CBSE कक्षा 10 हिंदी · 2025

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 — सेट 1

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
लेखन एवं व्याकरण48%साहित्य37%पठन15%

यह 2025 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 1। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 हिंदी पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
हिंदी
वर्ष
2025
सेट
सेट 1
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2025 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 1)

इस सेट के सभी 15 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : दिनकर जी ने माना है कि उन पर प्रारम्भ से ही जितना प्रभाव रवीन्द्रनाथ ठाकुर का रहा उतना ही मोहम्मद इकबाल का । बाद में इलियट की काव्य-शैली और विचार-दृष्टि ने उनके कवि मानस को छूकर दूर भीतर तक उन्मथित कर दिया । परिणामत: उनकी कविताओं ने एक नई भंगिमा को ग्रहण किया । दिनकर जी अपने युग के एक प्रमुख…
  2. दिनकर जी के बारे में कौन-सा तथ्य असत्य है ?
    • (a) वे एक प्रमुख कवि थे परंतु असफल गद्य लेखक भी थे।
    • (b) उनकी शैली प्रांजल थी तथा वे साहित्यिक निबंध लिखते थे।
    • (c) ज्ञानपीठ पुरस्कार उनके जीवन के अंतिम अध्याय का स्वर्णिम पन्ना है।
    • (d) बोधकथा, डायरी, संस्मरण के अतिरिक्त दिनकर जी ने इतिहास के विषय में भी लिखा है।
  3. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : पुरस्कार प्राप्त कर मन अभिभूत हो जाता है । कारण : पुरस्कार विद्वज्जनों द्वारा दी जाने वाली सराहना और सम्मान का प्रतीक है ।
    • (a) कथन गलत है और कारण भी पूरी तरह गलत ही है।
    • (b) कथन सही है परंतु कारण आंशिक रूप से सही है।
    • (c) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या भी है।
    • (d) कथन और कारण दोनों…
  4. दिनकर जी की रचनाशीलता की दो विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए ।
  5. ज्ञानपीठ पुरस्कार का दिनकर जी के जीवन में क्या महत्त्व रहा ?
  6. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : संध्या ने मेघों के कितने चित्र बनाये — हाथी, घोड़े, पेड़, आदमी, जंगल, क्या-क्या नहीं रच दिया और कभी रंगों से क्रीड़ा की, आकृतियाँ नहीं बनायीं । कभी चलाए झीने से बादल जिनमें चटकीली लाली उभर उठी थी, जिनकी आभा हरियाली पर थिरक उठी थी । जाते-जाते क्षितिज-पटी पर सूरज ने सोना बरसाया । छाया काली बढ़ने…
  7. क्षितिज-पटी का रूप बार-बार क्यों बदलता रहा ? I. प्रकाश और छाया के बदलते स्वरूप के कारण II. संध्या के सूर्य की बदलती रोशनी और रंगों के कारण III. आसमान में बादलों से बनी हाथी, घोड़े, पेड़ आदि आकृतियों के कारण
    • (a) केवल I और II
    • (b) I, II और III सभी
    • (c) केवल II और III
    • (d) केवल I और III
  8. कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : आसमान में छाए बादलों को कवि ने पेंसिल से बनाए रेखा-चित्र कहा है। कारण : उनमें डूबते सूर्य की लाली भर गई है।
    • (a) कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
    • (b) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    • (c) कथन सही है और कारण गलत है।
    • (d) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
  9. काव्यांश के आधार पर संध्या के सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।
  10. काव्यांश के लिए एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए और उस शीर्षक को चुनने का तर्क भी लिखिए ।
  11. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) मुक्तेश्वर की यात्रा में हमने हिमालय की अभिराम छवि को देखा । (मिश्र वाक्य में बदलिए)
  12. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (ख) जब अधिक बारिश होती है तब सड़कों पर पानी भर जाता है । (सरल वाक्य में बदलिए)
  13. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (ग) कल सोते समय मैंने एक सुंदर सपना देखा । (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
