CBSE कक्षा 10 विज्ञान · 2023

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2023 — सेट 2

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
कार्बन एवं उसके यौगिक17%विद्युत13%जैव प्रक्रम11%

यह 2023 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 2। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 विज्ञान पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
विज्ञान
वर्ष
2023
सेट
सेट 2
अधिकतम अंक
80 (थ्योरी)
अवधि
3 घंटे
प्रश्न
39 (खंड A–E)
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2023 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 2)

इस सेट के सभी 39 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऊष्माशोषी प्रक्रिया का उदाहरण है ?
    • (a) बुझे चूने का निर्माण
    • (b) वनस्पति पदार्थ का कम्पोस्ट में अपघटन
    • (c) अमोनियम क्लोराइड का जल में घुलना
    • (d) हमारे शरीर में भोजन का पाचन
  2. दी गयी प्रायोगिक व्यवस्था में, यदि प्रयोग को नीचे दिए गए प्रत्येक विलयन के साथ पृथक्-पृथक् रूप में किया जाए, तो जिस/जिन प्रकरण/प्रकरणों में बल्ब चमकेगा वह है/हैं :
    • (i) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    • (ii) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल
    • (iii) ग्लूकोज़ विलयन
    • (iv) ऐल्कोहॉल
    • (a) केवल
    • (i) (b) केवल
    • (ii) (c)
    • (i) और
    • (ii) (d) (ii),
    • (iii) और (iv)
  3. निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए गुणांकों x और y के मान क्रमशः होने चाहिए : x Pb(NO₃)₂ —ऊष्मा→ 2 PbO + y NO₂ + O₂
    • (a) 2, 4
    • (b) 2, 2
    • (c) 2, 3
    • (d) 4, 2
  4. जब ज़िंक सोडियम हाइड्रॉक्साइड से अभिक्रिया करता है, तो बनने वाला उत्पाद है :
    • (a) सोडियम ऑक्साइड
    • (b) सोडियम ज़िंकेट
    • (c) ज़िंक हाइड्रॉक्साइड
    • (d) ज़िंक ऑक्साइड
  5. निम्नलिखित में से निम्नतम घनत्व का धातु है :
    • (a) लिथियम
    • (b) लैड
    • (c) मैग्नीशियम
    • (d) ऐलुमिनियम
  6. किसी अधातु के परमाणु के बाह्यतम कोश में हो सकने वाले इलेक्ट्रॉनों की संख्या है :
    • (a) 1, 2 या 3
    • (b) 3, 4 या 5
    • (c) 5, 6 या 7
    • (d) 5, 6 या 8
  7. एथाइन अणु के बनने में साझा करने वाले इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या है :
    • (a) 6
    • (b) 3
    • (c) 10
    • (d) 4
  8. अवरोधिनी पेशियाँ निम्नलिखित में से किसके निकास पर उपस्थित होती हैं ?
    • (a) आमाशय और क्षुदांत्र
    • (b) आमाशय और गुदा द्वार
    • (c) क्षुदांत्र और बृहदांत्र
    • (d) ग्रसिका और आमाशय
  9. निम्नलिखित आरेख में उन कोशिकाओं को पहचानिए जिनमें प्रकाश-संश्लेषण के लिए अत्यधिक मात्रा में गैसों का आदान-प्रदान होता है : [आरेख में पत्ती की अनुप्रस्थ काट दर्शाई गई है जिसमें I, II, III, IV लेबल विभिन्न कोशिका परतों की ओर इंगित करते हैं]
    • (a) I
    • (b) IV
    • (c) III
    • (d) II
  10. प्रबल व्यायाम करते समय, व्यायामियों की बाहरी पेशियों में क्रैम्प आने का कारण है पायरुवेट का निम्नलिखित में परिवर्तित होना :
    • (a) ग्लूकोज़
    • (b) एथेनॉल
    • (c) लैक्टिक अम्ल
    • (d) लैक्टोस
  11. एकलिंगी पुष्प धारण करने वाले पौधे कौन-से हैं ?
    • (a) सरसों और पपीता
    • (b) गुड़हल और तरबूज
    • (c) सरसों और गुड़हल
    • (d) तरबूज और पपीता
  12. जब 'X' गुणसूत्र को वहन करने वाला कोई शुक्राणु किसी अण्ड को निषेचित करता है, तो परिणामी युग्मनज में गुणसूत्रों का निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन होता है ?
