CBSE कक्षा 10 हिंदी · 2025

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 — सेट 2

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
साहित्य52%पठन25%लेखन एवं व्याकरण22%

यह 2025 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 2। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 हिंदी पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
हिंदी
वर्ष
2025
सेट
सेट 2
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2025 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 2)

इस सेट के सभी 15 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : दिनकर जी ने माना है कि उन पर प्रारम्भ से ही जितना प्रभाव रवीन्द्रनाथ ठाकुर का रहा उतना ही मोहम्मद इकबाल का । बाद में इलियट की काव्य-शैली और विचार-दृष्टि ने उनके कवि मानस को छूकर दूर भीतर तक उन्मथित कर दिया । परिणामत: उनकी कविताओं ने एक नई भंगिमा को ग्रहण किया । दिनकर जी अपने युग के एक प्रमुख…
  2. दिनकर जी के बारे में कौन-सा तथ्य असत्य है ?
    • (a) वे एक प्रमुख कवि थे परंतु असफल गद्य लेखक भी थे ।
    • (b) उनकी शैली प्रांजल थी तथा वे साहित्यिक निबंध लिखते थे ।
    • (c) ज्ञानपीठ पुरस्कार उनके जीवन के अंतिम अध्याय का स्वर्णिम पन्ना है ।
    • (d) बोधकथा, डायरी, संस्मरण के अतिरिक्त दिनकर जी ने इतिहास के विषय में भी लिखा है ।
  3. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : पुरस्कार प्राप्त कर मन अभिभूत हो जाता है । कारण : पुरस्कार विद्वज्जनों द्वारा दी जाने वाली सराहना और सम्मान का प्रतीक है ।
    • (a) कथन गलत है और कारण भी पूरी तरह गलत ही है ।
    • (b) कथन सही है परंतु कारण आंशिक रूप से सही है ।
    • (c) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या भी है ।
    • (d) कथन और कारण…
  4. दिनकर जी की रचनाशीलता की दो विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए ।
  5. ज्ञानपीठ पुरस्कार का दिनकर जी के जीवन में क्या महत्त्व रहा ?
  6. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : प्राइवेट बस का ड्राइवर है तो क्या हुआ सात साल की बच्ची का पिता तो है ! सामने गियर से ऊपर हुक से लटका रक्खी हैं काँच की चार चूड़ियाँ गुलाबी बस की रफ़्तार के मुताबिक हिलती रहती हैं ··· झुककर मैंने पूछ लिया खा गया मानो झटका अधेड़ उम्र का मुच्छड़ रोबीला चेहरा आहिस्ते से बोला : हाँ सा'ब लाख कहता…
  7. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : बस का ड्राइवर चूड़ियों को हटाने के विषय में सोचता है । कारण : चूड़ियों से बस चलाने में बाधा पहुँचती है ।
    • (a) कथन गलत है, परंतु कारण सही है ।
    • (b) कथन और कारण दोनों गलत हैं ।
    • (c) कथन सही है, परंतु कारण गलत है ।
    • (d) कथन और कारण दोनों सही हैं ।
  8. कवि ने 'गुलाबी चूड़ियों' के विषय में बस के ड्राइवर से क्यों पूछा था ?
    • (a) सहज जिज्ञासा वश
    • (b) आपत्ति जताने के लिए
    • (c) कवि भी पिता था इसलिए
    • (d) सफ़र की ऊब को दूर करने के लिए
  9. कविता का मूल भाव क्या है ? इसे पढ़ते हुए आप स्वयं क्या महसूस करते हैं ?
  10. बस की गियर से ऊपर लटकी गुलाबी चूड़ियों को किसने और क्यों लटकाया है ?
