CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 — सेट 3
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 3। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- हिंदी
- वर्ष
- 2024
- सेट
- सेट 3
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2024 हिंदी पेपर के प्रश्न (सेट 3)
इस सेट के सभी 17 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : उन्नीसवीं सदी में एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी मनोचिकित्सक हुए एमिल कुए । उन्होंने आत्म-सम्मोहन के आधार पर स्वास्थ्य लाभ की एक नई विधि की खोज की थी जो खूब चर्चित हुई । उनका सूत्र था – 'दिन-ब-दिन मैं बेहतर, और बेहतर होता जा रहा हूँ ।' यह एक प्रयोग था जो ध्यान के नियम पर आधारित था ।…
- इस गद्यांश के अनुसार, नकारात्मक विचार जन्म देते हैं –
- (a) उदासी
- (b) एकाकीपन
- (c) असफलता
- (d) बीमारी
- हमारे विचारों को साकार रूप देने का कार्य किया जाता है –
- (a) मस्तिष्क द्वारा
- (b) चेतन मन द्वारा
- (c) अचेतन मन द्वारा
- (d) कर्मेन्द्रियों द्वारा
- 'लोग बीमारी में निवेश करते हैं, स्वास्थ्य में नहीं' – से क्या अभिप्राय है ?
- (a) लोग स्वस्थ रहने से अधिक बीमारी से बचने के तरीके ढूँढ़ते हैं ।
- (b) लोग चिकित्सा में पैसा खर्च करते हैं स्वास्थ्य सुधार के तरीकों में नहीं ।
- (c) इलाज के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ ढूँढ़ते हैं ।
- (d) स्वास्थ्य बीमा न कराके लोग चिकित्सा में निवेश करते हैं ।
- निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कर लिखिए : कथन : वर्तमान समय में लोगों के जीवन में एकाकीपन बढ़ रहा है । कारण : लोगों ने अपने प्रति निराशावादी रवैया विकसित कर लिया है ।
- (a) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं ।
- (b) कारण सही है, किंतु कथन गलत है ।
- (c) कथन सही है, किंतु कारण उसकी गलत व्याख्या करता है ।
- (d) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है ।
- निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : निर्मल तेरा नीर, अमृत के सम उत्तम है, शीतल मंद सुगंध पवन हर लेता श्रम है, षड्ऋतुओं का विविध दृश्य युत अद्भुत क्रम है, हरियाली फ़र्श नहीं मखमल से कम है, शुचि-सुधा सींचता रात में, तुझ पर चंद्रप्रकाश है । हे मातृभूमि, दिन में तरणि, करता तम का नाश है । सुरभित, सुंदर सुखद सुमन तुझ…
- शीतल-सुगंधित पवन व्यक्ति पर क्या प्रभाव डालता है ?
- (a) वह उसकी श्रम करने की क्षमता हर लेता है ।
- (b) वह उसे श्रम करने से रोक लेता है ।
- (c) वह उसे विश्राम करने पर विवश कर देता है ।
- (d) वह उसकी थकान को दूर भगा देता है ।
- धरती की 'हरियाली' की तुलना किससे की गई है ?
