CBSE कक्षा 10 हिंदी · 2025

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 — सेट 3

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
साहित्य52%लेखन एवं व्याकरण36%पठन12%

यह 2025 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 3। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 हिंदी पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
हिंदी
वर्ष
2025
सेट
सेट 3
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2025 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 3)

इस सेट के सभी 15 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : उत्तरी गोलार्ध में पतझड़ में प्रवास में चिड़ियाँ अंडे देने के स्थान से चलती हैं । वे उत्तर से दक्षिण की ओर ऊँचे अक्षांशों से निचले अक्षांशों की ओर जाती हैं; दक्षिणी गोलार्ध इसका उल्टा होता है जो कि स्वाभाविक ही है । चिड़ियाँ दक्षिण की सर्दी से बचने के लिए उत्तर की ओर चल पड़ती हैं । यह बात तो…
  2. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : कुछ पक्षी समान जलवायु वाले प्रदेशों में अंडे देने के लिए प्रवास करते हैं । कारण : उनके लिए पश्चिम से पूर्व या पूर्व से पश्चिम जाना अनिवार्य होता है ।
    • (a) कथन सही है, परंतु कारण गलत है ।
    • (b) कथन गलत है, परंतु कारण सही है ।
    • (c) कथन सही है और कारण उसकी उचित व्याख्या है ।
    • (d) कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु…
  3. चिड़ियाँ जब प्रवास से लौटती हैं तब उनके देश में कौन-सा परिवर्तन आ चुका होता है ?
    • (a) गर्मी का मौसम खत्म हो चुका होता है ।
    • (b) पेड़ों पर नई कोंपलें, फूल आदि लग चुके होते हैं ।
    • (c) उनके बच्चे बड़े होकर अपने रास्तों पर निकल चुके होते हैं ।
    • (d) सारे कीड़े-मकोड़े अनुपलब्ध हो चुके होते हैं ।
  4. पक्षी प्रवास पर जाने से पहले कौन-सी तैयारियाँ करते हैं ? किन्हीं दो का स्पष्ट उल्लेख कीजिए ।
  5. पक्षियों के लिए प्रवास की आवश्यकता और उसके महत्त्व को अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए ।
  6. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : चीज़ों का हूबहू दिखना अपनी ही शक्ल में कविता में मुझे पसन्द नहीं बिल्कुल मैं चाहता हूँ मेरा फटा पुराना जूता भी दिखे वहाँ पूर्णिमा के पूरे चाँद की तरह एक साबुन की तरह दिखे मेरी आत्मा छोटी-छोटी विकृतियाँ और अन्तविरोध भी दिखें वहाँ फूली हुई नसों वाले राक्षसों से इतने वीभत्स और दैत्याकार कि आसानी…
  7. कवि किनसे नफ़रत और घृणा का बर्ताव चाहता है ?
    • (a) फूली हुई नसों वाले राक्षस से
    • (b) अपनी छोटी-बड़ी विकृतियों से
    • (c) वीभत्स लगने वाले दैत्यों से
    • (d) साबुन की तरह दिखती आत्मा से
  8. कवि की कामना में फोरमैन के बदलते चेहरे का तात्पर्य है :
    • (a) बाहर की थकान और ऊब को छोड़ घर में स्नेह और कोमलता का भाव रखना ।
    • (b) पाँच बरस की बच्ची के पिता की तरह ज़िम्मेदारी भरा व्यवहार करना ।
    • (c) काम से उपजी थकान और ऊबे हुए मन को भुलाकर प्रसन्न दिखने का नाटक करना ।
    • (d) मंच पर आने वाले विदूषक की तरह सबको प्रसन्न करने का प्रयास करना ।
  9. काव्यांश के आधार पर कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए ।
  10. क्या कवि कविता से असंभव उम्मीद पाल रहा है ? तर्कपूर्ण टिप्पणी कीजिए ।
