कक्षा 10

2023 बोर्ड पेपर · सेट 4

प्रश्न 1 / 492023 · सेट 4 · प्रश्न 15 अंक · केस स्टडी
एशिया के उच्च पर्वतीय क्षेत्र को सेंट्रल एशियन माउंटेन रीजन भी कहा जाता है । इसमें हिमालयन, काराकोरम और हिंदुकुश पर्वत शृंखलाएँ आती हैं जो चीन से लेकर अफगानिस्तान तक फैली हुई हैं । इस क्षेत्र में करीब 55 हजार हिमनद हैं, जिनमें पेयजल का जितना भंडार है उतना उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के अतिरिक्त पृथ्वी पर एक साथ पेयजल कहीं नहीं है । इन हिमनदों से पिघला हुआ जल एशिया की दस सबसे बड़ी नदियों को जीवन देता है, जिन पर करीब दो करोड़ लोगों की आबादी निर्भर रहती है । बढ़ते तापमान की वजह से इन सभी पर ख़तरा मंडरा रहा है । संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यानी यूएनडीपी के मुताबिक शेष दुनिया के मुकाबले हिमालयी क्षेत्र में तापमान करीब दोगुनी रफ़्तार से बढ़ रहा है जिसकी वजह से पर्वतों पर जमी बर्फ पिघल रही है और बर्फबारी हो रही है । यदि समय रहते वैश्विक तापमान में लगभग 1.5 फीसदी की कमी नहीं की गई तो इस शताब्दी के अंत तक दक्षिण एशिया के पहाड़ों पर जो बर्फ जमा है, उसका आधा या फिर दो-तिहाई हिस्सा गायब हो जाएगा । पिघलते हिमनदों की वजह से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है । पिछले साल भारत ने गंगा नदी पर नए पनबिजली संयंत्रों के निर्माण पर रोक लगा दी थी, ताकि निचले इलाकों में नदियों के पानी के बहाव को बनाए रखा जा सके और नदियाँ सूखने न पाएँ । ग्लेशियरों के पिघलने की दर को कम करने के तरीके ढूँढ़ने के बावजूद तमाम वैज्ञानिक भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं । जीवाश्म-ईंधनों के जरिए लोग उन गैसों को वायुमंडल में छोड़ते हैं जो पृथ्वी के चारों ओर ग्रीनहाउस की तरह काम करती हैं और धरती गर्म होने लगती है । कोयला, तेल और गैस जलाने पर कालिख और पार्टिकुलेट मैटर छोड़ते हैं । हवा के जरिए ये प्रदूषक बर्फ पर जम जाते हैं और बर्फ तेजी से गर्म होकर पिघलने लगती है ।
(i)
सेंट्रल एशियन माउंटेन रीजन कहाँ है ?
  • Aऑस्ट्रेलिया में
  • Bअफ्रीका में
  • Cसाउथ अमेरिका में
  • Dएशिया में
(ii)
विश्व में सर्वाधिक पीने योग्य जल का भंडार कहाँ उपलब्ध है ?
  • Aनदियों में
  • Bदोनों ध्रुवों पर
  • Cहिमालय पर
  • Dहिंदुकुश पर्वत पर
(iii)
जीवनदायिनी नदियों पर ख़तरे के बादल क्यों मंडरा रहे हैं ?
  • Aतापमान में वृद्धि के कारण
  • Bजनसंख्या वृद्धि के कारण
  • Cअज्ञानता के कारण
  • Dवैमनस्यता के कारण
(iv)
गंगा नदी पर नए पनबिजली संयंत्रों के निर्माण पर प्रतिबंध क्यों लगाना पड़ा ?
  • Aनदियाँ प्रदूषित न हों
  • Bवर्षा समय पर हो
  • Cबाढ़ को रोका जा सके
  • Dनदियों का प्रवाह बना रहे
(v)
गद्यांश के आधार पर ग्लेशियरों को पिघलने से कैसे रोका जा सकता है ?
  • Aजल प्रदूषण में कमी लाकर
  • Bजीवाश्म ईंधनों का सीमित प्रयोग कर
  • Cप्लास्टिक पर रोक लगाकर
  • Dविकास कार्यों पर लगाम लगा कर

इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।