- (a) कोमल-मखमली कपड़े से
- (b) कोमल-समतल धरा से
- (c) रंग-बिरंगे कपड़े से
- (d) हरी-भरी धरा से
- कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए : कथन : धरती को जननी कहा गया है । कारण : धरती से प्राप्त जल अमृत समान होता है ।
- (a) कथन सही है, किंतु कारण गलत है ।
- (b) कथन गलत है, किंतु कारण सही है ।
- (c) कथन और कारण दोनों सही हैं और कथन की सही व्याख्या है ।
- (d) कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है ।
- 'दिन में तरणि, करता तम का नाश है ।' – इस पंक्ति का आशय है :
- (a) यहाँ के दिन सदा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित रहते हैं ।
- (b) यहाँ पड़ने वाली तेज रोशनी भीषण कष्ट का कारण है ।
- (c) मातृभूमि अपने तम का स्वयं ही नाश करती है ।
- (d) मातृभूमि किसी भी तरह के तम से पूर्णत: मुक्त है ।
- निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) 'जो शब्द सबसे कम समझ आते हैं, वे दो शब्द हैं सभ्यता और संस्कृति ।' इस वाक्य का रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद होगा –
- (a) संयुक्त वाक्य
- (b) साधारण वाक्य
- (c) सरल वाक्य
- (d) मिश्र वाक्य
- 'आग का आविष्कार जिस आदमी ने किया होगा, वह महान आविष्कर्ता होगा ।' इस वाक्य का सरल वाक्य होगा –
- (a) जिसने आग का आविष्कार किया वह महान आविष्कर्ता होगा ।
- (b) आग का आविष्कार करने वाला व्यक्ति महान आविष्कर्ता रहा होगा ।
- (c) वह महान आविष्कर्ता होगा जिसने आग का आविष्कार किया ।
- (d) आग का आविष्कार करने वाला जो भी हो कोई महान व्यक्ति था ।
- निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए : (1) लेखक को संस्कृति का बँटवारा करने वाले लोगों पर आश्चर्य होता है । (2) जिसे बाज़ार कहा जा सके वैसा उस कस्बे में एक ही बाज़ार था । (3) मूर्ति कपड़े नहीं बदल सकती है लेकिन चश्मा तो बदल ही सकती है । (4) उसने दुकान के नीचे पान थूका और अपनी काली-लाल बत्तीसी दिखाकर बोला । (a)…
- निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य का उदाहरण है :
- (a) असहयोग आंदोलन के प्रभाव से शिवपूजन सहाय ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया ।
- (b) उनकी रचनाओं में लोकजीवन और लोकसंस्कृति के प्रसंग सहज ही मिल जाते हैं ।
- (c) उन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की और बनारस में नकलनवीस की नौकरी की ।
- (d) शिवपूजन सहाय का जन्म जिस गाँव में हुआ था, वह बिहार में है ।
- स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए : स्तंभ – 1: (1) जैसे ही मैं वहाँ पहुँचा वह चला गया । (2) मैं वहाँ पहुँचा और वह चला गया । (3) मेरे वहाँ पहुँचते ही वह चला गया । स्तंभ – 2: (I) संयुक्त वाक्य (II) सरल वाक्य (III) मिश्र वाक्य
- (a) (1) – (I); (2) – (III); (3) – (II)
- (b) (1) – (III); (2) – (II); (3) – (I)
- (c) (1) – (II); (2) – (III); (3) – (I)
- (d) (1) – (III); (2) –…
- निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) 'निराला ने फागुन के प्रभाव को अभिव्यक्त किया है ।' वाक्य में वाच्य है –
- (a) कर्मवाच्य
- (b) भाववाच्य
- (c) कर्तृवाच्य
- (d) कर्मवाच्य और कर्तृवाच्य दोनों
- 'माँ द्वारा बेटी को परंपरा से हटकर सीख दी गई ।' उदाहरण है –
- (a) कर्ता वाच्य का
- (b) कर्मवाच्य का
- (c) कर्तृवाच्य का
- (d) भाववाच्य का
- 'पिताजी हम सबकी बात ध्यान से सुन रहे थे ।' इसका कर्मवाच्य होगा –
- (a) पिताजी ने हम सबकी बात ध्यान से सुनी ।
- (b) पिताजी हम सबकी बात ध्यान से सुनते थे ।
- (c) पिताजी हम सबकी बात ध्यान से सुन पाते थे ।
- (d) पिताजी द्वारा हम सबकी बात ध्यान से सुनी जा रही थी ।
- निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का उदाहरण नहीं है :
- (a) मुझसे इतने ऊँचे से कैसे कूदा जाएगा ?
- (b) वह फुटबॉल नहीं खेलता ।
- (c) तुमसे अब खेला नहीं जाता ।
- (d) वह रोज पढ़ने जाती है ।
- स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए – स्तंभ – 1: (1) अब उनसे टहला नहीं जाता । (2) उससे गीत नहीं गाया गया । (3) मैंने एक लंबी कविता लिखी । स्तंभ – 2: (I) कर्तृवाच्य (II) भाववाच्य (III) कर्मवाच्य
- (a) (1) – (II); (2) – (III); (3) – (I)
- (b) (1) – (I); (2) – (II); (3) – (III)
- (c) (1) – (III); (2) – (II); (3) – (I)
- (d) (1) – (I); (2) – (III); (3) – (II)
- निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) 'शर्माजी उसकी बातें सुनकर ठहाके मारकर हँसने लगे ।' रेखांकित पद का परिचय होगा –
- (a) रीतिवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
- (b) कालवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
- (c) स्थानवाचक क्रियाविशेषण, 'हँसने लगे' क्रिया की विशेषता
- (d) परिमाणवाचक…
- 'मनुष्य के जीवन में आस-पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है ।' रेखांकित पद का परिचय है –
- (a) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
- (b) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
- (c) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
- (d) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
- निम्नलिखित वाक्यों में किस वाक्य में कालवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है ?
