CBSE कक्षा 10 विज्ञान · 2023

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2023 — सेट 6

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन14%जैव प्रक्रम12%रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण10%

यह 2023 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 6। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 विज्ञान पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
विज्ञान
वर्ष
2023
सेट
सेट 6
अधिकतम अंक
80 (थ्योरी)
अवधि
3 घंटे
प्रश्न
39 (खंड A–E)
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2023 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 6)

इस सेट के सभी 39 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. सामान्यतः धातु के ऑक्साइड अम्लों से अभिक्रिया करते हैं, परन्तु कुछ धातुओं के ऑक्साइड क्षारकों से भी अभिक्रिया करते हैं । इस प्रकार के धात्विक ऑक्साइड हैं : I. MgO II. ZnO III. Al₂O₃ IV. CaO
    • (a) I और II
    • (b) II और III
    • (c) III और IV
    • (d) I और IV
  2. सार्वत्रिक सूचक पत्र पर अमोनियम क्लोराइड के जलीय विलयन की बूँदें डाली गयीं । पत्र गुलाबी हो गया । नीचे दी गयी तालिका का अध्ययन कीजिए और सही विकल्प चुनिए : प्रकृति | अमोनियम क्लोराइड लवण है .... | pH का परिसर
    • (a) अम्लीय; दुर्बल अम्ल और प्रबल क्षारक का; 7 से कम
    • (b) क्षारकीय; दुर्बल अम्ल और प्रबल क्षारक का; 7 से अधिक
    • (c) अम्लीय; प्रबल अम्ल और दुर्बल क्षारक का; 7 से कम
    • (d) क्षारकीय; प्रबल अम्ल और…
  3. नीचे दी गयी तालिका से उस विकल्प को चुनिए जिसमें निम्नलिखित रासायनिक समीकरण में उत्पादों की अवस्थाओं के प्रतीकों (X) और (Y) के उचित अवस्था प्रतीक दिए गए हैं : Zn(s) + H₂SO₄(l) → ZnSO₄(X) + H₂(Y) (X) (Y)
    • (a) (s) और
    • (l) (b) (aq) और
    • (g) (c) (aq) और
    • (s) (d)
    • (g) और (aq)
  4. दो लवणों 'X' और 'Y' को पृथक-पृथक जल में घोला गया । जब इन दोनों विलयनों में फीनॉल्फ्थेलीन मिलायी गयी तो विलयन 'X' गुलाबी हो गया तथा विलयन 'Y' में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, अतः 'X' और 'Y' हैं (X) (Y)
    • (a) Na₂CO₃ और NH₄Cl
    • (b) Na₂SO₄ और NaHCO₃
    • (c) NH₄Cl और Na₂SO₄
    • (d) NaNO₃ और Na₂SO₄
  5. बन्द रंध्र के दिए गए आरेख में (1), (2), (3) और (4) क्रमशः हैं
    • (a) केन्द्रक, हरित लवक, द्वार कोशिका, रिक्तिका
    • (b) केन्द्रक, हरित लवक, रिक्तिका, द्वार कोशिका
    • (c) हरित लवक, केन्द्रक, रिक्तिका, द्वार कोशिका
    • (d) रिक्तिका, द्वार कोशिका, केन्द्रक, हरित लवक
  6. सीधी रेखा में चलना और साइकिल चलाना ऐसे क्रियाकलाप हैं जो मस्तिष्क के किसी भाग के कारण संभव हैं । नीचे दी गयी तालिका से इस भाग की स्थिति और नाम चुनिए : मस्तिष्क का भाग | नाम
    • (a) अग्र मस्तिष्क — प्रमस्तिष्क
    • (b) मध्य मस्तिष्क — हाइपोथैलेमस
    • (c) पश्च मस्तिष्क — अनुमस्तिष्क
    • (d) पश्च मस्तिष्क — मेडुला
  7. कोई छात्र 10 cm फोकस दूरी के अवतल दर्पण का उपयोग करके किसी वस्तु का सीधा प्रतिबिम्ब प्राप्त करना चाहता है । दर्पण से बिम्ब (वस्तु) की दूरी कितनी होनी चाहिए ?
    • (a) 10 cm से कम
    • (b) 10 cm
    • (c) 10 cm से 20 cm के बीच
    • (d) 20 cm से अधिक
  8. ब्रॉन्ज (कांसा) मिश्रातु है
    • (a) कॉपर और जिंक का
    • (b) एलुमिनियम और टिन का
    • (c) कॉपर, टिन और जिंक का
    • (d) कॉपर और टिन का
