CBSE कक्षा 10 विज्ञान · 2020

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2020 — सेट 3

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
धातु एवं अधातु14%अम्ल, क्षारक एवं लवण12%कार्बन एवं उसके यौगिक12%

यह 2020 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 3। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 विज्ञान पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
विज्ञान
वर्ष
2020
सेट
सेट 3
अधिकतम अंक
80 (थ्योरी)
अवधि
3 घंटे
प्रश्न
39 (खंड A–E)
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2020 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 3)

इस सेट के सभी 30 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. सहसंयोजी आबन्ध किस प्रकार बनते हैं ?
  2. विद्युत धनात्मकता की परिभाषा लिखिए ।
  3. (प्रश्न संख्या 3(a) से 3(d) के उत्तर नीचे दिए गए अनुच्छेद और संबंधित पढ़ी गयीं संकल्पनाओं की व्याख्या के आधार पर दीजिए :) टिहरी बाँध भारत का सबसे अधिक ऊँचा बाँध है और संसार के सबसे ऊँचे बाँधों में से एक है । टिहरी बाँध के जलाशय की क्षमता 4.0 km³ तथा इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 52 km² है । इसका उपयोग सिंचाई, नगरपालिकाओं की जल आपूर्ति तथा 1000 MW जलविद्युत उत्पन्न करने में किया जाता है । टिहरी बाँध…
  4. (टिहरी बाँध अनुच्छेद पर आधारित) (b) 1 MW की परिभाषा लिखिए ।
  5. (टिहरी बाँध अनुच्छेद पर आधारित) (c) टिहरी बाँध के निर्माण से होने वाली दो हानियों का उल्लेख कीजिए ।
  6. (टिहरी बाँध अनुच्छेद पर आधारित) (d) क्या होता है जब अत्यधिक ऊँचाई से जल टरबाइन की पंखुड़ियों पर गिराया जाता है ?
  7. (प्रश्न संख्या 4(a) से 4(d) नीचे दी गई तालिका पर आधारित है । इस तालिका में महिलाओं के थायरॉयड उद्दीपक हॉर्मोन (TSH) के स्तर दिए गए हैं ।) आयु परिसर — सामान्य (mU/L) — निम्न (mU/L): 18-29 वर्ष: 0.4-2.34 mU/L (सामान्य), < 0.4 mU/L (निम्न) 30-49 वर्ष: 0.4-4.0 mU/L (सामान्य), < 0.4 mU/L (निम्न) 50-79 वर्ष: 0.46-4.68 mU/L (सामान्य), < 0.46 mU/L (निम्न) थायरॉयड उद्दीपक हॉर्मोन का स्तर असामान्य होने की…
  8. (TSH अनुच्छेद पर आधारित) (b) महिलाएँ कब असामान्य TSH स्तर के अधिक संकट को सहती हैं ?
  9. (TSH अनुच्छेद पर आधारित) (c) निम्न TSH स्तर के परिणाम का उल्लेख कीजिए ।
  10. (TSH अनुच्छेद पर आधारित) (d) थायरॉयड ग्रंथि द्वारा स्रावित हॉर्मोन के संश्लेषण के लिए उत्तरदायी खनिज का नाम लिखिए ।
  11. अधिक ऊँचाइयों पर उड़ रहे यात्रियों को आकाश काला प्रतीत होता है क्योंकि मुख्यत:
    • (a) इतनी अधिक ऊँचाई पर प्रकाश का पर्याप्त प्रकीर्णन नहीं होता है ।
    • (b) अधिक ऊँचाइयों पर वायुमंडल नहीं होता है ।
    • (c) अणुओं का साइज़ दृश्य प्रकाश की तरंगदैर्ध्य से काफी छोटा होता है ।
    • (d) प्रकाश पृथ्वी की ओर प्रकीर्णित हो जाता है ।
    • (a) इतनी अधिक ऊँचाई पर प्रकाश का पर्याप्त प्रकीर्णन नहीं होता है ।
    • (b) अधिक ऊँचाइयों पर…
  12. लम्बाई 'l' और अनुप्रस्थकाट क्षेत्रफल 'A' के किसी बेलनाकार चालक का प्रतिरोध 'R' है । समान प्रतिरोध और समान पदार्थ के 2l लम्बाई वाले किसी अन्य चालक का अनुप्रस्थकाट क्षेत्रफल कितना होगा ?
    • (a) A/2
    • (b) 3A/2
    • (c) 2A
    • (d) 3A
    • (a) A/2
    • (b) 3A/2
    • (c) 2A
    • (d) 3A
  13. चार प्रतिरोधकों, जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 1/2 Ω है, का उपयोग करके कितना अधिकतम प्रतिरोध प्राप्त किया जा सकता है ?
    • (a) 2 Ω
    • (b) 1 Ω
    • (c) 2.5 Ω
    • (d) 8 Ω
    • (a) 2 Ω
    • (b) 1 Ω
    • (c) 2.5 Ω
    • (d) 8 Ω
