CBSE कक्षा 10 हिंदी · 2024

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 — सेट 4

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
लेखन एवं व्याकरण45%साहित्य39%पठन16%

यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 4। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 हिंदी पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
हिंदी
वर्ष
2024
सेट
सेट 4
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2024 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 4)

इस सेट के सभी 17 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : भारत में फिलहाल बिजली का बहुत बड़ा संकट नहीं है, मगर भविष्य की ज़रूरतों और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के संकल्पों के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी है । इस मिशन के माध्यम से भारत को ऊर्जा-स्वतंत्र बनाने, अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों को…
  2. भारत को स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता क्यों है ?
    • (a) उत्पादन बढ़ाने और रोज़गार पैदा करने के लिए
    • (b) स्वच्छ पर्यावरण को प्रोत्साहन देने के लिए
    • (c) युवा-पीढ़ी की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए
    • (d) वैश्विक माँग को पूरा करने के लिए
  3. भारत अपने ऊर्जा-व्यय को किस प्रकार सीमित कर सकता है ?
    • (a) पेट्रोल-डीज़ल को प्रतिबंधित करके
    • (b) कम कीमत पर पेट्रोल-डीज़ल उपलब्ध करवाकर
    • (c) ऊर्जा स्वावलंबन हासिल करके
    • (d) अपने देश में पेट्रोल-डीज़ल पैदा करके
  4. कौन-सा कथन अनुच्छेद के अनुरूप नहीं है ?
    • (a) मिशन सभी समस्याओं का समाधान खोज लेगा ।
    • (b) कोयले से प्राप्त बिजली सहज उपलब्ध है ।
    • (c) स्वच्छ ऊर्जा के अन्य विकल्प खोजने चाहिए ।
    • (d) परमाणु बिजली को छोड़ देना चाहिए ।
  5. कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी है । कारण : भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी है ।
    • (a) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।
    • (b) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
    • (c) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है ।
    • (d) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है ।
  6. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : हे ग्राम देवता ! नमस्कार ! सोने-चाँदी से नहीं किंतु तुमने मिट्टी से किया प्यार । हे ग्राम देवता ! नमस्कार ! जन कोलाहल से दूर कहीं एकाकी सिमटा-सा निवास, रवि-शशि का उतना नहीं कि जितना प्राणों का होता प्रकाश । श्रम-वैभव के बल पर करते हो, जड़ में चेतन का विकास, दानों-दानों में…
  7. किसान को कवि ने 'देवता' क्यों कहा है ?
    • (a) गर्मी-सर्दी सभी ऋतुओं में कठोर परिश्रम करने के कारण
    • (b) ऊँचे-ऊँचे राज-प्रासादों में रहने वालों का पेट भरने के कारण
    • (c) सोने-चाँदी के स्थान पर मिट्टी से प्रेम करने के कारण
    • (d) अपने श्रमबल से अन्न उपजा कर संसार का पेट भरने के कारण
  8. किसान के परिश्रम का परिणाम है :
    • (a) गंगा की धारा का धवल होना
    • (b) खेतों में चहल-पहल होना
    • (c) ऊसर भूमि का हरे-भरे खेतों में बदलना
    • (d) पसीने का वर्षा में बदलना
  9. अंतिम पद में किसान की कौन-सी विशेषताओं का वर्णन है ?
    • (a) सहनशीलता – उदारता
    • (b) अहिंसक – सत्यवादी
    • (c) कर्मठ – प्रतिभाशाली
    • (d) दानवीर – विश्वसनीय
  10. कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए : कथन : किसान को किसी तरह का लालच नहीं है । कारण : किसान धन-दौलत से ऊपर उठकर मिट्टी से प्रेम करता है । मिट्टी ही उसका जीवन है ।
    • (a) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।
    • (b) कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है ।
    • (c) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है ।
    • (d) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है ।
  11. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे वे एक संस्था थे — इस वाक्य का सरल वाक्य होगा :
    • (a) जो महावीर प्रसाद द्विवेदी थे वे केवल एक व्यक्ति नहीं संस्था थे ।
    • (b) महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे बल्कि वे एक संस्था थे ।
    • (c) महावीर…
