CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 — सेट 6
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2025 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 6। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- हिंदी
- वर्ष
- 2025
- सेट
- सेट 6
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2025 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 6)
इस सेट के सभी 15 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : शिक्षकों को अपने यहाँ बहुत से विशेषणों से संबोधित किया जाता रहा है । शिक्षक को राष्ट्र-निर्माता कहा जाता है । युवा पीढ़ी का सुधारक, मशाल-वाहक और पथ-प्रदर्शक भी कहा जाता है । शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ अपने शिष्यों को जीवन-कौशल और नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान प्रदान करते हैं । मानव जाति के लिए नई सोच और दृष्टिकोण की…
- (ख) गुरु को ब्रह्मा क्यों कहा गया है ?
- (a) छात्रों के हित गुरु के भीतर छिपी कल्याण-भावना के कारण
- (b) समाज के भविष्य निर्माताओं को तैयार करने की भूमिका के कारण
- (c) छात्रों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के कारण
- (d) रोज़गार हेतु विद्यार्थियों में कौशल विकास करने के कारण
- (ग) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए : कथन : मानव जाति के लिए नई सोच और दृष्टिकोण विकसित करना शिक्षक का दायित्व है । कारण : हमारी ज्ञान परंपरा और ग्रंथों में गुरु को महान बताया गया है ।
- (a) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं ।
- (b) कारण सही है लेकिन कथन गलत है ।
- (c) कथन सही है लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है ।
- (d) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही…
- (घ) शिक्षक को पथ-प्रदर्शक क्यों कहा जाता है ? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए ।
- (ड़) कबीरदास जी ने गुरु की तुलना कुम्हार से क्यों की है ? किन्हीं दो कारणों को स्पष्ट कीजिए ।
- निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : लीक पर वे चले जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं हमें तो जो हमारी यात्रा से बने ऐसे अनिर्मित पंथ प्यारे हैं । साक्षी हों राह रोके खड़े पीले बाँस के झुरमुट, कि उनमें गा रही है जो हवा उसी से लिपटे हुए सपने हमारे हैं । शेष जो भी हैं – वक्ष खोले डोलती अमराइयाँ गर्व से आकाश थामे खड़े ताड़ के ये पेड़ हिलती क्षितिज की…
- (ख) किस तरह के लोग दूसरों के सहारे जीवन जीते हैं ?
- (a) जो आज्ञाकारी प्रवृत्ति के होते हैं ।
- (b) जो अक्षम और निराश होते हैं ।
- (c) जो जल्दी सफल होना चाहते हैं ।
- (d) जिनके सपने बहुत बड़े होते हैं ।
- (ग) बादलों की तुलना किससे की गई है ?
- (a) अपनी ही धुन पर थिरकती गायक मंडली से
- (b) दूसरों की धुन पर थिरकती गायक मंडली से
- (c) अपनी ही धुन में मग्न नर्तक मंडली से
- (d) तीव्र गति से नृत्य करती नर्तक मंडली से
- (घ) "…" – का आशय स्पष्ट कीजिए ।
- (ड़) प्रकृति के विविध घटक कवि को क्या प्रेरणा देते हैं ? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए ।
- निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) काशी में कलाधर-हनुमान हैं और नृत्य-विश्वनाथ हैं । (सरल वाक्य में बदलिए)
- (ख) शहनाई की जादुई आवाज़ का असर हमारे सिर चढ़कर बोलने लगता है । (मिश्र वाक्य में बदलिए)
- (ग) यदि कल्याण की भावना से नाता टूट जाए तो वह संस्कृति नहीं रह जाएगी । (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद का नाम लिखिए)
- (घ) जो ये बातें बता रहे हैं, वे पिताजी के मित्र हैं । (आश्रित उपवाक्य छाँटकर उसका भेद भी लिखिए)
- (ड़) खतरनाक रास्ते होने के कारण हम मौन हो गए । (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
- निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) पंत ने प्रकृतिपरक कविताएँ लिखी हैं । (कर्मवाच्य में बदलिए)
- (ख) मुझसे हँसा नहीं जाता । (वाच्य पहचानकर भेद का नाम लिखिए)
- (ग) उनके द्वारा मुझे सच्चाई का अहसास कराया गया । (कर्तृवाच्य में बदलिए)
- (घ) वह उन आटे की गोलियों को लेकर गंगा जी की ओर चल पड़ते । (वाच्य पहचानकर वाच्य-भेद का नाम लिखिए)
- (ड़) किस वाच्य में क्रिया सदैव सकर्मक होती है ?
- निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के रेखांकित पदों का पद-परिचय दीजिए : (क) काशी में हज़ारों सालों का इतिहास है । (रेखांकित : हज़ारों सालों)
- (ख) भवभूति संस्कृत साहित्य के प्रधान नाटककार हैं । (रेखांकित : प्रधान)
- (ग) हम लोग रोते-चिल्लाते भाग चले । (रेखांकित : रोते-चिल्लाते)
- (घ) चिंतकों ने समाज में लोकतांत्रिक और वैज्ञानिक चेतना का विकास किया । (रेखांकित : और)
- (ड़) उन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार अपने पूरे जीवन भर खूब किया । (रेखांकित : उन्होंने)
- निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों की रेखांकित काव्य-पंक्तियों में अलंकार पहचानकर लिखिए : (क) अभिमन्यु-धन के निधन से कारण हुआ जो मूल है इससे हमारे हत हृदय को, हो रहा जो शूल है ।
- (ख) अंग-अंग नग जगमगत दीप-सिखा सी देह ।
- (ग) उदाहरण द्वारा अतिशयोक्ति अलंकार स्पष्ट कीजिए ।
- (घ) मगर उनकी लाई चिट्ठियाँ पेड़-पौधे, पानी और पहाड़ बाँचते हैं ।
- (ड़) सोहत ओढ़े पीत पट, स्याम सलोने गात । मनहु नील मनि सैल पर, आतप पर्यौ प्रभात ।।
- निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : हालदार साहब को पानवाले द्वारा एक देशभक्त का इस तरह मज़ाक उड़ाया जाना अच्छा नहीं लगा । मुड़कर देखा तो अवाक् रह गए । एक बेहद बूढ़ा मरियल-सा लँगड़ा आदमी सिर पर गांधी टोपी और आँखों पर काला चश्मा लगाए एक हाथ में एक छोटी-सी संदूकची और दूसरे हाथ में एक बाँस पर टँगे बहुत-से चश्मे लिए अभी-अभी एक गली…
- (ख) दिव्यांग होते हुए भी कैप्टन द्वारा फेरी लगाकर अपना गुजर-बसर करना दर्शाता है कि वह ________ था । (रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए)
- (a) आत्मविश्वासी
- (b) स्वाभिमानी
- (c) सक्षम
- (d) स्वावलंबी
- (ग) पानवाला किसका मज़ाक उड़ा रहा था ?
- (a) हालदार साहब का
- (b) नेताजी का
- (c) चश्मेवाले का
- (d) दुकानवाले का
- (घ) हालदार साहब जीप में बैठकर क्यों चले गए ? – इस प्रश्न के उत्तर के लिए निम्नलिखित कथन पढ़िए और उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) पानवाला कैप्टन के विषय में और अधिक बात करने को तैयार नहीं था ।
- (ii) कैप्टन की शारीरिक अवस्था देखकर निराश हो गए थे ।
- (iii) उन्हें आवश्यक कार्यालयी काम निपटाना था ।
- (iv) ड्राइवर बेचैन हो रहा था । विकल्प :
- (a) (i) और
- (iii) दोनों
- (b) (ii) और
- (iv) दोनों
- (c) (i) और
- (iv) दोनों…
- (ड़) कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : हालदार साहब के मन में कैप्टन के प्रति सम्मान का भाव था । कारण : सुभाष बाबू के प्रति कैप्टन के विशेष लगाव को देखकर वह उससे प्रभावित थे ।
- (a) कथन और कारण दोनों गलत हैं ।
- (b) कारण गलत है किंतु कथन सही है ।
- (c) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण उसकी सही व्याख्या करता है ।
- (d) कथन सही है किंतु कारण उसकी सही व्याख्या नहीं है ।
- निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) 'बालगोबिन भगत एक सच्चे गृहस्थ भी थे ।' स्पष्ट कीजिए ।
- (ख) "ई काशी छोड़कर कहाँ जाएँ" बिस्मिल्ला खाँ के मन में काशी के प्रति विशेष अनुराग के क्या कारण थे ?
- (ग) 'संस्कृति' पाठ के आधार पर संस्कृति और असंस्कृति में अंतर बताइए ।
- (घ) 'एक कहानी यह भी' की लेखिका के जीवन पर उनकी प्राध्यापिका शीला अग्रवाल का क्या प्रभाव पड़ा ?
- निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए : हमारैं हरि हारिल की लकरी । मन क्रम बचन नंद-नंदन उर, यह दृढ़ करि पकरी । जागत सोवत स्वप्न दिवस-निसि, कान्ह-कान्ह जक री । सुनत जोग लागत है ऐसौ, ज्यौं करुई ककरी सु तौ ब्याधि हमकौं लै आए, देखी सुनी न करी यह तौ 'सूर' तिनहिं लै सौंपौ, जिनके मन चकरी ।। (क) गोपियों के अनुसार उद्धव द्वारा किन लोगों…
- (ख) 'हारिल' और 'हारिल की लकड़ी' किनके प्रतीक हैं ?
