CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2023 — सेट 1
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2023 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 1। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- विज्ञान
- वर्ष
- 2023
- सेट
- सेट 1
- अधिकतम अंक
- 80 (थ्योरी)
- अवधि
- 3 घंटे
- प्रश्न
- 39 (खंड A–E)
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2023 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 1)
इस सेट के सभी 39 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- दी गयी प्रायोगिक व्यवस्था में प्रेक्षण करने पर यह पाया गया कि अभिक्रिया में उत्पन्न गैस को विलयन 'X' में प्रवाहित करने पर विलयन 'X' पहले दुधिया हो जाता है और फिर रंगहीन हो जाता है । नीचे दिया गया वह विकल्प जो उपरोक्त प्रेक्षण की पुष्टि करता है इस प्रकार है – 'X' कैल्सियम हाइड्रोक्साइड का जलीय विलयन है तथा (a) अभिक्रिया में निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस के कारण यह दुधिया हो जाता है और कुछ समय…
- दी गयी प्रायोगिक व्यवस्था में भूरे धुएँ के उत्सर्जन का कारण
- (a) लेड नाइट्रेट का ऊष्मीय वियोजन है जिसमें नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का भूरा धुआँ उत्पन्न होता है ।
- (b) लेड नाइट्रेट का ऊष्मीय वियोजन है जिसमें लेड ऑक्साइड का भूरा धुआँ उत्पन्न होता है ।
- (c) लेड नाइट्रेट का उपचयन है जिसमें लेड ऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड बनते हैं ।
- (d) लेड नाइट्रेट का उपचयन है जिसमें लेड ऑक्साइड और ऑक्सीजन बनती है ।
- MnO2 + x HCl → MnCl2 + y H2O + z Cl2 उपरोक्त रासायनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए x, y और z के मान होने चाहिए क्रमशः:
- (a) 6, 2, 2
- (b) 4, 1, 2
- (c) 4, 2, 1
- (d) 2, 2, 1
- नीचे दी गयी सारणी में चार विभिन्न विलयनों के pH और उनकी प्रकृति (अम्लीय/क्षारीय) के बारे में सूचना दी गयी है । इस सारणी का कौन सा विकल्प सही है ?
- (a) नींबू का रस | नारंगी | pH 3 | क्षारकीय
- (b) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया | नीला | pH 10 | क्षारकीय
- (c) जठर रस | लाल | pH 6 | अम्लीय
- (d) शुद्ध जल | पीला | pH 7 | उदासीन
- (a) नींबू का रस, नारंगी pH पत्र, pH 3, क्षारकीय
- (b) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया, नीला pH पत्र, pH…
- किसी धातु 'X' का उपयोग थर्मिट प्रक्रम में किया जाता है । जब X को वायु में जलाया जाता है तो इससे कोई उभयधर्मी ऑक्साइड 'Y' प्राप्त होता है । 'X' और 'Y' क्रमशः हैं :
- (a) Fe और Fe2O3
- (b) Al और Al2O3
- (c) Fe और Fe3O4
- (d) Al और Al3O4
- निम्नलिखित में से धोने का सोडा चुनिए :
- (a) NaHCO3
- (b) Na2CO3.5H2O
- (c) Na2CO3.10H2O
- (d) NaOH
- नीचे दी गयी तीन चक्रीय कार्बन-यौगिकों A, B और C की संरचनाओं पर विचार कीजिए और निम्नलिखित में से सही विकल्प को चुनिए : (A) साइक्लोहैक्सेन (C6H12, सभी एकल बंध) (B) बेन्जीन (C6H6, एकांतर द्विबंध) (C) साइक्लोहैक्सीन (C6H10, एक द्विबंध)
- (a) A और C हैक्सेन के समावयव हैं तथा B बेन्जीन है ।
- (b) A हैक्सेन का समावयव है, B बेन्जीन है तथा C हैक्सीन का समावयव है ।
- (c) A संतृप्त चक्रीय हाइड्रोकार्बन है तथा B…
- वह जीव जो भोज्य पदार्थों का विघटन शरीर के बाहर ही कर देता है और तब उसका अवशोषण करता है, कौन सा है ?