  9. मटर के पौधों के साथ किए गए किसी प्रयोग में किसी शुद्ध लम्बे पौधे (TT) का किसी शुद्ध बौने पौधे (tt) के साथ संकरण कराया गया । F₂ संतति के पौधों में शुद्ध लम्बे पौधों और शुद्ध बौने पौधों का अनुपात क्या होगा ?
    • (a) 1 : 3
    • (b) 3 : 1
    • (c) 1 : 1
    • (d) 2 : 1
  10. आरेख में दिए गए आहार जाल का अध्ययन कीजिए और इसमें प्राथमिक उपभोक्ता पहचानिए : [आहार जाल में नीचे: बीज, पौधे, घास; बीच में: चूहा, खरगोश; ऊपर: बिल्ली, लोमड़ी, भालू]
    • (a) चूहा और भालू
    • (b) खरगोश और बिल्ली
    • (c) खरगोश और लोमड़ी
    • (d) चूहा और खरगोश
  11. लेस्मानिया में द्विखण्डन के चरणों का सही क्रम चुनिए : [आरेख में पाँच चरण (I), (II), (III), (IV), (V) दर्शाए गए हैं]
    • (a) I, II, III, IV, V
    • (b) I, III, II, V, IV
    • (c) I, III, V, II, IV
    • (d) I, II, III, V, IV
  12. नीचे दी गई रासायनिक समीकरणों I और II पर विचार कीजिए – I. Mg + 2HCl → MgCl₂ + H₂ II. NaOH + HCl → NaCl + H₂O इन समीकरणों से संबंधित सही कथन है –
    • (a) 'I' विस्थापन अभिक्रिया और 'II' वियोजन अभिक्रिया है ।
    • (b) 'I' विस्थापन अभिक्रिया और 'II' द्विविस्थापन अभिक्रिया है ।
    • (c) 'I' और 'II' दोनों विस्थापन अभिक्रियाएँ हैं ।
    • (d) 'I' और 'II' दोनों द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ हैं ।
  13. नीचे दर्शाए गए काँच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के विक्षेपण के आरेख में वर्ण 'P' और 'Q' क्रमशः हैं – [आरेख में श्वेत प्रकाश प्रिज्म में प्रवेश करता है, P स्पेक्ट्रम के नीचे और Q ऊपर है]
    • (a) लाल और बैंगनी
    • (b) बैंगनी और लाल
    • (c) लाल और नीला
    • (d) नारंगी और हरा
  14. नीचे दिए गए तीन पुष्पों X, Y और Z पर विचार कीजिए – इनमें से कौन सा/से पुष्प फल में विकसित होगा/होंगे ? [आरेख में पुष्प X में परागकोश और स्त्रीकेसर दोनों हैं, पुष्प Y में केवल परागकोश हैं, पुष्प Z में केवल स्त्रीकेसर है]
    • (a) केवल 'X'
    • (b) केवल 'Z'
    • (c) 'X' और 'Y'
    • (d) 'Y' और 'Z'
  15. किसी सीधी लम्बी धारावाही परिनालिका के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र
    • (a) शून्य होता है ।
    • (b) परिनालिका के सिरे की ओर जाने पर घटता जाता है ।
    • (c) परिनालिका के सिरे की ओर जाने पर बढ़ता जाता है ।
    • (d) प्रत्येक बिन्दु पर समान होता है ।
  16. मानव नेत्र का वह भाग कौन सा है जिससे प्रकाश नेत्र में प्रवेश करता है –
    • (a) रेटिना (दृष्टिपटल)
    • (b) पुतली
    • (c) नेत्र लेंस (क्रिस्टलीय लेंस)
    • (d) कॉर्निया (स्वच्छ मण्डल)
  17. अभिकथन (A) : यह सुझाव दिया जाता है कि किसी अम्ल को तनुकृत करते समय विलयन को लगातार विलोडित करते हुए जल को अम्ल में मिलाना चाहिए, अम्ल को जल में नहीं डालना चाहिए । कारण (R) : अम्ल को जल में विलीन करने की प्रक्रिया अत्यधिक ऊष्माक्षेपी होती है ।
    • (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
    • (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही…
  18. अभिकथन (A) : शाकाहारियों को प्रदान की गयी ऊर्जा स्वपोषियों के पास वापस नहीं आती है । कारण (R) : किसी आहार शृंखला में ऊर्जा का प्रवाह एकदिशिक है ।
    • (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
    • (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है ।
    • (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है ।
    • (d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है ।
