कक्षा 10

2024 बोर्ड पेपर · सेट 1

प्रश्न 1 / 482024 · सेट 1 · प्रश्न 15 अंक · केस स्टडी
भारत एक विशाल देश है। यहाँ के विभिन्न राज्यों की अपनी क्षेत्रीय भाषाएँ हैं। स्वतंत्रता के पश्चात से मातृभाषा को प्रोत्साहित करने की बातें चर्चा में रही हैं। परंतु इनके विकास के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। इसके कारण प्रत्येक क्षेत्र में विदेशी भाषा अंग्रेज़ी का वर्चस्व स्थापित हो गया। नेल्सन मंडेला ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति के सोचने की प्रक्रिया अपनी मातृभाषा में होती है। अगर किसी व्यक्ति से उसकी मातृभाषा में बात करें तो वह बात दिल तक पहुँचती है। यह सर्वविदित है कि मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना अत्यंत सहज एवं सुगम होता है। अपनी मातृभाषा में विद्यार्थी किसी भी विषय को सरलता से समझ लेता है जबकि अन्य भाषाओं में उसे कठिनाई का सामना करना पड़ता है। विश्वभर के शिक्षाविदों ने मातृभाषा में शिक्षा प्रदान किए जाने को महत्त्व दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी मातृभाषा में चिकित्सा की पढ़ाई करवाने वाले देशों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति अन्य देशों की तुलना में अच्छी है। चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और जापान सहित अनेक देश अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। सर्वविदित है कि ये देश लगभग प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी हैं। इन देशों ने अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करके ही उन्नति प्राप्त की है। यदि स्वतंत्रता के पश्चात भारत में भी मातृभाषा में चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती तो हम आज विश्व में और अधिक बेहतर स्थिति में होते। वर्तमान में इस दिशा में ठोस और क्रांतिकारी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
(i)
किसी भी देश के आधारभूत विकास के लिए आवश्यक है :
  • Aतकनीकी शिक्षा का विस्तार होना
  • Bचिकित्सीय शिक्षा का विस्तार होना
  • Cकिसी भी भाषा में शिक्षा देना
  • Dमातृभाषा में शिक्षा का विस्तार होना
(ii)
स्वास्थ्य और चिकित्सा की दृष्टि से कौन-से देश अच्छी स्थिति में हैं?
  • Aमातृभाषा में चिकित्सीय शिक्षा देने वाले देश
  • Bअपनी राष्ट्रभाषा को मातृभाषा बनाने वाले देश
  • Cराष्ट्रभाषा और मातृभाषा को समान मानने वाले देश
  • Dअंग्रेज़ी भाषा से दूरी बनाने वाले देश
(iii)
भारत में क्षेत्रीय भाषाओं के अपेक्षाकृत कम विकसित होने के क्या कारण हैं?
  • Aहिंदी भाषा का वर्चस्व
  • Bअंग्रेज़ी भाषा का वर्चस्व
  • Cउपयुक्त प्रयासों का अभाव
  • Dस्थानीय इच्छाशक्ति का अभाव
(iv)
'मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना आसान होता है।' इस कथन के पक्ष में निम्नलिखित में से कौन-सा /कौन-से तर्क सही है/हैं? 1. मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान को समझना सरल है। 2. मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान को समझना जटिल है। 3. मातृभाषा अन्य भाषाओं से सरल-स्वरूप होती है। 4. मातृभाषा और दूसरी भाषाओं में कोई अंतर नहीं है। विकल्प :
  • A1 सही है।
  • B3 सही है।
  • C1 और 2 सही हैं।
  • D1 और 4 सही हैं।
(v)
कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : कथन – भारत में शिक्षा के माध्यम में बदलाव वर्तमान की आवश्यकता है। कारण – शिक्षा के माध्यम के प्रति दृष्टिकोण समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है।
  • Aकथन गलत है, किंतु कारण सही है।
  • Bकथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
  • Cकथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
  • Dकथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।

इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।