- (a) पादप परजीवी, अमरबेल
- (b) जन्तु परजीवी, फीताकृमि
- (c) जीवाणु, राइज़ोबियम
- (d) कवक, राइज़ोपस
- क्षुद्रांत्र के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और इनमें से उस कथन को चुनिए जो सही नहीं है :
- (a) जन्तुओं में क्षुद्रांत्र की लम्बाई भिन्न-भिन्न होती है क्योंकि यह उनके द्वारा खाए जाने वाले भोज्य पदार्थों के प्रकार पर निर्भर करती है ।
- (b) क्षुद्रांत्र भोज्य पदार्थों के पूर्ण पाचन का स्थल है ।
- (c) क्षुद्रांत्र लीवर (यकृत) और अम्याशय से स्राव ग्रहण करती है ।
- (d) क्षुद्रांत्र के दीर्घरोम…
- निम्नलिखित में से वह कथन चुनिए जो किसी जीन के लक्षण का सही वर्णन करता है :
- (a) किसी दी गयी स्पीशीज़ की व्यष्टि में किसी विशेष गुणसूत्र पर कोई विशिष्ट जीन स्थित होता है ।
- (b) किसी कोशिका में प्रोटीन बनाने के लिए जीन कोई सूचना स्रोत नहीं है ।
- (c) प्रत्येक गुणसूत्र पर उसकी लम्बाई के अनुदिश केवल एक जीन स्थित होता है ।
- (d) मानवों में सभी वंशागत लक्षण जीनों द्वारा नियंत्रित नहीं होते हैं ।
- निम्नलिखित में से वह कथन चुनिए जो पौधों में अनुवर्तनी गति के लिए सही है :
- (a) यह स्पर्श और ताप के उद्दीपन के कारण होती है ।
- (b) यह प्राप्त होने वाले उद्दीपन की दिशा पर निर्भर नहीं करती है ।
- (c) यह केवल जड़ों में दिखाई देती है तनों में नहीं ।
- (d) यह गति वृद्धि से संबंधित होती है ।
- निम्नलिखित में से गलत युगल (पादप और उसके कायिक भाग के मध्य) को चुनिए :
- (a) ब्रायोफिलम, पत्ती
- (b) आलू, तना
- (c) मनीप्लांट, तना
- (d) गुलाब, जड़
- चार सर्वसम प्रतिरोधकों जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 8 Ω है, को पहले श्रेणी में संयोजित किया गया है जिससे संयोजन का प्रभावी प्रतिरोध Rs है और फिर उन्हें पार्श्व में संयोजित किया है जिससे संयोजन का प्रभावी प्रतिरोध Rp है, तब अनुपात Rs/Rp है
- (a) 32
- (b) 2
- (c) 0.5
- (d) 16
- घरेलू विद्युत परिपथों में 15 A धारा अनुमांक के तारों का उपयोग उन विद्युत युक्तियों के लिए होता है, जिनका
- (a) उच्चतर शक्ति अनुमांक होता है जैसे गीज़र ।
- (b) निम्न शक्ति अनुमांक होता है जैसे पंखा ।
- (c) आवरण धात्विक तथा निम्न शक्ति अनुमांक होता है ।
- (d) आवरण अधात्विक तथा निम्न शक्ति अनुमांक होता है ।
- नीचे दिए गए आरेख में किसी वोल्टमीटर के पैमाने पर सुई की स्थिति दर्शायी गयी है । वोल्टमीटर का अल्पतमांक और उसका पाठ्यांक क्रमशः हैं :
- (a) 0.15 V और 1.6 V
- (b) 0.05 V और 1.6 V
- (c) 0.15 V और 1.8 V
- (d) 0.05 V और 1.8 V
- दो समान्तर तारों, जो क्षैतिजतः स्थित हैं तथा जिनमें प्रत्येक से कोई स्थायी धारा I प्रवाहित हो रही है, के बीच में स्थित किसी बिन्दु 'P' पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र
- (a) उसी दिशा में होता है जिसमें धारा प्रवाहित हो रही है ।
- (b) ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर होता है ।
- (c) शून्य होता है ।
- (d) ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर होता है ।
- अभिकथन (A) : जब कॉपर सल्फेट के जलीय विलयन में लेड का कोई टुकड़ा डाला जाता है, तो विलयन रंगहीन हो जाता है । कारण (R) : कॉपर की तुलना में लेड अधिक अभिक्रियाशील है, अत: यह कॉपर को उसके लवण-विलयन से विस्थापित कर देता है ।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है ।
