘हे’ के मैना पर दया-भाव के क्या कारण रहे होंगे?

सर टॉमस ‘हे’ की एक पुत्री थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। मैना उनकी पुत्री की सहेली थी। इस कारण सर टॉमस ‘हे’ का भी मैना के घर आना-जाना लगा रहता था और वह मैना के प्रति अपनी पुत्री की भाँति स्नेह भाव रखते थे। ‘मेरी’ ने अपनी मृत्यु से पहले एक पत्र मैना को लिखा था। ‘मेरी’ के विषय में सुनकर उनका ह्रदय पिघल गया। उनके मन में मैना के प्रति स्नेह और दया भाव उमड़ आए।

मैना की अंतिम इच्छा थी कि वह उस प्रसाद के ढेर पर बैठकर जी भर कर रो ले लेकिन पाषाण हृदय वाले जनरल ने किस भय से उसकी इच्छा पूर्ण ने होने दी?

मैना उस प्रासाद के ढेर पर बैठकर जी भरकर रोना चाहती थी लेकिन पाषाण हृदय वाले जनरल ने ऐसा नहीं होने दिया क्योंकि उसके मन में भय था कि नाना साहिब की तरह यह भी भाग जाएगी। इससे पूर्व जब महल की तलाशी ली गई तो मैना कहीं नहीं मिली थी। इसलिए जनरल ने तत्काल मैना के हाथों में हथकड़ी पहना दी।

बालिका मैना के चरित्र की कौन सी विशेषताएँ आप अपनाना चाहेंगे और क्यों?

धुंधुपंत नाना साहेब की बेटी एक निडर, स्वाभिमानी, सच्ची देश-प्रेमिका, स्पष्ट वादिनी तथा भावुक बालिका के रूप में चित्रित की गई है। वह बड़ी निडरता से सर टॉमस ‘हे’ से बातचीत करती है। हम भी मैना की इन विशेषताओं को अपनाना चाहेंगे। इससे हमारे व्यक्तित्व का समुचित विकास होगा और हम अपने देश की स्वाधीनता की रक्षा कर सकेंगे।

टाइम्स पत्र ने 6 सितंबर को लिखा था- बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दांत नाना साहब को नहीं पकड़ सकी। इस वाक्य में ‘भारत सरकार’ से क्या आशय है?

टाइम्स पत्र में 6 सितंबर को लिखा था – बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दांत नाना साहब को नहीं पकड़ सकी। इस वाक्य में ‘भारत सरकार’ से आश्य अंग्रेजी सरकार से है। उस समय भारत पर अंग्रेजी सरकार शासन करती थी।

नाना साहब की पुत्री मैना को भस्म कर दिया गया (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)

नाना साहब अपनी पुत्री मैना को अपने साथ क्यों नहीं ले जा सके?

उत्तर– नाना साहब कानपुर में अंग्रेजों के सामने असफल रहे जिसके वजह से उन्हें जल्दी में भागना पड़ा इस कारण वे अपनी पुत्री मैना को अपने साथ नहीं ले जा सके।

मैना ‘हे’ को कैसे जानती थी? उसने ‘हे’ से क्या मदद माँगी? पाठ के आधार पर लिखिए।

उत्तर-‘हे’ की पुत्री मेरी मैना की सहेली थी। पहले ‘हे नाना साहब से मिलने उनके महल जाया करते थे और मैना को भी अपनी पुत्री समान प्यार करते थे। इस प्रकार मैना ‘हे’ को जानती थी। उसने हे से राजमहल के रक्षा की माँग की।

सेनापति ‘हे’ ने मदद करने में असमर्थता के पीछे क्या वजह दिया?

उत्तर-सेनापति ‘हे’ ने मदद करने में असमर्थता के पीछे नाना साहब के प्रति अंग्रेज सरकार के कड़े रुख का वजह दिया। उन्होंने कहा कि वह जिस सरकार के नौकर हैं, उसकी आज्ञा वे नहीं टाल सकते।

सेनापति ‘हे’ ने जनरल आउटरम से क्या निवेदन किया?