  11. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) वे भारत में बस जाने के बाद दो या तीन बार अपने परिवार से मिलने भारत से बेल्जियम गए थे । (रचना के अनुसार वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए) (ख) जो शांति बरसती थी वह चेहरे पर थिर थी । (आश्रित उपवाक्य और उसका भेद पहचानकर लिखिए) (ग) वे रिश्ता बनाते थे तो तोड़ते नहीं थे । (सरल वाक्य में बदलिए)…
  12. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) मैंने राहत की साँस ली । (कर्मवाच्य में बदलिए) (ख) गार्गी द्वारा बड़े-बड़े विद्वानों को शास्त्रार्थ में हराया गया । (कर्तृवाच्य में बदलिए) (ग) बीमारी के कारण वे ज्यादा देर बैठ न सकीं । (भाववाच्य में बदलिए) (घ) पंडिता रमाबाई ने भारत में स्त्री-मुक्ति की नींव डाली । (वाच्य-भेद पहचानकर लिखिए) (ड) चलो, सोया…
  13. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) मैं शुरू से ही देर तक सोने वाला हूँ । (रेखांकित पद का पद-परिचय दीजिए : मैं) (ख) उसने प्राणांतक परिश्रम किया किंतु सफल नहीं हो सका । (रेखांकित पद का पद-परिचय दीजिए : प्राणांतक) (ग) एक दिन वह घूमने नहीं आया । (रेखांकित पद का पद-परिचय दीजिए : एक) (घ) तुम कब जाओगे ? (रेखांकित पद का पद-परिचय…
  14. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) निम्नलिखित काव्य-पंक्ति से अलंकार पहचानकर लिखिए : "गोपी पद-पंकज पावन की रज जामैं सिर भीजै ।" (ख) "उस काल मारे क्रोध के तन काँपने उसका लगा । / मानो हवा के वेग से सोता हुआ सागर जगा ।" — पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ? (ग) "एक साथ रघु ने पैरों से चाँपा अविकल । / पितृ-दत्त सिंहासन और सकल…
  15. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : उस ज़माने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती थीं बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं इसलिए मोहल्ले के किसी भी घर में जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी, बल्कि कुछ घर तो परिवार का हिस्सा ही थे । आज तो मुझे बड़ी शिद्दत के साथ यह महसूस होता है कि अपनी जिंदगी खुद जीने के इस आधुनिक दबाव ने…
  16. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : परंपरागत 'पड़ोस-कल्चर' से अलग होकर हम संकुचित, असहाय और असुरक्षित बन गए हैं । कारण : स्वायत्ततापूर्ण जिंदगी जीने के महानगरीय दबाव ने मनुष्य को स्वार्थी और आत्मकेन्द्रित बना दिया है ।
    • (a) कथन सही है, परंतु कारण गलत है ।
    • (b) कथन गलत है, परंतु कारण सही है ।
    • (c) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित…
  17. लेखिका की कहानियों के पात्रों के बारे में कहा जा सकता है : I. उनकी आरंभिक कहानियों के पात्र उनके मोहल्ले के ही थे । II. अधिकांशत: पात्र उनके परिवार से ही आते हैं । III. शुरू के पात्र उनकी किशोरावस्था और युवावस्था की स्मृतियों से आते हैं ।
    • (a) केवल I सही है
    • (b) I और II सही हैं
    • (c) I और III सही हैं
    • (d) II और III सही हैं
  18. 'घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं होने' का आशय क्या है ?
    • (a) आस-पड़ोस के घरों से अपने घर जैसे आत्मीय संबंध ।
    • (b) आस-पड़ोस के घरों की दीवारों का आपस में मिला-जुला होना ।
    • (c) मोहल्ले के हर घर में आने-जाने पर पाबंदी लग जाना ।
    • (d) मोहल्ले के अन्य घरों से निश्चित और सीमित संबंध रखना ।
  19. लेखिका के लिए भी सुखद आश्चर्य का विषय क्या था ?
    • (a) उनके पात्र एकदम जीवंत कैसे बनते रहे ।
    • (b) उनके समय में सब एक-दूसरे से खुलकर मिल पाते थे ।
    • (c) आज के फ्लैट कल्चर ने हमें किस प्रकार असहाय बना दिया है ।
