CBSE कक्षा 10 हिंदी · 2024

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 — सेट 1

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
लेखन एवं व्याकरण42%साहित्य42%पठन16%

यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 1। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 हिंदी पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
हिंदी
वर्ष
2024
सेट
सेट 1
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2024 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 1)

इस सेट के सभी 17 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : भारत एक विशाल देश है। यहाँ के विभिन्न राज्यों की अपनी क्षेत्रीय भाषाएँ हैं। स्वतंत्रता के पश्चात से मातृभाषा को प्रोत्साहित करने की बातें चर्चा में रही हैं। परंतु इनके विकास के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। इसके कारण प्रत्येक क्षेत्र में विदेशी भाषा अंग्रेज़ी का वर्चस्व…
  2. स्वास्थ्य और चिकित्सा की दृष्टि से कौन-से देश अच्छी स्थिति में हैं?
    • (a) मातृभाषा में चिकित्सीय शिक्षा देने वाले देश
    • (b) अपनी राष्ट्रभाषा को मातृभाषा बनाने वाले देश
    • (c) राष्ट्रभाषा और मातृभाषा को समान मानने वाले देश
    • (d) अंग्रेज़ी भाषा से दूरी बनाने वाले देश
  3. भारत में क्षेत्रीय भाषाओं के अपेक्षाकृत कम विकसित होने के क्या कारण हैं?
    • (a) हिंदी भाषा का वर्चस्व
    • (b) अंग्रेज़ी भाषा का वर्चस्व
    • (c) उपयुक्त प्रयासों का अभाव
    • (d) स्थानीय इच्छाशक्ति का अभाव
  4. 'मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना आसान होता है।' इस कथन के पक्ष में निम्नलिखित में से कौन-सा /कौन-से तर्क सही है/हैं? 1. मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान को समझना सरल है। 2. मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान को समझना जटिल है। 3. मातृभाषा अन्य भाषाओं से सरल-स्वरूप होती है। 4. मातृभाषा और दूसरी भाषाओं में कोई अंतर नहीं है। विकल्प :
    • (a) 1 सही है।
    • (b) 3 सही है।
    • (c) 1 और 2 सही हैं।
    • (d) 1 और 4 सही हैं।
  5. कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : कथन – भारत में शिक्षा के माध्यम में बदलाव वर्तमान की आवश्यकता है। कारण – शिक्षा के माध्यम के प्रति दृष्टिकोण समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है।
    • (a) कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
    • (b) कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
    • (c) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
    • (d) कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
  6. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : सच से हट कर जिए तो क्या जिए हम या कि तुम। जो नत हुआ वह मृत हुआ ज्यों वृंत से झर कर कुसुम। जो लक्ष्य भूल रुका नहीं, जो हार देख झुका नहीं। जिसने प्रणय पाथेय माना, जीत उसकी ही रही। सच हम नहीं सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही। ऐसा करो जिससे न प्राणों में कहीं जड़ता रहे। जो है…
  7. 'जो नत हुआ वह मृत हुआ' क्यों कहा गया है?
    • (a) झुकना घमंड का परिचायक है।
    • (b) झुकना विनम्रता का परिचायक है।
    • (c) झुकने वाला मृतक के समान है।
    • (d) स्वाभिमान रहित जीवन मृतक के समान है।
  8. काव्यांश का संदेश है :
    • (a) हर प्रकार की परिस्थिति से समझौता कर स्वयं को ढालने का।
    • (b) जीत की संभावना वाले मार्ग पर ही आगे बढ़ने का।
    • (c) कैसी भी कठिन परिस्थिति हो उससे हार न मानने का।
    • (d) हार की संभावना होने पर नवीन लक्ष्य के निर्माण का।
  9. 'काँटे' और 'कलियाँ' किसके प्रतीक हैं?
    • (a) सुख और दुख के।
    • (b) दुख और सुख के।
    • (c) समृद्धि और उत्कर्ष के।
    • (d) निर्माण और पतन के।