  14. नीचे जल संग्रहण की पारम्परिक व्यवस्था का आरेख दिया गया है । नीचे दिया गया कौन सा कथन इस पद्धति का निरूपण करता है ?
    • (a) यह खादिन पद्धति का आदर्श व्यवस्थापन है जिसमें A = जल संग्रहण क्षेत्र; B = खारा क्षेत्र तथा C = उथला कूप है ।
    • (b) यह उथला कूप पद्धति का आदर्श व्यवस्थापन है जिसमें A = जल संग्रहण क्षेत्र, B = खारा क्षेत्र तथा C = खादिन है ।
    • (c) यह जल संग्रहण क्षेत्र का आदर्श व्यवस्थापन है जिसमें A…
  15. अनेक फैक्टरियाँ अपने अपशिष्टों को दो नदियों A और B में प्रवाहित कर रही थीं । इन दोनों नदियों से जल के नमूनों को लिया गया । प्रेक्षण करने पर यह पाया गया कि नदी A का जल अम्लीय था जबकि नदी B का जल क्षारीय था । A तथा B के निकट स्थित फैक्टरियाँ हैं –
    • (a) A के निकट साबुन और अपमार्जकों की तथा B के निकट शराब कारखानों की ।
    • (b) B के निकट साबुन और अपमार्जकों की तथा A के निकट शराब-कारखानों की ।
    • (c) A के…
  16. निम्नलिखित में से किसमें मूल पदार्थ की पहचान परिवर्तित नहीं होती है ?
    • (a) दूध से दही बनाना
    • (b) क्रिस्टलन प्रक्रिया द्वारा क्रिस्टलों का बनना
    • (c) अँगूरों का किण्वन
    • (d) भोजन का पाचन
    • (a) दूध से दही बनाना
    • (b) क्रिस्टलन प्रक्रिया द्वारा क्रिस्टलों का बनना
    • (c) अँगूरों का किण्वन
    • (d) भोजन का पाचन
  17. कोई जलीय विलयन 'A' फीनॉल्फ्थेलिन विलयन को गुलाबी कर देता है । विलयन 'A' में किसी अन्य जलीय विलयन 'B' को मिलाने पर गुलाबी रंग विलुप्त हो जाता है । विलयनों 'A' और 'B' के लिए कौन सा कथन सत्य है ?
    • (a) A प्रबल क्षारीय है तथा B दुर्बल क्षार है ।
    • (b) A प्रबल अम्लीय है तथा B दुर्बल अम्ल है ।
    • (c) A का pH 7 से अधिक तथा B का pH 7 से कम है ।
    • (d) A का pH 7 से कम तथा B का pH 7 से अधिक है ।
    • (a) A प्रबल क्षारीय…
  18. कोई तत्त्व 'X' अम्लीय ऑक्साइड बनाता है । आधुनिक आवर्त सारणी में इस तत्त्व की स्थिति होगी
    • (a) समूह 1 तथा आवर्त 3 में
    • (b) समूह 2 तथा आवर्त 3 में
    • (c) समूह 13 तथा आवर्त 3 में
    • (d) समूह 16 तथा आवर्त 3 में
    • (a) समूह 1 तथा आवर्त 3 में
    • (b) समूह 2 तथा आवर्त 3 में
    • (c) समूह 13 तथा आवर्त 3 में
    • (d) समूह 16 तथा आवर्त 3 में
  19. नोट : प्रश्न संख्या 13 और 14 के लिए दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है । इन प्रश्नों के सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों (a), (b), (c) और (d) में से चुनकर दीजिए । (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) अभिकथन की सही व्याख्या है । (b) (A) और (R) दोनों सही है पर (R) अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है । (c) (A) सही है परन्तु (R) गलत है । (d) (A) गलत है…
  20. अभिकथन (A) : विद्युत इस्तरी और हीटर जैसी विद्युत तापन युक्तियों में सामान्यतः मिश्रातुओं का उपयोग किया जाता है । कारण (R) : किसी मिश्रातु की प्रतिरोधकता उसकी अवयवी धातुओं से सामान्यतः अधिक होती है परन्तु मिश्रातुओं का अवयवी धातुओं की तुलना में निम्न गलनांक होता है ।
  21. दिखाई देने वाले रंग में होने वाले परिवर्तन का उल्लेख कारण सहित कीजिए जबकि
    • (i) सिल्वर क्लोराइड को सूर्य के प्रकाश में खुला रखा जाता है ।
    • (ii) ऑक्सीजन की उपस्थिति में कॉपर के चूर्ण को अत्यधिक गर्म किया जाता है ।
    • (iii) कॉपर सल्फेट विलयन में जिंक का टुकड़ा गिराया जाता है ।
  22. नीचे दिए गए रासायनिक समीकरणों को पूरा और संतुलित कीजिए :
    • (i) NaOH(aq) + Zn(s) →
    • (ii) CaCO₃(s) + H₂O(l) + CO₂(g) →
    • (iii) HCl(aq) + H₂O(l) →
