CBSE कक्षा 10 हिंदी · 2023

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2023 — सेट 5

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
लेखन एवं व्याकरण61%साहित्य32%पठन7%

यह 2023 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 5। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 हिंदी पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
हिंदी
वर्ष
2023
सेट
सेट 5
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2023 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 5)

इस सेट के सभी 17 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यान से पढ़कर किसी एक पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (I) एक दिन व्याकरणाचार्य ने खुश होकर मुझसे कहा — बोल ! तुझे क्या बना दूँ ? ध्वनि बना दूँ, व्यंजन बना दूँ, अव्यय बना दूँ स्वर बना दूँ, उपसर्ग बना दूँ या प्रत्यय बना दूँ ? प्रत्यय का नाम आते ही मैंने उन्हें टोका और हाथ जोड़ते हुए रोका ! न बाबा न ! मुझे भूलकर भी प्रत्यय…
  2. प्रत्यय के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है ?
    • (a) प्रत्यय शोषित है, जिसके पीछे लगता है, उसी में खो जाता है।
    • (b) प्रत्यय मज़दूर है, औरों को आकार देते-देते अपना सब-कुछ हार जाता है।
    • (c) प्रत्यय खुद को मिटाकर दूसरों को नए-नए रंगों से सजाता है।
    • (d) प्रत्यय की अपनी कोई पहचान नहीं होती।
  3. कवि द्वारा 'प्रत्यय' न बनकर 'उपसर्ग' बनने की अभिलाषा प्रकट करना, उसके व्यक्तित्व की किस विशेषता को प्रकट करता है ?
    • (a) सृजनशीलता
    • (b) परदुखकातरता
    • (c) विनम्रता
    • (d) सहृदयता
  4. कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन (A) : कवि उपसर्ग बनना पसंद करता है। कारण (R) : कवि उपसर्ग की भाँति औरों का भला करना चाहता है।
    • (a) कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है।
    • (b) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
    • (c) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
    • (d) कथन (A) और कारण (R) दोनों ग़लत…
  5. उपसर्ग द्वारा किसी को दाढ़ी, मूँछ, बिंदी लगाने या साड़ी पहनाने से क्या अभिप्राय है ?
    • (a) सजाना-सँवारना
    • (b) कमियाँ छिपाना
    • (c) नया रूप प्रदान करना
    • (d) आधुनिक बनाना
  6. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : समाचार-पत्रों में भ्रष्टाचार के प्रति जो इतना आक्रोश है, वह यही प्रमाणित करता है कि हम ऐसी चीज़ों को ग़लत मानते हैं और समाज के उन तत्त्वों की प्रतिष्ठा कम करना चाहते हैं, जो ग़लत तरीके से धन या मान संग्रह करते हैं। दोषों का पर्दाफ़ाश करना बुरी बात नहीं है। बुराई यह…
  7. समाचार-पत्रों में किसके प्रति आक्रोश है ?
    • (a) अच्छाई को प्रसारित न करने के प्रति
    • (b) भ्रष्टाचार के प्रति
    • (c) झूठी अफवाहें फैलाने के प्रति
    • (d) दोषों का पर्दाफ़ाश करने के प्रति
  8. दोषों का पर्दाफ़ाश करने में बुराई कब आती है ?
    • (a) जब किसी के ग़लत आचरण बताने में रस लिया जाता है।
    • (b) जब किसी की अच्छाई को स्वीकार न किया जाए।
    • (c) जब किसी के अच्छे कार्य में सहयोग न दिया जाए।
    • (d) जब किसी में केवल दोष ही दोष ढूँढे जाएँ।
  9. लोगों के हृदय में सद्भाव जागृत करने के लिए क्या आवश्यक है ?