  10. कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन – मानव मात्र का जीवन संघर्षपूर्ण है। कारण – मानव मात्र को अपने जीवन की सम-विषम हर तरह की परिस्थितियों का डटकर सामना करना चाहिए।
    • (a) कथन गलत है और कारण सही है।
    • (b) कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
    • (c) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
    • (d) कथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
  11. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 'जब बाबू जी रामायण का पाठ करते तब हम उनकी बगल में बैठे रहते।' – इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :
    • (a) बाबूजी रामायण का पाठ करते और हम उनकी बगल में बैठे रहते।
    • (b) जिस समय बाबूजी रामायण का पाठ करते उस समय हम उनकी बगल में बैठे रहते।
    • (c) बाबूजी के रामायण का…
  12. 'माँ थाली में दही-भात सानती और बनावटी नाम से कौर बनाकर खिलाती जाती।'– इसे सरल वाक्य में बदला जाए तो वाक्य होगा :
    • (a) माँ जब भी थाली में दही-भात सानती तब बनावटी नाम से कौर बनाकर खिलाती जाती।
    • (b) माँ थाली में दाल-भात सानती और छोटे-छोटे कौर बनाकर मुझे खिलाती जाती।
    • (c) माँ थाली में दही-भात सानकर बनावटी नाम से कौर बनाकर खिलाती जाती।
    • (d) माँ थाली में अपने लिए दही-भात सानती पर कौर बनाकर मुझे खिला देती।
  13. निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य पहचान कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए: 1. जब दुलारी ने केश बाँध लिए तब उसने खिड़की खोल दी। 2. उसने सिर का पसीना सुखाया और वहीं खड़ी हो गई। 3. टुन्नू जब दरवाज़े पर खड़ा था तब उसके पास एक पोटली थी। 4. उसकी गृहस्थी बड़ी कठिनाई से चल रही थी फिर भी उसे चिंता नहीं थी।
    • (a) 1, 2 और 3
    • (b) 2, 3 और 4
    • (c) 2 और 4
    • (d) 1 और 3
  14. निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य का उदाहरण है :
    • (a) उसने बंडल निकाला और उसे पकड़ा दिया।
    • (b) वहाँ जल-संचय का उचित प्रबंध है।
    • (c) तुम जाओ, मैं कल ही लौट जाऊँगा।
    • (d) जब बर्फ़ गिरती है तब मुश्किल होती है।
  15. स्तंभ 1 को स्तंभ 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए : स्तंभ 1: 1. मूर्ति के आसपास का तालाब सुखाकर साफ़ किया गया। 2. उसकी रवाब निकाली गई और ताज़ा पानी डाला गया। 3. जब बात हुक्कामों तक पहुँची तब बड़ी खलबली मची। स्तंभ 2: I. मिश्र वाक्य II. संयुक्त वाक्य III. सरल वाक्य
    • (a) 1 → I, 2 → II, 3 → III
    • (b) 1 → III, 2 → II, 3 → I
    • (c) 1 → II, 2 → III, 3 → I
    • (d) 1 → III, 2 → I, 3 → II
  16. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 'लेखक ने अपने तर्कों से उनकी दलीलों का खंडन किया।' – वाक्य में वाच्य है :
    • (a) कर्मवाच्य
    • (b) भाववाच्य
    • (c) कर्तृवाच्य
    • (d) क्रियावाच्य
  17. 'संगतकार द्वारा मुख्य गायक का उत्साह बढ़ाया गया।' प्रस्तुत वाक्य का वाच्य पहचानिए:
    • (a) कर्तृवाच्य
    • (b) अकर्मवाच्य
    • (c) कर्मवाच्य
    • (d) भाववाच्य
  18. 'कवि ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया है।' इसका कर्मवाच्य होगा :
    • (a) कवि श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन करते हैं।
    • (b) कवि द्वारा श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया गया है।
    • (c) कवि श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन कर पाते हैं।
    • (d) कवि ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया था।
  19. निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का उदाहरण है/हैं : 1. प्रधानाचार्य द्वारा निर्देश जारी किया गया। 2. उसकी दादी से खड़ा नहीं रहा जाता। 3. सज्जन अपने से बड़ों की सेवा करते हैं। 4. खिलाड़ी से अब दौड़ा नहीं जाता।
    • (a) 1, 3 और 4
    • (b) 2 और 4
    • (c) 1 और 3
    • (d) 3 और 4
