CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 — सेट 6
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 6। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- हिंदी
- वर्ष
- 2024
- सेट
- सेट 6
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2024 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 6)
इस सेट के सभी 17 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है जिसका अर्थ है बादलों का घर। इसे पूर्व का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है। यहाँ विस्तृत मैदान, नदी, पहाड़ियाँ और घाटियाँ हैं। पहाड़ की तलहटी पर समतल भूमि की संकरी पट्टी बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगी है तथा दक्षिण में असम राज्य के…
- मेघालय को उत्तरी भारत का स्कॉटलैण्ड कहा जाता है :
- (a) यहाँ के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य के कारण
- (b) यहाँ की सांस्कृतिक संपन्नता के कारण
- (c) यहाँ की मातृसत्तात्मक व्यवस्था के कारण
- (d) चारों ओर पर्वतीय क्षेत्रों से घिरा होने के कारण
- मातृसत्तात्मक पारिवारिक व्यवस्था में :
- (a) परिवार का मुखिया पुरुष होता है, संपत्ति बेटी को मिलती है।
- (b) परिवार की मुखिया महिला होती है, संपत्ति बेटे को मिलती है।
- (c) परिवार की मुखिया महिला होती है, संपत्ति बेटी को मिलती है।
- (d) परिवार का मुखिया पुरुष होता है, संपत्ति बेटे को मिलती है।
- 'माइती बाज़ार' के विषय में क्या असत्य है ?
- (a) यहाँ वर्ग-भेद नहीं है।
- (b) यह हर क्षेत्र में लगता है।
- (c) यहाँ खरीद-फरोख्त का काम स्त्रियाँ करती हैं।
- (d) यहाँ केवल महिलाओं को प्रवेश मिलता है।
- कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : मेघालय में नारी का सम्मान होता है न कि शोषण। कारण : स्त्रियाँ आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर हैं।
- (a) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही पुष्टि करता है।
- (b) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
- (c) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (d) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की सही पुष्टि नहीं करता है।
- निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : हँसते-खिलखिलाते रंग-बिरंगे फूल। क्यारी में देखकर जी तृप्त हो गया ।। नथुनों से प्राणों तक खिंच गई गंध की लकीर-सी। आँखों में हो गई रंगों की बरसात। अनायास कह उठा वाह ! धन्य है वसंत ऋतु ! लौटने को पैर ज्यों बढ़ाए तो क्यारी के कोने में दुबका एक नन्हा फूल अचानक बोल पड़ा – सुनो ! एक…
- 'मिट्टी का अँधेरा फोड़, सूरज से आँखें मिलाई हैं' – काव्य-पंक्ति का भावार्थ है :
- (a) कठिनाइयों का साहसपूर्वक सामना किया है।
- (b) प्रकृति की मार को डटकर झेला है।
- (c) धरती के गर्भ में अपने-आपको रखा है।
- (d) धरती की नमी और सूरज की गरमी को झेला है।
- 'उसे यदि जानते हो तुमसे भी, रंग जाती एक ऋतु' – पंक्तियों में क्या जानने की बात की जा रही है ?
- (a) जीवन का सौंदर्य परिश्रम में ही है।
- (b) वसंत ऋतु का सौंदर्य फूलों में है।
- (c) फूलों की विकास प्रक्रिया कठिन है।
- (d) संसार सभी के सहयोग से चलता है।
- प्रस्तुत काव्यांश में 'वाह' का प्रयोग किसके लिए हुआ है ?