- (a) कृष्ण – कृष्ण
- (b) कृष्ण – गोपियाँ
- (c) गोपियाँ – कृष्ण
- (d) कृष्ण – उद्धव
- (ग) पद्यांश में व्याधि किसे बताया गया है ?
- (a) कृष्ण के मित्र उद्धव को
- (b) उद्धव के बताए योग को
- (c) कटुक स्वाद वाली ककड़ी को
- (d) कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम को
- (घ) दिए गए कथनों में से काव्यांश के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए :
- (a) गोपियाँ दिन-रात कृष्ण के नाम का जप करती रहती हैं ।
- (b) गोपियाँ उद्धव को भी योग त्यागने की सलाह देती हैं ।
- (c) गोपियाँ उद्धव को भी भक्ति मार्ग अपनाने को कहती हैं ।
- (d) गोपियाँ कृष्ण से प्रेम करके बहुत पछता रही हैं ।
- (ड़) कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : गोपियाँ कृष्ण के प्रति अपने अगाध प्रेम के कारण भ्रमित थीं । कारण : प्रेम और विश्वास की गहराई से व्यक्ति में सूझ-बूझ की कमी हो जाती है ।
- (a) कथन गलत है किंतु कारण सही है ।
- (b) कथन और कारण दोनों ही गलत हैं ।
- (c) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है ।
- (d) कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है ।
- निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) 'यह दंतुरित मुस्कान' कविता में शिशु से मिलकर कवि को कैसी अनुभूति होती है ?
- (ख) 'संगतकार' कविता के माध्यम से कवि ने किस सत्य को उजागर किया है ?
- (ग) "आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन" 'उत्साह' कविता से उद्धृत इस पंक्ति में बादलों को 'अनंत के घन' क्यों कहा गया है ?
- (घ) "तुम सुनकर सुख पाओगे, देखोगे – यह गागर रीती ।" कहकर कवि ने अपने जीवन के किस पहलू पर प्रकाश डाला है ?
- पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (क) 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर लिखिए कि कृतिकार के स्वभाव और आत्मानुशासन का लेखन में क्या महत्त्व है ?
- (ख) "जितेन नार्गे जैसे गाइड के साथ किसी भी पर्यटन स्थल का भ्रमण अधिक आनंददायक और यादगार हो सकता है ।" इस कथन के समर्थन में 'साना साना हाथ जोड़ि …….' पाठ के आधार पर तर्कसंगत उत्तर दीजिए ।
- (ग) 'माता का आँचल' पाठ में बाबूजी माताजी से कब और क्यों नाराज़ हो जाते थे ? संतान के प्रति इस प्रकार का व्यवहार क्या आपको अपने घर या घर के आसपास भी दिखाई देता है, संक्षेप में वर्णन कीजिए ।
- निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) पर्यावरण की आत्मा : वृक्ष संकेत बिंदु – पर्यावरण क्या है, पर्यावरण में वृक्षों का महत्त्व, वृक्षारोपण अभियान (ख) डिजिटल इंडिया संकेत बिंदु – डिजिटल इंडिया क्या है, डिजिटल होने के लाभ, सरकार द्वारा उठाए गए कदम (ग) डेंगू बुखार की मार संकेत बिंदु – डेंगू क्या है, डेंगू के कारण, लक्षण…
- (क) आप अदिति / आदित्य हैं । आपकी दादीजी को खेलों में अत्यधिक रुचि है । ओलंपिक खेल-2024 में भारत के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।
- (क) आप भव्या / भव्य हैं । आपने पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक डिग्री (बी.लिब.) प्राप्त की है । आपके क्षेत्र के सार्वजनिक पुस्तकालय में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त है । उक्त पद के लिए आवेदन हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना एक स्ववृत्त तैयार कीजिए ।
- (क) सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु ट्रैफिक पुलिस की ओर से जनहित में जारी एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 100 शब्दों में तैयार कीजिए ।
पूरा खंड भार
इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:
- लेखन एवं व्याकरण27 प्रश्न47%
- साहित्य21 प्रश्न36%
- पठन10 प्रश्न17%
खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।
और CBSE कक्षा 10 हिंदी पेपर देखें
अन्य विषय · 2025
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2025 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 6 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
इस 2025 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?
लेखन एवं व्याकरण (47%), साहित्य (36%), पठन (17%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।