  20. स्तंभ 1 को स्तंभ 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए : स्तंभ 1: 1. घायल पक्षी से उड़ा नहीं जा सका। 2. कवि बादल में क्रांति का स्वर सुनता है। 3. उससे वह गीत नहीं गाया गया। स्तंभ 2: I. कर्तृवाच्य II. कर्मवाच्य III. भाववाच्य
    • (a) 1 → II, 2 → III, 3 → I
    • (b) 1 → III, 2 → II, 3 → I
    • (c) 1 → III, 2 → I, 3 → II
    • (d) 1 → I, 2 → II, 3 → III
  21. निर्देशानुसार 'पद परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 'शीला जी ने साहित्य का दायरा ही बढ़ा दिया।' – वाक्य में रेखांकित पद का परिचय है :
    • (a) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्ता' कारक
    • (b) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्म' कारक
    • (c) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्ता' कारक
    • (d) व्यक्तिवाचक संज्ञा…
  22. 'लेखक ने उस घटना को पूरी ईमानदारी से लिखा।' रेखांकित पद का परिचय होगा :
    • (a) पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्म' कारक
    • (b) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, विशेष्य – 'घटना'
    • (c) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, विशेष्य – 'घटना'
    • (d) पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, 'कर्म' कारक
  23. निम्नलिखित में से किस वाक्य में स्थानवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है?
    • (a) एक चिड़िया हमारी खिड़की पर डरी-डरी बैठी थी।
    • (b) पापा की आवाज़ सुनकर मैं बाहर निकल गया।
    • (c) यह खेल तो खुले में ही खेला जा सकता है।
    • (d) उस ड्राइवर ने अचानक ज़ोर से ब्रेक लगाई।
  24. 'कस्बे की नगरपालिका प्रतिवर्ष कुछ नया करती थी।' रेखांकित पद का परिचय है :
    • (a) स्थानवाचक क्रियाविशेषण, 'नया करना' क्रिया की विशेषता।
    • (b) कालवाचक क्रियाविशेषण, 'करना' क्रिया की विशेषता।
    • (c) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
    • (d) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
  25. 'बचपन में मैं दुबली-पतली और साँवली थी।' रेखांकित पद का परिचय है :
    • (a) मध्यमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक।
    • (b) अन्यपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक।
    • (c) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, 'दुबली-पतली' विशेष्य।
    • (d) उत्तम पुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक।
  26. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 'पानी परात को हाथ छुयो नहीं, नैनन के जल सों पग धोए।' इस काव्य-पंक्ति में अलंकार है:
    • (a) उत्प्रेक्षा
    • (b) श्लेष
    • (c) यमक
    • (d) अतिशयोक्ति
  27. 'धीरे-धीरे उत्तर क्षितिज से आ बसंती रजनी' – इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है :
    • (a) मानवीकरण
    • (b) श्लेष
    • (c) उत्प्रेक्षा
    • (d) अतिशयोक्ति
  28. 'विद्या धन उद्यम बिना कहौ जु पावै कौन। बिना डुलाए ना मिले ज्यों पंखा की पौन।।' इन काव्य-पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
    • (a) यमक
    • (b) श्लेष
    • (c) मानवीकरण
    • (d) उत्प्रेक्षा
  29. 'मृदु मिट्टी के हैं बने हुए मधु घट फूटा ही करते हैं।' इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है :
    • (a) मानवीकरण
    • (b) श्लेष
    • (c) उत्प्रेक्षा
    • (d) यमक
  30. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में से कौन-सी पंक्ति अतिशयोक्ति अलंकार का उदाहरण है?
    • (a) विश्व शलभ सिर धुन कहता मैं, हाय न जल पाया तुझमें मिल।
    • (b) अंबर के आनन को देखो, कितने इसके तारे टूटे।
    • (c) वह दौड़ रहा अरि मस्तक पर, वह आसमान का घोड़ा था।
    • (d) ज्यौं-ज्यौं बूड़े स्याम रंग, त्यौं-त्यौं उज्जलु होई।
