विश्व के प्रमुख द्वीप

विश्व के प्रमुख द्वीप | World’s Main Islands

विश्व के प्रमुख द्वीप : द्वीप, जिन्हें अंग्रेजी में आइलैंड कहते हैं, स्थलखंड के ऐसे भाग होते हैं, जिनके चारों ओर जल (पानी) का विस्तार पाया जाता है। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं और बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर हजारों वर्ग किलोमीटर तक हो सकता है।

विश्व के प्रमुख द्वीप

1. ग्रीनलैंड द्वीप

यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच स्थित है। यह डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त देश है। विदेशी मामलों, सुरक्षा और आर्थिक नीति को छोड़कर ग्रीनलैंड का अपना कानून है। यहां के प्रधानमंत्री किम किल्सन हैं, जो इस पद पर साल 2014 से ही बने हुए हैं। भौगोलिक दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18वीं सदी के बाद से यह यूरोप (खास तौर पर डेनमार्क) से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है।

2. न्यू गिनी द्वीप

यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। न्यू गिनी का लगभग आधा भाग जंगलों से ढंका हुआ है, जिसमें देवदार और अखरोट जैसे पेड़ मौजूद हैं। वैसे तो कंगारू यहां का मुख्य पशु है, लेकिन इसके अलावा एक विचित्र प्रकार की उड़न लोमड़ी (एक प्रकार का उड़नेवाला चमगादड़) भी यहां पाई जाती है, जिसके पंख तीन फीट तक लंबे होते हैं।

3. बोर्नियो द्वीप

यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। वैसे तो बोर्नियो इंडोनेशिया, मलयेशिया और ब्रुनेई तीन देशों में बंटा हुआ है, लेकिन इसका लगभग 73 फीसदी हिस्सा इंडोनेशिया में आता है जबकि इसका 26 फीसदी हिस्सा मलयेशिया में और महज एक फीसदी हिस्सा ही ब्रुनेई में पड़ता है। बोर्नियो का एक बड़ा भूभाग जंगलों से ढंका हुआ है, जिसे दुनिया के सबसे प्राचीन जंगलों में से एक माना जाता है।

4. मेडागास्कर द्वीप

हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित यह द्वीपीय देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। इस द्वीप पर पाए जाने वाले अधिकतर पौधे और जंतु धरती पर कहीं और नहीं पाए जाते हैं। इनमें लीमर (प्राइमेट्स का एक समूह), टेनरेक्स (कांटों वाला चूहा) और चमकीले रंगों वाले गिरगिट शामिल हैं।

5. बाफिन द्वीप

यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा और कनाडा का सबसे बड़ा द्वीप है, जो उत्तरी अटलांटिक में स्थित है। हाल ही में वैज्ञानिकों को यहां एक प्राचीन महाद्वीप का टुकड़ा मिला है, जो करीब 15 करोड़ साल पुराना बताया जाता है।

विश्व के द्वीप (Islands of the world)

द्वीप क्षेत्रफल (वर्ग किमी.) स्थिति
ग्रीनलैंड 2,130,800 आर्कटिक (उत्तरी ध्रुव) महासागर
न्यूगिनी 785,753 पश्चिमी प्रशांत महासागर
कलिमटान (बोर्नियो) 785,168 हिंद महासागर
मेडागास्कर 587,713 हिंद महासागर
बैफीन द्वीप 507,451 आर्कटिक महासागर
सुमात्रा 473,481 हिंद महासागर
होन्शू 225,800 उतरी-पश्र्मिी प्रशांत महासागर
ग्रेट ब्रिटेन 209,331 उत्तरी अटलांटिक महासागर
एलेसमेरे द्वीप 196,236 आर्कटिक महासागर
सेलेबीज (सुलावेसी) 180,681 हिंद महासागर
दक्षिण द्वीप (न्यूजीलैंड) 145,836 प्रशांत महासागर
जावा द्वीप 138,794 हिंद महासागर
उत्तरी द्वीप (न्यूजीलैंड) 111,583 प्रशांत महासागर
लुजोन द्वीप 109 ,965 पश्चिमी प्रशांत महासागर
क्यूबा 104,556 कैरीबियन सागर
आइसलैंड 101,826 उत्तरी अटलांटिक महासागर
मिण्डानाओ द्वीप 97,530 पश्चिमी प्रशांत महासागर
आयरलैण्ड 84,421 उत्तरी अटलांटिक महासागर
होकैडो द्वीप 78,719 उत्तरी-पश्चिमी प्रशांत महासागर
सखालिन द्वीप 72,493 उत्तरी-पश्चिमी प्रशांत महासागर
बैंक्स द्वीप 70,028 आर्कटिक महासागर
श्रीलंका 65,268 हिंद महासागर
तस्मानिया 65,022 प्रशांत महासागर

 

विश्व का सबसे छोटा द्वीप कौन सा है ?