उत्तर-सेनापति है’ ने जनरल आउटरम से नाना साहब के महल को किसी तरह बचाने का निवेदन किया।

पाठ के आधार पर जनरल आउटम के चरित्र का विश्लेषण कीजिये।

उत्तर-जनरल आउटरम अंग्रेजी सेना का जनरल था। वह क्रूर, निर्दयी और पत्थर हृदय व्यक्ति था। उसने मैना को राजमहल के अवशेषों पर से रोते हुए देखा और हथकड़ी डालकर गिरफ्तार किया और कानपुर के किले में कैद कर दिया। उसने मैना की आखिरी इच्छा भी पूरी नहीं की और उसी किले में मैना को आग जलाकर भस्म कर दिया गया।

मैना ने जनरल आउटरम से क्या प्रार्थना की?

उत्तर-मैना ने जनरल आउटर से कुछ वक्त और देने की प्रार्थना की ताकि वह राजमहल के अवशेषों पर जी भर कर रो ले।

मैना सैनिकों के प्रश्न का उत्तर क्यों नहीं दे रही थी?

उत्तर-मैना महल के टूट जाने से दुःख में डूबी थी। वह अपने ख्यालों में खोयी थी। उसे अपने हालात का आभास ना था और ना ही कोई डर था इस कारण वह सैनिकों के प्रश्न का उत्तर नहीं दे रही थी।

ब्रिटिश पार्लियामेंट में सेनापति है की किस बात पर हँसी?

उत्तर-ब्रिटिश पार्लियामेंट में सेनापति ‘हे के रिपोर्ट में लिखी हुई उस बात पर हँसी हुई जिसमें उन्होंने नाना की कन्या मैना पर दया दिखाने की बात कही थी।

अंग्रेज़ों का नाना साहब के प्रति इतना क्रूर रवैया क्यों था? पाठ के आधार पर लिखिए।

उत्तर-नाना साहब अंग्रेज़ों के कट्टर विरोधी थे। वे कानपुर में हुए अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन के शीर्ष नेता थे। कानपुर में हुए अंग्रेज़ों के हत्याकाण्ड को उन्होंने करवाया था। इस कारण अंग्रेज़ों का नाना साहब के प्रति इतना क्रूर रवैया था।

महाराष्ट्रीय इतिहासवेत्ता महादेव चिटनीस के पत्र में क्या छपा?

उत्तर-महाराष्ट्रीय इतिहासवेत्ता महादेव चिटनवीस के पत्र में छपा कि कल कानपुर के किले में एक भीषण हत्याकाण्ड हो गया। नाना साहब की एकमात्र कन्या मैना धधकती हुई आग में जलाकर भस्म कर दी गयी।

 

नाना साहब की पुत्री मैना को भस्म कर दिया गया (पठित गद्यांश)

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

कानपुर में भीषण हत्याकाण्ड करने के बाद अंग्रेज़ों का सैनिक दल बिठूर की ओर गया। बिठूर में नाना साहब का राजमहल लूट लिया गया; पर उसमें बहुत थोड़ी संपत्ति अंग्रेजों के हाथ लगी। इसके बाद अंग्रेजों ने तोप के गोलों से नाना साहब का महल भस्म कर देने का निश्चय किया। सैनिक दल ने जब वहाँ तोपें लगाई उस समय महल के बरामदे में एक अत्यंत सुन्दर बालिका आकर खड़ी हो गई। उसे देखकर अंग्रेज सेनापति को बड़ा आश्चर्य हुआ, व्योंकि महल लूटने के समय वह बालिका वहाँ कहीं दिखाई न दी थी।

प्रश्न
(क) नाना साहब का महल कहाँ था?
(ख) अंग्रेज़ों ने महल तोप के गोलों से भस्म करने का निश्चय क्यों किया?
(ग) अंग्रेज सेनापति को महल के बरामदे में लड़की दिखने से आश्चर्य क्यों हुआ?