  23. नीचे दिए गए तीन वर्गों A, B और C के आँकड़ों का अध्ययन कीजिए । वर्ग — तत्त्व का प्रतीक — परमाणु द्रव्यमान: A: Li (7), Na (23), K (39) B: N (14), P (31), As (74) C: B (10.8), Al (27), Ga (69.7)
    • (i) दिए गए तीन वर्गों A, B और C में से उस वर्ग को चुनिए जो डॉबेरेइनर का त्रिक बनाता है ।
    • (ii) मेन्डेलीफ ने इन तीन वर्गों A, B और C के तत्त्वों को तीन विभिन्न समूहों (ग्रुपों) में क्यों रखा ?
    • (iii) क्या…
  24. नीचे दिए गए जीवों के समूह से ऐसी खाद्य शृंखला बनाइए जो ऊर्जा के पदों में मानव के लिए सबसे अधिक लाभकारी हो । बाज़, चूहा, फसली पौधे, बकरी, साँप, मानव (b) उस संभावित हानि का उल्लेख कीजिए जो जिस मृदा में फसली पौधे उगे हैं उसमें पीड़कनाशियों की प्रचुरता होने के कारण हो सकती है । (c) उपरोक्त जीवों का उपयोग करते हुए किसी खाद्य जाल की रचना कीजिए ।
  25. पाचन की प्रक्रिया में नीचे दिए गए एन्जाइमों की भूमिका का उल्लेख कीजिए :
    • (i) ट्रिप्सिन एंजाइम
    • (ii) लाइपेज एंजाइम
    • (b) क्षुद्रांत्र में उपस्थित अंगुली जैसे प्रवर्धों के दो कार्यों की सूची बनाइए ।
  26. निम्नलिखित का समजात अंग और समरूप अंग में वर्गीकरण कीजिए :
    • (i) ब्रोकोली और पत्तागोभी
    • (ii) अदरक और मूली
    • (iii) पक्षी की अग्रबाहु और छिपकली की अग्रबाहु
    • (iv) चमगादड़ के पंख और पक्षी के पंख
    • (b) उस प्रमुख लक्षण का उल्लेख कीजिए जो दिए गए अंगों के युगल का वर्गीकरण समजात अथवा समरूप अंगों में करता है ।
  27. किसी दिए गए हरे तने वाले गुलाब के पौधे को GG से दर्शाया गया है तथा भूरे तने वाले गुलाब के पौधे को gg से दर्शाया गया है । इन दोनों पौधों के बीच संकरण कराया गया है ।
    • (a) नीचे दिए अनुसार प्रेक्षणों की सूची बनाइए :
    • (i) इनकी F₁ संतति में तने का रंग,
    • (ii) यदि F₁ संतति के पौधों का स्व:परागण कराया जाए तो F₂ संतति में भूरे तने वाले पौधों की प्रतिशतता,
    • (iii) F₂ संतति में GG और Gg का अनुपात
    • (b) इस संकरण की…
  28. नीचे दिए गए आरेख में कोई बिम्ब O तथा उसके प्रतिबिम्ब को I से दर्शाया गया है । (आरेख में लेंस के बाईं ओर 2F और F के बीच बिम्ब I तथा लेंस के दाईं ओर बिम्ब O दर्शाया गया है) इस किरण आरेख को पूरा किए बिना निम्नलिखित का उल्लेख कीजिए :
    • (i) लेंस का प्रकार (अभिसारी/अपसारी)
    • (ii) उन दो प्रकाशिक यंत्रों के नाम लिखिए जिनमें इस प्रकार का प्रतिबिम्ब बनता है ।
    • (iii) यदि इस लेंस के स्थान पर 'f' फोकस दूरी का कोई…
  29. निम्नलिखित के कारण दीजिए :
    • (i) किसी धारावाही सीधी परिनालिका के सिरों के निकट चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ या तो अभिसरित होती है अथवा अपसारित होती हैं ।
    • (ii) स्वतंत्रतापूर्वक निलंबित किए जाने पर धारावाही परिनालिका एक विशेष दिशा में ठहरती है ।
    • (iii) पिघले (जले) फ्यूज़ तार को सर्वसम अनुमांक के फ्यूज़ द्वारा ही प्रतिस्थापित (बदला) किया जाना चाहिए ।
  30. नामांकित किरण आरेख की सहायता से किसी काँच के प्रिज्म से गुजरने वाले पतले एकवर्णी प्रकाश पुँज का पथ दर्शाइए । (b) यदि इस एकवर्णी प्रकाश पुँज को श्वेत प्रकाश के पतले पुँज से प्रतिस्थापित कर दिया जाए तो क्या होगा ?
  31. संतुलित रासायनिक समीकरण लिखकर व्याख्या कीजिए कि क्या होता है जब –
    • (i) मरक्यूरिक ऑक्साइड को गर्म किया जाता है ।
    • (ii) क्यूप्रस ऑक्साइड और क्यूप्रस सल्फाइड के मिश्रण को गर्म किया जाता है ।
    • (iii) एल्युमिनियम की मैंगनीज़ डाइऑक्साइड से अभिक्रिया करायी जाती है ।
    • (iv) फेरिक ऑक्साइड को एल्युमिनियम के साथ अपचयित किया जाता है ।
    • (v) जिंक कार्बोनेट का निस्तापन होता है ।