    • (a) अच्छाई का प्रचार-प्रसार करना
    • (b) बुराई के प्रचार पर रोक लगाना
    • (c) अच्छाई को सम्मानित करना
    • (d) सत्पुरुषों की संगति करना
  10. कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन (A) : टिकट बाबू के चेहरे पर विचित्र संतोष की गरिमा थी। कारण (R) : उसने लेखक को ढूँढ लिया था।
    • (a) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
    • (b) कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है।
    • (c) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
    • (d) कथन (A) और कारण (R) दोनों ग़लत…
  11. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) कर्तृ वाच्य में क्रिया का प्रयोग किसके अनुरूप होता है ?
    • (a) कर्ता के
    • (b) कर्म के
    • (c) भाव के
    • (d) लिंग के
  12. निम्नलिखित वाक्यों में से भाववाच्य के वाक्यों को पहचानिए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : (क) मुझसे पढ़ा नहीं जाता। (ख) बच्चों से शांत नहीं रहा जा सकता। (ग) घोड़े से भागा नहीं जा रहा। (घ) हमें बुलाया जा रहा था।
    • (a) केवल कथन (क) सही है।
    • (b) कथन (क), (ख) व (ग) सही हैं।
    • (c) कथन (क), (ख), (ग) व (घ) सही हैं।
    • (d) केवल कथन (घ) सही है।
  13. "बच्चे गाना सुन चुके थे।" वाक्य का कर्मवाच्य बनेगा :
    • (a) बच्चों द्वारा गाना सुना जा चुका है।
    • (b) बच्चों द्वारा गाना सुना जा रहा था।
    • (c) बच्चों द्वारा गाना सुना जा सकेगा।
    • (d) बच्चों द्वारा गाना सुना जा चुका था।
  14. "उस्ताद द्वारा हमें संगीत सिखाया जाएगा।" वाक्य का कर्तृवाच्य होगा :
    • (a) उस्ताद ने हमें संगीत सिखाया।
    • (b) उस्ताद द्वारा हम संगीत सीखेंगे।
    • (c) उस्ताद से हमें संगीत सिखाया गया।
    • (d) उस्ताद हमें संगीत सिखाएँगे।
  15. स्तंभ I का स्तंभ II से मिलान कीजिए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : स्तंभ I: (अ) सोहन द्वारा पत्र लिखा जा रहा है। — (I) कर्तृवाच्य (ब) दादी द्वारा सोया नहीं जाता। — (II) कर्मवाच्य (स) महर्षि दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की। — (III) भाववाच्य
    • (a) (अ-II), (ब-III), (स-I)
    • (b) (अ-I), (ब-II), (स-III)
    • (c) (अ-III), (ब-I), (स-II)
    • (d) (अ-II), (ब-I), (स-III)
  16. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) "पानवाले के लिए यह मजेदार बात थी, लेकिन हालदार साहब के लिए चकित और द्रवित करने वाली।" रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए :
    • (a) सरल वाक्य
    • (b) संयुक्त वाक्य
    • (c) मिश्र वाक्य
    • (d) साधारण वाक्य
  17. स्तंभ I का स्तंभ II से मिलान कीजिए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : स्तंभ I: (अ) बच्चे कक्षा में शान्तिपूर्वक बैठे हैं। — (I) संयुक्त वाक्य (ब) ऐसा कौन-सा व्यक्ति है, जिसने महात्मा गाँधी का नाम न सुना हो। — (II) सरल वाक्य (स) सत्य बोलो पर कटु सत्य मत बोलो। — (III) मिश्र वाक्य
