संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम क्या है?

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम क्या है?

UNDP एक अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी है जो ‘‘सतत मानव विकास’’ की अवधारणा को बढ़ावा देती है। इसकी स्थापना 1965 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। UNDP संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों का समन्वय करता है और इसे संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से प्रदान किए जाने वाले स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से धन की प्राप्ति होती है।

संगठन द्वारा गरीबी उन्मूलन और गरीबों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने जैसे अनेक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करके सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए 177 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम क्या है?

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) देशों को उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रणाली द्वारा प्रदान की जाने वाली अधिकांश तकनीकी सहायता को संचालित एवं प्रशासित करता है। साथ ही, यह पर्यावरण के क्षरण से संबंधित मुद्दों के प्रति भी गंभीर है। विकास योजनाओं के नियोजन तथा कार्यान्वयन के लिए पर्यावरण पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है, जिसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की निगरानी में किया जाता है।

UNDP (संयुक्त राष्ट्र विकास) एजेंडा 21 में निर्धारित मापदंडों के अनुसार सतत विकास के लिए राष्ट्र के स्तर पर क्षमता निर्माण में सहायता करता है। एजेंडा 21 के अंतर्गत सभी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) में सूचना के एकत्रीकरण, पर्यावरणीय चिंताओं तथा विकास कार्यक्रमों पर अधिकतम संभव सीमा तक ध्यान देने की बात की गई है।

UNDP का कार्य

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रमों की योजना विशिष्ट देशों के लिए पंचवर्षीय इकाइयों के आधार पर निर्मित की जाती है। प्रत्येक पांच साल की अवधि के अंत में, प्रत्येक विशिष्ट देश के लिए कार्यक्रमों की एक नई श्रृंखला का निर्माण किया जाता है; जिसे राष्ट्रीय सहकारी फ्रेमवर्क के रूप में जाना जाता है।

पर्यावरण अवलोकन कार्यक्रम (EOP) के अंतर्गत निम्नलिखित को शामिल किया जाता है:

  1. देश के प्राकृतिक वातावरण का संक्षिप्त विवरण;
  2. प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दों की पहचान; आर्थिक विकास और पर्यावरण के मध्य संबंधों का आकलन;
  3. उपयुक्त पर्यावरणीय प्रबंधन और स्थायी विकास प्राप्त करने के लिए देश की क्षमता का मूल्यांकन;
  4. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) राष्ट्रीय कार्यक्रम के कार्यान्वयन से संबंधित संभावित पर्यावरणीय प्रभावों की पहचान; तथा
  5. देश के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम की अन्य विकल्पों से तुलना।

सितंबर 2015 में, वैश्विक नेताओं द्वारा सतत विकास के लिए एजेंडा 2030 को अपनाया गया;। इसका लक्ष्य गरीबी को समाप्त करना तथा पृथ्वी की रक्षा करना है; साथ ही यह सुनिश्चित करना कि सभी लोग शांति और समृद्धि का जीवन जी सकें; यह विकास के ढांचे को मजबूत करने, आपदा-जोखिम में कमी करने तथा जलवायु परिवर्तन में कमी करने के लिए कार्य कर रहा है।

UNDP के एजेंडा के अनुसार, निम्नलिखित प्रमुख समाधानों की पहचान की गई है:

  1. लोगों को गरीबी से बाहर रखना
  2. शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण तथा समावेशी समाज के लिए शासन
  3. संकट की रोकथाम तथा क्षमता में वृद्धि
  4. पर्यावरण विकास के लिए प्रकृति आधारित समाधान
  5. स्वच्छ, सस्ती ऊर्जा
  6. महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने मानव अधिकारों के संरक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा अल्पसंख्यकों एवं सर्वाधिक गरीब और कमजोर लोगों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Related Post: बुद्धि परिक्षण क्या है ? 

1 thought on “संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम क्या है?”

Leave a Comment

close