  32. साबुनों और अपमार्जकों (डिटरजेंट्स) की तुलना उनके संघटनों और कठोर जल में सफाई प्रक्रिया के आधार पर कीजिए । (b) क्या होता है जब एथेनॉल सोडियम धातु से अभिक्रिया करता है ? इस अभिक्रिया में एथेनॉल के व्यवहार के विषय में उल्लेख कीजिए । (c) साइक्लोहेक्सेन की संरचना खींचिए । (d) नीचे दिए गए यौगिक का नाम लिखिए : (H–C≡C–H संरचना दिखाई गई है)
  33. फुफ्फुस से मानव शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन प्रचुर रुधिर की यात्रा के चरणों को सही क्रम में लिखिए । (b) क्या होता है जब रुधिर वाहिकाओं के निकाय में कहीं कोई क्षरण हो जाता है ?
  34. किसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर परागकण का अंकुरण दर्शाने के लिए आरेख खींचिए और उस पर नीचे दिए गए भागों को अंकित कीजिए :
    • (i) परागकण
    • (ii) परागनली
    • (iii) वर्तिकाग्र
    • (iv) मादा जनन कोशिका
    • (b) परागनली का महत्त्व लिखिए ।
    • (c) पुष्य के उन भागों के नाम लिखिए जो निषेचन के पश्चात
    • (i) बीज
    • (ii) फल में विकसित हो जाते हैं ।
  35. नीचे दिए गए आरेख में दर्शाए गए प्रतिरोधकों के संयोजन के लिए M और N के बीच तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए । (आरेख में R₁ श्रेणी में है तथा R₂ समानांतर में R₃ और R₄ के साथ M और N के बीच है) (b) जूल का तापन नियम लिखिए । (c) हमें उस विद्युत इस्तरी के लिए जो 220 V पर 1 kW शक्ति उपभुक्त करती है, 5 A अनुमांक के फ्यूज की आवश्यकता क्यों होती है ? (d) किसी विद्युत बल्ब और किसी विद्युत तापक को श्रेणी क्रम में…
  36. किसी बड़े शोरूम में उपयोग किए जा रहे सुरक्षा दर्पण की वक्रता त्रिज्या 5 m है । यदि कोई ग्राहक कैश काउन्टर से 20 m की दूरी पर खड़ा है, तो सुरक्षा दर्पण में बने उस ग्राहक के प्रतिबिम्ब की स्थिति, प्रकृति और साइज़ ज्ञात कीजिए । (b) नेहा किसी दन्त चिकित्सक के क्लीनिक में गई । उसने यह प्रेक्षण किया कि दन्त चिकित्सक ने एक यंत्र पकड़ा हुआ है जिसमें एक दर्पण लगा है । इस दर्पण की प्रकृति का उल्लेख कीजिए…

पूरा अध्याय भार

इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:

यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। धातु एवं अधातु (14%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (12%) और कार्बन एवं उसके यौगिक (12%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 38%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।

अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।

कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)

थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:

खंडप्रश्नप्रति अंककुलप्रकार
A20120बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण
B6212अति लघु उत्तरीय
C7321लघु उत्तरीय
D3515दीर्घ उत्तरीय
E3412प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित
कुल39803 घंटे

संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।

और CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर देखें

2020 के अन्य सेट

वर्ष के अनुसार देखें

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2020 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2020 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2020 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 3 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?

थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।

इस 2020 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?

धातु एवं अधातु (14%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (12%), कार्बन एवं उसके यौगिक (12%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।