    • (a) 44 + XX
    • (b) 44 + XY
    • (c) 22 + XX
    • (d) 22 + XY
  13. कोई बिम्ब किसी उत्तल दर्पण के सामने अनन्त दूरी पर स्थित है । नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार, फोकस दूरी और प्रतिबिम्ब दूरी के इस प्रकरण में चिह्न क्रमशः होंगे :
    • (a) +, –
    • (b) –, +
    • (c) –, –
    • (d) +, +
  14. ओम के नियम के सत्यापन के लिए हम किसी विद्युत परिपथ आरेख की अभिकल्पना करते हैं जिसमें हम विभिन्न परिपथ अवयवों की व्यवस्था को दर्शाते हैं । इसमें हम यह पाते हैं कि इस परिपथ में प्रतिरोधक के सापेक्ष :
    • (a) ऐमीटर को पार्श्व और वोल्टमीटर को श्रेणी में संयोजित किया गया है ।
    • (b) ऐमीटर को श्रेणी और वोल्टमीटर को पार्श्व में संयोजित किया गया है ।
    • (c) ऐमीटर और वोल्टमीटर दोनों को ही श्रेणी में संयोजित किया…
  15. यदि किसी प्रतिरोधी परिपथ में प्रवाहित धारा को दो गुना कर दिया जाए, तो परिपथ में होने वाले ऊष्मा-क्षय की मात्रा में कितने प्रतिशत परिवर्तन होगा ?
    • (a) 400%
    • (b) 300%
    • (c) 200%
    • (d) 100%
  16. आरेख में दर्शाए अनुसार कोई पॉज़ीट्रॉन किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र की दिशा के लम्बवत् प्रवेश करता है । इस पॉज़ीट्रॉन पर आरोपित बल की दिशा होगी : [आरेख में पॉज़ीट्रॉन ऊपर की ओर गतिशील है और चुम्बकीय क्षेत्र दाईं ओर है]
    • (a) दाईं ओर
    • (b) बाईं ओर
    • (c) कागज़ में भीतर की ओर जाते हुए
    • (d) कागज़ से बाहर की ओर आते हुए
  17. अभिकथन (A) : सोडियम ऑक्साइड एक उभयधर्मी ऑक्साइड है । कारण (R) : धातु के वह ऑक्साइड जो अम्लों और क्षारकों दोनों के साथ अभिक्रिया करते हैं, उन्हें उभयधर्मी ऑक्साइड कहते हैं ।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
    • (c) अभिकथन (A) सही है, परन्तु…
  18. अभिकथन (A) : जब कोई जीवाणु दो जीवाणुओं में विभाजित होता है और ये दोनों जीवाणु पुनः विभाजित होकर चार जीवाणु उत्पन्न करते हैं, तो वे लगभग समान होते हैं । कारण (R) : जनन प्रक्रिया में DNA प्रतिकृति बनते समय अल्प त्रुटियाँ उत्पन्न होती हैं ।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A)…
  19. अभिकथन (A) : निकट दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति दूरस्थ बिम्बों को स्पष्ट नहीं देख सकता है । कारण (R) : निकट दृष्टि दोष युक्त नेत्र के संशोधन के लिए किसी अभिसारी लेंस का उपयोग किया जाता है क्योंकि यह लेंस अपने सामने स्थित बिम्बों के वास्तविक के साथ-साथ आभासी, दोनों प्रकार के प्रतिबिम्ब बना सकता है । (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । (b)…
  20. अभिकथन (A) : चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक-दूसरे का प्रतिच्छेदन नहीं करती हैं । कारण (R) : चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ काल्पनिक रेखाएँ होती हैं जिनके किसी बिन्दु पर खींचा गया स्पर्शी उस बिन्दु पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा देता है ।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की…
  21. (क) जब पौटेशियम आयोडाइड और लैड नाइट्रेट के जलीय विलयनों को मिलाया जाता है तो क्या प्रेक्षण किया जाता है ? होने वाली अभिक्रिया के प्रकार का नाम तथा अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए ।
  22. (क) पक्षियों और स्तनपायी जीवों में ऑक्सीजनित और विऑक्सीजनित रुधिर को मिलने से रोका जाना क्यों महत्त्वपूर्ण है ? (ख) उन जन्तुओं का उल्लेख कीजिए जो कुछ सीमा तक ऑक्सीजनित और विऑक्सीजनित रुधिर की धाराओं के मिलने को सहन कर सकते हैं । इन जन्तुओं के शरीर का ताप किस कारक पर निर्भर करता है ?