  19. अभिकथन (A) : अमीबा अपनी कोशिकीय सतह से अंगुली जैसे प्रवर्धों से भोजन ग्रहण करता है । कारण (R) : सभी एककोशिकीय जीव अपना भोजन सम्पूर्ण कोशिकीय सतह से ग्रहण करते हैं ।
    • (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
    • (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है ।
    • (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है ।
    • (d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है ।
  20. अभिकथन (A) : एथेनॉल का गलनांक और क्वथनांक सोडियम के गलनांक और क्वथनांक की अपेक्षा निम्न होता है । कारण (R) : आयनी यौगिकों के अणुओं के बीच आकर्षण बल अत्यधिक प्रबल होते हैं ।
    • (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
    • (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है ।
    • (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है ।
    • (d) (A) गलत है, परन्तु (R)…
  21. उल्लेख कीजिए कि नीचे दी गयी रासायनिक अभिक्रिया रेडॉक्स अभिक्रिया हैं अथवा नहीं । अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए । MnO₂ + 4HCl → MnCl₂ + 2H₂O + Cl₂
  22. संवेदनशील पादपों की पत्तियों की गति और प्ररोह के प्रकाश की ओर गति के बीच दो अन्तरों की सूची बनाइए ।
  23. हमारी मुख गुहा के तरल में उपस्थित एन्जाइम का नाम लिखिए । इसको उत्पन्न करने वाली ग्रंथि का उल्लेख कीजिए । यदि इस एन्जाइम का स्रावण रुक जाए तो हमारी पाचन क्रिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
  24. मान लीजिए किसी वैद्युत युक्ति का प्रतिरोध नियत रहता है और उसके दो सिरों के बीच विभवान्तर को उसके आरम्भिक मान का एक चौथायी कर दिया जाता है, तो उससे प्रवाहित धारा में क्या परिवर्तन हो जाएगा ? उस नियम को लिखिए जिसकी सहायता से उपरोक्त प्रश्न को हल किया जाता है ।
  25. आरेख में दर्शाए अनुसार कोई प्रकाश माध्यम A से माध्यम B में प्रवेश करती है । (a) इन दोनों माध्यमों में से कौन सा माध्यम अन्य माध्यम के सापेक्ष सघन है ? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए ।
  26. यदि माध्यम A में प्रकाश की चाल vₐ और माध्यम B में प्रकाश की चाल v_b है, तो माध्यम B का माध्यम A के सापेक्ष अपवर्तनांक क्या है ?
  27. निम्नलिखित की दिशा को निर्धारित करने वाला नियम लिखिए –
    • (a) किसी धारावाही सीधे चालक के चारों ओर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा, तथा
    • (b) किसी चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लम्बवत् स्थित धारावाही सीधे चालक पर आरोपित बल की दिशा
  28. मानव शरीर में ऑक्सीजनित और विऑक्सीजनित रुधिर के परिवहन की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए ।
  29. किसी पदार्थ 'X' का उपयोग भवन निर्माण की सामग्री के रूप में किया जाता है और यह जल में अविलेय है । तनु HCl से अभिक्रिया करके यह पदार्थ किसी गैस को उत्पन्न करता है जो चूने के पानी को दूधिया कर देती है ।
    • (i) 'X' का रासायनिक नाम और सूत्र लिखिए ।
    • (ii) उपरोक्त कथन में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए ।
  30. अथवा: (b) किसी धातु 'M' की तनु अम्ल से अभिक्रिया होने पर कोई गैस 'G' निकलती है । इसी धातु की किसी क्षारक से अभिक्रिया होने पर वही गैस 'G' निकलती है । (i) गैस 'G' का नाम लिखिए । (ii) इस गैस की उपस्थिति का परीक्षण आप किस प्रकार करेंगे ? (iii) इस धातु की (1) किसी अम्ल तथा (2) किसी क्षारक के साथ अभिक्रिया के रासायनिक समीकरण लिखिए ।
  31. भयानक परिस्थितियों में मानवों में स्रावित होने वाले हॉर्मोन और उसे स्रावित करने वाली ग्रंथि का नाम लिखिए । जब यह हॉर्मोन हमारे शरीर में स्रावित होता है तो हमारे शरीर में होने वाली दो अनुक्रियाओं की सूची बनाइए ।