    • (a) (अ-I), (ब-II), (स-III)
    • (b) (अ-II), (ब-III), (स-I)
    • (c) (अ-III), (ब-I), (स-II)
    • (d) (अ-I), (ब-III)…
  18. "वह बाज़ार गया। उसने घर का जरूरी सामान खरीदा। वह घर वापस आ गया।" वाक्यों का संयुक्त वाक्य बनेगा :
    • (a) जब वह बाज़ार गया तब घर का जरूरी सामान खरीदकर वापस आ गया।
    • (b) उसने बाज़ार जाकर घर का जरूरी सामान खरीदा और वापस आ गया।
    • (c) वह बाज़ार गया और घर का जरूरी सामान खरीदकर वापस आ गया।
    • (d) (b) एवं
    • (c) दोनों।
  19. एक बार कॉलेज से प्रिंसिपल का पत्र आया कि "पिता जी आकर मिलें"। वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का भेद बताइए।
    • (a) क्रिया-विशेषण आश्रित उपवाक्य
    • (b) विशेषण आश्रित उपवाक्य
    • (c) संज्ञा आश्रित उपवाक्य
    • (d) प्रधान उपवाक्य
  20. निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य पहचान कर दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : (क) जैसा गुरु जी ने कहा था, मैंने वैसा ही किया। (ख) मैंने घर जाकर विश्राम किया। (ग) पिता जी बाज़ार गए और फल लाए। (घ) अनुराग ने मुझे कॉपी और किताब दी।
    • (a) कथन (क), (ख), (ग) व (घ) सही हैं।
    • (b) कथन (ख) व (घ) सही हैं।
    • (c) कथन (क) व (ग) सही हैं।
    • (d) केवल कथन (क) सही है।
  21. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) 'देख लो साकेत नगरी है यही स्वर्ग से मिलने गगन जा रही।' पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
    • (a) अतिशयोक्ति अलंकार
    • (b) श्लेष अलंकार
    • (c) अनुप्रास अलंकार
    • (d) उत्प्रेक्षा अलंकार
  22. निम्नलिखित में उत्प्रेक्षा अलंकार का उदाहरण कौन-सा है ?
    • (a) मखमल के झूले पड़े हाथी-सा टीला।
    • (b) मेघ आए बड़े बन सँवर के
    • (c) उस काल मारे क्रोध के तनु काँपने उसका लगा। मानो हवा के जोर से, सोता हुआ सागर जगा॥
    • (d) धँस गए धरा में सभय शाल।
  23. स्तंभ I का स्तंभ II से मिलान कीजिए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : स्तंभ I: (अ) मानवीकरण अलंकार — (I) पानी गए न उबरे, मोती-मानुष-चून। (ब) श्लेष अलंकार — (II) कढ़त साथ ही म्यान तैं, असि रिपु तज तैं प्राण। (स) अतिशयोक्ति अलंकार — (III) उषा सुनहले तीर बरसाती जय लक्ष्मी-सी उदित हुई।
    • (a) (अ-I), (ब-III), (स-II)
    • (b) (अ-III), (ब-II), (स-I)
    • (c) (अ-II), (ब-III), (स-I)
    • (d) (अ-III)…
  24. 'जगकर सजकर रजनी बाले' इस काव्य-पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
    • (a) श्लेष अलंकार
    • (b) अतिशयोक्ति अलंकार
    • (c) मानवीकरण अलंकार
    • (d) उत्प्रेक्षा अलंकार
  25. उपमेय में उपमान की कल्पना या संभावना वाला अलंकार कौन-सा अलंकार होता है ?
