प्रश्न 1 / 492023 · सेट 2 · प्रश्न 15 अंक · केस स्टडी
छठ इस संसार में अपनी तरह का ऐसा पर्व है, जो अपनी व्यंजना में बहुआयामी है। सूर्य इस त्योहार का केंद्र है। सूर्य जीव-जगत के आधार हैं। सूर्य के बिना कोई भी भोग-उपभोग संभव नहीं है। अतः सूर्य के प्रति आभार प्रदर्शन के लिए छठ या सूर्य षष्ठी व्रत मनाया जाता है, तो कोई आश्चर्य नहीं। सूर्य उन क्षेत्रों के लिए सबसे उपयोगी है, जहाँ पानी की उपलब्धता ज्यादा है। पूर्वांचल में नदियों का जाल बिछा है, ऐसे में सूर्य का ताप लेना जीवन के लिए सबसे जरूरी हो जाता है। हमारी सूर्य-केंद्रित संस्कृति कहती है कि वही उगेगा, जो डूबेगा। अतः छठ में पहले दिन डूबते और फिर दूसरे दिन उगते सूर्य की पूजा स्वाभाविक है।
नीरोग रहने के लिए भी सूर्य की बड़ी जरूरत है। सूर्य के ताप में रोगनाशक शक्ति है। अक्सर लोग छठ महापर्व के समय स्वास्थ्य को लेकर भी प्रार्थना करते हैं। जब कोरोना का उभार हुआ था, तब लोग आश्वस्त थे कि एक बार सूर्य की तपन बढ़ेगी, तो कोरोना वायरस नष्ट हो जाएगा। यह जो भ्रम था, वह सूर्य के प्रति हमारी आस्था का ही परिणाम था। यह भी सत्य है कि सूर्य के प्रति हमारी आशा का कोई विकल्प भी नहीं है। सूर्य के बिना भारत की जैव-विविधता, जीवन और स्वास्थ्य का मेल नहीं बन सकता। आधुनिक जीवन की मज़बूरी में जब अक्षय-ऊर्जा की बात होती है, तब लोगों की नजर सूर्य की ओर ही जाती है। अर्थात् किन्हीं अर्थों में सूर्य हमारा अतीत ही नहीं, भविष्य भी है।
(i)
सूर्य षष्ठी व्रत क्यों मनाया जाता है ?
- Aभगवान सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए
- Bप्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए
- Cनदियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए
- Dदेवी-देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए
(ii)
'वही उगेगा, जो डूबेगा' पंक्ति का आशय है :
- Aउदय और अस्त होना एक-दूसरे से जुड़े हैं ।
- Bउदय होने के लिए अस्त होना जरूरी है ।
- Cअसफलताओं का भी सफलता में महत्त्वपूर्ण योगदान होता है ।
- Dसफलता का महत्त्व असफल व्यक्ति ही समझ सकता है ।
(iii)
ताप के अतिरिक्त भी सूर्य की आवश्यकता क्यों है ?
- Aप्रकृति के लिए
- Bलंबे जीवन के लिए
- Cनीरोगी जीवन के लिए
- Dप्रकाश के लिए
(iv)
कोरोना वायरस के नष्ट होने के संदर्भ में लोगों का क्या विश्वास था ?
- Aवैज्ञानिक कोरोना वायरस की औषधि ढूँढ़ लेंगे ।
- Bसूर्य के बढ़ते ताप से कोरोना वायरस नष्ट हो जाएगा ।
- Cसूर्य के बढ़ते ताप से कोरोना वायरस अप्रभावित रहेगा ।
- Dकोरोना वायरस धीरे-धीरे स्वयं ही नष्ट हो जाएगा ।
(v)
'अक्षय ऊर्जा' से क्या अभिप्राय है ?
- Aऊर्जा का ऐसा स्रोत जो कभी नष्ट न हो
- Bऊर्जा का ऐसा स्रोत जो लंबे समय तक चले
- Cऊर्जा का ऐसा स्रोत जो कम खर्चीला हो
- Dऊर्जा का ऐसा स्रोत जो प्रकृति-प्रदत्त हो
इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।