प्रश्न 1 / 482024 · सेट 3 · प्रश्न 15 अंक · केस स्टडी
उन्नीसवीं सदी में एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी मनोचिकित्सक हुए एमिल कुए । उन्होंने आत्म-सम्मोहन के आधार पर स्वास्थ्य लाभ की एक नई विधि की खोज की थी जो खूब चर्चित हुई । उनका सूत्र था – 'दिन-ब-दिन मैं बेहतर, और बेहतर होता जा रहा हूँ ।' यह एक प्रयोग था जो ध्यान के नियम पर आधारित था । कुए ने हज़ारों लोगों को इस वाक्य को बार-बार दोहराने के लिए कहकर ठीक किया । जब भी किसी विचार पर ध्यान केंद्रित किया जाता है तो यह स्वतः उसे जीवंत बना देता है । विचार इतना प्रभावशाली होता है कि शरीर उसका अनुसरण करता है और वही भाव महसूस करने लगता है ।
विचार और शरीर बहुत गहराई से जुड़े हैं । अधिकांश लोग दुःख में जीते हैं या बीमारी को आश्रय देते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने प्रति निराशावादी रवैया विकसित कर लिया है । हमारा अचेतन मन जो कुल मन का 90 प्रतिशत हिस्सा होता है, हमारे विचारों को साकार करता है । यदि हम स्वस्थ विचारों की खेती करेंगे, तो सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा और यदि हम नकारात्मकता से भरे रहेंगे, तो बीमारी पैदा करके वह हमारा समर्थन करेगा । एक बार जब इसे पूरी तरह से समझ लिया जाता है तो हम शरीर व मन में स्वस्थ तरंगें पैदा करके अपनी बीमारियों को काफ़ी हद तक ठीक कर सकते हैं ।
जब शारीरिक और मानसिक घाव भर जाते हैं, तब व्यक्ति स्वस्थ रहता है । कई बीमारियाँ शारीरिक से अधिक मानसिक होती हैं । लोग आस-पास की दवा की दुकान से दवाएँ तो खरीदते हैं पर स्वास्थ्य क्लब में जाकर स्वस्थ रहने की कला नहीं सीखते । लोग बीमारी में निवेश करते हैं, स्वास्थ्य में नहीं । स्वास्थ्य को आदत बनाना चाहिए ।
(i)
'हम स्वस्थ विचारों की खेती करेंगे तो मन सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा ।' – पंक्ति का आशय है –
- Aस्वस्थ मन से खेती करने पर अच्छी फसल होगी ।
- Bस्वस्थ मन से काम करने पर सफलता प्राप्त होगी ।
- Cस्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मन आवश्यक है ।
- Dस्वस्थ विचार ही शरीर को स्वस्थ रखते हैं ।
(ii)
इस गद्यांश के अनुसार, नकारात्मक विचार जन्म देते हैं –
- Aउदासी
- Bएकाकीपन
- Cअसफलता
- Dबीमारी
(iii)
हमारे विचारों को साकार रूप देने का कार्य किया जाता है –
- Aमस्तिष्क द्वारा
- Bचेतन मन द्वारा
- Cअचेतन मन द्वारा
- Dकर्मेन्द्रियों द्वारा
(iv)
'लोग बीमारी में निवेश करते हैं, स्वास्थ्य में नहीं' – से क्या अभिप्राय है ?
- Aलोग स्वस्थ रहने से अधिक बीमारी से बचने के तरीके ढूँढ़ते हैं ।
- Bलोग चिकित्सा में पैसा खर्च करते हैं स्वास्थ्य सुधार के तरीकों में नहीं ।
- Cइलाज के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ ढूँढ़ते हैं ।
- Dस्वास्थ्य बीमा न कराके लोग चिकित्सा में निवेश करते हैं ।
(v)
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
कथन : वर्तमान समय में लोगों के जीवन में एकाकीपन बढ़ रहा है ।
कारण : लोगों ने अपने प्रति निराशावादी रवैया विकसित कर लिया है ।
- Aकथन तथा कारण दोनों गलत हैं ।
- Bकारण सही है, किंतु कथन गलत है ।
- Cकथन सही है, किंतु कारण उसकी गलत व्याख्या करता है ।
- Dकथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है ।
इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।