वाच्य हिंदी व्याकरण

Vachya Hindi Grammar | Vachya Hindi Grammar Class 10 Tricks | वाच्य हिंदी व्याकरण

वाच्य हिंदी व्याकरण -क्रिया के जिस रूपांतरण से यह जाना जाए की क्रिया द्वारा किए गए विधान का केंद्र बिंदु कर्ता है, कर्म है, अथवा क्रिया भाव, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य हिंदी व्याकरण

  1. कर्तृवाच्य।
  2. कर्मवाच्य।
  3. भाववाच्य।

(1) कर्तृवाच्य 

जिस वाक्य में वाच्य बिंदु कर्ता  है उसे कर्तृवाच्य कहते है।

जैसे
राम पुस्तक पढ़ता है।
मोहन साइकिल चलाता है।

(2) कर्मवाच्य 

जहां वाच्य बिंदु, कर्ता न होकर ‘कर्म’ हो वहां कर्मवाच्य होता है।

जैसे
राम से पुस्तक पढ़ी जाती है।
मोहन से साइकिल चलाई जाती है।

(3) भाववाच्य

जिस वाक्य में वाच्य-केंद्र क्रिया हो, अर्थात जहां न कर्ता की प्रधानता हो, न कर्म की, बल्कि जहां ‘क्रिया का भाव’ ही मुख्य हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

जैसे:
बच्चों से घूमा जा रहा है।
कुणाल द्वारा भागा जाएगा।

टिप्पणी- कर्तृवाच्य में क्रिया सकर्मक और अकर्मक दोनों हो सकती है, किन्तु कर्मवाच्य में केवल सकर्मक, और भाववाच्य में अकर्मक होती है।

Vachya Hindi Grammar MCQ | Vachya Parivartan MCQ | Vachya MCQ

1. ‘रमा नहीं खाएगी।वाक्य का भाववाच्य में रूपांतरण होगा-

(क) रमा से खाया नहीं जाएगा।
(ख) रमा खाएगी।
(ग) रमा खा नहीं सकती।
(घ) रमा द्वारा खाया जाता है।

ANSWER= (क) रमा से खाया नहीं जाएगा।

 

2. ‘प्रिया से आया नहीं जाता।वाक्य का कर्तृवाच्य में रूपांतरण होगा-

(क) प्रिया नहीं आती।
(ख) प्रिया से नहीं आया जाता।
(ग) प्रिया द्वारा आया जाता है।
(घ) प्रिया आएगी।

ANSWER= (क) प्रिया नहीं आती।

 

3. ‘लोगों से चिल्लाया जाता है।वाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

(क) भाववाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) कर्तृवाच्य
(घ) इनमें से कोई नहीं

ANSWER= (क) भाववाच्य

 

4. ‘उपेन्द्र से चला नहीं जाता।वाक्य किस वाच्य से संबधित है?

(क) भाववाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) कर्तृवाच्य
(घ) इनमें से कोई नहीं

ANSWER= (क) भाववाच्य

 

5. ‘लड़का चित्र बनाता हैवाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

(क) अकर्तृवाच्य
(ख) कर्तृवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) कर्मवाच्य

ANSWER= (ख) कर्तृवाच्य

 

6. भाववाच्य की पहचान है

(क) कर्ता के साथ से‘ ‘के द्वाराकारक चिह्न होता है
(ख) क्रिया अकर्मक होती है
(ग) उपरोक्त दोनों
(घ) नेकारक चिह्न होता है

ANSWER= (ग) उपरोक्त दोनों

 

7. कर्तृवाच्य में किस क्रिया का प्रयोग होता है?

(क) अकर्मक
(ख) सकर्मक
(ग) दोनों
(घ) किसी का नहीं

ANSWER= (ग) दोनों

 

8. कर्मवाच्य में किस क्रिया का प्रयोग होता है?

(क) सकर्मक
(ख) अकर्मक
(ग) दोनों
(घ) उपरोक्त कोई नहीं

ANSWER= (क) सकर्मक

 

9. ‘मुझसे पढ़ा नहीं जाता।वाक्य का कर्तृवाच्य में रूपांतरण होगा

(क) मैं नहीं पढ़ता।
(ख) मैं पढूँगा।
(ग) मैं नहीं पढ़ सकता।
(घ) मुझसे नहीं पढ़ा जाता।

ANSWER= (क) मैं नहीं पढ़ता।

Vachya Hindi Grammar Class 10

10. क्रिया के जिस रूप से……..की प्रधानता ज्ञात हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

(क) कर्म
(ख) विशेषण
(ग) भाव
(घ) उपरोक्त सभी

ANSWER= (क) कर्म

 

11. जिस वाक्य में …… की प्रधानता ज्ञात हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

(क) क्रिया
(ख) भाव
(ग) कर्म
(घ) कर्ता

ANSWER= (ख) भाव

 

12. कर्तृवाच्य में क्रिया होती है।

(क) अकर्मक
(ख) सकर्मक
(ग) अकर्मक तथा सकर्मक दोनों
(घ) उपरोक्त कोई नहीं

ANSWER= (ग) अकर्मक तथा सकर्मक दोनों

 

13. ‘पुलिस द्वारा चोर पकड़ा गयावाक्य वाच्य है-

(क) कर्मवाच्य
(ख) अकर्तृवाच्य
(ग) कर्तृवाच्य
(घ) भाववाच्य

ANSWER= (क) कर्मवाच्य

 

14. निम्नलिखित में भाववाच्य का एक उदाहरण है?

(क) थोड़ी देर सो लिया जाए।
(ख) मैं पत्र लिखता हूँ।
(ग) मुझसे पत्र लिखा जाता है।
(घ) लड़का चित्र बनाता है।

ANSWER= (क) थोड़ी देर सो लिया जाए।

 

15. “आपका काम कर दिया गया है।” वाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

(क) कर्मवाच्य
(ख) अकर्तृवाच्य
(ग) कर्तृवाच्य
(घ) भाववाच्य

ANSWER= (क) कर्मवाच्य

 

16. ‘मुझसे खाया नहीं जाता।वाक्य का कर्तृवाच्य में रूपांतरण होगा-

(क) मैं नहीं खाता।
(ख) मैं नहीं खा सकता।
(ग) मुझसे नहीं खाया जाता।
(घ) मैं खा लिया।

ANSWER= (क) मैं नहीं खाता।

 

17. ‘हरीश निबंध पढ़ता है।वाक्य का कर्मवाच्य में रूप होगा-

(क) हरीश के द्वारा निबंध पढ़ा जाता है।
(ख) हरीश से निबंध नहीं पढ़ा जाता
(ग) हरीश निबंध नहीं पढ़ सकता
(घ) उपरोक्त कोई नहीं

ANSWER= (क) हरीश के द्वारा निबंध पढ़ा जाता है।

 

18. ‘तुम फूल तोड़ोगे।वाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

(क) कर्मवाच्य से
(ख) कर्तृवाच्य से
(ग) भाववाच्य से
(घ) अकर्तृवाच्य से

ANSWER= (ख) कर्तृवाच्य से

 

आपके टोटल मार्क्स कितने आए? … कमेंट करना मत भूलना…!!!

इसे भी पढ़ें: Sample Paper for Class-10 Hindi CBSE

1 thought on “वाच्य हिंदी व्याकरण”

Leave a Comment

close