प्रश्न 1 / 112023 · सेट 1 · प्रश्न 344 अंक
[2023 सेट 1] दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए प्रश्नों का उत्तर लिखिए :
वस्तुओं के लिए बाज़ार
नए उपभोक्ता पैदा करने का एक तरीका विज्ञापनों का है । जैसा कि आप जानते हैं, विज्ञापन विभिन्न उत्पादों को जरूरी और वांछनीय बना देते हैं । वे लोगों की सोच बदल देते हैं और नयी ज़रूरतें पैदा कर देते हैं । आज हम एक ऐसी दुनिया में हैं जहाँ चारों तरफ़ विज्ञापन छाए हुए हैं । अखबारों, पत्रिकाओं, होर्डिंग्स, दीवारों, टेलीविज़न के परदे पर, सब जगह विज्ञापन छाए हुए हैं । लेकिन अगर हम इतिहास में पीछे मुड़कर देखें तो पता चलता है कि औद्योगीकरण की शुरुआत से ही विज्ञापनों ने विभिन्न उत्पादों के बाज़ार को फैलाने में और एक नयी उपभोक्ता संस्कृति रचने में अपनी भूमिका निभाई है ।
जब मैनचेस्टर के उद्योगपतियों ने भारत में कपड़ा बेचना शुरू किया तो वे कपड़े के बंडलों पर लेबल लगाते थे । लेबल का फ़ायदा यह होता था कि खरीदारों को कंपनी का नाम व उत्पादन की जगह पता चल जाती थी । लेबल ही चीज़ों की गुणवत्ता का प्रतीक भी था । जब किसी लेबल पर मोटे अक्षरों में 'मेड इन मैनचेस्टर' लिखा दिखाई देता तो खरीदारों को कपड़ा खरीदने में किसी तरह का डर नहीं रहता था ।
(34.1) अंग्रेजों द्वारा भारत में वस्तुओं का विज्ञापन किस प्रकार किया जाता था ?
(34.2) औपनिवेशिक भारत के दौरान विज्ञापनों के माध्यम से नए उपभोक्ता कैसे बने ?
(34.3) औद्योगीकरण के दौरान विज्ञापनों के माध्यम से दिए गए संदेशों की व्याख्या कीजिए ।
इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।