  23. मेंडल ने शुद्ध लम्बे मटर के पौधों (TT) और शुद्ध बौने मटर के पौधों (tt) के बीच संकरण कराया और F₁ संतति में सभी लम्बे पौधे प्राप्त किए । (क) F₁ पीढ़ी के पौधों में उपस्थित जीन संयोजनों को लिखिए । (ख) F₁ संतति में सभी लम्बे पौधे दिखाई देने का कारण लिखिए । (ग) यदि F₁ पीढ़ी के पौधों का स्वपरागण कराया जाए, तो F₂ पीढ़ी में प्राप्त पौधों में क्या अनुपात होगा ?
  24. (क) आकाश में कब और कहाँ इन्द्रधनुष दृष्टिगोचर होता है ? इसके बनने को दर्शाने के लिए एक नामांकित किरण आरेख खींचिए ।
  25. दो चालक तारों A और B के V – I ग्राफ आरेख में दर्शाए अनुसार हैं । यदि दोनों तार समान लम्बाई और समान व्यास के हैं, तो इन दोनों में से कौन-सा तार उच्च प्रतिरोधकता के पदार्थ का बना है ? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए कारण दीजिए । [ग्राफ में मूल बिंदु से होकर जाने वाली दो सरल रेखाएँ हैं; तार B का ढाल तार A से अधिक है]
  26. हम तालाबों अथवा झीलों की सफाई नहीं करते हैं, परन्तु किसी जलजीवशाला को नियमित सफाई की आवश्यकता होती है । क्यों ?
  27. चायना डिश में रखा सिल्वर क्लोराइड सूर्य के प्रकाश में धूसर हो जाता है । (क) चायना डिश में रखे जाते समय सिल्वर क्लोराइड का रंग लिखिए । (ख) होने वाली रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार का नाम तथा इस अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए । (ग) इस अभिक्रिया का एक उपयोग लिखिए । इसी उद्देश्य के लिए उपयोग किए जाने वाले किसी अन्य रसायन का नाम लिखिए ।
  28. उपयुक्त रासायनिक समीकरणों की सहायता से भर्जन और निस्तापन के बीच दो मुख्य अन्तरों की सूची बनाइए । अयस्क के भर्जन/निस्तापन के पश्चात् प्राप्त उत्पाद से धातु का अपचयन किस प्रकार किया जाता है ? होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए ।
  29. (क)
    • (i) वायवीय श्वसन और अवायवीय श्वसन के समय ग्लूकोज़ के विखंडन का पहला चरण क्या है ? यह कहाँ होता है ?
    • (ii) ATP को कोशिका की ऊर्जा मुद्रा कहा जाता है । क्यों ?
    • (iii) श्वास चक्र के समय "वायु का अवशिष्ट आयतन" किसे कहते हैं ?
  30. डरावनी परिस्थितियों में मानवों में मुक्त होने वाले हॉर्मोन का नाम और उस हॉर्मोन को स्रावित करने वाली ग्रंथि का नाम लिखिए । परिस्थित का सामना कर सकने के लिए शरीर किस प्रकार अनुक्रिया करता है ?
  31. (क) किसी छात्र ने 12 cm फोकस दूरी के किसी अवतल दर्पण का उपयोग करके 3 cm ऊँचाई के किसी बिम्ब के प्रतिबिम्ब को श्वेत पर्दे पर फोकसित किया है । यदि बिम्ब की दर्पण से दूरी 18 cm है, तो निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए :
    • (i) दर्पण से प्रतिबिम्ब की दूरी
    • (ii) प्रतिबिम्ब की ऊँचाई
  32. किसी विद्युतीय परिपथ के अतिभारण से क्या तात्पर्य है, व्याख्या कीजिए । घरेलू विद्युत परिपथों में होने वाले अतिभारण के दो संभावित कारणों की सूची बनाइए । घरेलू परिपथों को अतिभारण से बचाने के लिए किया जाने वाला एक निरोधक उपाय लिखिए ।
  33. व्याख्या कीजिए कि किस प्रकार आहार शृंखला द्वारा हानिकर रसायन हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं । मानव शरीर में इन हानिकर रसायनों की सांद्रता अधिकतम क्यों होती है ?