    • (a) मानवीकरण अलंकार
    • (b) श्लेष अलंकार
    • (c) अतिशयोक्ति अलंकार
    • (d) उत्प्रेक्षा अलंकार
  26. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) "पानवाला नया पान खा रहा था।" में रेखांकित पद का पद-परिचय है :
    • (a) अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, एकवचन, भूतकाल, कर्तृवाच्य
    • (b) सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, एकवचन, भूतकाल, कर्तृवाच्य
    • (c) अकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग, एकवचन, वर्तमानकाल, कर्तृवाच्य
    • (d) सकर्मक क्रिया…
  27. "मूर्ति की आँखों पर सरकंडे से बना छोटा-सा चश्मा रखा हुआ था।" इस वाक्य में रेखांकित पद का पद-परिचय होगा :
    • (a) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, संबंध कारक
    • (b) व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, संबंध कारक
    • (c) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, संबंध कारक
    • (d) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, संबंध कारक
  28. ठीक को घबराने की जरूरत नहीं होती। ठीक आदमी को कोई ग़लत साबित नहीं कर सकता। दोनों वाक्यों में ठीक का सामान्य पद-परिचय होगा :
    • (a) पहला ठीक – पुरुषवाचक सर्वनाम, दूसरा ठीक – जातिवाचक संज्ञा
    • (b) पहला ठीक – गुणवाचक विशेषण, दूसरा ठीक – पुरुषवाचक सर्वनाम
    • (c) पहला ठीक – जातिवाचक संज्ञा, दूसरा ठीक – गुणवाचक विशेषण
    • (d) पहला ठीक – गुणवाचक विशेषण, दूसरा ठीक – भाववाचक संज्ञा
  29. पहाड़ों से पत्थर लुढ़कर-लुढ़कर गिर रहे थे। रेखांकित पद का परिचय होगा :
    • (a) परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण, विशेष्य क्रिया – गिर रहे थे
    • (b) रीतिवाचक क्रिया-विशेषण, विशेष्य क्रिया – गिर रहे थे
    • (c) कालवाचक क्रिया-विशेषण, विशेष्य क्रिया – गिर रहे थे
    • (d) स्थानवाचक क्रिया-विशेषण, विशेष्य क्रिया – गिर रहे थे
  30. "वे गुनगुनाने लगती हैं।" वाक्य में रेखांकित पद का परिचय होगा :
    • (a) निश्चयवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्ता कारक
    • (b) निजवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्ता कारक
    • (c) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्ता कारक
    • (d) अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्ता कारक
  31. निम्नलिखित पठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी। अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी। पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी। ज्यौं जल माहिँ तेल की गागरि, बूँद न ताकौं लागी। प्रीति-नदी में पाउँ न बोर्यौ, दृष्टि न रूप परागी। 'सूरदास' अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी॥ (i) उपर्युक्त पद में वक्ता…
  32. 'ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी' पंक्ति में 'बड़भागी' विशेषण द्वारा उद्धव को क्या कहा जा रहा है ?
    • (a) उद्धव श्रीकृष्ण के पास रहने के कारण बहुत भाग्यशाली है।
    • (b) उद्धव गोपियों के पास आने के कारण बहुत भाग्यशाली है।
    • (c) उद्धव को भाग्यशाली कहने में व्यंग्य निहित है।
    • (d) प्रेम रूपी बंधनों से मुक्त रहने के कारण उद्धव भाग्यशाली है।
  33. 'अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी' पंक्ति का भावार्थ है :
    • (a) प्रेम रूपी बंधन में न बँधने के कारण उद्धव गोपियों की वेदना नहीं समझ सकते।
    • (b) उद्धव अनुरागी होने के कारण गोपियों की वेदना नहीं समझ सकते।
    • (c) प्रेम के बंधन में नहीं बँधने पर भी उनका मन अनुरागी है।
    • (d) प्रेम रूपी धागे में बँधकर ही उद्धव का मन अनुरागी है।
  34. 'प्रीति-नदी में पाउँ न बोर्यौ, दृष्टि न रूप परागी' पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि किसके रूप पर मुग्ध होने की बात की जा रही है ?
    • (a) प्रेम रूपी नदी के
    • (b) उद्धव के रूप पर
    • (c) श्रीकृष्ण के रूप पर
    • (d) श्रीकृष्ण की दृष्टि पर
  35. उद्धव के व्यवहार की तुलना किससे की गई है ?
    • (a) चींटी से
    • (b) तेल की मटकी से
    • (c) कमल के पत्ते से
    • (d) (b) और
    • (c) दोनों
  36. पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) विश्वामित्र ने साधु-महात्मा की किस विशेषता का वर्णन किया है ?
    • (a) साधु-महात्मा कड़वा बोलने वाले पर क्रोध नहीं करते।
    • (b) साधु-महात्मा अपनी विशेषता का बखान खुद करते हैं।
    • (c) साधु-महात्मा बालक के गुण-दोषों की तरफ ध्यान नहीं देते।
    • (d) साधु-महात्मा बालक के दोष-गुणों की तरफ विशेष ध्यान देते हैं।
  37. संगतकार कविता से ली गई पंक्ति 'जब वह नौसिखिया था' वाक्य में 'नौसिखिया' शब्द का प्रयोग किसके लिए हुआ है ?
