CBSE कक्षा 10 हिंदी · 2024

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 — सेट 5

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
लेखन एवं व्याकरण45%साहित्य39%पठन16%

यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 5। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 हिंदी पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
हिंदी
वर्ष
2024
सेट
सेट 5
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2024 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 5)

इस सेट के सभी 17 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने पर हाइड्रोजन का विकल्प मिलने की संभावनाएँ बढ़ जाएँगी और हमारे देश में जीवाश्म ईंधन जैसे कच्चा तेल, कोयला आदि पर निर्भरता कम हो जाएगी और इससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भी पाँच करोड़ टन की कमी आ सकती है।…
  2. जीवाश्म ईंधन से बचना क्यों ज़रूरी है ?
    • (a) प्रदूषण-रहित पर्यावरण के लिए
    • (b) अत्यधिक व्यय से बचने के लिए
    • (c) अत्याधुनिक बनने के लिए
    • (d) सभी के साथ चलने के लिए
  3. पृथ्वी पर मौजूद समस्त हाइड्रोजन को 'ग्रीन हाइड्रोजन' क्यों नहीं कहा जा सकता ?
    • (a) धरती पर उपलब्ध अन्य तत्त्वों के साथ गुँथा हुआ है।
    • (b) पानी में मिले अन्य पदार्थ अलग करना असंभव है।
    • (c) हाइड्रोजन को तोड़ने में प्रदूषण से बचना कठिन है।
    • (d) आज चारों तरफ हरियाली का पर्याप्त अभाव है।
  4. 'ग्रीन फ्यूल' कौन-सा है ?
    • (a) हरी वनराशि को पीसकर तैयार किया गया ईंधन
    • (b) पानी और प्राकृतिक ऊर्जा से मिली बिजली से तैयार ईंधन
    • (c) जीवाश्म ईंधन को इलैक्ट्रोलाइज़ करके तैयार ईंधन
    • (d) कार्बन उत्सर्जन को नकारते हुए तैयार सस्ता ईंधन
  5. कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : इलैक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया से ईंधन तैयार करना सर्वोत्तम है। कारण : ईंधन बनाए जाने की यह प्रक्रिया कार्बन उत्सर्जन से रहित होती है।
    • (a) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
    • (b) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    • (c) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
    • (d) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
  6. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : ये खेत तुम्हारी भरी-सृष्टि, तिल-तिलकर बोए प्राण-बीज वर्षा के दिन तुम गिनते हो, यह परिवा है, यह दूज, तीज। बादल वैसे ही चले गए, प्यासी धरती पाई न भीज, तुम अश्रु कणों से रहे सींच इन खेतों की दुख भरी खीज। बस चार अन्न के दाने ही, नैवेद्य तुम्हारा है उदार, हे ग्राम देवता ! नमस्कार…
  7. कवि ने 'नारी-शक्ति' किसे कहा है ?
    • (a) किसान-पत्नी को
    • (b) किसान-माँ को
    • (c) ग्रामीण महिला को
    • (d) किसान को
  8. 'मृत अंकुर भी उठे जाग' का अभिप्राय है :
    • (a) स्नेह-श्रम से बीज भी प्रस्फुटित हो जाते हैं
    • (b) मृत व्यक्ति भी जीवित हो जाते हैं
    • (c) माँ बच्चों को लोरी सुनाती है
    • (d) कुसुम, केसर, पराग जैसी उपमाएँ व्यर्थ हैं
  9. कवि ग्राम-देवता को कहाँ बिठाकर सम्मान देना चाहता है ?
    • (a) ऊँचे पहाड़ पर
    • (b) उच्च सिंहासन पर
    • (c) हरे-भरे खेतों में
    • (d) पेड़ों की छाँव में
  10. कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए : कथन : किसान को वर्षा की प्रतीक्षा में एक-एक दिन भारी पड़ता है। कारण : किसान का परिश्रम वर्षा पाकर ही फलीभूत होता है।
    • (a) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
    • (b) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
    • (c) कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
    • (d) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
  11. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) 'खीरों को खिड़की से बाहर धोया और तौलिए से पोंछ लिया।' इस वाक्य का सरल वाक्य होगा :