  31. निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा।। आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही।। सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरिकरनी करि करिअ लराई।। सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा।। सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा।। सुनि मुनिबचन लखन मुसुकाने। बोले…
  32. परशुराम ने शिव धनुष तोड़ने वाले को क्या चेतावनी दी?
    • (a) सहस्रबाहु के समान उसे अपना शत्रु समझने की
    • (b) राजा जनक की सभा से बाहर निकल आने की
    • (c) राजा जनक की सभा में उसे मार डालने की
    • (d) उसके साथ आजीवन शत्रुतापूर्ण व्यवहार करने की
  33. 'न त मारे जैहहिं सब राजा' – यह कथन परशुराम के ——— उदाहरण है।
    • (a) शौर्य का
    • (b) अहंकार का
    • (c) क्रोध का
    • (d) गौरव का
  34. सेवक किसे कहा गया है?
    • (a) मधुर वचन बोलने वाले को
    • (b) सेवा करने वाले को
    • (c) कभी क्रोध न करने वाले को
    • (d) विनम्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले को
  35. परशुराम की धनुष पर ममता होने का क्या कारण था?
    • (a) उनके आराध्य शिव का धनुष होना
    • (b) उनके गुरु विश्वामित्र का धनुष होना
    • (c) अपने पिता का आशीर्वाद समझना
    • (d) धनुष का अत्यंत प्राचीन होना
  36. पाठ्यपुस्तक में निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित दो प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : संगतकार मुख्य गायक का साथ क्यों देता है? अनुपयुक्त विकल्प छाँटकर लिखिए :
    • (a) उसके समान ही अपनी पहचान बनाने के लिए।
    • (b) प्रदर्शन के दौरान उसका उत्साह बढ़ाने के लिए।
    • (c) उसके प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए।
    • (d) उसके स्वर को सहारा देने के लिए।
  37. 'यह दंतुरित मुसकान' कविता में बच्चे द्वारा पिता को एकटक देखे जाने का क्या कारण था?
    • (a) ऐसे एकटक देखना उसका स्वभाव था।
    • (b) उसे पलकें झपकाना नहीं आता था।
    • (c) वह उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहा था।
    • (d) वह उनकी उपेक्षा करने का प्रयास कर रहा था।
  38. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : आज़ाद हिंद फ़ौज के मुकदमे का सिलसिला था। सभी कॉलेजों, स्कूलों, दुकानों के लिए हड़ताल का आह्वान था। जो-जो नहीं कर रहे थे, छात्रों का एक बहुत बड़ा समूह वहाँ जा-जाकर हड़ताल करवा रहा था। शाम को अजमेर का पूरा विद्यार्थी-वर्ग चौपड़ (मुख्य बाज़ार का चौराहा) पर इकट्ठा हुआ और फिर हुई भाषणबाज़ी। इस बीच पिताजी के…
  39. पिताजी के भभकने का क्या कारण था?
    • (a) मन्नू का हड़तालादि में भाग लेना।
    • (b) मन्नू की गतिविधियों पर माँ की असहमति।
    • (c) पिताजी के मित्र द्वारा मन्नू की शिकायत।
    • (d) पिताजी की स्वयं ही मन्नू से नाराज़गी।
  40. उपर्युक्त गद्यांश की भाषा है –
    • (a) ओजपूर्ण भाषा
    • (b) सूक्तिप्रधान भाषा
    • (c) मुहावरेदार भाषा
    • (d) संस्कृतनिष्ठ भाषा
  41. हड़ताल का आह्वान क्यों किया जा रहा था?
    • (a) आज़ाद हिंद फ़ौज के खिलाफ़ मुकदमे के विरोध में।
    • (b) भारत के लिए पूर्ण स्वराज की माँग के लिए।
    • (c) छात्रों के लिए बेहतर अधिकार और सुविधाओं के लिए।
    • (d) कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों के खिलाफ़ कार्यवाही के विरोध में।
  42. पूरा छात्र-वर्ग चौपड़ पर क्यों एकत्रित हुआ?
    • (a) आयोजित हड़ताल के समर्थन के लिए।
    • (b) यातायात बंद करवाने के लिए।
    • (c) समारोह के आयोजन के लिए।
    • (d) दुकानें पुनः बंद करवाने के लिए।
  43. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : बिस्मिल्ला खाँ काशी छोड़कर क्यों नहीं जाना चाहते थे? अनुपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
    • (a) उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि होने के कारण उन्हें काशी से विशेष लगाव था।
    • (b) अपने पुरखों के समान वे भी काशी की बालाजी से जुड़े रहना चाहते थे।