अनुमान के अनुसार विश्व भर में 2000 से भी अधिक Island हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त भी अनगिनत छोटे छोटेIsland मौजूद हैं जिनका कोई Official Data मौजूद नही है। इसलिए यह पक्के तौर से कहना कठिनहै कि वास्तव में छोटे – बड़े सभी द्वीपों को मिलाकर कुल द्वीप कितने हैं, फिर भी माना जाता है कि 2000 से अधिक Island हैं। इनमे अधिक्तर कुछ बड़े द्वीप की ही शामिल किया गया है।

विश्व में मौजूद द्वीप को देखते हुए एक सवाल उठता है कि विश्व का सबसे छोटा द्वीप कौन सा है? अगर आप के मन में भी ऐसे सवाल आ रहे हैं तो इसका जवाब आपकी इसी लेख में मिल जाएगा। इस लेख में हम बताएंगे की विश्व का सबसे छोटा द्वीप कौन सा है तथा उस सबसे छोटे द्वीप के Importance को भी बतायेंगे। इस प्रश्न का उत्तर बताने से पहले आपको बता दें कि इस प्रश्न का उत्तर Google पर अलग अलग मिल सकता है। लेकिन जो उत्तर हम इस लेख में बताएंगे वहीं आधिकारिक रूप से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटे द्वीप के रूप में दर्ज है।

विश्व का सबसे छोटा द्वीप

विश्व का सबसे छोटा द्वीप विश्व के दूसरे सबसे बड़े महासागर, अटलांटिक महासागर के अंतर्गत आता है। इस सबसे छोटे द्वीप का नाम बिशप रॉक ( Bishop Rock ) है। Bishop Rock बहुत ही छोटा सा टापू है। यहां केवल एक इमारत है जो कि Lighthouseके रूप में मौजूद है। यहां लोग नही रहते हैं लेकिन यह जगह Light house के लिए ही प्रसिद्ध है। समुन्द्रों के बीच बने Lighthouse के बारे में बता दें कि Lighthouse समुंद्री मार्ग से सफर करने वालों को दिशा बताने का काम करता है।

Bishop Rock इंग्लैंड के अंतर्गत आने वाले Isles of Scilly नाम के द्वीप का सबसे पश्चिमी भाग है। इसका इतिहास काफी पुराना है। यहां मौजूद Lighthouse का निर्माण सबसे पहले 1858 के आसपास ही हुआ था। हालांकि पहली बार यह उपयोग में आने से पहले ही ध्वस्त हो गया था। समय समय पर इसके निर्माण में बदलाव होता रहा था। Bishop Rock का नाम Guinness Book of Records में सबसे छोटे द्वीप के रूप में दर्ज है। आधिकारिक रूप से यहां केवल एक ही इमारत, Lighthouse के रूप में दर्शाया गया है।

Bishop Rock में स्थित Lighthouse का इतिहास

1818 में इस क्षेत्र में एक सर्वे हुआ तथा रिपोर्ट में कहा गया की यहां से गुजरने वाली जहाज़ों को पत्थरों से टकराने का खतरा है। इसलिए Lighthouse बनाया जाए। इसे सरकार द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। फिर एक अन्य रिपोर्ट के आने के बाद 1847 में एक Lighthouse इसी द्वीप पर बनना आरंभ हुआ। लेकिन 120 फिट ऊंचे इस Lighthouse का उपयोग नही किया जा सका और 1850 में यह नष्ट हो गया।

इसके बाद 1851 में फिर से नए सिरे से Bishop Rock Island पर Lighthouse का निर्माण नई तकनीक के साथ शरू हुआ। इसका निर्माण पूरा हुआ तथा पहली बार 1858 में इस Lighthouse का उपयोग किया गया। इसके बाद1882 में इसकी ऊंचाई एक बार फिर बढ़ाई गई। इसके बाद यह इंग्लैंड में मौजूद Lighthouse में दूसरा सबसे ऊंचा Lighthouse बन गया। 1992 में इस Lighthouse को आधुनिक तरीके से तैयार करते हुए इसे पूरी तरह स्वचालित बना गया। यह द्वीप अब भी सबसे छोटे द्वीप के रूप में दर्ज है।

इसे पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा कि विश्व का सबसे छोटा द्वीप कौन सा है। आप अगर इस लेख से जुड़ा कोई सवाल पूछना चाहते हैंया किसी अन्य तरह के सवाल या सुझाव देना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। इसी तरह के लेख प्राप्त करते रहने के लिए इस Website के साथ जुड़े रहें।

इसे भी पढ़ें : भारत की नदियाँ (Rivers of India in Hindi)

2 thoughts on “विश्व के प्रमुख द्वीप”

Leave a Comment

close