- (c) (A) सही है…
- अभिकथन (A) : जनकों से वंशागत जीन शिशु का लिंग निर्धारित करते हैं । कारण (R) : नर शिशु में X गुणसूत्र पिता से वंशागत होते हैं ।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है ।
- (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है ।
- (d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है ।
- अभिकथन (A) : रुधिर का थक्का बनने से रुधिर की आधिक्य हानि से बचाव होता है । कारण (R) : रुधिर का थक्का रुधिर में रुधिर-प्लैज़्मा और श्वेत रुधिर कोशिकाओं की उपस्थित के कारण बनता है ।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है ।
- (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है ।
- (d) (A) गलत है…
- अभिकथन (A) : किसी धारावाही वृत्ताकार कुण्डली के केन्द्र पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता में, कुण्डली में फेरों की संख्या में वृद्धि होने पर, वृद्धि हो जाती है । कारण (R) : कुण्डली के प्रत्येक फेरे में विद्युत धारा के प्रवाह की दिशा समान होती है अत: व्यष्टिगत फेरों के चुम्बकीय क्षेत्र संयोजित हो जाते हैं ।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
- (b) (A)…
- (i) जिप्सम से बने किसी यौगिक 'X' में उचित मात्रा में पानी मिलाए जाने पर कठोर हो जाने का गुण है । 'X' को पहचान कर इसका रासायनिक सूत्र लिखिए ।
- (ii) बैकिंग सोडा और बैकिंग पाउडर के रासायनिक संघटनों में अन्तर लिखिए ।
- मानव शरीर में रुधिर शर्करा स्तर के नियमन में इन्सुलिन की भूमिका लिखिए । इसके कारण होने वाले रोग का उल्लेख कीजिए ।
- रुधिर में मुक्त होने वाली इन्सुलिन का समय और मात्रा का नियंत्रण किस प्रकार होता है ?
- निम्नलिखित द्वारा वहन किए जाने वाले रुधिर का प्रकार (ऑक्सीजनित/अनॉक्सीजनित) का नाम और उसका पथ (किस भाग से किस भाग की ओर) दीजिए
- (i) महाशिरा
- (ii) फुफ्फुसीय धमनी
- मानव उत्सर्जन तंत्र के उस भाग का नाम लिखिए जिसमें वृक्काणु पाए जाते हैं । वृक्काणुओं की संरचना और उनका कार्य लिखिए ।
- श्वेत प्रकाश का कोई पतला प्रकाश पुंज XY किसी काँच के प्रिज्म ABC से आरेख में दर्शाए अनुसार गुज़र रहा है : इसे अपनी उत्तर पुस्तिका पर खींचिए और पर्दे PQ पर दिखाई देने वाले निर्गत प्रकाश पुंज के पथ को दर्शाइए । प्रेक्षण की जाने वाली परिघटना का नाम लिखिए और इसके कारण का उल्लेख कीजिए ।
- किसी आहार श्रृंखला में हानिकर रसायन किस प्रकार प्रत्येक पोषी स्तर पर उत्तरोत्तर संगृहीत होते जाते हैं ?
- नीचे दी गयी अभिक्रियाओं में उपचायी एजेंट पहचानिए :
- (i) 4NH3 + 5O2 → 4NO + 6H2O
- (ii) H2O + F2 → HF + HOF
- (iii) Fe2O3 + 3CO → 2Fe + 3CO2
- (iv) 2H2 + O2 → 2H2O
- (b) उपचयन-अपचयन (रेडॉक्स) अभिक्रिया की परिभाषा ऑक्सीजन की वृद्धि अथवा हास के पदों में दीजिए ।
- मानव शरीर में निम्नलिखित प्रकरणों में होने वाले प्रत्येक pH परिवर्तन को प्रभावहीन करने के लिए किए जाने वाली प्रत्युपाय (सुधारात्मक) क्रिया सुझाइए :
- (i) अपच के समय आमाशय में अधिक अम्ल का निर्माण
- (ii) मधुमक्खी / नेटल के डंक लगने पर
- (b) ताजे दूध का pH मान 6 होता है । दही बनने पर यह pH मान बढ़ता है या घटता है ? क्यों ?