    • (a) जब खीरों को खिड़की से बाहर धोया तब तौलिए से पोंछ लिया।
    • (b) खीरों को खिड़की से बाहर धोया तब तौलिए से पोंछ लिया।
    • (c) खीरों को खिड़की से बाहर धोकर तौलिए से पोंछ लिया।…
  12. 'हमने भी उनके सामने की बर्थ पर बैठकर आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं।' इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :
    • (a) जब हम भी उनके सामने की बर्थ पर बैठे तब आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं।
    • (b) हम भी उनके सामने की बर्थ पर बैठे लेकिन आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं।
    • (c) ज्यों ही हम उनके सामने की बर्थ पर बैठे त्यों ही आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं।
    • (d) उनके सामने की बर्थ पर बैठकर भी हमने आत्मसम्मान में आँखें चुरा…
  13. निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य का उदाहरण है :
    • (a) यदि समय मिले तो सभी समाजों में विद्वानों के व्याख्यान भी सुनें।
    • (b) वह अपने विवेक और सूझबूझ से बच्चों के मन की बात समझ लेता है।
    • (c) स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद वे भोपाल में रहते हैं और 'वसुधा' पत्रिका के संपादन से जुड़े हैं।
    • (d) रोचक किस्सागोई शैली में लिखी गई उनकी कहानियाँ हिन्दी की वाचिक परंपरा को समृद्ध करती हैं।
  14. निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य के उदाहरण पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए : I. कहानी यह कहती है कि बड़े ही नहीं बच्चे भी इसमें शामिल हैं। II. उसने पान नीचे थूका और अपनी लाल-लाल बत्तीसी दिखाकर बोला। III. अब हालदार साहब को बात कुछ-कुछ समझ में आई। IV. हालदार साहब ने पान खाया लेकिन उससे कुछ पूछा नहीं।
    • (a) I और III
    • (b) II और III
    • (c) I और IV
    • (d) II और…
  15. स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए : स्तंभ-I: 1. पानवाले के लिए यह एक मज़ेदार बात थी लेकिन हालदार साहब के लिए चकित करने वाली। 2. एक बार ऐसा हुआ कि मूर्ति पर कोई चश्मा नहीं था। 3. हालदार साहब चक्कर में पड़ गए। स्तंभ-II: (I) मिश्र वाक्य (II) सरल वाक्य (III) संयुक्त वाक्य
    • (a) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
    • (b) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
    • (c) 1-(III), 2-(I), 3-(II)
    • (d) 1-(I)…
  16. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) 'हालदार साहब नेताजी की मूर्ति के बदलते चश्मों को देखते।' (कर्मवाच्य में बदलिए)
    • (a) हालदार साहब नेताजी की मूर्ति के बदलते चश्मों को देखते हैं।
    • (b) हालदार साहब द्वारा नेताजी की मूर्ति के बदलते चश्मों को देखा जाता।
    • (c) नेताजी की मूर्ति के बदलते चश्मों को हालदार साहब देखते…
  17. 'उनके द्वारा खीरे पर नमक-मिर्च छिड़का गया।' इस वाक्य का वाच्य है :
    • (a) कर्तृवाच्य
    • (b) कर्मवाच्य
    • (c) भाववाच्य
    • (d) विचारवाच्य
  18. 'लाहौर के नेशनल कॉलेज से उन्होंने बी.ए. किया।' यह वाक्य उदाहरण है :
    • (a) कर्तृवाच्य
    • (b) कर्मवाच्य
    • (c) भाववाच्य
    • (d) विचारवाच्य
  19. निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य के उदाहरण पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए : I. आओ, अब छत पर चला जाए। II. लेखक ने अपने दृष्टिकोण से संस्कृति की परिभाषा दी। III. वे यथार्थवादी शैली के विशिष्ट रचनाकार हैं। IV. हमसे रातभर कैसे जागा जाएगा ?
    • (a) I और II
    • (b) II और III
    • (c) III और IV
    • (d) I और IV
  20. स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए : स्तंभ-I: 1. अम्मा पैदल चल नहीं सकतीं। 2. यशपाल द्वारा सामंती वर्ग पर कटाक्ष किया गया। 3. उससे इतनी देर कैसे बैठा जाएगा ? स्तंभ-II: (I) कर्मवाच्य (II) भाववाच्य (III) कर्तृवाच्य
    • (a) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
