कक्षा 10

2023 बोर्ड पेपर · सेट 3

प्रश्न 1 / 492023 · सेट 3 · प्रश्न 15 अंक · केस स्टडी
वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनियाभर में बढ़ते पर्यावरण संकट को कम करने में जैविक खेती एक उपचारक भूमिका निभा सकती है। गौरतलब है कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में प्राकृतिक खेती बड़े पैमाने पर अपनाई जा रही है। धीरे-धीरे दक्षिण, मध्य भारत और उत्तर भारत में भी यह किसानों में लोकप्रिय हो रही है। अब किसानों ने जैविक खेती को एक सशक्त विकल्प के रूप में अपना लिया है। गौरतलब है कि जैविक या प्राकृतिक खेती की तरफ भारतीय किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। धीरे-धीरे जैविक खेती का प्रचलन बढ़ रहा है। जैविक बीज, जैविक खाद, पानी, किसानी के यंत्रों आदि की आसानी से उपलब्धता जैविक खेती की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ा सकती है। प्राकृतिक खेती को लेकर अनुसंधान भी बहुत हो रहे हैं। किसान नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। इससे कृषि वैज्ञानिक भी प्राकृतिक खेती को लेकर अधिक उत्साहित हैं। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि जैविक या प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से पर्यावरण, खाद्यान्न, भूमि, इंसान की सेहत, पानी की शुद्धता को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है। रासायनिक खादों और कीटनाशकों के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों और समस्याओं की जानकारी न होने की वजह से किसान इनका प्रयोग काफी ज्यादा करने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ सिक्किम में प्राकृतिक खेती से पर्यावरण को जितनी मदद मिली है उससे साफ़ हो गया है कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।
(i)
आज जैविक खेती की माँग क्यों बढ़ती जा रही है?
  • Aसस्ती होने के कारण
  • Bअधिक उत्पादन के कारण
  • Cस्वच्छ पर्यावरण के कारण
  • Dसरकारी मदद मिलने के कारण
(ii)
सही कथन का चयन कीजिए –
  • Aउत्तर भारत में जैविक खेती के लिए प्रेरणा की जरूरत है।
  • Bपूर्वोत्तर राज्यों में जैविक खेती के प्रति अधिक उत्साह है।
  • Cलोगों में प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी का अभाव है।
  • Dप्राकृतिक खेती के लिए विश्वविद्यालय से शिक्षित होना जरूरी है।
(iii)
जैविक खेती को किसानों की पहली पसंद बनाने के लिए क्या करना चाहिए ?
  • Aरासायनिक खेती निषिद्ध की जानी चाहिए।
  • Bबाज़ार में केवल जैविक उत्पादों की बिक्री होनी चाहिए।
  • Cयुवकों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करना चाहिए।
  • Dजैविक बीज़, खाद, किसानी के यंत्र आदि सुविधाएँ उपलब्ध करवानी चाहिए।
(iv)
वर्तमान समय में खेती के लिए, अनुसंधानों में बढ़ोतरी किसके बारे में हुई है?
  • Aजैविक खेती
  • Bरासायनिक खाद
  • Cनई-नई दवाइयाँ
  • Dनए बीज
(v)
किसान कीटनाशकों और रासायनिक खादों का अधिक प्रयोग क्यों करने लगे हैं?
  • Aसहज उपलब्धता के कारण
  • Bदुष्प्रभावों की जानकारी न होने के कारण
  • Cअधिक प्रचार-प्रसार के कारण
  • Dसस्ती होने के कारण

इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।