उत्तर
(क) नाना साहब का महल बिठूर में था।

(ख) अंग्रेज़ों ने महल तोप के गोलों से भरम करने का निश्चय इसलिए किया क्योंकि उन्हें अपनी सरकार से आदेश था की नाना के सभी निशानियों को मिटा दे।

(ग) अंग्रेज़ सेनापति को महल के बरामदे में लड़की दिखने से आश्चर्य इसलिए हुआ क्योंकि महल को लूटते वक्त वह लड़की उन्हें कहीं नहीं दिखाई दी।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

उस समय लण्डन के सुप्रिसद्ध ‘टाइम्स पत्र में छटी सितम्बर को एक लेख में लिखा गया ‘बड़े दुःख का विषय है, कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दान्त नाना साहब को नहीं पकड़ सकी जिस पर समस्त अंग्रेज़ जाति का भीषण कोध है। आप तक हम लोगों के शरीर में रक्त रहेगा, तब तक कानपुर में अंग्रेजों के हत्याकाण्ड का बदला लेना हम लोग न भूलेंगे। उस दिन पार्लियामेंट की हाउस ऑफ़ लॉईस’ सभा में सर टामस ‘हे’ की एक रिपोर्ट पर बड़ी हँसी हुई, जिसमें सर ‘हे’ ने नाना की कन्या पर दया दिखाने की बात लिखी थी।

प्रश्न
(क) टाइम्स’ पत्र के अनुसार दुःख का विषय क्या था?
(ख) ‘टाइम्स’ पत्र में छपे लेख का क्या मत था?
(ग) सर ट्रॉमस ‘हे के रिपोर्ट पर हँसी क्यों हुई?

उत्तर
(क) भारत सरकार नाना साहब को पकड़ने में असफल रही जिसपर अग्रज़ों के हत्याकाण्ड का आरोप था। यह टाइम्स’ पत्र के अनुसार दुःख विषय था।

(ख) ‘टाइम्स’ पत्र में छपे लेख का मत था कि नाना के पुत्र, कन्या तथा अन्य कोई भी सम्बन्धी जहाँ भी मिले, मार डाला जाए।

(ग) सर टॉमस ‘हे’ ने अपने रिपोर्ट में नाना साहब, जिसपर समस्त अंग्रेज़ जाति का क्रोध था उसकी कन्या पर दया दिखाने की बात कर रहे थे।

 

MCQ Questions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter-5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया with Answer

मैना की अंतिम इच्छा क्या थी?

A. वह महल को जीभर कर देखना चाहती थी
B. वह महल की राख पर जीभर कर रोना चाहती थी
C. वह अपने पिता की चिता पर रोना चाहती थी
D. वह वहाँ से भाग जाना चाहती थी

ANSWER= B. वह महल की राख पर जीभर कर रोना चाहती थी

“आपके विरुद्ध जिन्होंने शस्त्र उठाए थे, वे दोषी हैं,” यह कथन किसका है?

A. बालिका का
B. लेखिका का
C. रानी का
D. मेरी का

ANSWER= A. बालिका का

‘नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया’ नामक पाठ के रचयिता हैं-

A. प्रेमचंद
B. महादेवी वर्मा
C. हजारी प्रसाद द्विवेदी
D. चपला देवी

ANSWER= D. चपला देवी

 धुंधुपंत नाना साहब की पुत्री का नाम था-

A. मैना
B. लेखा
C. रेखा
D. गहना

ANSWER= A. मैना

नाना साहब विद्रोही किस स्वतंत्रता संग्राम के नेता थे?

A. 1757
B. 1857
C. 1957
D. इनमें से कोई नहीं

ANSWER= B. 1857

देवी मैना किस महल में रहती थी?