- (a) फूल के लिए
- (b) खिलखिलाती धूप के लिए
- (c) सुंदर क्यारी के लिए
- (d) वसंत ऋतु के लिए
- कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : रंग-बिरंगे फूल देखकर कवि को 'रंगों की बरसात' का अनुभव होता है। कारण : फूलों की सुंदरता और सुगंध कवि को मोह लेती है।
- (a) कथन सही है, लेकिन कारण ग़लत है।
- (b) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (c) कथन सही है और कारण, कथन की सही पुष्टि करता है।
- (d) कथन ग़लत है, लेकिन कारण, कथन की सही पुष्टि करता है।
- निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (i) निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य से संबंधित कथन/कथनों वाले विकल्प का चयन कर लिखिए : (I) हम सबके प्रिय उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ हैं और उनका जन्म स्थान डुमराँव है। (II) बाला जी मंदिर जाने का रास्ता रसूलनबाई और बतूलनबाई के यहाँ से होकर जाता है। (III)…
- ''रसूलनबाई और बतूलनबाई जब गाती हैं तब अमीरुद्दीन को खुशी मिलती है।'' रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद है –
- (a) सरल वाक्य
- (b) संयुक्त वाक्य
- (c) साधारण वाक्य
- (d) मिश्र वाक्य
- निम्नलिखित में से सरल वाक्य का उदाहरण कौन-सा है ?
- (a) काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है।
- (b) वे जब उनका जिक्र करते हैं तब फिर उसी नैसर्गिक आनंद में आँखें चमक उठती हैं।
- (c) काशी आज भी संगीत के स्वर पर जगती है और उसी की थापों पर सोती है।
- (d) अस्सी बरस से बिस्मिल्ला खाँ यही सोचते आए हैं कि सातों सुरों को बरतने की तमीज़ उन्हें सलीके से अभी तक क्यों नहीं आई।
- ''काशी संस्कृति की पाठशाला है और यह शास्त्रों में आनंदकानन के नाम से प्रतिष्ठित है।'' रचना की दृष्टि से यह वाक्य है –
- (a) सरल वाक्य
- (b) संयुक्त वाक्य
- (c) साधारण वाक्य
- (d) मिश्र वाक्य
- स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए : स्तंभ-I: 1. इतना बता देते हैं कि मालिक से यही दुआ है, फटा सुर न बख्शें। 2. उनकी आँखें इमाम हुसैन और उनके परिवार के लोगों की शहादत में नम रहती हैं। 3. शहनाई अरब देश में फूँककर बजाया जाने वाला एक वाद्य है और उसे 'नय' कहते हैं। स्तंभ-II: (I) सरल वाक्य (II) संयुक्त वाक्य (III) मिश्र वाक्य
- (a) 1-(III), 2-(I), 3-(II)
- (b) 1-(I)…
- निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य का उदाहरण कौन-सा है ?
- (a) पान वाले द्वारा दूसरा पान मुँह में ठूँसा जा चुका था।
- (b) हालदार साहब ने पान वाले से पूछा।
- (c) चश्मे वाले द्वारा मूर्ति का चश्मा बदल दिया जाता था।
- (d) हालदार साहब द्वारा जीप में बैठा गया।
- ''नगरपालिका द्वारा कस्बे के इकलौते हाई स्कूल के इकलौते ड्राइंग मास्टर मोतीलाल को मूर्ति बनाने का काम सौंप दिया गया।'' – वाक्य में वाच्य भेद है :
- (a) कर्तृवाच्य
- (b) भाववाच्य
- (c) कर्मवाच्य
- (d) इनमें से कोई नहीं
- ''उसने पीछे मुड़कर मुँह का पान नीचे थूका।'' – इस वाक्य को कर्मवाच्य में बदलने पर शुद्ध रूप होगा :
- (a) उसके द्वारा पीछे मुड़कर मुँह का पान नीचे थूका गया।
- (b) वह पीछे मुड़कर मुँह का पान नीचे की ओर थूकेगा।
- (c) उसके द्वारा पीछे मुड़कर मुँह का पान नीचे थूका जा रहा होगा।
- (d) वह पीछे मुड़कर मुँह का पान नीचे थूक रहा था।
- ''हालदार साहब द्वारा जोर से हँसा गया।'' इस वाक्य का वाच्य भेद है :
- (a) कर्मवाच्य
- (b) भाववाच्य
- (c) कर्तृवाच्य
- (d) इनमें से कोई नहीं
- स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए : स्तंभ-I: 1. औरतें कलेवा लेकर मेड़ पर बैठी हैं। 2. बालगोबिन भगत के संगीत द्वारा लोगों को जगाया जा रहा है। 3. बालगोबिन भगत द्वारा सोचा जा रहा है। स्तंभ-II: (I) भाववाच्य (II) कर्मवाच्य (III) कर्तृवाच्य
- (a) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
- (b) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
- (c) 1-(III), 2-(II), 3-(I)
- (d) 1-(I), 2-(III), 3-(II)
- निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) ''मैं तो चौपड़ पर तुम्हारा भाषण सुनते ही सीधा भंडारी जी को बधाई देने चला आया।'' – रेखांकित पद का परिचय होगा :
