कक्षा 10
प्रश्न 1 / 222025 · सेट 1 · प्रश्न 27 अंक · केस स्टडी
संध्या ने मेघों के कितने चित्र बनाये — हाथी, घोड़े, पेड़, आदमी, जंगल, क्या-क्या नहीं रच दिया और कभी रंगों से क्रीड़ा की, आकृतियाँ नहीं बनायीं । कभी चलाए झीने से बादल जिनमें चटकीली लाली उभर उठी थी, जिनकी आभा हरियाली पर थिरक उठी थी । जाते-जाते क्षितिज-पटी पर सूरज ने सोना बरसाया । छाया काली बढ़ने लगी, रंग धीरे-धीरे फिर बदले, पेंसिल के रेखा-चित्रों से बादल छाए । विविध रूप आकार बदलते से, ज्यों नहाए हुए प्रकाश और छाया में, अपना पद ले । रात उतर आयी, दिखलायी दिये सितारे, पेड़, गाँव अस्पष्ट दिखे, मानव-दृग हारे ।
(i)
संध्या के आसमान के बारे में कवि का क्या कहना है ?
  • Aआसमान को काले मेघों ने आच्छादित कर लिया है।
  • Bचारों तरफ रंगों और आकृतियों की भीड़ है।
  • Cआसमान में मेघों ने विभिन्न आकृतियाँ बनाईं।
  • Dपशुओं की आकृतियों को बना उनमें रंग भरा।
(ii)
क्षितिज-पटी का रूप बार-बार क्यों बदलता रहा ? I. प्रकाश और छाया के बदलते स्वरूप के कारण II. संध्या के सूर्य की बदलती रोशनी और रंगों के कारण III. आसमान में बादलों से बनी हाथी, घोड़े, पेड़ आदि आकृतियों के कारण
  • Aकेवल I और II
  • BI, II और III सभी
  • Cकेवल II और III
  • Dकेवल I और III
(iii)
कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : आसमान में छाए बादलों को कवि ने पेंसिल से बनाए रेखा-चित्र कहा है। कारण : उनमें डूबते सूर्य की लाली भर गई है।
  • Aकथन गलत है, किंतु कारण सही है।
  • Bकथन और कारण दोनों गलत हैं।
  • Cकथन सही है और कारण गलत है।
  • Dकथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(iv)
काव्यांश के आधार पर संध्या के सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।
(v)
काव्यांश के लिए एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए और उस शीर्षक को चुनने का तर्क भी लिखिए ।

इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।