CBSE कक्षा 10 हिंदी · 2024

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 — सेट 2

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
लेखन एवं व्याकरण45%साहित्य39%पठन16%

यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 2। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 हिंदी पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
हिंदी
वर्ष
2024
सेट
सेट 2
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2024 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 2)

इस सेट के सभी 17 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : तकनीक की एक विशेषता यह होती है कि जब वह सबके पास पहुँच जाती है, तो अपनी हैसियत खो देती है। व्यापार जगत पर नई तकनीक के लिए दबाव बनने लगते हैं और समाज भी उसके लिए तैयार हो जाता है। टी.वी. के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। समाज से बेशक टेलीविजन ख़त्म नहीं हुआ, लेकिन जिस अर्थ में…
  2. गद्यांश के अनुसार, भविष्य की कल्पना का आधार क्या होता है ?
    • (a) अतीत की उपलब्धि
    • (b) वर्तमान की उपलब्धि
    • (c) विकसित देशों की उपलब्धि
    • (d) विकासशील देशों की उपलब्धि
  3. 'स्मार्ट टी.वी.' कहा जाता है –
    • (a) सुंदर, सजीले, शोभनीय टी.वी. को
    • (b) पारंपरिक टी.वी. से भिन्न आधुनिक टी.वी. को
    • (c) आधुनिक तकनीकी सुविधा से युक्त टी.वी. को
    • (d) स्मार्टफोन की तकनीक उपलब्ध कराने वाले टी.वी. को
  4. 'बुद्धू बक्सा' संकेतार्थ है –
    • (a) रेडियो का
    • (b) टी.वी. का
    • (c) टेप रिकॉर्डर का
    • (d) वीडियो प्लेयर का
  5. निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए तथा उचित विकल्प का चयन कर लिखिए : कथन : सबके पास पहुँचने पर तकनीक अपना मूल्य खोने लगती है। कारण : लोग उससे बेहतर तकनीक की उम्मीद करने लगते हैं।
    • (a) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
    • (b) कारण सही है, लेकिन कथन गलत है।
    • (c) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
    • (d) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
  6. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : हमीं ने दिया शांति संदेश, सुखी होते देकर आनंद। विजय लोहे की नहीं, धर्म की रही धरा पर धूम। यवन को दिया दया का दान, चीन को मिली धर्म की दृष्टि। मिला था स्वर्ण भूमि को रत्न, शील को सिंहल को भी सृष्टि। किसी का हमने छीना नहीं, प्रकृति का रहा पालना यहीं। हमारी जन्मभूमि थी यहीं…
  7. 'विजय केवल लोहे की नहीं, धर्म की रही धरा पर धूम' का आशय है –
    • (a) धरती पर अस्त्र-शस्त्रों से विजय प्राप्त की जाती है, धर्म से नहीं।
    • (b) धर्म के मार्ग पर चलकर ही लोगों को जीता जा सकता है।
    • (c) धर्म के मार्ग पर चलकर ही लोगों को जीता जा सकता है, अस्त्र-शस्त्रों से नहीं।
    • (d) धरती पर धर्म की ध्वजा फहरानी चाहिए अस्त्र-शस्त्रों की नहीं।
  8. 'हमीं ने दिया शांति संदेश' में 'हमीं' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
    • (a) कवि के लिए
    • (b) भारतवासियों के लिए
    • (c) लेखक के लिए
    • (d) बुद्ध के लिए
  9. काव्यांश के आधार पर अनुपयुक्त विकल्प छाँटकर लिखिए :
    • (a) भारत में सबके लिए भिक्षाटन की परंपरा रही है।
    • (b) यहाँ राजा भी निर्लिप्त भाव से रहते आए हैं।
    • (c) भारतीय शक्तिशाली होते हुए भी विनम्र हैं।
    • (d) भारत पर प्रकृति की सदा अनुकम्पा रही है।
  10. कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : भारत सदा से एक शांतिप्रिय देश रहा है। कारण : भारत ने कभी विदेशी आक्रमणों का डटकर सामना नहीं किया।
    • (a) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
    • (b) कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
    • (c) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
    • (d) कथन एवं कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
