रजनी पाठ के अभ्यास के प्रश्न

रजनी पाठ के अभ्यास के प्रश्न कक्षा-11 हिंदी

रजनी पाठ के अभ्यास के प्रश्न : यह पाठ शिक्षा के व्यवसायीकरण, ट्यूशन के रैकेट, अधिकारियों की उदासीनता तथा आम जनता द्वारा अन्याय का विरोध आदि के बारे में बताता है। यह हमें अन्याय का विरोध करने की प्रेरणा देता है।

रजनी पाठ के अभ्यास के प्रश्न

प्रश्न 1. रजनी ने अमित के मुददे को गंभीरता से लिया, क्योंकि-

(क) वह अमित से बहुत स्नेह करती थी।
(ख) अमित उसकी मित्र लीला का बटा था।
(ग) वह अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की सामथ्य रखती थी।
(घ) उस अखबार की सुखियों में आने का शौक था।

उत्तर : (ग) वह अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की सामथ्र्य रखती थी।

प्रश्न 2. जब किसी का बच्चा कमजोर होता है, तभी उसके माँ-बाप ट्यूशन लगवाते हैं। अगर लगे कि कोई टीचर लूट रहा है तो उस टीचर से न ले ट्यूशन, किसी और के पास चले जाएँ ……. यह कोई मजबूरी तो नहीं……….. प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताएँ कि यह संवाद आपको किस सीमा तक सही या गलत लगता है, तर्क दीजिए।

वार्षिक परीक्षा में गणित का पेपर ठीक होने के बावजूद अमित को कम अंक दिए जाते हैं। कारण यह है कि गणित के अध्यापक द्वारा बार-बार कहने पर भी अमित को ट्यूशन नहीं लगवाई। यदि अध्यापक इस तरह की लूट करता है तो यह सर्वथा गलत है। एक अध्यापक को छोड़कर दूसरे अध्यापक के पास जाते हैं तो जरूरी नहीं कि वह भी पहले अध्यापक की तरह नहीं होगा। अध्यापक का यह दायित्व होना चाहिए कि वह कक्षा में पढ़ने वाले कमजोर छात्रों की समय समय पर मदद करें।

प्रश्न 3. तो एक और आंदोलन का मसला मिल गया- फुसफुसाकर कही गई यह बात-
क) किसने किस प्रसंग में कहीं?

यह बात रजनी के पति ने रजनी व मीटिंग में उपस्थित लोगों को कहीं  क्योंकि ट्यूशन के मुद्दे पर मीटिंग में बहस होने पर अध्यापकों के प्रतिनिधि ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में कम तनख्वाह देकर अधिक पर हस्ताक्षर करवाए जाते हैं। यह सुनकर रजनी के पति ने कहा ट्यूशन के आंदोलन के साथ-साथ यह एक तरफ अध्यापकों को कम तनख्वाह मिलने का मुद्दा भी अब सामने आ गया है।

ख) इससे कहने वाले की किस मानसिकता का पता चलता है।

वह दूसरों की समस्याओं से बचाव की मानसिकता रखता है।

प्रश्न 4. रजनी धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या क्या है?

इस कड़ी के मुख्य समस्या व्यवसाय बनती शिक्षा है।

क) क्या होता अगर अमित का पर्चा सचमुच खराब होता?

अगर अमित का पर्चा सचमुच खराब होता तो ट्यूशन की समस्या सामने नहीं आती। अमित का पर्चा खराब होने पर उसे कम अंक मिलते तो वह हताश नहीं होता। अपने पेपर में कम अंक पाने का दोषी स्वयं को मानता, अपने अध्यापक को नहीं।

ख) क्या होता अगर संपादक रजनी का साथ नहीं देता?

