प्रश्न 1 / 172025 · सेट 1 · प्रश्न 95 अंक · केस स्टडी
प्रश्न-पत्र में दिया गया अंश पढ़कर उत्तर दीजिए:
(i)
कवि ने इन पंक्तियों में 'मधुप' का प्रयोग किस अर्थ में किया है ?
- Aसंसार रूपी भ्रमर
- Bमन रूपी भ्रमर
- Cलोलुप मित्रगण
- Dकविता के पाठक
(ii)
'मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो' – के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
I. कवि के जीवन से सुख रूपी पत्तियाँ गिर रही हैं।
II. संसार में जीवन नश्वर है और एक न एक दिन सबको नष्ट होना है।
III. कवि के मित्र एक-एक कर साथ छोड़ते हुए जा रहे हैं।
- Aकेवल II सही है।
- BI, II और III तीनों सही हैं।
- CI और II सही हैं।
- DI और III सही हैं।
(iii)
कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन : कवि अपनी आत्मकथा नहीं लिखना चाहता है।
कारण : महान लोगों की असंख्य आत्मकथाएँ इस साहित्य संसार में पहले से ही मौजूद है।
- Aकथन सही है, परंतु कारण गलत है।
- Bकथन और कारण दोनों गलत हैं।
- Cकथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- Dकथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iv)
कवि ने अपने मित्रों/पाठकों से क्या-क्या सवाल किए हैं ?
I. क्या तुम मेरे जीवन का खालीपन देख सुखी हो पाओगे ?
II. आत्मकथाओं का व्यंग्य और उपहास उड़ाया जाता है, ऐसे में तुम क्यों चाहते हो कि मैं अपनी दुर्बलता लिखूँ ?
III. क्या मेरे जीवन का सुख लेकर तुमने अपने जीवन को भर लिया है ?
- AI, II और III तीनों
- Bकेवल I और III
- Cकेवल I और II
- Dकेवल II और III
(v)
कवि विडंबना किसे कह रहा है ?
- Aइस संसार में सीधेपन का मज़ाक उड़ाया जाता है।
- Bदोस्त-मित्र ही अकसर छल करते हैं।
- Cसच्ची आत्मकथाओं का भी उपहास उड़ाया जाता है।
- Dजीवन अपनी भूलों और दूसरों की प्रवंचनाओं का मिश्रण मात्र होता है।
इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।