  11. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए : 'कस्बे में लड़कों और लड़कियों का एक स्कूल था।' – इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा –
    • (a) कस्बे में एक लड़कों का स्कूल था और एक लड़कियों का स्कूल था।
    • (b) कस्बे में लड़कों का तो स्कूल था ही साथ में एक लड़कियों का भी स्कूल था।
    • (c) कस्बे में दो स्कूल थे जिसमें एक लड़कों…
  12. 'यदि संस्कृति का कल्याण की भावना से नाता टूट जाएगा तो वह असंस्कृति बन जाएगी।' – इस वाक्य का सरल वाक्य में उपयुक्त रूपांतरण है –
    • (a) संस्कृति में कल्याण की भावना होनी चाहिए नहीं तो वह असंस्कृति बन जाती है।
    • (b) संस्कृति में जब कल्याण की भावना नहीं रहती तो वह असंस्कृति बन जाती है।
    • (c) कल्याण की भावना से नाता टूटने पर संस्कृति असंस्कृति बन जाएगी।
    • (d) संस्कृति कल्याणकारी होती है, उसमें यह भावना खत्म…
  13. निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए : 1. यह एक सफल और अत्यंत सराहनीय प्रयास था। 2. मूर्ति पर चश्मा तो था लेकिन वह संगमरमर का नहीं था। 3. उस चश्मे को देखकर उनके चेहरे पर कौतुक भरी मुसकान फैल गई। 4. जो योग्यता किसी से सर्वस्व त्याग कराती है, वह भी संस्कृति है।
    • (a) 1 और 3
    • (b) 1 और 2
    • (c) 4 और 2
    • (d) 4 और 1
  14. निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य का उदाहरण है :
    • (a) वह अपना खाना स्वयं न खाकर दूसरों को खिला दिया करता था।
    • (b) उस युवा लड़की ने आज़ादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    • (c) मनुष्य की आज की व्यथा को उन्होंने बखूबी समझा और व्यक्त किया है।
    • (d) रुद्र जी जितने निष्ठावान काशी के प्रति थे उतने ही साहित्य के प्रति भी निष्ठावान थे।
  15. स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए : स्तंभ-1: 1. क्योंकि वह अनुभूतिजन्य है इसलिए मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है। 2. अनुभूतिजन्य होने के कारण वह मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है। 3. वह अनुभूतिजन्य है इसलिए मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है। स्तंभ-2: I. संयुक्त वाक्य II. मिश्र वाक्य III. सरल वाक्य
    • (a) (1) – (III); (2) – (I); (3) – (II)
    • (b) (1) – (II); (2) – (I); (3) – (III)
    • (c) (1) –…
  16. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प छाँटकर लिखिए : 'लेखक ने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।' इस वाक्य का वाच्य पहचानकर लिखिए :
    • (a) कर्तावाच्य
    • (b) कर्मवाच्य
    • (c) भाववाच्य
    • (d) कर्तृवाच्य
  17. निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का उदाहरण वाक्य नहीं है :
    • (a) इस मोर से उड़ा नहीं जाता।
    • (b) मोहित बहुत सुरीला गा पाता है।
    • (c) दादाजी से पैदल चला नहीं जाता।
    • (d) चलो, अब यहाँ से चला जाए।
  18. 'द्विवेदी जी द्वारा स्त्रियों को शिक्षा देने की वकालत की गई।' – यह वाक्य किस वाच्य का उदाहरण है ?
    • (a) कर्मवाच्य
    • (b) क्रियावाच्य
    • (c) भाववाच्य
    • (d) कर्तृवाच्य
  19. निम्नलिखित वाक्यों में 'कर्मवाच्य' पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए : 1. कमलेश्वर ने आत्मकथा, यात्रा-वृत्तांत और संस्मरण भी लिखे हैं। 2. मधु कांकरिया ने कोलकाता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम.ए. किया। 3. उनके द्वारा युवावर्ग की समस्याओं को केंद्र में रखा गया। 4. रुद्र जी द्वारा अध्यापन और संपादन दोनों कार्य किया गया।
    • (a) 1 और 2
    • (b) 2 और 3…
  20. स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : स्तंभ-1: 1. माताजी से खाली बैठा नहीं जाता। 2. वह खट्टे फल खाना पसंद नहीं करता। 3. उससे लंबी कविता नहीं लिखी जाती। स्तंभ-2: I. कर्मवाच्य II. भाववाच्य III. कर्तृवाच्य
    • (a) (1) – (II); (2) – (III); (3) – (I)