  11. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) बालगोबिन भगत एक-एक पद गाते और उनकी मंडली उसे दुहराती-तिहराती थी । (सरल वाक्य में बदलिए) (ख) हमने सुना कि बालगोबिन भगत का बेटा नहीं रहा । (आश्रित उपवाक्य पहचानकर उसका भेद भी लिखिए) (ग) कुतूहलवश जब मैं उनके घर गया तो देखकर दंग रह गया । (संयुक्त वाक्य में बदलिए) (घ) उनकी अंगुलियाँ…
  12. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) लड़कियाँ मैदान में खेल रही थीं । (इस वाक्य में वाच्य पहचानकर लिखिए) (ख) कैप्टन नेताजी की मूर्ति पर असली चश्मा लगाता था । (कर्मवाच्य में बदलिए) (ग) दादाजी से अब चला नहीं जाता । (कर्तृवाच्य में बदलिए) (घ) वह चलकर आया था । (भाववाच्य में बदलिए) (ड) बालक से दूध पीया जाता है । (वाच्य-भेद पहचानकर लिखिए)
  13. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) पानवाला मजाकिया स्वभाव का व्यक्ति था । (रेखांकित 'पानवाला' का पद-परिचय) (ख) उसके लिए यह एक मज़ेदार बात थी । (रेखांकित 'मज़ेदार' का पद-परिचय) (ग) मैं देर तक उसकी प्रतीक्षा करता रहा लेकिन वह नहीं आया । (रेखांकित 'लेकिन' का पद-परिचय) (घ) वह ठीक ही सोच रहे थे । (रेखांकित 'ठीक' का पद-परिचय)…
  14. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) "लो यह लतिका भी भर लाई । / मधु मुकुल नव रस गागरी ।।" — पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार पहचानकर लिखिए । (ख) "उस काल मारे क्रोध के तनु काँपने उसका लगा । / मानो हवा के जोर से सोता हुआ सागर जगा ।।" — पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार पहचानकर लिखिए । (ग) "नभमंडल छाया मरुस्थल-सा दल बाँध के अंधड़ आवै…
  15. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : काशी संस्कृति की पाठशाला है । शास्त्रों में आनंदकानन के नाम से प्रतिष्ठित । काशी में कलाधर हनुमान व नृत्य-विश्वनाथ हैं । काशी में बिस्मिल्ला खाँ हैं । काशी में हज़ारों सालों का इतिहास है जिसमें पंडित कंठे महाराज हैं, विद्याधरी हैं, बड़े रामदास जी हैं, मौजूद्दीन खाँ हैं व इन रसिकों से उपकृत…
  16. काशी को 'संस्कृति की पाठशाला' क्यों कहा गया है ?
    • (a) अत्यंत प्राचीन होने के कारण
    • (b) संस्कृत पठन-पाठन की सुविधा के कारण
    • (c) सांप्रदायिक सद्भाव की विशिष्टता के कारण
    • (d) कला, साहित्य और अध्यात्म का समन्वित रूप होने के कारण
  17. 'बिस्मिल्ला खाँ का मतलब उनकी शहनाई है,' ऐसा क्यों ?
    • (a) बिस्मिल्ला खाँ का वजूद शहनाई के बिना कुछ भी नहीं ।
    • (b) बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई ने उनको पूरी दुनिया में पहचान दिलाई ।
    • (c) बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई सबसे अलग और अनोखी है ।
    • (d) बिस्मिल्ला खाँ और शहनाई एक-दूसरे के पूरक और पर्याय हैं ।
  18. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई की जादुई आवाज़ का असर सभी के ऊपर खूब होता है । कारण : उनकी शहनाई तालों, रागों और सरगम के सुरों से भरी हुई है ।
    • (a) कथन सही है, परंतु कारण गलत है ।
    • (b) कथन और कारण दोनों गलत हैं ।
    • (c) कथन और कारण दोनों सही हैं और कथन की उचित व्याख्या कारण के द्वारा हो रही है ।
    • (d) कथन और कारण दोनों…
  19. गद्यांश में बिस्मिल्ला खाँ के साथ ही निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण संस्कृति-कर्मियों का उल्लेख काशी के संदर्भ में हुआ है : I. पंडित कंठे महाराज II. विद्याधरी III. विशालाक्षी देवी IV. बड़े रामदास जी
    • (a) I, II और III
    • (b) I, II और IV
    • (c) I, III और IV
    • (d) II, III और IV