    • (d) अतीत के पात्रों का भाव-भंगिमा सहित कहानी में जीवंत हो उठना ।
  20. निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्दों में लिखिए : (क) 'नेताजी का चश्मा' पाठ में कस्बे के लोगों के किस प्रयास को सराहनीय कहा जा रहा है और क्यों ?
  21. (ख) बालगोबिन भगत ने अपनी पतोहू की चिंता किस प्रकार की ? इससे उनके व्यक्तित्व के किस गुण का पता चलता है ?
  22. (ग) 'संस्कृति' पाठ के संदर्भ में असंस्कृति और असभ्यता किसे कहेंगे ? सोदाहरण लिखिए ।
  23. (घ) 'लखनवी अंदाज़' के दोनों पात्र — नवाब साहब और लेखक मूलत: एक समान सफ़ेदपोश सज्जन हैं — इस कथन को उदाहरण सहित सत्य सिद्ध कीजिए ।
  24. निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : हरि हैं राजनीति पढ़ि आए। समुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए। इक अति चतुर हुते पहिलैं ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए। बढ़ी बुद्धि जानी जो उनकी, जोग-सँदेस पठाए। ऊधौ भले लोग आगे के, पर हित डोलत धाए। अब अपनै मन फेर पाइहैं, चलत जु हुते चुराए। ते क्यों अनीति करैं आपुन, जे और अनीति छुड़ाए। राज धरम तौ…
  25. गोपियों के द्वारा 'मधुकर' किसे कहा जा रहा है ?
    • (a) कृष्ण को
    • (b) भ्रमर को
    • (c) उद्धव को
    • (d) हरि को
  26. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : गोपियाँ पहले के लोगों को भला कह रही हैं । कारण : वे लोग इधर-उधर डोलते-दौड़ते रहते थे ।
    • (a) कथन गलत है, परंतु कारण सही है ।
    • (b) कथन सही है, परंतु कारण गलत है ।
    • (c) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या है ।
    • (d) कथन और कारण दोनों ही गलत हैं ।
  27. इस पद में गोपियों ने श्रीकृष्ण पर कौन-कौन से आक्षेप लगाए हैं ? I. उन्होंने राजनीति सीख ली है । II. पहले से ही चतुर थे, अब तो बड़े-बड़े ग्रंथ भी पढ़ लिए । III. योग-संदेश भेजने का अर्थ है कि उनकी चालाकी और बढ़ गई है ।
    • (a) I और II दोनों
    • (b) I और III दोनों
    • (c) I, II और III तीनों
    • (d) II और III दोनों
  28. 'राजधर्म' क्या है ?
    • (a) स्वयं अन्याय करना
    • (b) दूसरों के अन्याय को रोकना
    • (c) प्रजा को न सताना
    • (d) गोपियों को योग-संदेश भिजवाना
  29. निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्दों में लिखिए : (क) अपने पाठ्यक्रम से पढ़ी एक ऐसी कविता का उल्लेख कीजिए जो पूरी तरह प्रकृति की शोभा पर केन्द्रित है । कविता के केंद्रीय भाव को भी लिखिए ।
  30. (ख) 'यह दंतुरित मुस्कान' का कवि बालक की माँ को धन्य क्यों कह रहा है ? शिशु के प्रति माता किन कर्तव्यों का निर्वाह करती है ?
  31. (ग) 'आत्मकथ्य' का लेखक आत्मकथा नहीं लिखते हुए भी अपने जीवन की झलकियाँ हमारे सामने रख देता है । कविता के आधार पर किन्हीं दो का वर्णन कीजिए ।
  32. (घ) 'संगतकार' के दो गुणों का उल्लेख करते हुए लिखिए कि इन्हीं दो का चयन आपने क्यों किया है ।
  33. पूरक पाठ्य-पुस्तक के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 – 60 शब्दों में लिखिए : (क) 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर लिखिए कि हिरोशिमा में लेखक ने क्या-क्या देखा और उसकी अनुभूति को किसने झकझोरा ? हिरोशिमा की विभीषिका से मनुष्य-जगत क्या सीख सकता है ?