    • (b) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
    • (c) 1-(III), 2-(I), 3-(II)
    • (d) 1-(I), 2-(III), 3-(II)
  21. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित पदों में से किन्हीं चार पदों के पद-परिचय के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : उनके राम मानवीय मर्यादाओं और आदर्शों के प्रतीक हैं जिनके माध्यम से तुलसी ने उदात्त आदर्शों को प्रतिष्ठित किया।
    • (i) उनके
    • (a) अन्यपुरुष सर्वनाम, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
    • (b) अन्यपुरुष सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
    • (c) उत्तमपुरुष सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
    • (d) मध्यमपुरुष…
  22. मानवीय
    • (a) गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, 'मर्यादाओं' विशेष्य
    • (b) गुणवाचक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'मर्यादाओं और आदर्शों' विशेष्य
    • (c) सार्वनामिक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, 'मर्यादाओं' विशेष्य
    • (d) गुणवाचक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, 'आदर्शों' विशेष्य
  23. और
    • (a) समानाधिकरण समुच्चयबोधक, मर्यादाओं और आदर्शों को जोड़ रहा है
    • (b) व्यधिकरण योजक, एकवचन, स्त्रीलिंग
    • (c) व्यधिकरण समुच्चयबोधक योजक, मर्यादाओं और आदर्शों को जोड़ रहा है
    • (d) समानाधिकरण समुच्चयबोधक योजक, स्त्रीलिंग, एकवचन, राम और तुलसी को जोड़ रहा है
  24. जिनके
    • (a) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, बहुवचन, संबंध कारक
    • (b) मध्यमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, बहुवचन, संबंध कारक
    • (c) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, आदरार्थक बहुवचन, संबंध कारक
    • (d) अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, आदरार्थक बहुवचन, संबंध कारक
  25. तुलसी
    • (a) व्यक्तिवाचक संज्ञा, बहुवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
    • (b) जातिवाचक संज्ञा, बहुवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
    • (c) भाववाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
    • (d) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
  26. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) 'रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून पानी गए न ऊबरै, मोती मानुस चून' — में अलंकार है :
    • (a) उत्प्रेक्षा
    • (b) अतिशयोक्ति
    • (c) मानवीकरण
    • (d) श्लेष
  27. 'वन शारदी चंद्रिका-चादर ओढ़े' — में कौन-सा अलंकार है ?
    • (a) मानवीकरण
    • (b) उत्प्रेक्षा
    • (c) अतिशयोक्ति
    • (d) श्लेष
  28. 'सिर फट गया उसका वहीं मानो अरुण रंग का घड़ा' — पंक्ति में अलंकार है :
    • (a) मानवीकरण
    • (b) उत्प्रेक्षा
    • (c) अतिशयोक्ति
    • (d) श्लेष
  29. 'देख लो साकेत नगरी है यही, स्वर्ग से मिलने गगन जा रही है।' — में अलंकार है :
    • (a) मानवीकरण
    • (b) उत्प्रेक्षा
    • (c) अतिशयोक्ति
    • (d) श्लेष
  30. 'बहुत काली सिल जरा-से लाल केसर से कि जैसे धुल गई हो' — में अलंकार है :
    • (a) उत्प्रेक्षा
    • (b) मानवीकरण
    • (c) श्लेष
    • (d) अतिशयोक्ति
  31. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : आसमान बादल से घिरा; धूप का नाम नहीं। ठंडी पुरवाई चल रही। ऐसे ही समय आपके कानों में एक स्वर-तरंग झंकार-सी कर उठी। यह क्या है – यह कौन है ! यह पूछना न पड़ेगा। बालगोबिन भगत समूचा शरीर कीचड़ में लिथड़े, अपने खेत में रोपनी कर रहे हैं। उनकी अँगुली एक-एक धान के पौधे को पंक्तिबद्ध, खेत में बिठा रही है। उनका…
  32. 'यह क्या है – यह कौन है !' — यहाँ 'यह' किसके लिए आया है ?
    • (a) वर्षा-बूँदों की टप-टप
    • (b) बच्चों की किलकारियाँ
    • (c) बालगोबिन की मधुर आवाज़