- (a) महावीर प्रसाद आज सुबह-सुबह गाँव चले गए ।
- (b) उसका संतोष धीरे-धीरे गर्व में बदल गया ।
- (c) थके होने के कारण बच्चे जल्दी सो गए ।
- (d) यह गलत परंपरा तत्काल खत्म होनी चाहिए ।
- 'भानपुरा से मेरी यादों का सिलसिला शुरू होता है ।' रेखांकित पद का परिचय है –
- (a) पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
- (b) पुरुषवाचक सर्वनाम, बहुवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
- (c) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'यादों' विशेष्य
- (d) सार्वनामिक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, 'यादों' विशेष्य
- 'मैं भी वहाँ रुककर उन्हें सुनना चाहती थी ।' रेखांकित पद का परिचय है –
- (a) मध्यमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- (b) अन्यपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- (c) उत्तमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
- (d) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
- निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) 'हनुमान की पूँछ में लगन न पाई आग । लंका सिगरी जल गई, गए निसाचर भाग ।।' इस पंक्ति में अलंकार है –
- (a) उत्प्रेक्षा
- (b) अतिशयोक्ति
- (c) यमक
- (d) श्लेष
- 'जो नत हुआ वह मृत हुआ, ज्यों वृंत से झर कर कुसुम ।' इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –
- (a) अतिशयोक्ति
- (b) यमक
- (c) श्लेष
- (d) उत्प्रेक्षा
- 'लेटी है श्रांत-क्लांत, निश्चल ! तापस बाला गंगा निर्मल ।' – इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार प्रयुक्त हुआ है ?
- (a) यमक
- (b) श्लेष
- (c) उत्प्रेक्षा
- (d) मानवीकरण
- 'मेरी भव-बाधा हरो राधा नागरि सोइ । जा तन की झाई परै स्याम हरित दुति होइ ।।' – इन काव्य पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है ?
- (a) मानवीकरण
- (b) उत्प्रेक्षा
- (c) श्लेष
- (d) यमक
- निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में से कौन सी काव्य-पंक्ति उत्प्रेक्षा अलंकार का उदाहरण है ?
- (a) घँस गए धरा में सभय शाल
- (b) सूरदास अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यों पागी ।
- (c) पानी गए न ऊबरै मोती मानुष चून ।
- (d) पल-पल परिवर्तित प्रकृति वेश
- निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : कार्तिक आया नहीं कि बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ शुरू हुईं, जो फागुन तक चला करतीं । इन दिनों वह सबेरे ही उठते । न जाने किस वक्त जगकर वह नदी-स्नान को जाते-गाँव से दो मील दूर । वहाँ से नहा-धोकर लौटते और गाँव के बाहर ही, पोखरे के ऊँचे भिंडे पर, अपनी खँजड़ी लेकर जा बैठते और अपने गाने टेने लगते । मैं शुरू से…
- 'उनके मुँह से शब्दों का ताँता लगा था ।' – का आशय है :
- (a) वह एक के बाद एक गीत गाए जा रहे थे ।
- (b) वह लगातार प्रवचन दिए जा रहे थे ।
- (c) वह लगातार लोगों को आशीर्वचन दे रहे थे ।
- (d) वह किसी से लगातार बातें किए जा रहे थे ।
- गद्यांश में किस ऋतु का उल्लेख है ?
- (a) वसंद ऋतु
- (b) ग्रीष्म ऋतु
- (c) शीत ऋतु
- (d) वर्षा ऋतु
- बालगोबिन की प्रभातियाँ कब तक चलती थीं ?