  12. जिस टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं उस टोली की हार होती है । — इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :
    • (a) अधिक बच्चे खिंच जाने पर टोली की हार होती है ।
    • (b) टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं इसलिए टोली की हार होती है ।
    • (c) जब टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं तो टोली की हार होती है ।
    • (d) वह टोली हार जाती है जिसके अधिक बच्चे खिंच जाते हैं ।
  13. निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है :
    • (a) आज सुबह पापा ने जल्दी से मुझे उठाया और ओले दिखाए ।
    • (b) आज सुबह पापा ने मुझे जल्दी उठाकर ओले दिखाए ।
    • (c) अभी तक कोई बच्चा खेलने नहीं निकला ।
    • (d) हमने देखा कि सामने वाले मैदान में हरी-हरी घास पर ओले गिर रहे थे ।
  14. निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए : I. पापा ने दीदी को भी उठाया । II. चिड़िया भाग रही थी और कौए परेशान थे । III. दोपहर को जब धूप निकली तब हम खेलने निकले । IV. बारिश हो रही थी लेकिन ओले गिरने बंद हो गए थे ।
    • (a) I और II
    • (b) II और III
    • (c) II और IV
    • (d) I और IV
  15. स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए : स्तंभ-I: 1. आज मेरा नया पेंसिल बॉक्स आया है । 2. उसने बताया कि चिड़िया उड़ गई । 3. पेड़ काँप रहे थे और बिजली चमक रही थी । स्तंभ-II: (I) मिश्र वाक्य (II) संयुक्त वाक्य (III) सरल वाक्य
    • (a) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
    • (b) 1-(III), 2-(I), 3-(II)
    • (c) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
    • (d) 1-(II), 2-(I), 3-(III)
  16. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 'अध्यापक ने बराबर के फासले पर दो पंक्तियाँ खींची ।' इसका शुद्ध कर्मवाच्य होगा :
    • (a) अध्यापक द्वारा बराबर के फासले पर दो पंक्तियाँ खींची गईं ।
    • (b) अध्यापक बराबर के फासले पर दो पंक्तियाँ खींचेंगे ।
    • (c) अध्यापक से बराबर के फासले पर दो पंक्तियाँ खींची जाएँगी ।
    • (d) अध्यापक बराबर…
  17. 'उससे वहाँ बैठा नहीं गया ।' वाक्य का वाच्य है :
    • (a) कर्तृवाच्य
    • (b) कर्मवाच्य
    • (c) भाववाच्य
    • (d) कर्तृवाच्य और भाववाच्य दोनों
  18. 'एक चिड़िया हमारी खिड़की पर डरी-डरी बैठी थी ।' यह वाक्य उदाहरण है :
    • (a) भाववाच्य का
    • (b) कर्तृवाच्य का
    • (c) कर्मवाच्य का
    • (d) विचारवाच्य का
  19. निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य के उदाहरण पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए : I. हम मिट्टी के गोले बनाकर सुखा देते हैं । II. हम उन पर पेंटिंग करते हैं । III. मुझसे अब चला जाता है । IV. चिड़िया से उड़ा जाता है ।
    • (a) I और II
    • (b) II और III
    • (c) III और IV
    • (d) I और IV
  20. स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए : स्तंभ-I: 1. नागार्जुन को सम्मानित किया गया । 2. माँ से खड़ा नहीं हुआ जाता । 3. नागार्जुन 'यात्री' नाम से प्रतिष्ठित हैं । स्तंभ-II: (I) भाववाच्य (II) कर्तृवाच्य (III) कर्मवाच्य
    • (a) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
    • (b) 1-(III), 2-(II), 3-(I)
    • (c) 1-(II), 2-(I), 3-(III)
    • (d) 1-(III), 2-(I), 3-(II)
  21. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित पदों में से किन्हीं चार पदों के पद-परिचय के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : मैथिलीशरण गुप्त को साहित्यिक योगदान के लिए अनेक पुरस्कार मिले और उन्हें सराहा भी गया ।
    • (i) मैथिलीशरण गुप्त
    • (a) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
    • (b) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
    • (c) भाववाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
    • (d) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन…
  22. अनेक
    • (a) परिमाणवाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
    • (b) गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
    • (c) संख्यावाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
    • (d) संख्यावाचक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
  23. मिले
    • (a) अकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
    • (b) अकर्मक क्रिया, बहुवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