    • (b) (1) – (III); (2) – (II); (3) – (I)
    • (c) (1) – (II); (2) – (I); (3) – (III)
    • (d) (1) – (I); (2) – (II); (3) – (III)
  21. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर लिखिए : 'अंबर पनघट में डुबो रही, तारा घट उषा नागरी।' – इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार प्रयुक्त हुआ है ?
    • (a) यमक
    • (b) मानवीकरण
    • (c) श्लेष
    • (d) उत्प्रेक्षा
  22. "…" – इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है –
    • (a) मानवीकरण
    • (b) उत्प्रेक्षा
    • (c) श्लेष
    • (d) यमक
  23. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में से कौन सी काव्य-पंक्ति मानवीकरण अलंकार का उदाहरण है ?
    • (a) है टूट पड़ा भू पर अंबर
    • (b) पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी
    • (c) कै पग में पनही न हती, कहैं लै गजराजहु ठाढ़े महावत।
    • (d) फूटे हैं आमों में बौर, भौंर वन-वन टूटे हैं।
  24. 'राणा की पुतली फिरी नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था।' – इस काव्य-पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –
    • (a) अतिशयोक्ति
    • (b) उत्प्रेक्षा
    • (c) श्लेष
    • (d) मानवीकरण
  25. 'सतसइया के दोहरे ज्यों नाविक के तीर। देखन में छोटे लगै, घाव करें गंभीर।।' – इस काव्य-पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –
    • (a) यमक
    • (b) श्लेष
    • (c) उत्प्रेक्षा
    • (d) मानवीकरण
  26. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प छाँटकर लिखिए : 'लेखिका के व्यक्तित्व पर उनकी बहनों का बड़ा असर पड़ा।' वाक्य में रेखांकित पद का परिचय है –
    • (a) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
    • (b) व्यक्तिवाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
    • (c) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
    • (d) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन…
  27. निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है ?
    • (a) हम यहाँ पहरा देंगे ताकि आप चैन की नींद सो सकें।
    • (b) कम बोलना चाहिए और ध्यान से सुनना चाहिए।
    • (c) ये पहाड़ी कुत्ते हैं, सिर्फ़ चाँदनी रात में ही भौंकते हैं।
    • (d) इन बर्फ़ीले इलाकों में बैसाख के महीने में भी हम ठिठुरने लगे।
  28. 'माताजी ने अपनी बीमारी का अहसास हमें नहीं होने दिया।' में रेखांकित पद का परिचय है –
    • (a) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'बीमारी' विशेष्य
    • (b) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, 'बीमारी' विशेष्य
    • (c) पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
    • (d) पुरुषवाचक सर्वनाम, बहुवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
  29. 'हालदार साहब अपने काम के सिलसिले में कस्बे से गुज़रते थे।' में रेखांकित पद का परिचय होगा –
    • (a) रीतिवाचक क्रियाविशेषण, 'गुज़रना' क्रिया की विशेषता
    • (b) कालवाचक क्रियाविशेषण, 'गुज़रना' क्रिया की विशेषता
    • (c) स्थानवाचक क्रियाविशेषण, 'गुज़रना' क्रिया की विशेषता
    • (d) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण, 'गुज़रना' क्रिया की विशेषता
  30. 'आगे की पढ़ाई के लिए मैं भी बाहर जाना चाहती थी।' में रेखांकित पद का परिचय है –
    • (a) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्ता' कारक
    • (b) उत्तमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कर्ता' कारक
    • (c) अन्यपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कर्ता' कारक
    • (d) मध्यमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कर्ता' कारक