- (a) फाल्गुन से कार्तिक तक
- (b) कार्तिक से फाल्गुन तक
- (c) फाल्गुन से आषाढ़ तक
- (d) कार्तिक से चैत्र तक
- भगत गाँव के बाहर पोखरे के ऊँचे भिंडे पर क्यों गाया करते थे ? अनुपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए –
- (a) शांत और प्राकृतिक वातावरण के कारण ।
- (b) ताकि गाँववाले को परेशानी न हो ।
- (c) गाँव में अधिक शोर की मनाही थी ।
- (d) उन्हें उस स्थान पर रोज़ गाने की आदत थी ।
- गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) बिस्मिल्ला खाँ अपनी दुआओं में क्या माँगा करते थे ?
- (a) अपने सुरों की सलामती
- (b) जन्मभूमि काशी का सौहार्द
- (c) विविध संप्रदायों में भाईचारा
- (d) पूरे देश की सलामती
- नेताजी की मूर्ति पर लगे सरकंडे के चश्मे को देखकर हालदार साहब की आँखें क्यों भर आईं ?
- (a) सरकंडे से बना चश्मा उन्हें नेताजी की गरिमा के अनुरूप नहीं लगा ।
- (b) नेताजी की मूर्ति के हिसाब से चश्मे का स्वरूप सही नहीं था ।
- (c) चश्मे को देखकर उन्हें कैप्टन की याद आ गई थी ।
- (d) बच्चों में नेताजी के प्रति सम्मान और देशभक्ति देखकर वे भावुक हो गए ।
- निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होइहि केउ एक दास तुम्हारा ।। आयेसु काह कहिअ किन मोही । सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ।। सेवकु सो जो करै सेवकाई । अरिकरनी करि करिअ लराई ।। सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा । सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ।। सो बिलगाउ बिहाइ समाजा । न त मारे जैहहिं सब राजा ।। सुनि मुनि बचन लखन मुसुकाने । बोले…
- परशुराम के क्रोध का क्या कारण था ?
- (a) सभा में उन्हें न बुलाया जाना ।
- (b) उनके गुरु शिव का धनुष टूटना ।
- (c) लक्ष्मण की धृष्टता से भरी बातें ।
- (d) राम की अभिमान से भरी बातें ।
- लक्ष्मण ने शिवधनुष की तुलना अन्य धनुषों से क्यों की ?
- (a) परशुराम का क्रोध शांत करने के लिए ।
- (b) परशुराम का क्रोध और भड़काने के लिए ।
- (c) परशुराम के प्रति अपने व्यंग्यात्मक लहजे के कारण ।
- (d) शिवधनुष का अन्य धनुषों के जैसा होने के कारण ।
- परशुराम की बातें सुनकर लक्ष्मण मुसकुराने क्यों लगे ?
- (a) स्वयं पर नियंत्रण न रखने के कारण
- (b) परशुराम के क्रोध को गंभीरता से न लेने के कारण
- (c) परशुराम के क्रोध को भड़काने के लिए
- (d) परशुराम के आत्मप्रशंसात्मक वचनों को सुनकर
- परशुराम ने राम के विनम्र वचनों का उत्तर कैसे दिया ?
- (a) विनम्रतापूर्वक
- (b) क्रोधपूर्वक
- (c) शांतिपूर्वक
- (d) तटस्थ भाव
- पाठ्यपुस्तक में निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित दो प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i) सूरदास के पदों में उद्धव की तुलना किससे नहीं की गई है ?
- (a) तेल की गगरी
- (b) हारिल पक्षी की लकड़ी
- (c) मधुकर
- (d) कमलपात (कमल-पात)
- 'यह दंतुरित मुसकान' में बच्चे के धूल-धूसरित शरीर को देखकर पिता को कैसे लगता है ?
- (a) जैसे झोपड़ी कमल के फूल में रूपांतरित हो गई हो ।
- (b) जैसे झोपड़ी में कमल का फूल खिल गया हो ।
- (c) जैसे झोपड़ी के चारों ओर कमल खिल गए हों ।
- (d) जैसे चारों तरफ कीचड़ और झोपड़ी कमल का फूल हो ।
- गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) 'नौबतखाने में इबादत' पाठ में काशी को संस्कृति की पाठशाला क्यों कहा गया है ?