  32. अथवा: (b) नीचे दिए गए आरेख में (i) अंकित भागों A, B और C का नाम लिखिए । (ii) A और C के कार्य लिखिए । (iii) जन्तुओं में प्रतिवर्ती चाप विकसित हुआ है । क्यों ? [आरेख में प्रतिवर्ती चाप दर्शाया गया है जिसमें A (ग्राही/संवेदी न्यूरॉन क्षेत्र), B (मेरुरज्जु), C (अपवाहक/माँसपेशी) हैं]
  33. उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से पुष्टि कीजिए कि कुछ रासायनिक अभिक्रियाओं का निर्धारण
    • (a) ताप में परिवर्तन,
    • (b) गैस के निकास / उत्सर्जन, और
    • (c) रंग में परिवर्तन द्वारा किया जाता है । प्रत्येक प्रकरण में अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण दीजिए ।
  34. निकट दृष्टि दोष होने के कारण दीजिए । किरण आरेखों की सहायता से निम्नलिखित को दर्शाइए –
    • (a) निकट दृष्टि दोष युक्त नेत्र द्वारा प्रतिबिम्ब बनना
    • (b) उपयुक्त लेंस के उपयोग द्वारा निकट दृष्टि दोष का संशोधन
  35. परिनालिका किसे कहते हैं ? कोई परिनालिका चुम्बक की भाँति कब व्यवहार करती हैं ? किसी परिनालिका के चुम्बकीय क्षेत्र के पैटर्न को आरेखित कीजिए और चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशाएँ भी अंकित कीजिए ।
  36. किसी आहार शृंखला में स्वपोषी सौर ऊर्जा के
    • (i) कितने प्रतिशत भाग को खाद्य ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं तथा
    • (ii) स्वपोषी कितने प्रतिशत ऊर्जा अगले स्तर को उपलब्ध कराते हैं ?
  37. पोषी स्तर किसे कहते हैं ? किसी पारितंत्र में विभिन्न आहार शृंखलाएँ चार अथवा पाँच पोषी स्तरों से अधिक की क्यों नहीं होती हैं ? कारण दीजिए ।
    • (i) अणुसूत्र C₂H₄O₂ का कोई यौगिक 'A' किसी क्षारक से अभिक्रिया करके लवण और जल बनाता है । 'A' को पहचानिए । इसकी प्रकृति और इसमें उपस्थित प्रकार्यात्मक समूह के नाम का उल्लेख कीजिए । इसमें होने वाली अभिक्रिया का समीकरण लिखिए ।
    • (ii) जब उपरोक्त यौगिक 'A' किसी अन्य यौगिक 'B', जिसका अणुसूत्र C₂H₆O है, से किसी अम्ल की उपस्थिति में अभिक्रिया करता है, तो मृदु गंध का यौगिक 'C' प्राप्त होता है । (1) 'B' और…
  38. अथवा: (b) (i) उस यौगिक का नाम लिखिए जो एथेनॉल को सान्द्र H₂SO₄ की उपस्थिति में 443 K पर गर्म करने पर प्राप्त होता है और उसकी इलेक्ट्रॉन-बिन्दु संरचना खींचिए । इस अभिक्रिया में सान्द्र H₂SO₄ की भूमिका का उल्लेख कीजिए । (ii) हाइड्रोजनीकरण किसे कहते हैं ? रासायनिक समीकरण की सहायता से इसकी व्याख्या कीजिए । उद्योग में इस अभिक्रिया की भूमिका का उल्लेख कीजिए ।
  39. निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए :
    • (a) जनन के समय विभिन्न प्रोटीनों की वंशागति शारीरिक अभिकल्पों में विविधता उत्पन्न करेगी ।
    • (b) यदि परागण नहीं हुआ है, तो पुष्प में निषेचन नहीं हो सकता है ।
    • (c) खण्डन अथवा पुनरुद्भवन द्वारा सभी बहुकोशिकीय जीवों से नयी व्यष्टियों को जन्म नहीं दिया जा सकता है ।
    • (d) कायिक प्रवर्धन का उपयोग केवल कुछ प्रकार के पादपों को उगाने के लिए ही किया जाता है ।
    • (e) लैंगिक जनन करने…
    • (i) किसी चालक के प्रतिरोध से क्या तात्पर्य है ? इसके SI मात्रक की परिभाषा लिखिए ।
    • (ii) उन दो कारकों की सूची बनाइए जिन पर किसी आयताकार चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है ।
    • (iii) किसी तार के प्रतिरोध पर क्या प्रभाव होगा यदि तार की (1) लम्बाई दो गुनी और (2) त्रिज्या भी दो गुनी कर दी जाए ? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए ।