- (i) कोशिकीय श्वसन में ATP की भूमिका का उल्लेख कीजिए ।
- (ii) पादपों में गैसों के पर्याप्त आदान-प्रदान को कौन सुनिश्चित करता है ?
- (iii) उन स्थितियों का उल्लेख कीजिए जिन पर पादपों में गैसों के विसरण की दिशा निर्भर करती है ।
- प्रतिबिम्ब बनना दर्शाने के लिए नीचे दिए गए प्रकाश किरण आरेख को पूरा कीजिए : (किरण 1 और किरण 2 F तथा 2F के बीच रखी वस्तु से दिखाई गई हैं।) (b) इस प्रकरण में बने प्रतिबिम्ब की प्रकृति, स्थिति और साइज़ का उल्लेख कीजिए । (c) कार्तीय चिह्न प्रणाली का उपयोग करके इस प्रकरण में प्रतिबिम्ब-दूरी के चिह्न का उल्लेख कीजिए ।
- निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए :
- (a) हवाई अड्डों तथा ऊँचे भवनों के शीर्ष पर लगे खतरे के सिग्नल लाल रंग के होते हैं ।
- (b) अत्यधिक ऊँचाई पर उड़ रहे यात्रियों को आकाश काला प्रतीत होता है ।
- (c) कोलॉइडी विलयनों से गुजरने वाले प्रकाश पुंज का मार्ग दृश्य होता है ।
- (i) चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित किसी धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा ज्ञात करने वाले नियम को लिखिए ।
- (ii) नीचे तीन आरेख दिए गए हैं जिनमें चुम्बकीय क्षेत्र में किसी इलेक्ट्रॉन को प्रवेश करते दिखाया गया है । इनमें से वह प्रकरण पहचानिए जिसमें इलेक्ट्रॉन पर लगने वाला बल क्रमशः: (1) अधिकतम और (2) न्यूनतम होगा । अपने उत्तरों के लिए कारण दीजिए ।
- (i) किसी घरेलू बगीचे (किचन गार्डन) को कृत्रिम पारितंत्र क्यों कहा जाता है जबकि वन (जंगल) को प्राकृतिक पारितंत्र माना जाता है ?
- (ii) घर पर किसी कृत्रिम (मानव निर्मित) पारितंत्र की अभिकल्पना करते समय उन किन्हीं दो बातों का कारण सहित उल्लेख कीजिए जो उसे स्वनिर्वाह पारितंत्र में परिवर्तित कर सकते हैं ।
- कोई संतृप्त कार्बन यौगिक 'A' एल्कोहॉलों की समजातीय श्रेणी का यौगिक है । यौगिक 'A' को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ 443 K पर गर्म किया जाता है तो आण्विक द्रव्यमान 28 u का असंतृप्त यौगिक 'B' बनता है । यौगिक 'B' निकेल की उपस्थिति में हाइड्रोजन के एक मोल के संकलन द्वारा संतृप्त हाइड्रोकार्बन 'C' में परिवर्तित हो जाता है ।
- (i) A, B और C की पहचान कीजिए ।
- (ii) A से B में परिवर्तन को दर्शाने के लिए…
- किसी उभयलिंगी पुष्प के उन भागों का नाम लिखिए जो जनन में प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित नहीं होते हैं । (b) स्व-परागण और पर-परागण के बीच विभेदन कीजिए । परागण के किन्हीं दो महत्त्वों की सूची बनाइए । (c) किसी पुष्प में निषेचन के पश्चात बीजाण्ड और अण्डाशय का क्या होता है ?