- (a) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- (b) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- (c) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग…
- ''पिता जी सारे दिन भभकते रहे।'' – रेखांकित पद का परिचय होगा :
- (a) सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, एकवचन, भूतकाल, कर्तृवाच्य
- (b) अकर्मक क्रिया, सीलिंग, एकवचन, भूतकाल, कर्तृवाच्य
- (c) सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, बहुवचन, भूतकाल, कर्तृवाच्य
- (d) अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, बहुवचन, भूतकाल, कर्तृवाच्य
- ''सन् 47 के मई महीने में शीला अग्रवाल को कॉलेज वालों ने नोटिस थमा दिया।'' – रेखांकित पद का परिचय होगा :
- (a) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्म कारक
- (b) व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- (c) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्म कारक
- (d) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- ''किसी दिन एक शिष्या ने डरते-डरते खाँ साहब को टोका।'' – रेखांकित पद का परिचय होगा :
- (a) निश्चित संख्यावाचक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, विशेष्य-शिष्या
- (b) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, विशेष्य-शिष्या
- (c) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, विशेष्य-शिष्या
- (d) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, विशेष्य-शिष्या
- ''सुलोचना की नई फ़िल्म यहाँ लगी है।'' – रेखांकित पद का परिचय होगा :
- (a) कालवाचक क्रिया-विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'लगी' क्रिया की विशेषता
- (b) स्थानवाचक क्रिया-विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'लगी' क्रिया की विशेषता
- (c) स्थानवाचक क्रिया-विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन, 'लगी' क्रिया की विशेषता
- (d) कालवाचक क्रिया-विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन, 'लगी' क्रिया की विशेषता
- निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) ''तदपि दिनहिं दिन होत झाँवरे मनहुँ कमल हिममारे'' – प्रस्तुत काव्य-पंक्ति में अलंकार है :
- (a) श्लेष अलंकार
- (b) उत्प्रेक्षा अलंकार
- (c) मानवीकरण अलंकार
- (d) अतिशयोक्ति अलंकार
- ''तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान मृतक में भी डाल देगी जान'' – प्रस्तुत काव्य-पंक्ति में अलंकार है :
- (a) अतिशयोक्ति अलंकार
- (b) श्लेष अलंकार
- (c) मानवीकरण अलंकार
- (d) उत्प्रेक्षा अलंकार
- निम्नलिखित कथनों में 'मानवीकरण अलंकार' के उदाहरण हैं : कथन : I. कार्तिक की हँसमुख सुबह, नदी तट से लौटती गंगा नहाकर। II. हे प्रभु हमें दो जीवन दान। III. वन शारदी चन्द्रिका चादर ओढ़े। IV. इतना रोया था मैं उस दिन ताल-तलैया सब भर डाले।
- (a) केवल कथन I सही है।
- (b) कथन I व III सही हैं।
- (c) कथन II व IV सही हैं।
- (d) कथन I, II, III व IV सही हैं।
- ''पानी गए न ऊबरै, मोती-मानुष-चून।'' – प्रस्तुत काव्य-पंक्ति में अलंकार है :
- (a) उत्प्रेक्षा अलंकार
- (b) मानवीकरण अलंकार
- (c) श्लेष अलंकार
- (d) अतिशयोक्ति अलंकार
- ''हनुमान की पूँछ में लगन न पाई आग। लंका सिगरी जल गई, गए निशाचर भाग।।'' – प्रस्तुत काव्य-पंक्ति में अलंकार है :
- (a) मानवीकरण अलंकार
- (b) श्लेष अलंकार
- (c) उत्प्रेक्षा अलंकार
- (d) अतिशयोक्ति अलंकार
- निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : ऊपर की तसवीर से यह नहीं माना जाए कि बालगोबिन भगत साधु थे। नहीं, बिलकुल गृहस्थ ! उनकी गृहिणी की तो मुझे याद नहीं, उनके बेटे और पतोहू को तो मैंने देखा था। थोड़ी खेतीबारी भी थी, एक अच्छा साफ़-सुथरा मकान भी था। किंतु, खेतीबारी करते, परिवार रखते भी, बालगोबिन भगत साधु थे – साधु की सब परिभाषाओं में खरे उतरने…
- बालगोबिन भगत के कौन-से कार्य लोगों के लिए अचरज का कारण बने ? सही विकल्प का चयन कीजिए : I. खामखाह झगड़ा मोल लेना II. किसी की चीज़ को बिना पूछे इस्तेमाल करना III. स्पष्टवादी होना और नियमों का बारीकी से पालन करना IV. किसी के खेत में शौच के लिए जाना
- (a) I और II
- (b) III और IV
- (c) केवल III
- (d) II और III
- बालगोबिन भगत किनके आदेशों का अनुपालन करते थे ?
