प्रश्न 1 / 482024 · सेट 6 · प्रश्न 15 अंक · केस स्टडी
मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है जिसका अर्थ है बादलों का घर। इसे पूर्व का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है। यहाँ विस्तृत मैदान, नदी, पहाड़ियाँ और घाटियाँ हैं। पहाड़ की तलहटी पर समतल भूमि की संकरी पट्टी बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगी है तथा दक्षिण में असम राज्य के अंतर्राज्य सीमा साझा करता है।
तीन पर्वतीय अंचलों में बँटा हुआ है मेघालय – खासी पर्वत, गारो पर्वत और जयंतिया पर्वत और इन्हीं तीन पर्वतीय अंचलों से बने हैं पाँच जिले – पूर्वी खासी पर्वत जिला, पश्चिमी खासी पर्वत जिला, पूर्वी गारो पर्वत जिला, पश्चिमी गारो पर्वत जिला और जयंतिया पर्वत जिला। हर अंचल की अपनी अलग-अलग संस्कृति है, रीति-रिवाज, पर्व-उत्सव हैं लेकिन हर कहीं पारिवारिक व्यवस्था मातृसत्तात्मक है – भूमि, धन, संपत्ति सब माँ से बेटी को मिलती है।
''मातृसत्तात्मक व्यवस्था होने के कारण यहाँ नारी शोषण की घटनाएँ नहीं होतीं। स्त्री का यहाँ वर्चस्व है, यह अहसास गुवाहाटी से मेघालय की सीमा में घुसने के साथ ही होने लगता है। तमाम दुकानों पर स्त्रियाँ सौदा बेचती हैं और बेहिचक बतियाती दिखाई देती हैं। शायद कमोबेश यह स्थिति पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी है, भले वहाँ मातृसत्तात्मक परिवार व्यवस्था न हो। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में भी यही स्थिति है। स्त्रियों का एक पूरा का पूरा बाज़ार ही है वहाँ, जिसे 'माइती बाज़ार' कहते हैं – यानी माँ का बाज़ार। दिन-दोपहर हुई नहीं कि सिर पर सब्ज़ी, कपड़ों या अन्य सामान के टोकरे रखे स्त्रियाँ इस बाज़ार में आ पहुँचती हैं। दिन-भर सामान की बिक्री कर शाम को अपने-अपने घर लौट पड़ती हैं। किसी प्रकार का वर्ग-भेद नहीं है। यानी अमीर घरों की स्त्रियाँ भी इस 'माइती बाज़ार' में मिल जाएँगी और ग़रीब घरों की स्त्रियाँ भी। और यह बाज़ार केवल इम्फाल में ही नहीं है, मणिपुर के हर नगर, कस्बे, गाँव में है – वहाँ की संस्कृति का एक अटूट सिलसिला।
(i)
मेघालय प्रदेश की सीमाएँ साझा होती हैं :
- Aअंतर्राज्य सीमा से
- Bअंतर्राष्ट्रीय सीमा से
- C(A) और (B) दोनों ही सीमाओं से
- D(A) और (B) दोनों में से किसी से नहीं
(ii)
मेघालय को उत्तरी भारत का स्कॉटलैण्ड कहा जाता है :
- Aयहाँ के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य के कारण
- Bयहाँ की सांस्कृतिक संपन्नता के कारण
- Cयहाँ की मातृसत्तात्मक व्यवस्था के कारण
- Dचारों ओर पर्वतीय क्षेत्रों से घिरा होने के कारण
(iii)
मातृसत्तात्मक पारिवारिक व्यवस्था में :
- Aपरिवार का मुखिया पुरुष होता है, संपत्ति बेटी को मिलती है।
- Bपरिवार की मुखिया महिला होती है, संपत्ति बेटे को मिलती है।
- Cपरिवार की मुखिया महिला होती है, संपत्ति बेटी को मिलती है।
- Dपरिवार का मुखिया पुरुष होता है, संपत्ति बेटे को मिलती है।
(iv)
'माइती बाज़ार' के विषय में क्या असत्य है ?
- Aयहाँ वर्ग-भेद नहीं है।
- Bयह हर क्षेत्र में लगता है।
- Cयहाँ खरीद-फरोख्त का काम स्त्रियाँ करती हैं।
- Dयहाँ केवल महिलाओं को प्रवेश मिलता है।
(v)
कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन : मेघालय में नारी का सम्मान होता है न कि शोषण।
कारण : स्त्रियाँ आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर हैं।
- Aकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही पुष्टि करता है।
- Bकथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
- Cकथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- Dकथन सही है, लेकिन कारण, कथन की सही पुष्टि नहीं करता है।
इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।