    • (a) कवि के लिए
    • (b) मुख्य गायक के लिए
    • (c) संगतकार के लिए
    • (d) श्रोताओं के लिए
  38. निम्नलिखित पठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : जिस योग्यता, प्रवृत्ति अथवा प्रेरणा के बल पर आग का व सुई-धागे का आविष्कार हुआ, वह है व्यक्ति विशेष की संस्कृति; और उस संस्कृति द्वारा जो आविष्कार हुआ, जो चीज़ उसने अपने तथा दूसरों के लिए आविष्कृत की, उसका नाम है — सभ्यता।... (i) व्यक्ति वास्तव में संस्कृत कब कहा जा सकता है ?…
  39. सुई-धागे के आविष्कार से आगे चलकर जो प्रगति हुई, वह क्या कहलाएगी ?
    • (a) सभ्यता
    • (b) संस्कृति
    • (c) देश विशेष की संस्कृति
    • (d) समाज विशेष की संस्कृति
  40. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
    • (a) गुरुत्वाकर्षण सिद्धान्त के परिचय के साथ-साथ अन्य बातों की जानकारी सभ्यता कहलाती है।
    • (b) आग का आविष्कार व्यक्ति की संस्कृति के अंतर्गत आता है।
    • (c) जब कोई वस्तु बिना प्रयत्न प्राप्त हो जाती है तो वह संस्कृति कहलाती है।
    • (d) व्यक्ति में नया तथ्य जितना अधिक परिष्कृत होगा, वह उतना ही अधिक परिष्कृत आविष्कर्ता होगा।
  41. "जिस व्यक्ति में पहली चीज़, जितनी अधिक व जैसी परिष्कृत मात्रा में होगी, वह व्यक्ति उतना ही अधिक और वैसा ही परिष्कृत आविष्कर्ता होगा।" वाक्य में 'पहली चीज़' से लेखक का क्या अभिप्राय है ?
    • (a) व्यक्ति में विद्यमान उसकी योग्यता, प्रवृत्ति और प्रेरणा का बल
    • (b) व्यक्ति में विद्यमान उसकी बुद्धि, शक्ति और सामर्थ्य का बल
    • (c) व्यक्ति में विद्यमान उसका शारीरिक बल
    • (d) व्यक्ति में विद्यमान उसका मानसिक बल
  42. संस्कृत व्यक्ति की संतान को कौन-सी चीज़ अपने पूर्वजों से प्राप्त नहीं हुई है ?
    • (a) सुई-धागे का आविष्कार
    • (b) नए तथ्यों को खोजना
    • (c) गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत
    • (d) आग का आविष्कार
  43. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) 'नेताजी का चश्मा' पाठ के आधार पर लिखिए कि कस्बे से गुजरते समय हालदार किसके विषय में सोच रहे थे ?
    • (a) नेताजी की मूर्ति के विषय में
    • (b) नेताजी की मूर्ति बनाने वाले के विषय में
    • (c) गाँव वालों के विषय में
    • (d) नेताजी की मूर्ति पर लगे चश्मे के विषय में
  44. निम्नलिखित में से संस्कृति का कौन-सा उदाहरण नहीं है ?
    • (a) जो योग्यता तारों की जानकारी कराती है
    • (b) जो योग्यता सुई-धागे व आग का आविष्कार कराती है
    • (c) जो योग्यता महामानव से सर्वस्व विनाश कराती है
    • (d) जो योग्यता महामानव से सर्वस्व त्याग कराती है
  45. पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (क) लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण वचनों को सुनकर परशुराम जी की क्या प्रतिक्रिया थी ? 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
  46. (ख) मित्रों के द्वारा बार-बार कहने पर भी कवि आपबीती कहने से क्यों कतरा रहे थे ? 'आत्मकथ्य' कविता के आधार पर लिखिए।
  47. (ग) कवि ने 'उत्साह' कविता में बादल को 'कविता' एवं 'नवजीवन वाले' कहकर क्यों संबोधित किया है ?