- (a) कबीर के
- (b) दरबार के
- (c) दोनों के
- (d) लेखक के
- बालगोबिन भगत को साधु कहा गया है :
- (a) कबीर को मानने के कारण
- (b) कबीर के गीत गाने के कारण
- (c) अपनी फ़सल मठ में अर्पित करने के कारण
- (d) गृहस्थ होते हुए निर्लिप्त जीवन व्यतीत करने के कारण
- कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : बालगोबिन भगत कबीर के गीत गाते और उनके आदेशों का अनुपालन करते थे। कारण : बालगोबिन भगत कबीर को 'साहब' मानते थे।
- (a) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की सही पुष्टि नहीं करता।
- (b) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
- (c) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (d) कथन सही है और कारण, कथन की सही पुष्टि करता है।
- गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) हालदार साहब के भावुक होने का क्या कारण था ?
- (a) मूर्ति पर बड़े काँच वाला गोगो चश्मा
- (b) मूर्ति पर गोल चश्मा
- (c) मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा
- (d) कैप्टन की मृत्यु हो जाना
- मन्नू भंडारी के परिवार में विवाह के लिए अनिवार्य योग्यता क्या थी ?
- (a) अठारह वर्ष और बारहवीं पास
- (b) सोलह वर्ष और दसवीं पास
- (c) अठारह वर्ष और दसवीं पास
- (d) सोलह वर्ष और आठवीं पास
- पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : मधुप गुन-गुनाकर कह जाता कौन कहानी यह अपनी, मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी। इस गंभीर अनंत-नीलिमा में असंख्य जीवन-इतिहास, यह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मलिन उपहास तब भी कहते हो – कह डालूँ दुर्बलता अपनी बीती। तुम सुनकर सुख पाओगे, देखोगे – यह गागर रीती। किंतु कहीं ऐसा न हो कि तुम ही खाली करने वाले…
- 'तुम सुनकर सुख पाओगे' काव्य-पंक्ति में 'तुम' किसके लिए प्रयोग हुआ है ?
- (a) कवि के लिए
- (b) मित्रों के लिए
- (c) प्रेयसी के लिए
- (d) किसी के लिए नहीं
- 'रीति गागर' से क्या अभिप्राय है ?
- (a) विशिष्ट उपलब्धि का न होना
- (b) धन-संपत्ति का अभाव होना
- (c) जीवन में कोई अपना न होना
- (d) जीवन में कोई भाव न होना
- कवि अपने जीवन की उज्ज्वल गाथा किसी के साथ क्यों नहीं बाँटना चाहता ?
- (a) उपहास का पात्र नहीं बनना चाहता।
- (b) वह कवि की निजी संपत्ति है।
- (c) कवि अत्यंत संकोची स्वभाव का है।
- (d) कवि भावुक प्रवृत्ति का है।
- कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : कवि अपने जीवन की कमज़ोरी समाज के सामने नहीं लाना चाहते। कारण : लोगों के बीच कटाक्षपूर्ण मज़ाक बनने का भय है।
- (a) कथन सही है, लेकिन कारण ग़लत है।
- (b) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (c) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
- (d) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- पठित कविताओं के आधार पर बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए :
- (i) 'उत तैं धार बही' प्रस्तुत काव्य-पंक्ति में कौन-सी धारा बहने की बात हो रही है ?