  31. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : अब हालदार साहब को बात कुछ-कुछ समझ में आई। एक चश्मेवाला है जिसका नाम कैप्टन है। उसे नेताजी की बग़ैर चश्मेवाली मूर्ति बुरी लगती है। बल्कि आहत करती है, मानो चश्मे के बग़ैर नेताजी को असुविधा हो रही हो। इसलिए वह अपनी छोटी-सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने फ्रेमों में से एक नेताजी की मूर्ति पर फिट कर देता…
  32. 'मास्टर बनाना भूल गया।' – यहाँ मास्टर के संदर्भ में अनुपयुक्त विकल्प है –
    • (a) मूर्तिकार
    • (b) मोतीलाल
    • (c) ड्रॉइंग टीचर
    • (d) कैप्टन
  33. ग्राहक नेताजी की मूर्ति पर लगा चश्मे का फ्रेम क्यों ले लेते थे ?
    • (a) नेताजी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने के लिए।
    • (b) ग्राहक नेताजी के समान दिखना चाहते थे।
    • (c) नेताजी पर लगे होने के कारण वह उन्हें पसंद आ जाता था।
    • (d) कैप्टन अपने फ्रेमों को उसी मूर्ति पर लगा देता था।
  34. 'अब हालदार साहब को बात कुछ-कुछ समझ में आई।' इस पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि हालदार साहब क्या समझ गए ?
    • (a) मूर्ति के चश्मे के बार-बार बदले जाने का कारण।
    • (b) मूर्ति की आँखों पर चश्मा न होने का कारण।
    • (c) ग्राहकों द्वारा चश्मा न खरीदे जाने का कारण।
    • (d) पानवाले और कैप्टन की परस्पर दोस्ती का कारण।
  35. 'कैप्टन मूर्ति से चश्मे का फ्रेम उतारते हुए उनसे क्षमा भी माँगता होगा' लेखक के इस अनुमान का क्या कारण रहा होगा ?
    • (a) नेताजी के प्रति कैप्टन का अति विश्वास से भरा व्यवहार।
    • (b) नेताजी के प्रति कैप्टन का दिखावे से भरा आचरण।
    • (c) कैप्टन को यह लगना कि चश्मे के बिना नेताजी तकलीफ़ में हैं।
    • (d) कैप्टन की सोच के बारे में लेखक का अनुमान सर्वथा गलत होना।
  36. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 'एक कहानी यह भी' पाठ में लेखिका की दृष्टि में उनकी माँ का व्यक्तित्व आदर्श रूप नहीं था क्योंकि
    • (a) उनकी माँ अपने बच्चों से भेदभाव करती थीं।
    • (b) उनकी माँ बहुत अधिक पढ़ी-लिखी नहीं थीं।
    • (c) उन्हें उनका व्यक्तित्व काफ़ी दबा-दबा सा लगता था।
    • (d) उनकी माँ बहुत ही आक्रामक स्वभाव की थीं।
  37. 'संस्कृति' पाठ में सुसंस्कृत व्यक्ति में किस भाव की प्रधानता मानी गई है ?
    • (a) लोककल्याण की भावना
    • (b) स्वकल्याण की भावना
    • (c) बंधुकल्याण की भावना
    • (d) भाषाकल्याण की भावना
  38. निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : मन की मन ही माँझ रही। कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही। अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही। अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तै, उत तैं धार बही। 'सूरदास' अब धीर धरहिं क्यौं, मरजादा न लही।। गोपियों को अपना धैर्य टूटता हुआ-सा क्यों लग रहा था ? (a) विरहाग्नि के और…
  39. 'सूरदास' के इस 'पद' की भाषा है –
    • (a) ब्रज भाषा
    • (b) अवधी भाषा
    • (c) पूरबी बोली
    • (d) मिश्रित भाषा
  40. गोपियाँ अब तक व्यथा को कैसे सहन कर रही थीं ?
    • (a) एक-दूसरे के दु:ख के सहारे
    • (b) अतीत की मधुर स्मृतियों के सहारे
    • (c) कृष्ण के आने की आस में
    • (d) ज्ञान के मार्ग का अनुसरण करके
  41. सूरदास के 'पद' के अनुसार किसके मन की, कौन सी बात मन में ही रह गई ?
    • (a) उद्धव की, ज्ञान देने की
    • (b) कृष्ण की, संदेश भेजने की
    • (c) गोपियों की, कृष्ण से मिलन की
    • (d) उद्धव की, कृष्ण से भक्ति की
  42. गोपियों की विरहाग्नि और अधिक प्रदीप्त क्यों हो जाती है ?
    • (a) कृष्ण के संदेश भेजने से
    • (b) उद्धव के आ जाने से
    • (c) उद्धव के योग-संदेश से
    • (d) गोपियों के परस्पर दु:ख से
  43. पाठ्यपुस्तक में निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित दो प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 'यह दंतुरित मुसकान' कविता में बच्चा अपने पिता को क्यों नहीं पहचान पाता ?
    • (a) माँ ने बच्चे को पिता से मिलवाया नहीं था।
    • (b) छोटे बच्चे सिर्फ़ अपनी माँ को ही पहचानते हैं।