अगर संपादक रजनी का साथ न देता तो ट्यूशन की जबरदस्ती करने वाले व अपने स्कूल के बच्चों की ट्यूशन करने वाले अध्यापक के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने का कानून न बनता और रजनी अपने विचार सामान्य जनता तक नहीं पहुँचा पाती।

रजनी (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न) कक्षा-11 हिंदी

‘रजनी’ पाठ का प्रतिपाद्य बताइए।

यह पाठ शिक्षा के व्यवसायीकरण, ट्यूशन के रैकेट, अधिकारियों की उदासीनता तथा आम जनता द्वारा अन्याय का विरोध आदि के बारे में बताता है। यह हमें अन्याय का विरोध करने की प्रेरणा देता है। यह पाठ सिखाता है कि यदि अन्याय को नहीं रोका गया तो वह बढ़ता । जाएगा। अन्याय का विरोध समाज को साथ लेकर हो सकता है, क्योंकि आम आदमी की सहभागिता के बिना सामाजिक, प्रशासनिक व राजनैतिक व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन संभव नहीं है।

गणित के टीचर के खिलाफ अन्य बच्चों ने आवाज क्यों नहीं उठाई।

गणित का अध्यापक बच्चों को जबरदस्ती ट्यूशन पर आने के लिए कहता था। ऐसा न करने पर उनके अंक तक काट देता था। दूसरे बच्चों ने उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई, क्योंकि उन्हें लगता था कि ऐसा करने पर अगली कक्षाओं में भी उनके साथ भेदभाव किया जाएगा। अध्यापक उनका भविष्य बिगाड़ देगा और उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। इस डर से अमित व उसकी माँ भी रजनी को विरोध करने से रोकना चाहते थे।

रजनी संपादक से क्या सहायता माँगती है?

रजनी संपादक को ट्यूशन की समस्या बताती हैं तथा उसे अखबार में छापने का आग्रह करती है। वह उनसे कहती है कि 25 तारीख की पेरेंट्स मीटिंग की खबर भी प्रकाशित करें। इससे सब लोगों तक ख़बर पहुँच जाएगी। व्यक्तिगत तौर पर हम कम लोगों से संपर्क कर पाएँगे।

शिक्षा बोर्ड और प्राइवेट स्कूलों के बीच क्या संबंध होता है?

शिक्षा बोर्ड शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए प्राइवेट स्कूलों को 90% सहायता देकर मान्यता देता है। यह सहायता स्कूलों के रखरखाव, अध्यापक और विद्यार्थियों के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दी जाती है। शिक्षा बोर्ड के नियमों का पालन करना प्राइवेट स्कूल का कर्तव्य है। शिक्षा बोर्ड सिलेबस बनाता है, वार्षिक परीक्षा बोर्ड करवाता है।

सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था पर टिप्पणी कीजिए।

सरकारी कार्यालयों में आम आदमी को परेशान किया जाता है। यहाँ हर कदम पर भ्रष्टाचार है। अफसर अंदर खाली बैठे रहते हैं, परंतु बाहर ‘बिजी’ होने का संदेश दिया जाता है। चपरासी भी रिश्वत लेकर ही मुलाकातियों को साहब से मिलने भेजता है। अधिकारी का रवैया काम को टालने वाला होता है। उसे जनता से कोई लेना-देना नहीं होता।

NCERT Solution of Class 11th Hindi / रजनी / Rajni MCQ Question And Answer Solution

1. ‘रजनीकी लेखिका है

A.सुभद्राकुमारी चौहान
B. शिवानी
C. मन्नू भंडारी
D. महादेवी वर्मा

ANSWER= C. मन्नू भंडारी

2. लीला ने मँगवा रखी थी-

A.बरफी
B. केसरिया रसमलाई
C. जलेबी
D. इमरती

ANSWER= B. केसरिया रसमलाई

3. अमित के गणित में कम नंबर आए थे?