- (a) नवधा भक्ति की
- (b) कृष्ण भक्ति की
- (c) योग संदेश की
- (d) रामभक्ति की
- संगतकार कविता में वह सुंदर कमज़ोर काँपती हुई आवाज़ किसकी हो सकती है ?
- (a) मुख्य गायक के गुरु की
- (b) मुख्य गायक के छोटे भाई की
- (c) मुख्य गायक के शिष्य की
- (d) (B) और (C) दोनों
- गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) 'नेता जी का चश्मा' पाठ में पान वाले के मुख से 'कैप्टन' नाम सुनकर हालदार साहब के मन मस्तिष्क में चश्मे वाले के बारे में क्या धारणा बनी थी ? वह बाद में कैसे बदल गई ?
- (ख) 'लखनवी अंदाज़' पाठ में लेखक ने नवाब साहब की असुविधा और संकोच के कारण का अनुमान कैसे लगाया ?
- (ग) 'सभ्यता-संस्कृति' और 'असभ्यता-असंस्कृति' के बीच का अंतर 'संस्कृति' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
- (घ) किस मुस्लिम पर्व का नाम बिस्मिल्ला खाँ और शहनाई के साथ जुड़ा है ? उस पर्व का परिचय दीजिए।
- निर्धारित कविताओं पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) परशुराम जी ने लक्ष्मण के सामने अपनी किन-किन विशेषताओं का बखान किया ?
- (ख) आसमान में उड़ने के लिए कवि को पंख कब और क्यों लग जाते हैं ? 'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
- (ग) मिट्टी की गुणवत्ता (उपजाऊ शक्ति) को हम कैसे कायम रख सकते हैं ? 'फ़सल' कविता के संदर्भ में लिखिए।
- (घ) मुसकान से मानव मन और वातावरण में क्या परिवर्तन देखने को मिलता है ? 'यह दंतुरित मुसकान' कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
- पूरक पाठ्य-पुस्तक 'कृतिका भाग-2' पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (क) 'माता का अँचल' पाठ में आपने भोलानाथ के पिता की दिनचर्या पढ़ी। उनकी दिनचर्या आपके पिताजी की दिनचर्या से किस प्रकार मिलती है ?
- (ख) 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के आधार पर लिखिए कि रंगीन और सफ़ेद बौद्ध पताकाएँ किसका प्रतीक हैं और इनके बारे में क्या मान्यता प्रचलित है ?
- (ग) लेखक ने 'लिखने' को लेकर कौन-कौन से कारण प्रस्तुत किए ? 'मैं क्यों लिखता हूँ ?' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
- निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) परहित सरिस धर्म नहिं भाई संकेत-बिंदु : • लोकोक्ति का अर्थ • परोपकार के अलग-अलग तरीके • जीवन में खुशी का भंडार
- (क) आप लक्षित/लक्षिता हैं। आपके छोटे भाई ने बोर्ड की परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल किया है। वह पिता जी से पुरस्कार स्वरूप एक मोटरसाइकिल की माँग कर रहा है। लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर उसे समझाइए कि वयस्क होने से पहले वाहन चलाना गलत है।
- (क) आप मोहन/मोहिनी हैं। आपके शहर में सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा जोर-शोर पर है। इस समस्या के प्रति ध्यान आकृष्ट करवाने के लिए अपने राज्य के खाद्य मंत्री को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।
- (क) बाढ़ग्रस्त इलाकों में 'सहायता शिविर' लगाने हेतु लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए।
पूरा खंड भार
इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:
- साहित्य28 प्रश्न44%
- लेखन एवं व्याकरण26 प्रश्न41%
- पठन10 प्रश्न16%
खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।
और CBSE कक्षा 10 हिंदी पेपर देखें
अन्य विषय · 2024
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 6 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
इस 2024 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?
साहित्य (44%), लेखन एवं व्याकरण (41%), पठन (16%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।