    • (c) सकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
    • (d) सकर्मक क्रिया, बहुवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
  24. उन्हें
    • (a) अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, आदरार्थक बहुवचन, कर्म कारक
    • (b) अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
    • (c) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
    • (d) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक
  25. भी
    • (a) निपात, 'सराहा' पर बल दे रहा है
    • (b) निपात, 'पुरस्कार' पर बल दे रहा है
    • (c) समानाधिकरण योजक, दो वाक्यों को जोड़ रहा है
    • (d) व्यधिकरण योजक, दो शब्दों को जोड़ रहा है
  26. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 'सुबरन को ढूँढ़त फिरत कवि, व्यभिचारी, चोर ।' — में अलंकार है :
    • (a) श्लेष
    • (b) उत्प्रेक्षा
    • (c) अतिशयोक्ति
    • (d) मानवीकरण
  27. 'प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दै ।' — में कौन-सा अलंकार है ?
    • (a) श्लेष
    • (b) उत्प्रेक्षा
    • (c) अतिशयोक्ति
    • (d) मानवीकरण
  28. 'मानो माई घनघन अंतर दामिनी ।' — में कौन-सा अलंकार है ?
    • (a) श्लेष
    • (b) उत्प्रेक्षा
    • (c) अतिशयोक्ति
    • (d) मानवीकरण
  29. 'जिस वीरता से शत्रुओं का सामना उसने किया । असमर्थ हो उसके कथन में मौन वाणी ने लिया ।' — में अलंकार निहित है :
    • (a) श्लेष
    • (b) उत्प्रेक्षा
    • (c) अतिशयोक्ति
    • (d) मानवीकरण
  30. निम्नलिखित में मानवीकरण अलंकार का उदाहरण है :
    • (a) तीन बेर खाती थीं वे तीन बेर खाती हैं ।
    • (b) विज्ञान यान पर चढ़ी सभ्यता डूबने जाती है ।
    • (c) संसार की समरस्थली में धीरता धारण करो ।
    • (d) कलियाँ दरवाज़े खोल-खोल जब झुरमुट में मुस्काती हैं ।
  31. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : खेतीबारी करते, परिवार रखते भी, बालगोबिन भगत साधु थे — साधु की सब परिभाषाओं में खरे उतरने वाले । कबीर को 'साहब' मानते थे, उन्हीं के गीतों को गाते, उन्हीं के आदेशों पर चलते । कभी झूठ नहीं बोलते, खरा व्यवहार रखते । किसी से भी दो-टूक बात करने में संकोच नहीं करते, न किसी से खामखाह झगड़ा मोल लेते…
  32. इस गद्यांश में बालगोबिन भगत की किन विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ?
    • (a) सत्यवादी, स्पष्टवक्ता, निष्ठावान
    • (b) सत्यवादी, साहसी, स्पष्टवादी
    • (c) निष्ठावान, जिज्ञासु, स्पष्टवादी
    • (d) कर्मठ, जिज्ञासु, निष्ठावान
  33. बालगोबिन कबीर को अपना मानते थे :
    • (a) भाई
    • (b) मित्र
    • (c) पिता
    • (d) गुरु
  34. बालगोबिन का कबीर को अपना 'आदर्श' मानने का आधार था, कबीर की :
    • (a) सत्यप्रियता और मधुर गायन
    • (b) गृहस्थ होते हुए भी साधु प्रवृत्ति
    • (c) स्पष्टवादिता और रूढ़ियों का विरोध
    • (d) गृहस्थ होते हुए संसार से विरक्ति
  35. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गद्यांश के अनुरूप नहीं है ?
    • (a) बालगोबिन कबीर के आदेशों का पालन करते ।
    • (b) बिना अनुमति के किसी की वस्तु नहीं छूते ।
    • (c) दो-टूक बात करने में संकोच करते ।
    • (d) 'प्रसाद' से ही गुज़र-बसर करते ।
  36. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 'नेताजी का चश्मा' पाठ का केन्द्र-बिंदु है :
    • (a) देशभक्ति
    • (b) दिव्यांग का साहस
    • (c) नेताजी का चश्मा
    • (d) नेताजी की मूर्ति
  37. 'लखनवी अंदाज़' के लेखक ने यात्रा के लिए सेकंड क्लास का टिकट क्यों लिया ?
    • (a) लंबा सफ़र तय करना था
    • (b) पैसे अपेक्षाकृत कम लगते
    • (c) नई कहानी के बारे में सोच सकने के लिए
    • (d) नवाब साहब से दोस्ती करने के लिए
  38. पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : लखन कहा हसि हमरे जाना । सुनहु देव सब धनुष समाना ।। का छति लाभु जून धनु तोरें । देखा राम नयन के भोरें ।। छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू । मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू ।। बोले चितै परसु की ओरा । रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा ।। बालकु बोलि बधौं नहि तोही । केवल मुनि जड़ जानहि मोही ।। बाल ब्रह्मचारी अति कोही । बिस्वबिदित…
  39. लक्ष्मण ने धनुष टूटने के लिए कौन-से तर्क दिए ?
    • (a) I, II, IV
    • (b) II, III, IV
    • (c) I, II, III
    • (d) I, III, IV
  40. 'परशुराम ने अपने फरसे की ओर देखा' — इसका क्या भाव है ?