  34. (ख) 'माता का आँचल' में भोलानाथ के पिता उसके जीवन से किस प्रकार जुड़े थे ? सोदाहरण लिखिए । भोलानाथ के पिता जैसा व्यवहार बच्चों के जीवन में क्यों आवश्यक होता है ? अपने विचारों के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।
  35. (ग) 'साना साना हाथ जोड़ि' पाठ की लेखिका जितना ही बाहर के सौंदर्य से अभिभूत हो रही थीं उतना ही अपने भीतर डूब जा रही थीं । पाठ से दो उदाहरण लेकर लेखिका की दोनों अवस्थाओं का चित्रण कीजिए ।
  36. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) शहरीकरण और प्रदूषण की समस्या संकेत-बिंदु: शहरीकरण का अभिप्राय | शहर प्रदूषण के लिए अधिक जिम्मेदार कैसे ? | विकास की गति को बनाए रखकर भी प्रदूषण पर नियंत्रण कैसे करें ? (ख) शारीरिक श्रम : स्वास्थ्य का आधार संकेत-बिंदु: आधुनिक जीवन-शैली के चलते घटता शारीरिक श्रम | स्वस्थ रहने के…
  37. (क) आपका नाम आन्या/सिद्दीक है । आपने अपने किसी कार्य से अपने प्रिय मित्र को चोट/ठेस पहुँचाई है । मित्र का दिल ऐसा दुखा कि वह अब आपसे बात नहीं करता/करती । लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखते हुए 'उक्त' कार्य का उल्लेख कर क्षमा माँगते हुए आश्वस्त करें कि भविष्य में आप ध्यान रखेंगे कि ऐसी स्थिति ना हो ।
  38. अथवा (ख) आपका नाम आन्या/सिद्दीक है और आप अपने विद्यालय के छात्र-अध्यक्ष हैं । प्रधानाध्यापिका को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर सुझाव दीजिए कि एक अंतर कक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता कब, कैसे और किन कक्षाओं के बीच करवाई जा सकती है । यह प्रतियोगिता क्यों करवानी चाहिए इसके लिए भी तर्क दीजिए ।
  39. (क) आपका नाम रोज़ी/राकेश है और आपने हाल ही में पुस्तकालय-विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है । शहर के सबसे बड़े सार्वजनिक पुस्तकालय में कनिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष की रिक्ति के लिए आवेदन हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत्त तैयार कीजिए ।
  40. अथवा (ख) आपका नाम रोज़ी/राकेश है और आप दूर-दराज़ के एक गाँव में रहते हैं । वहाँ से आपने ज़रूरी दवाएँ 'अ.ब.स.' नामक कंपनी से मँगाई हैं । कंपनी ने सप्ताह भर में भेजने का वादा करके तीन सप्ताह लगा दिए पर दवाएँ अब तक नहीं पहुँची हैं । जबकि आप अग्रिम भुगतान कर चुके हैं । कंपनी के 'उपभोक्ता-शिकायत विभाग' में 'उपभोक्ता कोर्ट' में इसकी शिकायत दर्ज करवाने की चेतावनी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल…
  41. (क) 'धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है' विषय पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लगभग 40 शब्दों में एक जनहितकारी विज्ञापन तैयार कीजिए ।
  42. अथवा (ख) आपका नाम मोइन/स्नेहा है । आपके बड़े भाई का चयन 'एन.डी.ए.' में हो गया है । उनको लगभग 40 शब्दों में बधाई एवं शुभकामना देते हुए संदेश लिखिए ।

पूरा खंड भार

इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:

  • साहित्य21 प्रश्न52%
  • पठन10 प्रश्न25%
  • लेखन एवं व्याकरण9 प्रश्न22%

खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2025 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2025 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 2 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

इस 2025 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?

साहित्य (52%), पठन (25%), लेखन एवं व्याकरण (22%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।