  20. निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्दों में लिखिए : (क) 'एक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर आज़ादी के आंदोलन के भीतर विद्यार्थियों की भूमिका के कोई दो पहलू स्पष्ट कीजिए ।
  21. (ख) 'नेताजी का चश्मा' पाठ के पात्र 'पानवाले' के व्यक्तित्व पर टिप्पणी करते हुए उसकी दो विशेषताएँ लिखिए । एक जिसे आप पसंद करते हों और दूसरी जिसे आप अवश्य बदलना चाहेंगे । दोनों को स्पष्ट करना ज़रूरी है ।
  22. (ग) बालगोबिन भगत पाठ से सोदाहरण सिद्ध कीजिए कि भगत, कबीर की शिक्षा को सिर्फ कथनी में ही नहीं करनी में भी उतारते थे ।
  23. (घ) 'लखनवी अंदाज़' पाठ नवाबी संस्कृति की परतों को खोलकर रख देता है, कैसे ? सोदाहरण समझाइए ।
  24. निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर का साथ देती वह आवाज़ सुंदर कमज़ोर काँपती हुई थी वह मुख्य गायक का छोटा भाई है या उसका शिष्य या पैदल चलकर सीखने आने वाला दूर का कोई रिश्तेदार मुख्य गायक की गर्ज़ में वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो चुका…
  25. गायक अंतरे की जटिल तानों में खो चुका होता है – का आशय है :
    • (a) गायक गाने की जटिलता में सुर खो देता है ।
    • (b) गायक गाने की पंक्ति को बीच में ही भूल जाता है ।
    • (c) गायक अंतरे को गाने में सरगम और तानों की जटिलता भूल जाता है ।
    • (d) गायक अंतरे की तानों की गहराई और जटिलता में सुध-बुध खो देता है ।
  26. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : संगतकार मुख्य गायक को उसका बचपन याद दिलाता है । कारण : मुख्य गायक भी कभी नौसिखिया था ।
    • (a) कथन गलत है, परंतु कारण सही है ।
    • (b) कथन सही है, परंतु कारण गलत है ।
    • (c) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या है ।
    • (d) कथन और कारण दोनों सही हैं, परन्तु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं है ।
  27. मुख्य गायक के प्रतिभावान होने के बावजूद संगतकार का होना क्यों आवश्यक है ?
    • (a) स्थायी और आनुषंगिक मुश्किलों को सँभालने के लिए
    • (b) उसके बचपन की याद दिलाने के लिए
    • (c) सुरों और सरगम की सीख लेने के लिए
    • (d) पीछे छूटने वाले सामान को समेटने के लिए
  28. पद्यांश में वर्णित पंक्तियों के आधार पर मुख्य गायक के बारे में कौन-सा कथन असत्य है ?
    • (a) मुख्य गायक कभी-कभी अपनी सरगम में बेसुध होकर अनहद में खो जाता है ।
    • (b) उच्च सुरों में उसका गला थकने लगता है और आवाज़ बुझने भी लगती है ।
    • (c) संगतकार मुख्य गायक की गरजती हुई आवाज़ में अपनी गूँज मिलाकर उसे और पुष्ट करता है ।
    • (d) मुख्य गायक अपने नौसिखिए होने को याद कर प्रेरणाहीन हो थकने लगता है ।
  29. निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्दों में लिखिए : (क) सूरदास की गोपियों की वाक्-चातुर्य को किन्हीं दो उदाहरणों से स्पष्ट कीजिए ।
  30. (ख) कवि निराला बादलों से किन-किन कारणों से गरजने/बरसने का आग्रह कर रहे हैं ? 'उत्साह' कविता के आधार पर कोई दो कारण अवश्य लिखिए ।
  31. (ग) 'यह दंतुरित मुसकान' कविता में बच्चे के स्पर्श से 'शेफालिका के फूलों के झरने' से क्या अभिप्राय है ?
  32. (घ) 'आत्मकथ्य' कविता के कवि के जीवन का संबल क्या है ? वह उसे सबसे बाँटना क्यों नहीं चाहता ?
  33. पूरक पाठ्य-पुस्तक के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 – 60 शब्दों में लिखिए : (क) 'साना साना हाथ जोड़ि' पाठ में लेखिका के पर्यटन-अनुभवों में आपको सबसे विशेष कौन-सी बातें लगीं ? किन्हीं दो बातों का उल्लेख करते हुए अपनी किसी पर्यटन यात्रा के अनुभव का उल्लेख कीजिए ।