  40. अथवा: (b) किसी विद्युत परिपथ में तीन 100 W के बल्बों को श्रेणी में किसी स्रोत से संयोजित किया गया है तथा किसी अन्य परिपथ में इसी वॉटता के तीन बल्बों को समान स्रोत से पार्श्व में संयोजित किया गया है । (i) क्या दोनों परिपथों में बल्ब समान चमक के साथ जलेंगे ? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए । (ii) अब यदि दोनों परिपथों में प्रत्येक में एक बल्ब फ्यूज हो जाए, तो क्या अन्य बल्ब निरन्तर जलते रहेंगे ? अपने…
  41. अभिक्रियाशीलता के आधार पर धातुओं को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है –
    • (i) निम्न अभिक्रियाशील धातुएँ
    • (ii) मध्यम अभिक्रियाशील धातुएँ
    • (iii) उच्च अभिक्रियाशील धातुएँ इसीलिए धातुओं को उनके रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर शुद्ध रूप में उनके अयस्कों से निष्कर्षित किया जाता है । उच्च अभिक्रियाशील धातुओं का उनके अयस्कों से निष्कर्षण गलित अयस्क के विद्युत अपघटन द्वारा किया जाता है । निम्न अभिक्रियाशील…
  42. मानव के सभी गुणसूत्र पूर्णरूपेण युग्म नहीं होते । मानव में अधिकांश गुणसूत्र माता और पिता (मातृक और पैतृक) के गुणसूत्रों की प्रतिकृति (प्रतिरूप) होते हैं । हममें इस प्रकार के 22 जोड़े हैं । परन्तु एक जोड़ा जिसे लिंग सूत्र कहते हैं, सदैव ही पूर्ण जोड़ा नहीं होता है । स्त्रियों (मादाओं) में लिंग गुणसूत्र का पूर्ण जोड़ा होता है परन्तु पुरुषों (नरों) में यह जोड़ा परिपूर्ण जोड़ा नहीं होता है । इस…
  43. किसी छात्र ने नीचे तालिका में दर्शाए अनुसार विभिन्न फोकस दूरियों के तीन अवतल दर्पण लिए और किसी बिम्ब को इन दर्पणों से विभिन्न दूरियों पर रखकर प्रतिबिम्ब बनाने का प्रयोग किया । प्रकरण संख्या | बिम्ब दूरी | फोकस दूरी I | 45 cm | 20 cm II | 30 cm | 15 cm III | 20 cm | 30 cm अब नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
    • (a) प्रकरण I में बनने वाले प्रतिबिम्ब के दो गुणों की सूची बनाइए ।
    • (b) तालिका में दिए…

पूरा अध्याय भार

इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:

यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (14%), जैव प्रक्रम (12%) और रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (10%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 36%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।

अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।

कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)

थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:

खंडप्रश्नप्रति अंककुलप्रकार
A20120बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण
B6212अति लघु उत्तरीय
C7321लघु उत्तरीय
D3515दीर्घ उत्तरीय
E3412प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित
कुल39803 घंटे

संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2023 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2023 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2023 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 6 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?

थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।

इस 2023 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?

प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (14%), जैव प्रक्रम (12%), रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (10%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।