- (ख) 'लखनवी अंदाज़' पाठ में 'लेखक नवाब साहब के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित थे ।' – इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए ।
- (ग) मानव की आरंभिक खोजों यथा आग, पहिया आदि की खोज के पीछे क्या प्रेरणा रही होगी ? 'संस्कृति' पाठ के आधार पर लिखिए ।
- (घ) 'जीवन में सफल होने के लिए बाहरी रंग-रूप ही महत्वपूर्ण नहीं हैं ।' 'एक कहानी यह भी' के आधार पर तर्कसंगत उत्तर दीजिए ।
- निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) मित्रों द्वारा प्रेरित किए जाने पर भी जयशंकर प्रसाद अपनी आत्मकथा क्यों नहीं लिखना चाहते थे ?
- (ख) 'उत्साह' कविता को कोई और शीर्षक दीजिए और बताइए कि आपने उस विशेष शीर्षक का चयन क्यों किया ?
- (ग) 'संगतकार' कविता के संदर्भ में लिखिए कि संगतकार कौन होता है ? उसके द्वारा किस प्राचीन परंपरा का निर्वाह किया जाता है ?
- (घ) 'फसल' का सृजन कब संभव है ? पठित कविता के आधार पर लिखिए ।
- पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (क) 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर अनुभव और अनुभूति का अंतर स्पष्ट करते हुए लिखिए कि लेखक ने अपनी जापान यात्रा के दौरान हिरोशिमा में सब कुछ देखकर भी तत्काल क्यों नहीं लिखा ? अणु-विस्फोट की अनुभूति लेखक को कब हुई ?
- (ख) 'माता का अँचल' पाठ जैसा वात्सल्य क्या वर्तमान की भागती-सी व्यस्त ज़िंदगी में देखने को मिलता है ? इस प्रश्न के उत्तर में उपयुक्त तर्क भी दीजिए ।
- (ग) बार्डर एरिया में छावनी पर 'वी गिव अवर टुडे फॉर योर टुमारो' को पढ़कर लेखिका का मन उदास क्यों हो गया ? 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के आधार पर लिखिए ।
- निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) निष्पक्ष मीडिया : सफल लोकतंत्र का आधार संकेत बिंदु – भूमिका, अर्थ, लोकतंत्र पर प्रभाव, समस्याएँ, समाधान
- (ख) परोपकार ही सच्चा धर्म है संकेत बिंदु – परोपकार का अर्थ, मनुष्य का उत्तम गुण, प्रकृति से उदाहरण, सच्चे आनंद का स्रोत
- (ग) विश्व पर्यावरण दिवस संकेत बिंदु – भूमिका, क्या, क्यों, पर्यावरण पर प्रभाव
- (क) आप साची/सचिन हैं । आपने महसूस किया है कि आपके मित्र का स्वभाव, बोलने का तरीका दिन-प्रतिदिन उग्र होता जा रहा है । संयमित व्यवहार और मीठी वाणी का महत्त्व बताते हुए उसे लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।
- (क) आप निभा/निर्भय हैं । आपको अपने मित्र से पता चला है कि स्थानीय नवोदय विद्यालय में सहायक प्राथमिक शिक्षक का पद रिक्त है । आप इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं और अपनी सेवा देने के इच्छुक भी हैं । उक्त पद के लिए नवोदय विद्यालय के प्रमुख को आवेदन भेजने हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए ।
- (क) स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रक्तदान हेतु जागरूकता फैलाने के लिए लगभग 40 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए ।
पूरा खंड भार
इस कक्षा 10 हिंदी पेपर का हर प्रश्न उसके पेपर खंड से मैप किया गया — पूरा विवरण:
- लेखन एवं व्याकरण29 प्रश्न49%
- साहित्य25 प्रश्न42%
- पठन5 प्रश्न8%
खंड मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख खंड में गिना गया है।
और CBSE कक्षा 10 हिंदी पेपर देखें
अन्य विषय · 2024
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो हिंदी अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 हिंदी 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 3 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
इस 2024 हिंदी पेपर में सबसे अधिक किन खंडों से प्रश्न हैं?
लेखन एवं व्याकरण (49%), साहित्य (42%), पठन (8%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए खंड हैं — पूरा खंड भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE हिंदी के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 हिंदी के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 हिंदी के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 हिंदी बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।