  48. (घ) 'उसे विफलता नहीं, उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए' यह पंक्ति किसके लिए और क्यों प्रयोग हुई है ? कविता के आधार पर लिखिए।
  49. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (क) हालदार साहब जब भी कस्बे से गुजरते तो चौराहे पर लगी नेता जी की मूर्ति पर चश्मा बदला हुआ देखते। मूर्ति पर चश्मा बदलते रहने का क्या कारण था ?
  50. (ख) 'लखनवी अंदाज़' पाठ के संदर्भ में 'सनक' के विभिन्न रूपों को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
  51. (ग) 'नौबतखाने में इबादत' पाठ के आधार पर लिखिए कि बालाजी मंदिर का रास्ता कहाँ से होकर जाता है और इस रास्ते से जाना बिस्मिल्ला खाँ को अच्छा क्यों लगता है ?
  52. (घ) शीला अग्रवाल का मन्नू भंडारी के जीवन में क्या योगदान रहा ? 'एक कहानी यह भी' पाठ के संदर्भ में लिखिए।
  53. पूरक पाठ्य-पुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50–60 शब्दों में लिखिए : (क) "दुनिया में माँ की गोद से सुरक्षित कोई भी जगह नहीं होती।" कैसे ? 'माता का अँचल' पाठ के आधार पर लिखिए।
  54. (ख) विज्ञान के जहाँ सदुपयोग हैं, वहीं दुरुपयोग भी हैं। विज्ञान के दुरुपयोगों में हिरोशिमा की घटना सबसे खतरनाक है। आपकी नज़र में विज्ञान का कहाँ-कहाँ और किस रूप में ग़लत उपयोग किया जा रहा है ? 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के संदर्भ में लिखिए।
  55. (ग) फ़ौजी हर परिस्थिति में कठिनाइयों का सामना करते हुए दुश्मनों से देश की रक्षा करके अपने कर्तव्य निभाते हैं। हमें उनके प्रति अपना उत्तरदायित्व निभाने के लिए क्या करना चाहिए ? 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के संदर्भ में लिखिए।
  56. (क) आपका नाम सुखलाल है। आप 790/5, क.ख.ग. कॉलोनी में रहते हैं और आपके मित्र का नाम कुणाल है जो कि 1035/17, अ.ब.स. कॉलोनी में रहता है जिसने राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। आप अपने और अपने परिवार की तरफ से उसे लगभग 100 शब्दों में एक बधाई पत्र लिखिए।
  57. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए : (क) मन के हारे हार है, मन के जीते जीत • सूक्ति का अर्थ • निराशा अभिशाप • दृष्टिकोण परिवर्तन • सकारात्मक सोच
  58. (ख) आज की बचत कल का सुख • बचत का अर्थ • बाल्यावस्था से ही बचत की आदत • बचत का महत्त्व • सुखमय भविष्य
  59. (ग) शिक्षक दिवस पर मेरी भूमिका • शिक्षक दिवस का परिचय • भूमिका क्या थी • कैसे निभाई • प्रभाव और परिणाम
  60. (क) आपके पिताजी ने साड़ियों की एक दुकान खोली है। साड़ी की विक्रय बढ़ाने हेतु लगभग 60 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
  61. (क) आपके शहर में बिजली के खंभे टूट गए हैं, जिसके कारण आपको अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए खंभे लगवाने के लिए बिजली बोर्ड के अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल भेजिए।

पूरा खंड भार

इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:

  • लेखन एवं व्याकरण42 प्रश्न61%
  • साहित्य22 प्रश्न32%
  • पठन5 प्रश्न7%

खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2023 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2023 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2023 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 5 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

इस 2023 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?

लेखन एवं व्याकरण (61%), साहित्य (32%), पठन (7%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।