A.ट्यूशन लेने से
B. ट्यूशन न लेने से
C. कम पढ़ने से
D. प्रश्न गलत होने से

ANSWER= B. ट्यूशन न लेने से

4. मैथ्स के सर थे-

A.मिस्टर शर्मा
B. मिस्टर पाठक
C. मिस्टर गुप्ता
D. मिस्टर गर्ग

ANSWER= B. मिस्टर पाठक

5.अमित को मैथ्स में कुल कितने नंबर मिले थे?

A. 70

B. 72
C. 74
D. 76

ANSWER= B. 72

6. रजनी के पति घर क्या भूल गए थे?

A.घड़ी
B. मोबाइल
C. फाइल
D. चाबियाँ

ANSWER= C. फाइल

7. रजनी के द्वारा भेजी गई स्लिप कहाँ थी?

A.डायरेक्टर के पास
B. चपड़ासी की जेब में
C. डस्टबिन में
D. मेज़ पर

ANSWER= B. चपड़ासी की जेब में

8. बोर्ड प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने के बाद कितनी ग्रांट देता है?

A. 70%

B. 80%
C. 90%
D. 95%

ANSWER= C. 90%

9. रजनी ने किसे इश्यू उठाने के लिए कहा था?

A. हैडमास्टर
B. डायरेक्टर
C. पति
D. संपादक

ANSWER= D. संपादक

10. किस तारीख को पेरेंट्स की एक मीटिंग होनी निश्चित हुई थी?

A. 20

B. 22
C. 25
D. 30

ANSWER= C. 25

11. रजनी रसमलाई किस के मुँह में डालती है?

A.अमित
B. ललिता बेन
C. कांति भाई
D. पति

ANSWER= A. अमित

 

12. आई एम वैरी प्राउड ऑफ यू”-किसने कहा था?

A.डायरेक्टर
B. पति
C. अमित
D. हैडमास्टर

ANSWER= B. पति

13.’अब यह रजनी कोई और मुसीबत न खड़ी करेकथन किसका है?

A.हैडमास्टर का
B. डायरेक्टर का
C. रजनी के पति का
D. लीला का

ANSWER= D. लीला का

14. “शिक्षा के क्षेत्र में फैली इस दुकानदारी को तो बंद होना ही चाहिए” कथन किसका है?

A.हैडमास्टर का
B. डायरेक्टर का
C. संपादक का
D. रजनी के पति का

ANSWER= C. संपादक का

15.’बहुत मेधावी बच्चा हैअमित के लिए यह किसने कहा है?

A.रजनी ने
B. हैडमास्टर ने
C. लीला ने
D. पाठक सर ने

ANSWER= A. रजनी ने

16. पाठक सर से कुल कितने लड़के ट्यूशन लेते थे?

A. 20

B. 22
C. 25
D. 30

ANSWER= B. 22

 

17. मीटिंग में प्रस्तुत प्रस्ताव को ज्यों-का-त्यों किसने स्वीकार कर लिया?

A.हैडमास्टर ने
B. डायरेक्टर ने
C. बोर्ड ने
D. संपादक ने

ANSWER= C. बोर्ड ने

18. निर्देशक ने नई शिक्षा प्रणाली पर क्या ऑर्गनाइज़ किए?

A.प्रदर्शनी
B. सेमिनार्ज़
C. नुक्कड़ नाटक
D. संगीत सम्मेलन

ANSWER= B. सेमिनार्ज़

19.डायरेक्टर के दफ्तर में रजनी की स्लिप कहाँ थी?

A. डायरेक्टर के पास
B. चपरासी की जेब में
C. डस्टबिन में
D. रजनी के पास

ANSWER= B. चपरासी की जेब में

20. रजनी को अपने घर में ही किसकी सुगंध आई थी?

A. गुलाब की
B. केसर की
C. रजनी गंधा की
D. केवड़े की

ANSWER= B. केसर की

 

इसे भी पढ़ें: कथा – पटकथा (अभिव्यक्ति और माध्यम)

1 thought on “रजनी पाठ के अभ्यास के प्रश्न”

Leave a Comment

close