सहायक क्रिया किसे कहते हैं? सहायक क्रिया के 10 उदाहरण
सहायक क्रिया किसे कहते हैं, sahayak kriya, sahayak kriya in hindi, सहायक क्रिया के वाक्य, sahayak kriya examples in hindi, सहायक क्रिया कौन सी है?
आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की सहायक क्रिया किसे कहते हैं, Sahayak kriya in hindi grammar, सहायक क्रिया क्या होती है।
सहायक क्रिया किसे कहते हैं | Sahayak Kriya Kise Kahate Hain
सहायक क्रिया की परिभाषा: जो क्रियाएं किसी विशेष भाव या अर्थ व्यक्त करने के लिए मुख्य क्रियाओं की मदद करती हैं, उन्हें सहायक क्रिया कहते हैं।
उदाहरण –
रमेश घर जाता है।
उपरोक्त वाक्य में जाता मुख्य क्रिया तथा है सहायक क्रिया है।
मोहन सो रहा था।
उपरोक्त वाक्य में सो मुख्य क्रिया है और था सहायक क्रिया है।
सहायक क्रिया कैसे पहचाने example?
सहायक क्रिया वाक्य के आखिर में तथा मुख्य क्रिया के बाद में आती है।
वाक्य | मुख्य क्रिया | सहायक क्रिया |
बच्चे रेत में खेलने लगे | खेलना | लगे – लगना |
मुझे दस दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा | रहना | पड़ेगा – पड़ना |
गाय को चारा देना चाहिए | देना | चाहिए – चाहना |
गांव का नाम सुनते ही मन खुश हो गया | हो | गया – जाना |
हर रोज समय पर अपना काम किया करो | किया | करो – करना |
प्रश्न: निम्नलिखित वाक्यों में से सहायक क्रिया पहचान कर लिखिए।
सहायक क्रिया के 10 उदाहरण –
बच्चे खेलने लगे (सहायक क्रिया पहचानो)
Ans. लगे – लगना
मैने पढ़ाई किया।
Ans. किया – करना
गाय को चारा देना चाहिए।
Ans. चाहिए – चाहना
अस्पताल का ख्याल आते ही मैं काँप उठा।
Ans. उठा – उठाना
मैने एक ग्लास पानी पिया।
Ans. पिया – पीना
टैक्सी सड़क पर तेजी से दौड़ पड़ी।
Ans. पड़ी – पड़ना
बच्चे रेत का घर बनाने में जुट गए।
Ans. गए – जाना
घर बेच दो।
Ans. दो – देना
बदल पृथ्वी के नजदीक आकर बरस रहे हैं।
Ans. रहे – रहना, हैं – होना
कोई भी आए मैं चुपचाप पड़ा रहूँगा।
Ans. रहूँगा
प्रश्न: निम्नलिखित सहायक क्रियाओं का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
पड़ना
Ans. बच्चा चार पाई से गिर पड़ा।
रहना
Ans. बच्चा रात भर रोता रहा।
जाना
Ans. तुम अभी घर चले जाओ।
पाना
Ans. आज मैं स्कूल नहीं जा पाया।
असमापिका क्रिया
जो क्रियाएँ अपने सामान्य स्थान, वाक्य के आखिर में, न आकर कहीं दूसरी जगह आए, वह असमापिका क्रिया कहलाती हैं।
उदाहरण-
- उसने डूबते बच्चे को बचा लिया।
- यही कहते हुए वह चला गया।
- एक हँसमुख डॉक्टर को देखकर ही आधी बीमारी भाग जाती है।
- घर आए बेटे को उसने पहले खाना खिलाया।
- अब बैठना क्यों चाहते हो ?
उपरोक्त वाक्यों में डूबते, कहते हुए, देखकर, आए तथा बैठना क्रियाएँ असमापिका क्रियाएँ हैं।
(FAQ) on Sahayak Kriya in Hindi
Q. सहायक क्रिया कैसे पहचाने?
Ans. सहायक क्रिया वाक्य के अंत में और मुख्य क्रिया के बाद में आती है इस प्रकार हम सहायक क्रिया को पहचान सकते हैं।
Q. ऐसा कदम सोचकर लेना होगा सहायक क्रिया
Ans. सोचकर सहायक क्रिया है।
Q. लक्ष्मी को बेच दो सहायक क्रिया
Ans. दो सहायक क्रिया है।
Q. बालक भूमि पर लेट गया सहायक क्रिया मूल रूप
Ans. गया – जाना
Q. सहायक क्रिया को पहचानकर मूलरूप लिखिए। पुलिस ने चोर को पकड़ लिया।
Ans. सहायक क्रिया – लिया
मूल्य रूप = लिया – लेना
Q. खाना खाने के बाद वह सो गया?
Ans. गया – जाना
Q. काकी उठो भोजन कर लो वाक्य में सहायक क्रिया कौन सी है?
Ans. लो – सहायक क्रिया
Q. चोर घर में घुस गया सहायक क्रिया पहचान कर लिखिए
Ans. गया – सहायक क्रिया
Q. हम सभी समुद्र की ओर दौड़ पड़े सहायक क्रिया
Ans. पड़े – सहायक क्रिया
निष्कर्ष:
उम्मीद करते हैं आपको हमारी यह पोस्ट सहायक क्रिया किसे कहते हैं, सहायक क्रिया क्या होती है पसंद आई होगी अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो कमेंट करके जरूर बताएं और इसे शेयर करना न भूलें।
यह भी पढ़ें : व्याकरण किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं?