कक्षा 10

2024 बोर्ड पेपर · सेट 2

प्रश्न 1 / 482024 · सेट 2 · प्रश्न 15 अंक · केस स्टडी
तकनीक की एक विशेषता यह होती है कि जब वह सबके पास पहुँच जाती है, तो अपनी हैसियत खो देती है। व्यापार जगत पर नई तकनीक के लिए दबाव बनने लगते हैं और समाज भी उसके लिए तैयार हो जाता है। टी.वी. के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। समाज से बेशक टेलीविजन ख़त्म नहीं हुआ, लेकिन जिस अर्थ में इसको हमारे समाज ने परिभाषित किया था, उस अर्थ में यह अपना वजूद काफ़ी तेज़ी से खो रहा है। टी.वी. का पारंपरागत रूप वह है, जिसमें कुछ चैनल होते हैं। एक निश्चित समय पर उनके कार्यक्रम होते हैं और उन कार्यक्रमों को देखने के लिए आपको उस समय उसके सामने बैठना होता है। बदलते समय के साथ जो कुछ हम टी.वी. पर देखते थे, वह अब हमें अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट पर भी देखने को मिलता है। अक्सर जब हम भविष्य की कल्पना करते हैं, तो हमारे आस-पास जो भी कुछ उपलब्ध होता है, उसी के आधार पर आगे की सुध लेते हैं। किसने सोचा था कि स्मार्टफोन नाम की एक चीज़ आएगी और सब कुछ बदल जाएगा। आज जो टेलीविजन-सेट बाज़ार में मिलते हैं, वे सब स्मार्टफोन की नकल करते दिखाई देते हैं। उन्हें कहा भी स्मार्ट टी.वी. ही जाता है। वे तेज़ी से स्मार्टफोन का व्याकरण और गणित अपनाते जा रहे हैं। पारंपरिक टी.वी. हमारी ज़रूरतों पर पूरा नहीं उतर रहा, इसलिए धीरे-धीरे विदा हो रहा है। हमारी यात्रा जिस जगह पहुँच चुकी है, वहाँ किसी भी 'बुद्धू-बक्से' को तब तक स्वीकार नहीं किया जा सकता, जब तक वह स्मार्ट न हो जाए।
(i)
गद्यांश के आधार पर पारंपरागत टेलीविज़न के वजूद खोने का कारण है –
  • Aक्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण की सुविधा का न होना।
  • Bअंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रसारण की सुविधा का न होना।
  • Cसीमित चैनलों पर आने वाले सीमित कार्यक्रम।
  • Dसीमित चैनलों पर निश्चित समय पर आने वाले कार्यक्रम।
(ii)
गद्यांश के अनुसार, भविष्य की कल्पना का आधार क्या होता है ?
  • Aअतीत की उपलब्धि
  • Bवर्तमान की उपलब्धि
  • Cविकसित देशों की उपलब्धि
  • Dविकासशील देशों की उपलब्धि
(iii)
'स्मार्ट टी.वी.' कहा जाता है –
  • Aसुंदर, सजीले, शोभनीय टी.वी. को
  • Bपारंपरिक टी.वी. से भिन्न आधुनिक टी.वी. को
  • Cआधुनिक तकनीकी सुविधा से युक्त टी.वी. को
  • Dस्मार्टफोन की तकनीक उपलब्ध कराने वाले टी.वी. को
(iv)
'बुद्धू बक्सा' संकेतार्थ है –
  • Aरेडियो का
  • Bटी.वी. का
  • Cटेप रिकॉर्डर का
  • Dवीडियो प्लेयर का
(v)
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए तथा उचित विकल्प का चयन कर लिखिए : कथन : सबके पास पहुँचने पर तकनीक अपना मूल्य खोने लगती है। कारण : लोग उससे बेहतर तकनीक की उम्मीद करने लगते हैं।
  • Aकथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
  • Bकारण सही है, लेकिन कथन गलत है।
  • Cकथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
  • Dकथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।