    • (a) उनका फरसा अति सुंदर है ।
    • (b) उनका फरसा उनका सहारा है ।
    • (c) वैसा फरसा किसी और के पास नहीं है ।
    • (d) वे कमज़ोर नहीं, फरसाधारी वीर हैं ।
  41. परशुराम ने लक्ष्मण का वध न करने के लिए क्या तर्क दिया ?
    • (a) वे बालक का वध नहीं करेंगे ।
    • (b) वे मुनि हैं, अतः किसी का वध नहीं करेंगे ।
    • (c) वध करने के लिए उनका फरसा अनुपयुक्त है ।
    • (d) ऐसा उनका स्वभाव ही नहीं है ।
  42. परशुराम ने अपने परिचय में नहीं कहा :
    • (a) मैं निरा मुनि नहीं हूँ ।
    • (b) मैं अत्यधिक क्रोधी हूँ ।
    • (c) मैं बाल ब्रह्मचारी हूँ ।
    • (d) मैं बहुत विद्वान हूँ ।
  43. पठित कविताओं के आधार पर बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए : 'उत्साह' कविता की विशेषताएँ हैं : I. संबोधन शैली II. खड़ी बोली III. ब्रजभाषा IV. संवाद शैली
    • (a) I, II
    • (b) III, IV
    • (c) II, III
    • (d) I, IV
  44. 'यह दंतुरित मुसकान' कविता में कौन-सा भाव मुखरित होता है ?
    • (a) मैत्री
    • (b) व्यंग्य
    • (c) प्रेम
    • (d) वात्सल्य
  45. गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) 'एक कहानी यह भी' से लिया गया 'निहायत असहाय मज़बूरी में लिपटा उनका यह त्याग कभी मेरा आदर्श नहीं बन सका ।' — यह कथन किसके लिए कहा गया है और क्यों ?
  46. (ख) बिस्मिल्ला खाँ के जीवन में रसूलनबाई और बतूलनबाई का क्या महत्त्व है ?
  47. (ग) कौसल्यायन जी ने 'संस्कृति' किसे कहा है ?
  48. (घ) हम कैसे कह सकते हैं कि पानवाला कैप्टन का मित्र था ? 'नेताजी का चश्मा' पाठ के आधार पर लिखिए ।
  49. निर्धारित कविताओं पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) उद्धव ने गोपियों को समझाने के लिए कौन-सा उपदेश दिया और गोपियों को वह पसंद क्यों नहीं आया ?
  50. (ख) जयशंकर प्रसाद ने अपनी आत्मकथा न लिखने के क्या कारण गिनवाए हैं ?
  51. (ग) 'मुख्य गायक-गायिकाओं की सफलता उनके संगतकारों पर निर्भर करती है ।' — स्पष्ट कीजिए ।
  52. (घ) निराला ने फागुन मास के सौंदर्य का वर्णन किया है । आप फागुन में अपने आस-पास के सौंदर्य का वर्णन कीजिए ।
  53. पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (क) 'माता का अँचल' पाठ में वर्णित बच्चों के खेल अलग थे और वर्तमान काल में अलग हैं । दोनों में भिन्नता का विवरण देते हुए अपने विचार भी लिखिए ।
  54. (ख) 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ में जिसने पहाड़ी स्कूली बच्चों के बारे में क्या-क्या बताया ? आपकी दिनचर्या इन बच्चों से कितनी भिन्न है ? संक्षेप में लिखिए ।
  55. (ग) अज्ञेय जी ने किसी रचना के लेखन के कौन-कौन से कारण गिनवाए हैं ? अपने लेखन के बारे में उन्होंने क्या कहा ? — स्पष्ट कीजिए ।
  56. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) लड़की पढ़े तो घर शिक्षित हो जाए संकेत-बिंदु: - आवश्यकता - घर का शिक्षित होना - समाज का शिक्षित होना
  57. (ख) खेलें खेल, खेल-भावना से संकेत-बिंदु: - खेल-भावना - खेल अनुशासन की पहचान - खेल वही जो मेल बढ़ाए
  58. (ग) विज्ञान के बढ़ते क़दम संकेत-बिंदु: - हर तरफ़ विज्ञान का बोलबाला - सहज जीवन - वैज्ञानिक उड़ान
  59. (क) आप दीप्ति/प्रदीप हैं । अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को क्रिकेट प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करवाने हेतु लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।
  60. (क) आप विवेक/वल्लरी हैं । आपके पड़ोस के विद्यालय में हिन्दी शिक्षक के लिए पद रिक्त है । आप उक्त पद की योग्यता, एम.ए. (हिन्दी), बी.एड. को धारण करते हैं । उक्त पद के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को आवेदन भेजने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए ।
  61. (क) आप रूपेंद्र/रूपा हैं । आप अपनी पुरानी साइकिल बेचना चाहते हैं । उससे संबंधित जानकारी देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए ।

पूरा खंड भार

इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:

  • लेखन एवं व्याकरण29 प्रश्न45%
  • साहित्य25 प्रश्न39%
  • पठन10 प्रश्न16%

खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 4 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

इस 2024 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?

लेखन एवं व्याकरण (45%), साहित्य (39%), पठन (16%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।