- किसी विद्युत इस्तरी में अधिकतम तापन दर के लिए 880 W की दर से ऊर्जा उपभुक्त होती है तथा 330 W की दर से उस समय उपभुक्त होती है जब तापन की दर न्यूनतम है । यदि विद्युत स्रोत की वोल्टता 220 V है, तो दोनों प्रकरणों में विद्युत धारा तथा प्रतिरोध परिकलित कीजिए । (b) विद्युत धारा का तापन प्रभाव किसे कहते हैं ? (c) जब किसी प्रतिरोधक से कोई धारा कुछ समय के लिए प्रवाहित होती है, तो उत्पन्न ऊष्मा के लिए…
- लगभग सभी धातुएँ ऑक्सीजन से संयोग करके धातु के ऑक्साइड बनाती हैं । धातुओं के ऑक्साइडों की प्रकृति सामान्यतः क्षारीय होती है, परन्तु कुछ धातुओं के ऑक्साइड क्षारीय के साथ-साथ अम्लीय व्यवहार भी दर्शाते हैं । विभिन्न धातुओं की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रियाशीलता भिन्न होती है । कुछ धातुएँ ऑक्सीजन के साथ बहुत तेज़ी से अभिक्रिया करती हैं जबकि कुछ कोई अभिक्रिया नहीं करतीं । (a) क्या होता है जब कॉपर को वायु…
- लक्षणों की वंशागति की खोज करने के लिए मेण्डल ने मटर के ऐसे पौधों के बीच संकरण कराया जिनमें एक अथवा दो विपर्यासी लक्षणों के युगल थे । जब उन्होंने गोल और पीले बीजों वाले मटर के पौधों का झुर्रीदार और हरे बीजों वाले मटर के पौधों के साथ संकरण कराया तो प्रेक्षण करने पर उन्होंने यह पाया कि F1 संति के पौधों में झुर्रीदार व हरे बीजों वाले पौधे नहीं थे । जब F1 संति के पौधों का स्व-परागण कराया गया तो F2…
- किसी अवतल दर्पण को अपने हाथ में पकड़िए तथा इसके परावर्तक पृष्ठ को सूर्य की ओर कीजिए । दर्पण द्वारा परावर्तित प्रकाश को दर्पण के पास रखे सफेद कार्डबोर्ड पर डालिए । कार्डबोर्ड को धीरे-धीरे आगे-पीछे कीजिए जब तक कि आपको कार्डबोर्ड पर प्रकाश का एक चमकदार तीक्ष्ण बिन्दु प्राप्त न हो जाए । यह तीक्ष्ण बिन्दु सूर्य का कार्डबोर्ड पर बना प्रतिबिम्ब है, जिसे अवतल दर्पण का 'मुख्य फोकस' भी कहते हैं । (a) अवतल…
पूरा अध्याय भार
इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:
यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। जैव प्रक्रम (14%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (12%) और रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (10%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 36%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।
- जैव प्रक्रमसमाधान ↗7 प्रश्न14%
- अम्ल, क्षारक एवं लवणसमाधान ↗6 प्रश्न12%
- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणसमाधान ↗5 प्रश्न10%
- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभावसमाधान ↗5 प्रश्न10%
- आनुवंशिकतासमाधान ↗4 प्रश्न8%
- कार्बन एवं उसके यौगिकसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- नियंत्रण एवं समन्वयसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- जीव जनन कैसे करते हैंसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तनसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसारसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- विद्युतसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- हमारा पर्यावरणसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- धातु एवं अधातुसमाधान ↗2 प्रश्न4%
अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।
कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)
थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:
| खंड | प्रश्न | प्रति अंक | कुल | प्रकार |
|---|---|---|---|---|
| A | 20 | 1 | 20 | बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण |
| B | 6 | 2 | 12 | अति लघु उत्तरीय |
| C | 7 | 3 | 21 | लघु उत्तरीय |
| D | 3 | 5 | 15 | दीर्घ उत्तरीय |
| E | 3 | 4 | 12 | प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित |
| कुल | 39 | 80 | 3 घंटे |
संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।
और CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर देखें
अन्य विषय · 2023
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2023 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2023 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2023 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 1 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?
थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।
इस 2023 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?
जैव प्रक्रम (14%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (12%), रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (10%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।