यमराज की दिशा | Yamraj ki disha class 9 Hindi Questions Answers
Yamraj ki disha class 9 Hindi Questions Answers : आज हम कक्षा -9 की हिंदी की पाठ्य पुस्तक की कविता यमराज की दिशा के अभ्यास के प्रश्न पढेंगे।
Yamraj ki disha class 9 NCERT Solution
प्रश्न 1: कवि को दक्षिण दिशा पहचानने में कभी मुश्किल क्यों नहीं हुई?
उत्तर: कवि हमेशा अपनी माँ की सीख का पालन करते हुए यह ध्यान रखता है कि दक्षिण की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने में उसे हमेशा दक्षिण दिशा का पता चल जाता है और कोई मुश्किल नहीं होती है।
प्रश्न 2: कवि ने ऐसा क्यों कहा कि दक्षिण को लाँघ लेना संभव नहीं था?
उत्तर: आप दुनिया के किसी भी भाग में चले जाएँ, वहाँ से कोई न कोई स्थान दक्षिण की ओर होगा ही। दूसरे शब्दों में आप कभी भी दक्षिण दिशा की आखिरी छोर तक नहीं पहुँच सकते हैं। इसलिए कवि ने कहा है कि दक्षिण को लाँघ लेना संभव नहीं था।
प्रश्न 3: कवि के अनुसार आज हर दिशा दक्षिण दिशा क्यों हो गई है?
उत्तर: कवि को लगता है कि आज पापी इतने बढ़ गये हैं कि हर दिशा में यमराज नजर आते हैं। इसलिए आज हर दिशा दक्षिण दिशा हो गई है जहाँ यमराज का निवास है।
प्रश्न 4: भाव स्पष्ट कीजिए
सभी दिशाओं में यमराज के आलीशान महल हैं
और वे सभी में एक साथ
अपनी दहकती आँखों सहित विराजते हैं
उत्तर: आज वक्त बदल चुका है और समाज में कई बुराइयाँ घर कर चुकी हैं। कवि को लगता है अब तो हर दिशा में यमराज का घर दिखता है। बड़े बड़े सफेदपोश अपराधी अपनी विशाल अट्टालिकाओं से यमराज की भाँति अपनी दहकती आँखों से आपको घूरते से लगते हैं। कहीं भ्रष्ट पुलिस वाले के रूप में, कहीं भ्रष्ट नेता के रूप में, तो कहीं लालची डॉक्टर के रूप में ये यमराज आपको हर तरह की मौत देने को हमेशा तैयार रहते हैं।
प्रश्न 5: कवि को माँ ईश्वर से प्रेरणा पाकर उसे कुछ मार्ग निर्देश देती है। आपकी माँ भी समय समय पर आपको सीख देती होंगी
- वह आपको क्या सीख देती हैं?उत्तर: माँ हमेशा सही रास्ते पर चलने की सीख देती है। माँ हमेशा इमानदारी, सत्य और अनुशासन की सीख देती है।
- क्या उसकी हर सीख आपको उचित जान पड़ती है? यदि हाँ तो क्यों और नहीं तो क्यों नहीं?उत्तर: माँ की हर सीख मुझे उचित जान पड़ती है। क्योंकि माँ की सीख से सही रास्ते पर चलने में मदद मिलती है।
प्रश्न 6: कभी कभी उचित अनुचित निर्णय के पीछे ईश्वर का भय दिखाना आवश्यक हो जाता है। इसके क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर: ऐसा माना जाता है कि किसी भी बात को आस्था से जोड़ने से मनुष्य उसका पालन आसानी से कर पाता है। इसलिए कभी कभी उचित अनुचित निर्णय के पीछे ईश्वर का भय दिखाना आवश्यक हो जाता है।
MCQ Questions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter-16 यमराज की दिशा with Answer
1. ‘यमराज की दिशा‘ नामक कविता किस कवि के द्वारा रचित है?
A. चंद्रकांत देव ताले
B. राजेश जोशी
C. महादेवी वर्मा
D. केदार नाथ अग्रवाल
ANSWER= A. चंद्रकांत देव ताले
2. माँ दुःख बरदाश्त करने के रास्ते किसकी सलाह से खोजती थी?
A. पिता
B. पति
C. पुजारी
D. ईश्वर
ANSWER= D. ईश्वर
3. माँ ने किस दिशा में पैर करके न सोने के लिए कहा था?
A. पूर्व
B. दक्षिण
C. पश्चिम
D. उत्तर
ANSWER= B. दक्षिण
4. दक्षिण दिशा किसकी दिशा मानी जाती है?
A. जन्म
B. स्वर्ग
C. मृत्यु
D. जीवन
ANSWER= C. मृत्यु
5. किसे क्रुद्ध करना बुद्धिमानी नहीं है?
A. यमराज
B. माँ
C. पिता
D. अध्यापक
ANSWER= A. यमराज
6. यमराज का घर किस दिशा में है?
A. पूर्व
B. पश्चिम
C. उत्तर
D. दक्षिण
ANSWER= D. दक्षिण
7. दक्षिण की तरफ यात्रा करते हुए कवि को हमेशा किसकी याद आई?
A. माँ
B. पिता
C. भाई
D. बहन
ANSWER= A. माँ
8. आज जिधर भी पांव करके सोओ उधर ही कौन सी दिशा है?
A. उत्तर
B. पूर्व
C. पश्चिम
D. दक्षिण
ANSWER= D. दक्षिण
9. सभी दिशाओं में यमराज कहाँ विराजते हैं?
A. झोंपड़े में
B. आलीशान महल में
C. कुटिया में
D. मकान में
ANSWER= B. आलीशान महल में
10. यमराज की कौन-सी दिशा अब नहीं रही जो ………….. जानती थी-
A. बहन
B. भाभी
C. पत्नी
D. माँ
ANSWER= D. माँ
11. माँ अपने कष्टों के विषय में किसे बताती थी?
A. यमराज को
B. पुत्र को
C. ईश्वर को
D. पति को
ANSWER= C. ईश्वर को
12. बचपन में कवि अपनी माँ से किसके घर का पता पूछता था?
A. ईश्वर का
B. ननिहाल का
C. यमराज के
D. दादी के
ANSWER= C. यमराज के
इसे भी पढ़ें :
दो बैलों की कथा ( अभ्यास के प्रश्न)
2 thoughts on “Yamraj ki disha class 9 Hindi Questions Answers”