  14. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (घ) रेखा दीदी ने कहा कि शोर मत मचाओ । (आश्रित उपवाक्य पहचानिए और उसका भेद भी लिखिए)
  15. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (ड) श्री लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था । (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए)
  16. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) ड्राइवर ने ज़ोर से ब्रेक मारे । (कर्मवाच्य में बदलिए)
  17. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (ख) वे कबीर के आदेशों पर चलते। (भाववाच्य में बदलिए)
  18. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (ग) नवाब साहब द्वारा दृढ़ निश्चय कर खीरों को उठाया गया। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
  19. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (घ) लेखक ने आत्मसम्मान निबाहना ही उचित समझा । (वाच्य को पहचानकर उसका भेद लिखिए)
  20. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (ड) कर्मवाच्य और भाववाच्य में मुख्य अंतर क्या है ?
  21. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (क) उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (रेखांकित पद: उन्हें)
  22. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (ख) मैं अक्सर बाग में घूमता हूँ। (रेखांकित पद: अक्सर)
  23. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (ग) अध्यापक ने बताया कि कल अवकाश है। (रेखांकित पद: कि)
  24. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (घ) वह बी.ए. के अंतिम वर्ष का छात्र है। (रेखांकित पद: अंतिम)
  25. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (ड) संन्यासी को भोजन दो। (रेखांकित पद: संन्यासी)
  26. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा । व्यर्थ धरहु धनु बान कुठारा ।। (रेखांकित में कौन-सा अलंकार है ?)
  27. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (ख) चरण-कमल बंदौ हरि राई । (पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार की पहचान कीजिए)
  28. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (ग) मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के । (पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार की पहचान कीजिए)
  29. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (घ) अतिशयोक्ति अलंकार का एक उपयुक्त उदाहरण किसी काव्य पंक्ति के द्वारा दीजिए ।
  30. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (ड) उत्प्रेक्षा अलंकार का एक उपयुक्त उदाहरण कविता की पंक्तियों द्वारा समझाइए ।
  31. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : ऊपर की तसवीर से यह नहीं माना जाए कि बालगोबिन भगत साधु थे। नहीं, बिलकुल गृहस्थ ! उनकी गृहिणी की तो मुझे याद नहीं, उनके बेटे और पतोहू को तो मैंने देखा था। थोड़ी खेती-बारी भी थी, एक अच्छा साफ़-सुथरा मकान भी था। किंतु, खेती-बारी करते, परिवार रखते भी, बालगोबिन भगत साधु थे — साधु की सब परिभाषाओं…
  32. कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : गृहस्थ होते हुए भी बालगोबिन भगत साधु थे। कारण : क्योंकि वे अपनी पारिवारिक भूमिका नहीं निभाते थे।
    • (a) कथन सही है, परंतु कारण गलत है।
    • (b) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    • (c) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    • (d) कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
  33. बालगोबिन भगत कबीर को 'साहब' मानते थे — पंक्ति का आशय है :
    • (a) बालगोबिन भगत कबीर को बड़ा संत मानते थे।
    • (b) बालगोबिन भगत कबीर को ईश्वर-तुल्य मानते थे।
    • (c) बालगोबिन भगत कबीर को पिता-तुल्य मानते थे।
    • (d) बालगोबिन भगत कबीर को समाज-सुधारक मानते थे।
  34. गद्यांश में वर्णित उदाहरणों में से किस उदाहरण को हम सबसे बड़ा प्रमाण बता सकते हैं, जिससे यह साबित हो कि बालगोबिन भगत कबीर को सबसे अधिक मानते थे ?