    • (d) लोगों की संगीत लहरी
  33. 'उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर !' — इस कथन का आशय है :
    • (a) वे कभी सीढ़ी पर चढ़कर गाते और कभी धरती पर उतरकर
    • (b) उनके साथ पृथ्वी पर खड़े लोग भी गीत गाते
    • (c) बालगोबिन के संगीत का जादू सबको वशीभूत कर लेता है
    • (d) उनके संगीत में स्वरों का उतार-चढ़ाव सहज ही आकर्षित करता है
  34. निम्नलिखित में कौन-सा कथन गद्यांश से संबंधित नहीं है ?
    • (a) सब धान के बीज लगा रहे हैं।
    • (b) भगत खेत में रोपनी कर रहे हैं।
    • (c) बच्चे खेलते हुए झूम रहे हैं।
    • (d) औरतें, हलवाहे सब झूम रहे हैं।
  35. कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए : कथन : धान की रोपनी हो रही है, वातावरण ख़ुशनुमा है। कारण : आषाढ़ की रिमझिम है।
    • (a) कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
    • (b) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
    • (c) कथन के लिए कारण सही व्याख्या है।
    • (d) कथन के लिए कारण सही व्याख्या नहीं है।
  36. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
    • (i) 'नेताजी का चश्मा' पाठ में हालदार साहब को कौन-सी बात अच्छी नहीं लगी ?
    • (a) पानवाले द्वारा कैप्टन का उपहास उड़ाना
    • (b) कैप्टन द्वारा मूर्ति पर चश्मा लगाना
    • (c) पत्थर की मूर्ति पर असली चश्मा
    • (d) ड्राइवर का झटके से जीप रोकना
  37. 'लखनवी अंदाज़' पाठ के अनुसार कौन-सा कथन सही है ?
    • (a) गाड़ी के सेकंड क्लास के डिब्बे में कुछेक लोग थे।
    • (b) नवाब साहब ने संगति के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया।
    • (c) नवाब साहब ने लेखक को कड़ी के लिए पूछा।
    • (d) नवाब साहब ने एक-एक फाँक खिड़की से बाहर फेंक दी।
  38. पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : बिहसि लखनु बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी।। पुनि-पुनि मोहि देखाव कुठारू। चहत उड़ावन फूँकि पहारू।। इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं।। देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना।। भृगुसुत समुझि जनेउ बिलोकी। जो कछु कहहु सहौं रिस रोकी।। सुर महिसुर हरिजन अरु गाई। हमरे कुल इन्ह पर न…
  39. इन पंक्तियों में लक्ष्मण ने परशुराम के लिए व्यंग्य में क्या कहा ?
    • (a) मुनीश्वर आपने अनेक राजाओं से भूमि जीतकर ब्राह्मणों को दी है।
    • (b) हे मुनीश्वर आपके बारे में ज्ञात है कि आप तो क्षत्रियकुल के विनाशक हैं।
    • (c) हे मुनिश्रेष्ठ महान योद्धा होते हुए आपको बार-बार फरसा दिखाने की आवश्यकता क्या है ?
    • (d) हे मुनिवर आपके पास तो वह फरसा है जिससे आपने राजा सहस्रबाहु का वध किया था।
  40. 'इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं।' — का आशय है :
    • (a) हम कुम्हड़े का फल नहीं जो देखते ही मुरझा जाएँगे।
    • (b) हम कुम्हड़े का फल नहीं जो छूते ही सूख जाएँगे।
    • (c) हम दुर्बल नहीं जो आपके क्रोधपूर्ण वचनों से डर जाएँगे।
    • (d) हम दुर्बल नहीं जो आपके फरसे को देखकर डर जाएँगे।
  41. 'यज्ञोपवीतधारी ब्राह्मण समझकर हम अपने क्रोध को नियंत्रित कर आपके कठोर व्यवहार को सहन कर रहे हैं।' — यह भाव किस पंक्ति में आया है ?
    • (a) बिहसि लखनु बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी।।
    • (b) पुनि-पुनि मोहि देखाव कुठारू। चहत उड़ावन फूँकि पहारू।।
    • (c) देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना।।
    • (d) भृगुसुत समुझि जनेउ बिलोकी। जो कछु कहहु सहौं रिस रोकी।।
  42. लक्ष्मण द्वारा रघुकुल में किस-किस पर शूरवीरता न दिखाने की बात कही गई ?
    • (a) सुर, ब्राह्मण, भगवान के भक्त, गायक
    • (b) सुर, महिसुर, हरिजन, गायिका
    • (c) देवता, ब्राह्मण, भगवान के भक्त, गाय
    • (d) असुर, ब्राह्मण, भगवान के भक्त, गाय
  43. पठित कविताओं के आधार पर बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए :
    • (i) 'उत्साह' कविता में बादलों की तुलना किससे की गई है ?
    • (a) हाथी-दल
    • (b) घुँघराले बाल
    • (c) भैंसों का झुंड
    • (d) विषधर समूह
  44. 'यह दंतुरित मुसकान' कविता के संदर्भ में लिखिए कि 'कठोर मन' कब पिघल जाता है।
    • (a) बिछुड़े मित्र के मिलने से
    • (b) प्यार भरा सान्निध्य पाकर
    • (c) बगीचे की सुंदरता देखकर
    • (d) बालपन के सहज स्पर्श से
  45. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) 'एक कहानी यह भी' पाठ में 'धरती से कुछ ज्यादा ही धैर्य और सहनशक्ति थी शायद उनमें' — यह कथन किसके लिए कहा गया है और क्यों ?
  46. (ख) 'शहनाई' के बारे में आप क्या जानते हैं ? उसका वर्णन 'नौबतखाने में इबादत' पाठ के आधार पर कीजिए।
  47. (ग) 'संस्कृति' पाठ के संदर्भ में लिखिए कि आत्म-विनाश के साधनों का आविष्कार कराने वाली मानव की योग्यता को संस्कृति कहा जाना चाहिए या असंस्कृति।
  48. (घ) 'नेताजी का चश्मा' पाठ में कैप्टन नेताजी की मूर्ति पर अनजाने में चश्मा लगाकर और उसके जाने के बाद बच्चे उस पर चश्मा लगाकर अपनी देशभक्ति को प्रगट करते हैं। आप अपनी देशभक्ति को किन-किन कार्यों/व्यवहार के माध्यम से प्रकट करते हैं ?
  49. निर्धारित कविताओं पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) सूरदास की गोपियों ने उद्धव को 'बड़भागी' किस उद्देश्य से कहा है ?
  50. (ख) यदि जयशंकर प्रसाद अपने जीवन का सार सच्चाई, ईमानदारी से लिखते तो क्या परिणाम हो सकता था ?
  51. (ग) संगतकार की भूमिका पर कविता के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
  52. (घ) 'फसल' कविता सामूहिक कार्य का अच्छा उदाहरण है — इस कथन पर टिप्पणी लिखिए।
  53. पूरक पाठ्य-पुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (क) 'माता का अँचल' पाठ में वर्णित बच्चों के खेल और खेल-सामग्री तथा आज के खेल और खेल-सामग्री पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।
  54. (ख) 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के आधार पर लिखिए कि श्वेत और रंगीन पताकाओं के बारे में जितेन नार्गे ने क्या जानकारी दी।
  55. (ग) 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर भीतरी विवशता का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए। अज्ञेय जी ने 'भीतरी विवशता' को जिस उदाहरण से स्पष्ट किया है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।
  56. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) महिला सशक्तीकरण संकेत-बिंदु: - आवश्यकता - समाज में बदलाव - देश का विकास
  57. (ख) खेल वही जो मेल बढ़ाए संकेत-बिंदु: - खेल-भावना है ज़रूरी - परस्पर मेल - अनुशासन
  58. (ग) प्रकृति बनाम विज्ञान संकेत-बिंदु: - प्रकृति की अहमियत - विज्ञान की आवश्यकता - दोनों में संतुलन अनिवार्य
  59. (क) आप मनदीप/मोनिका हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर विद्यालय में बास्केट बॉल प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था करवाने का निवेदन कीजिए।
  60. (क) आप रमायेरा/ओज हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर अध्यापक के लिए पद रिक्त है। आप उक्त पद की योग्यता एम.सी.ए. धारण करते हैं। उसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को आवेदन भेजने के लिए लगभग 80 शब्दों में स्ववृत्त लिखिए।
  61. (क) आप मुज़ाहिब/ताहिरा हैं। आप अपना लैपटॉप बेचना चाहते/चाहती हैं। उससे संबंधित जानकारी देते हुए लगभग 40 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

पूरा खंड भार

इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:

  • लेखन एवं व्याकरण29 प्रश्न45%
  • साहित्य25 प्रश्न39%
  • पठन10 प्रश्न16%

खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 5 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

इस 2024 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?

लेखन एवं व्याकरण (45%), साहित्य (39%), पठन (16%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।