    • (c) काशी से दूर जाने पर उन्हें स्वयं पर विश्वास कम प्रतीत होने लगता था। (d)…
  44. 'लखनवी अंदाज़' पाठ के आधार पर लिखिए कि लेखक को नवाब साहब 'नयी कहानी' के लेखक कब लगे?
    • (a) उन्हें पहली बार रेलगाड़ी के डिब्बे में देखकर।
    • (b) उन्हें खीरा खाने की तैयारी करते हुए देखकर।
    • (c) उन्हें खीरा सूँघकर उसका रसास्वादन करते देखकर।
    • (d) उनके बिना खीरा खाए ही ऊँची डकार को सुनकर।
  45. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में दीजिए : (क) 'नेताजी का चश्मा' पाठ के संदर्भ में लिखिए कि पान वाले ने कैप्टन को 'पागल' क्यों कहा?
  46. (ख) 'संस्कृति' पाठ से ली गई पंक्ति 'संस्कृति के नाम से जिस कूड़े-करकट के ढेर का बोध होता है,....।' में 'कूड़े-करकट' से क्या अभिप्राय है?
  47. (ग) बिस्मिल्ला खाँ का जीवन वर्तमान और भावी पीढ़ी को क्या संदेश देता है?
  48. (घ) 'बालगोबिन भगत' पाठ के आधार पर लिखिए कि अपनी पतोहू के प्रति बालगोबिन भगत का व्यवहार उनके किन गुणों को उजागर करता है?
  49. निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए: (क) 'आत्म कथ्य' कविता से ली गई 'अनंत नीलिमा में असंख्य जीवन इतिहास' पंक्ति का क्या आशय है?
  50. (ख) 'उत्साह' कविता के शीर्षक की सार्थकता पर प्रकाश डालिए।
  51. (ग) सूरदास के 'पद' के अनुसार गोपियों को ऐसा क्यों लगा कि कृष्ण ने राजनीति पढ़ ली है?
  52. (घ) फागुन मास में प्रकृति के सौंदर्य का वर्णन, 'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर कीजिए।
  53. पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (क) 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ में लेखिका को कब और क्यों लगा कि तमाम भौगोलिक विविधता और वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद भारत की आत्मा एक ही है?
  54. (ख) 'माता का अँचल' पाठ में जिस ग्राम्य जीवन और संस्कृति का उल्लेख है, उसमें वर्तमान में क्या अंतर आया है? क्या उस अंतर को आप सकारात्मक मानते हैं?
  55. (ग) 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए कि क्या एक रचनाकार और उसकी रचनाएँ बाहरी दबाव से भी प्रभावित हो सकती हैं? आपकी दृष्टि में वे कौन-से बाहरी दबाव हैं जो रचनाकार की रचना को प्रभावित करते हैं?
  56. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) साइबर सुरक्षा : जागरूकता ही समाधान भूमिका, अर्थ, वर्तमान में चर्चा का कारण, जागरूकता का प्रभाव
  57. (ख) सौर ऊर्जा : सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा भूमिका, स्रोत, देश के लिए क्यों आवश्यक, लाभ
  58. (ग) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भूमिका, उद्देश्य, संसार की लगभग आधी आबादी, महिलाओं की स्थिति पर प्रभाव
  59. (क) आप चंदा/चंदन हैं। खराब जीवनशैली के कारण आपके मित्र का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। संयमित और स्वस्थ जीवनशैली का महत्त्व बताते हुए लगभग 100 शब्दों में उसे एक पत्र लिखिए।
  60. (क) आप रजनी/राजन हैं। आपके विद्यालय की पत्रिका 'प्रखर' के लिए छात्र संपादक की नियुक्ति होनी है। आप उक्त पद के योग्य हैं। इस पद के लिए प्रधानाचार्य को संबोधित कर लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त तैयार कीजिए।
  61. (क) राज्य परिवहन निगम की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए लगभग 40 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

पूरा खंड भार

इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:

  • लेखन एवं व्याकरण27 प्रश्न42%
  • साहित्य27 प्रश्न42%
  • पठन10 प्रश्न16%

खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 1 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

इस 2024 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?

लेखन एवं व्याकरण (42%), साहित्य (42%), पठन (16%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।