    • (a) सुबह-शाम, खेती-किसानी के समय भी कबीर के पदों को गाते रहना।
    • (b) कभी झूठ न बोलना और सबसे खरा व्यवहार करना।
    • (c) दूसरे के खेत में निवृत्त होने के लिए भी न जाना और सबसे दो-टूक व्यवहार करना।
    • (d) अपनी पूरी फसल को कबीर-दरबार में चढ़ाना और प्रसाद स्वरूप जो…
  35. अनुच्छेद में भगत के विषय में जो जानकारियाँ हैं, उस आधार पर वे हैं : I. सत्यवादी II. स्पष्टावादी III. सच्चे भक्त
    • (a) I, II और III तीनों
    • (b) केवल III
    • (c) केवल I और III
    • (d) केवल II और III
  36. निधारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (क) 'नेताजी का चश्मा' पाठ में कैप्टन को देखकर हालदार साहब को धक्का क्यों लगा ? हालदार साहब के व्यक्तित्व, पाठ के घटना-क्रम और अपने विचारों के आधार पर किन्हीं दो कारणों को लिखिए।
  37. निधारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (ख) 'एक कहानी यह भी' पाठ की लेखिका के जीवन के प्रसंगों के आधार पर सोदाहरण स्पष्ट कीजिए कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में उसके बचपन की घटनाओं की बड़ी भूमिका होती है।
  38. निधारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (ग) 'बिस्मिल्ला खाँ का जीवन, प्रतिभा और परिश्रम का अनूठा सम्मिश्रण है, कैसे ?' 'नौबतखाने में इबादत' पाठ के संदर्भ में उत्तर दीजिए।
  39. निधारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (घ) 'सभ्यता' और 'संस्कृति' के बीच के अंतर को 'संस्कृति' पाठ के आधार पर समझाइए।
  40. निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी, मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी । इस गंभीर अनंत-नीलिमा में असंख्य जीवन-इतिहास यह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मिलन उपहास तब भी कहते हो – कह डालूँ दुर्बलता अपनी बीती । तुम सुनकर सुख पाओगे, देखोगे – यह गागर रीती । किंतु कहीं ऐसा न…
  41. 'मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो' – के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? I. कवि के जीवन से सुख रूपी पत्तियाँ गिर रही हैं। II. संसार में जीवन नश्वर है और एक न एक दिन सबको नष्ट होना है। III. कवि के मित्र एक-एक कर साथ छोड़ते हुए जा रहे हैं।
    • (a) केवल II सही है।
    • (b) I, II और III तीनों सही हैं।
    • (c) I और II सही हैं।
    • (d) I और III सही हैं।
  42. कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : कवि अपनी आत्मकथा नहीं लिखना चाहता है। कारण : महान लोगों की असंख्य आत्मकथाएँ इस साहित्य संसार में पहले से ही मौजूद है।
    • (a) कथन सही है, परंतु कारण गलत है।
    • (b) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    • (c) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    • (d) कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
  43. कवि ने अपने मित्रों/पाठकों से क्या-क्या सवाल किए हैं ? I. क्या तुम मेरे जीवन का खालीपन देख सुखी हो पाओगे ? II. आत्मकथाओं का व्यंग्य और उपहास उड़ाया जाता है, ऐसे में तुम क्यों चाहते हो कि मैं अपनी दुर्बलता लिखूँ ? III. क्या मेरे जीवन का सुख लेकर तुमने अपने जीवन को भर लिया है ?
    • (a) I, II और III तीनों
    • (b) केवल I और III
    • (c) केवल I और II
    • (d) केवल II और III
  44. कवि विडंबना किसे कह रहा है ?
    • (a) इस संसार में सीधेपन का मज़ाक उड़ाया जाता है।
    • (b) दोस्त-मित्र ही अकसर छल करते हैं।
    • (c) सच्ची आत्मकथाओं का भी उपहास उड़ाया जाता है।
    • (d) जीवन अपनी भूलों और दूसरों की प्रवंचनाओं का मिश्रण मात्र होता है।
  45. निधारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (क) 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' में राम की उपस्थिति शब्दों में कम परंतु प्रभाव में अधिक है, कैसे ? दो बिंदुओं में उनके प्रभाव को स्पष्ट कीजिए।