    • (c) बच्चा अपने पिता को पहली बार देख रहा था।
    • (d) विशेष कारणवश पिता बच्चे को देखना नहीं चाहता था।
  44. 'आत्मकथ्य' कविता के आधार पर लिखिए कि कवि अपने जीवन-पथ की थकान कैसे दूर करता है ?
    • (a) अपने अतीत की सुखद स्मृतियों के सहारे।
    • (b) अपने अतीत की दुखद स्मृतियों के सहारे।
    • (c) विविध प्रकार के साहित्य-मनन के सहारे।
    • (d) अपनी स्मृति-अनुभवों पर आधारित साहित्य सृजन करके।
  45. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) 'एक कहानी यह भी' के आधार पर लिखिए कि मन्नू भंडारी को गए सिरे से अपने अस्तित्व का बोध कब हुआ ?
  46. (ख) 'शहनाई' क्या है ? भारतीय संगीत में इसका क्या महत्त्व है ?
  47. (ग) 'लखनवी अंदाज़' पाठ के लेखक को ऐसा क्यों लगा कि उनकी उपस्थिति ने नवाब साहब को असहज कर दिया ?
  48. (घ) 'बालगोबिन साहब के भक्त थे।' पंक्ति में वर्णित साहब कौन थे और उनके प्रति उनकी भक्ति के क्या कारण रहे होंगे ?
  49. निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) परशुराम ने किसकी तुलना सहसबाहु से की और क्यों ?
  50. (ख) क्या आप इस बात से सहमत हैं कि निराला ने 'उत्साह' कविता के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का संदेश दिया है ? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
  51. (ग) संगतकार की आवाज़ में हिचक की अनुभूति कब होती है ? 'संगतकार' कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
  52. (घ) 'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर लिखिए कि फागुन मास के प्राकृतिक सौंदर्य का मानव मन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
  53. पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (क) भोलानाथ और उसके दोस्तों के खेल आज के बच्चों के खेलों से किस रूप में भिन्न है ? आपको दोनों में से कौन से खेल अधिक पसंद हैं और क्यों ?
  54. (ख) 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के आधार पर लिखिए कि 'खेदुम' क्या है ? इसके बारे में गैंगटोकवासियों का क्या विश्वास है ? क्या उन्हें सही माना जा सकता है ? तर्कसंगत उत्तर दीजिए।
  55. (ग) एक कृतिकार के लेखन और रचना के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं ? 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
  56. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) बढ़ती जनसंख्या : गहराता संकट भूमिका, वर्तमान में चर्चा का कारण, संकट कैसे, समाधान
  57. (ख) हरित ऊर्जा : सुरक्षित भविष्य भूमिका, अर्थ, प्रभाव, समस्याएँ, समाधान
  58. (ग) सोशल मीडिया : जागरूकता आवश्यक भूमिका, वर्तमान स्थिति, जागरूकता की आवश्यकता क्यों, प्रभाव
  59. (क) आपका नाम अनामिका/अनामय है। भाषा में सुधार हेतु नियमित समाचार पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने की आदत का महत्त्व बताते हुए छोटे भाई को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
  60. (क) आप धनुश्री/धनुष हैं। सोशल मीडिया से आपको जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में जूनियर कलाकार का पद रिक्त है। आपको लगता है कि आप इस पद के योग्य हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय को भेजने के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए।
  61. (क) आपके पिताजी घर का प्रथम तल किराए पर देना चाहते हैं, उससे संबंधित जानकारी देते हुए लगभग 40 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

पूरा खंड भार

इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:

  • लेखन एवं व्याकरण29 प्रश्न45%
  • साहित्य25 प्रश्न39%
  • पठन10 प्रश्न16%

खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 2 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

इस 2024 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?

लेखन एवं व्याकरण (45%), साहित्य (39%), पठन (16%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।