A. झांसी
B. मेरठ
C. बिठूर
D. आगरा

ANSWER= B. बिठूर

 

कहाँ भीषण हत्याकांड के बाद अंग्रेज़ी सेना बिठूर पहुंची थी?

A. झांसी
B. जबलपुर
C. होशियारपुर
D. कानपुर

ANSWER= D. कानपुर

अंग्रेज़ों ने नाना साहब के किले को किससे उड़ाने का निर्णय लिया था?

A. बंदूकों से
B. टैंकों से
C. तोपों से
D. मिसाइलों से

ANSWER= C. तोपों से

बालिका ने किस भाषा में सेनापति को उत्तर दिया था?

A. उर्दू
B. हिंदी
C. अंग्रेज़ी
D. फ़ारसी

ANSWER= C. अंग्रेज़ी

सेनापति का नाम था-

A. जनरल ‘हे’
B. जनरल ‘रे’
C. जनरल ‘गे’
D. जनरल ‘पे’

ANSWER= A. जनरल ‘हे’

जनरल की बेटी का नाम था

A. केरी
B. मेरी
C. डायना
D. रोज़ी

ANSWER= B. मेरी

अंग्रेज सेना का प्रधान सेनापति कौन था?

A. जनरल आपटरम
B. जनरल अउटरम
C. जनरल गउटरम
D. जनरल नाउटरम

ANSWER= B. जनरल अउटरम

 किस गवर्नर जनरल को तार देने का सुझाव दिया गया था?

A. लॉर्ड केनिंग
B. डल्हौजी
C. कर्जन
D. हेस्टिंग्ज़

ANSWER= A. लॉर्ड केनिंग

 नाना का महल कितनी देर में मिट्टी में मिल गया था?

A. एक घंटा
B. दो घंटे
C. तीन घंटे
D. चार घंटे

ANSWER= A. एक घंटा

आधी रात के समय मैना महल के अवशेष पर बैठ कब रो रही थी?

A. अगस्त 1857
B. सितंबर 1857
C. अक्तूबर 1857
D. नवंबर 1857

ANSWER= B. सितंबर 1857

मैना के जलने का समाचार किस महाराष्ट्रीय वेत्ता ने दिया था?

A. महादेव
B. शिव राज
C. पार्वती पति
D. भोला नाथ

ANSWER= A. महादेव

उस समाचार पत्र का नाम लिखिए जिसमें मैना के जलने का समाचार छपा था-

A. महाराष्ट्र पत्र
B. बाखर
C. अखबारे हिंद
D. लोक वाणी

ANSWER= B. बाखर

नाना साहब महल छोड़ते समय किसे अपने साथ लेकर नहीं गए?

A. अपनी पुत्री को
B. अपने पुत्र को
C. अपनी पत्नी को
D. अपनी माँ को

ANSWER= A. अपनी पुत्री को

मैना के पास ‘मेरी’ की कौन-सी निशानी थी?

A. कंगन
B. हार
C. चिट्ठी
D. पुस्तक

ANSWER= C. चिट्ठी

मैना को महल की रक्षा करने का आश्वासन किसने दिया?

A. जनरल अउटरम
B. जनरल रोज़
C. सेनापति टामस ‘हे’
D. लॉर्ड केनिंग

ANSWER= C. सेनापति टामस ‘हे’

उस समय की भारत सरकार नाना साहब को पकड़ नहीं सकी थी । यह समाचार किस समाचार-पत्र

A. अमेरिका ‘टाइम्स’
B. इंडियन ‘टाइम्स’
C. लंडन समाचार
D. लंदन ‘टाइम्स’

ANSWER= D. लंदन ‘टाइम्स’

मैना को क्या सज़ा सुनाई गई?

A. उम्रकैद
B. कालापानी
C. फाँसी
D. जिंदा जलाने की

ANSWER= C. फाँसी

इसे भी पढ़ें: उपभोक्तावाद की संस्कृति (कक्षा-9)

Leave a Comment

close