  46. निधारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (ख) 'संगतकार' का मुख्य काम क्या होता है ? क्या कविता में वर्णित 'संगतकार' अपने काम में सफल है ? सोदाहरण लिखिए।
  47. निधारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (ग) 'उत्साह' कविता का कवि परिवर्तन की कामना किन कारणों से कर रहा है ? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
  48. निधारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (घ) 'फ़सल' के लिए आवश्यक कारकों का उल्लेख अपने शब्दों में कीजिए।
  49. पूरक पाठ्य-पुस्तक के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50–60 शब्दों में लिखिए : (क) 'माता का अँचल' पाठ में बच्चों का पशु-पक्षियों के प्रति कैसा व्यवहार दिखता है ? उदाहरण सहित लिखिए । पशु-पक्षियों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए ? अपने विचारों के आधार पर लिखिए।
  50. पूरक पाठ्य-पुस्तक के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50–60 शब्दों में लिखिए : (ख) 'पत्थर तोड़ती मज़दूर पहाड़ी महिलाओं के भीतर जीवन का उल्लास मौजूद था' — यह कथन किस आधार पर कहा जा सकता है ? उन स्त्रियों और उनकी जीवन स्थितियों का वर्णन करते हुए बताइए कि आप उनसे क्या सीख सकते हैं।
  51. पूरक पाठ्य-पुस्तक के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50–60 शब्दों में लिखिए : (ग) 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर प्रत्यक्ष अनुभव और अनुभूति का अंतर स्पष्ट करते हुए बताइए कि अगर आप कभी लेखन के क्षेत्र में गए तो दोनों में से किसे महत्त्व देंगे और क्यों ?
  52. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) डिजिटल दौर में मानवीय संपर्क संकेत-बिंदु: मानवीय संपर्कों और संबंधों की आवश्यकता; बढ़ते डिजिटल दौर में वास्तविक संबंधों में कमी और वायवीय (वर्चुअल) संबंधों के रूप; वर्तमान समय की माँग
  53. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (ख) पारंपरिक खान-पान के लाभ संकेत-बिंदु: पारंपरिक खान-पान क्या है ? भोजन में स्थानीय पदार्थों का महत्त्व क्यों होता है ? स्वास्थ्य की दृष्टि से इसका महत्त्व
  54. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (ग) पुस्तकें आज भी हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं संकेत-बिंदु: अच्छी पुस्तकें कैसे एक अच्छे मित्र की तरह होती हैं; वर्तमान समय में भी पुस्तकों की जगह बची हुई है; उम्र के हर मोड़ पर अलग-अलग तरह की पुस्तकें मददगार होती हैं
  55. आपका नाम हिमानी/हेमराज है। आपने अपने माता-पिता को बातचीत करते सुना कि वे आपकी मोबाइल फोन में डूबे रहने और गेमिंग की दुनिया में खोने की आदतों से परेशान होकर आपको एक आवासीय विद्यालय (बोर्डिंग स्कूल) में भेजना चाह रहे हैं। अपने पिता को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखकर अनुरोध कीजिए कि वे ऐसा न करें। तर्कपूर्ण बिंदुओं में यह भी स्पष्ट कीजिए कि आप स्वयं में किस प्रकार सुधार लाएँगे।
  56. आप अमन/आमना हैं और अभी-अभी आपने 'पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल' से एम.बी.बी.एस. की डिग्री पूरी की है। वहाँ पर इंटर्न डॉक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक स्ववृत्त तैयार कीजिए।
  57. आपकी बहन ने 'दियारा' नाम से पॉल्ट्री (मुर्गीपालन) का व्यवसाय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू किया है। इस कंपनी की खूबियों को दर्शाने वाला एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में बनाइए।

पूरा खंड भार

इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:

  • लेखन एवं व्याकरण29 प्रश्न48%
  • साहित्य22 प्रश्न37%
  • पठन9 प्रश्न15%

खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2025 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 1 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

इस 2025 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?

लेखन एवं व्याकरण (48%), साहित्य (37%), पठन (15%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।