प्रश्न 1 / 492023 · सेट 1 · प्रश्न 15 अंक · केस स्टडी
काम या पेशा खुद बुरा या छोटा-बड़ा नहीं है। कोई भी काम हो जो ईमानदारी से किया जाए और उचित लाभ के अतिरिक्त यदि एक पैसा भी बेईमानी का उसमें नहीं आया तो वह सर्वथा प्रतिष्ठित और सराहना के योग्य है। छोटे से छोटा काम भी यदि ईमानदारी के साथ किया जाए तो कभी बुरा नहीं होता। किसी ऊँची बात को लक्ष्य कर किया गया मेहनत का काम जो अपनी ईमानदारी में बट्टा न लगाता हो बुरा नहीं है। जो लेन-देन में पवित्र और शुचि है, नीतिशास्त्रों ने उसी को पवित्र माना है।
हाथ-पाँव आदि अंग जल से शुद्ध और साफ होते हैं पर मन केवल सत्य से शुद्ध होता है। मन जिसका दृढ़ है और डिगा नहीं वही अपनी गाढ़ी मेहनत की कौड़ी को अपनी करके मानेगा। बेईमानी से अनुचित लाभ का सोना भी है, तो वह मिट्टी का ढेला मानता है। गाढ़ी मेहनत, ईमानदारी और मुस्तैदी ये तीन बातें रोजगारी / सफलता के लिए बहुत आवश्यक हैं। बहुधा लोग अपनी बदकिस्मती के लिए रोते हैं और पछताते हैं, पर सच पूछो तो बदकिस्मती से उनका इतना नहीं बिगड़ा जितना उनके आलस्य, बेपरवाही और जी लगा के मेहनत न करने से। कहावत है – भूकता हुआ कुत्ता ज्यादा काम का है, सोते हुए सिंह की अपेक्षा। वास्तव में जो ईमानदार हैं वे अपने जितने काम हैं सबमें स्वच्छता और स्पष्टता रखने में नहीं चूकते और समाज में सभी के विश्वास-पात्र होते हैं।
(i)
कोई भी रोजगार और पेशा कब प्रतिष्ठित और सराहना के योग्य हो जाता है ?
- Aजब वह पूरी ईमानदारी के साथ किया जाए ।
- Bजब वह पूरी मेहनत और लगन के साथ किया जाए ।
- Cजब समाज का धनाढ्य वर्ग उससे जुड़ा हो ।
- Dजब किसी रोजगार से आर्थिक लाभ अधिक हो ।
(ii)
'काम या पेशा खुद बुरा नहीं है' – इसका क्या अभिप्राय है ?
- Aकाम अच्छा-बुरा नहीं होता, उसे करने वाले अच्छे-बुरे होते हैं ।
- Bकाम अच्छा-बुरा नहीं होता, लोग बेईमानी से उसे बुरा बना देते हैं ।
- Cकाम तब तक बुरा नहीं जब तक उसमें आर्थिक लाभ हो रहा हो ।
- Dकाम तब तक बुरा नहीं जब तक वह परिश्रम से किया जाए ।
(iii)
हाथ-पाँव की पवित्रता का संबंध यदि जल से है तो मन की पवित्रता का संबंध है –
- Aईमानदारी से
- Bगंगाजल से
- Cगाढ़ी मेहनत से
- Dसत्य से
(iv)
कैसे व्यक्ति बेईमानी से प्राप्त मूल्यवान वस्तु को मिट्टी सदृश मानते हैं ?
- Aदृढ़चित्त
- Bदृढ़ निश्चयी
- Cसत्यनिष्ठ
- Dपवित्र हृदय
(v)
'भूकता हुआ कुत्ता ज्यादा काम का है, सोते हुए सिंह की अपेक्षा' – कहावत का अर्थ है –
- Aसोते हुए शेर से जागा हुआ कुत्ता श्रेयस्कर है ।
- Bसोते हुए शेर से भौंकने वाला कुत्ता श्रेयस्कर है ।
- Cसोये हुए योग्य व्यक्ति से जागा हुआ अयोग्य व्यक्ति श्रेयस्कर है ।
- Dसोये हुए योग्य व्यक्ति से धीमी गति से काम करने वाला व्यक्ति श्रेयस्कर है ।
इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।