  34. (ख) 'माता का आँचल' पाठ में भोलानाथ और उसके साथियों का प्रकृति से जुड़ाव दिखता है । पाठ के संदर्भ में उस जुड़ाव को सोदाहरण लिखते हुए बताइए कि आज के बच्चे प्रकृति के साथ कैसा संबंध रखते हैं ।
  35. (ग) 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर लिखिए कि कोई भी लेखक क्यों लिखता है । लेखन के लिए अनिवार्य कारकों में आप किसे शामिल करेंगे और क्यों ?
  36. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) नेतृत्व-कौशल : आवश्यक विशेषताएँ संकेत-बिंदु: नेतृत्व कौशल क्या है ? | उसके ज़रूरी गुण | कैसे विकसित करें अपने भीतर ये गुण (ख) बदल रहे हैं हमारे गाँव संकेत-बिंदु: आधुनिक सुविधाओं से युक्त | सोच में परिवर्तन | शहरी आबोहवा का असर (ग) सोशल मीडिया : एक धीमा ज़हर संकेत-बिंदु: सोशल…
  37. (क) आप कियान/कायरा हैं । परीक्षा के दिनों में आपके इलाके में अलग-अलग प्रकार के आयोजनों में लाउडस्पीकर, डीजे आदि का प्रयोग हो रहा है, जिससे बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी और बड़े-बुज़ुर्ग परेशान हैं । स्थानीय थाना-प्रभारी को इस तरह के आयोजनों पर उचित कार्यवाही करने हेतु लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।
  38. अथवा (ख) आप कियान/कायरा हैं । आपने घर में अक्सर देखा है कि आपकी माँ सबके प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाती हुई अपने ही स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख रही हैं । उन्हें 100 शब्दों में पत्र लिखकर अपनी चिंता से अवगत कराते हुए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का अनुरोध कीजिए ।
  39. (क) आप सोनी/राघव हैं और हाल ही में आपने शारीरिक शिक्षा विषय में स्नातक की डिग्री पाई है और बास्केटबॉल के खेल का आपका लंबा अनुभव भी है । 'राजकीय विद्यालय नई दिल्ली' में पी.ई. शिक्षक के पद की रिक्ति भी हुई है । इस पद के लिए आवेदन हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना एक स्ववृत्त तैयार कीजिए ।
  40. अथवा (ख) आप सोनी/राघव हैं । क.ख.ग. बैंक से आपके मोबाइल पर एक शाम आपके क्रेडिट कार्ड से दस हजार रुपए की राशि का भुगतान होने की सूचना आई जबकि आपने कोई खरीदारी या भुगतान भी नहीं किया है । बैंक के क्रेडिट कार्ड शाखा में पूरे घटनाक्रम का विवरण लिखते हुए लगभग 80 शब्दों में एक ईमेल लिखिए । साथ ही उचित कार्रवाई न होने तक तत्काल प्रभाव से क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले लेन-देन पर रोक लगाने का…
  41. (क) 'मतदान एक अनिवार्य कर्तव्य है' इस विषय पर चुनाव आयोग की ओर से एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए ।
  42. अथवा (ख) आपके प्रिय मित्र को लंदन के किंग्स कॉलेज में पूरी छात्रवृत्ति के साथ दाखिला मिल गया है । मित्र का नाम रोहन और आपका नाम यामिनी/जॉर्ज है । लगभग 40 शब्दों में उसे बधाई और शुभकामना दीजिए ।

पूरा खंड भार

इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:

  • साहित्य22 प्रश्न52%
  • लेखन एवं व्याकरण15 प्रश्न36%
  • पठन5 प्रश्न12%

खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2025 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 3 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

इस 2025 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?

साहित्य (52%), लेखन एवं व्याकरण (36%), पठन (12%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।