कक्षा 10
प्रश्न 1 / 242026 · सेट 1 · प्रश्न 184 अंक · केस स्टडी
दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : बाढ़ बाढ़ के समय लिए जाने वाले मूलभूत सुरक्षा उपाय : • मौसम के ताज़ा बुलेटिन और बाढ़ की चेतावनियों के लिए रेडियो/टीवी सुनें। यह जानकारी दूसरों तक भी पहुँचाएँ। • एक पारिवारिक आपातकालीन किट तैयार रखें, जिसमें पोर्टेबल रेडियो/ट्रांजिस्टर, टॉर्च, अतिरिक्त बैटरियाँ, प्राथमिक उपचार बॉक्स व आवश्यक दवाइयाँ, ओआरएस, सूखा भोजन, पीने का पानी, माचिस, मोमबत्तियाँ और अन्य ज़रूरी सामान शामिल हों। • अपने घर में हरिकेन लैम्प, रस्सियाँ, रबड़ ट्यूब, छाता और बाँस की छड़ी रखें। ये उपयोगी हो सकते हैं। • नकद धनराशि, गहने, कीमती सामान और महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ सुरक्षित स्थान पर रखें। • बाढ़ आने की स्थिति में परिवार के सदस्यों और पशुओं के साथ सुरक्षित स्थान जैसे राहत शिविर, निकासी केन्द्र या ऊँचे मैदानों पर चले जाएँ और वहाँ शरण लें। • घर छोड़ने से पहले बिजली और गैस कनेक्शन बंद कर दें। बाढ़ के दौरान • बाढ़ के पानी में प्रवेश न करें, यह खतरनाक हो सकता है। • बच्चों को बाढ़ के पानी में या उसके आसपास न खेलने दें। • सीवर लाइन, नालियों, ड्रेनों और कलवर्ट्स से दूर रहें। • साँपों से सावधान रहें, बाढ़ के समय साँप के काटने की घटनाएँ आम होती हैं। • बिजली के खंभों और गिरी हुई तारों से दूर रहें ताकि करंट से बचा जा सके। • गीले विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें, उपयोग से पहले उनकी जाँच कराएँ। • ताज़ा पका हुआ और सूखा भोजन खाएँ। भोजन को हमेशा ढककर रखें। • उबला और छना हुआ पानी ही पिएँ। • घर के आसपास की नालियाँ और गटर साफ रखें। • पानी का जमाव मच्छरों और जल-जनित बीमारियों को जन्म दे सकता है। बीमार पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। • आसपास की सफाई और कीटाणुनाशन के लिए ब्लीचिंग पाउडर और चूने का उपयोग करें। 18.1 बाढ़ के बाद पानी का उपयोग करने से पहले कोई एक सावधानी सुझाइए।
18.2
बाढ़ के दौरान खाद्य सामग्री सुरक्षा संबंधित किन्हीं दो उपायों का उल्लेख कीजिए।
18.3
बाढ़ की चेतावनी के दौरान घर से निकलने से पहले के कोई दो उपाय सुझाइए।

इसे कागज़ पर हल करें। अटक गए? पूरा हल खोलें।