  34. (क) कोई अम्ल 'X' किसी ऐल्कोहॉल 'Y' के साथ किसी उत्प्रेरक अम्ल की उपस्थिति में परस्पर अभिक्रिया करके कोई मृदु गंध का पदार्थ 'Z' बनाता है । 'X', 'Y' और 'Z' को पहचानिए । होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण और अभिक्रिया का नाम लिखिए । पदार्थ 'Z' सोडियम हाइड्रॉक्साइड से अभिक्रिया करके पुनः ऐल्कोहॉल 'Y' और सोडियम एथेनोएट बनाता है । होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण और उसका नाम लिखिए और पुष्टि…
  35. (क)
    • (i) जन्तुओं के नियंत्रण और समन्वय में तंत्रिका तंत्र और हॉर्मोनों की क्रियाविधि के बीच तीन अन्तरों की सूची बनाइए ।
    • (ii) व्याख्या कीजिए कि ऑक्सिन पादपों के प्ररोह के एकदिशिक प्रकाश की ओर मुड़ने से किस प्रकार संबंधित हैं ।
  36. (क) कोई बिम्ब फोकस दूरी f के किसी उत्तल लेंस के सामने स्थित है । यदि बिम्ब की लेंस से दूरी 2f है, तो प्रतिबिम्ब बनने को दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए । इस प्रकरण में आवर्धन का मान लिखिए । (ख) किसी छात्र ने उत्तल लेंस का उपयोग करके किसी मोमबत्ती की ज्वाला को श्वेत पर्दे पर फोकसित कर लिया है । स्थिति नीचे दिए अनुसार है : ज्वाला की लम्बाई = 2 cm लेंस की फोकस दूरी = 12 cm ज्वाला की लेंस से दूरी =…
  37. प्रयोगशाला में प्रायोगिक कार्य कराते समय शिक्षक महोदय ने छात्रों को तीन समूहों में बाँटकर उन्हें भिन्न-भिन्न विलयन दिए और उन्हें दिए गए विलयनों के pH ज्ञात करने और उन्हें अम्लीय, क्षारकीय और उदासीन विलयनों में वर्गीकृत करने के लिए कहा । समूह A : नींबू का रस, सिरका, रंगहीन वातित पेय समूह B : टमाटर का रस, कॉफी, अदरक का रस समूह C : सोडियम हाइड्रॉक्साइड, सोडियम क्लोराइड, चूने का पानी (क) दिए गए…
  38. प्रकरण अध्ययन: शिक्षक महोदय ने छात्रों को pH ज्ञात करने के लिए विलयन दिए। समूह A : नींबू का रस, सिरका, रंगहीन वातित पेय समूह B : टमाटर का रस, कॉफी, अदरक का रस समूह C : सोडियम हाइड्रॉक्साइड, सोडियम क्लोराइड, चूने का पानी (ख) विलयनों के pH निर्धारित करने के दो ढंगों की सूची बनाइए ।
  39. प्रकरण अध्ययन: दैनिक जीवन में pH। (ग) व्याख्या कीजिए कि बदरंगी कॉपर के बर्तनों को स्वच्छ बनाने के लिए खट्टे पदार्थ, जैसे नींबू का रस प्रभावी क्यों होते हैं ।
  40. सजीवों की सभी जनन विधियों को मोटे तौर पर दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है : 1. अलैंगिक जनन, और 2. लैंगिक जनन । अलैंगिक जनन में एकल जनक भागीदार होता है और युग्मक नहीं बनते, निषेचन नहीं होता और आनुवंशिक पदार्थ का स्थानान्तरण भी नहीं होता है । यह विधि अनुकूल परिस्थितियों में संतति की तीव्र वृद्धि का सामान्य उपाय है । (क) लेस्मानिया और प्लैज़मोडियम में होने वाली विखण्डन की विधियों के प्रकार का…
  41. प्रकरण अध्ययन: अलैंगिक जनन में एकल जनक भागीदार होता है और युग्मक नहीं बनते। (ख) अलैंगिक जनन की तुलना में लैंगिक जनन विधि का एक लाभ लिखिए ।
  42. प्रकरण अध्ययन: अलैंगिक जनन अनुकूल परिस्थितियों में संतति की तीव्र वृद्धि का सामान्य उपाय है। (ग) कारण दीजिए ऐसा क्यों है कि :
    • (i) यीस्ट की कॉलोनियाँ पानी में गुणन करने में असफल रहती हैं, परन्तु शर्करा के विलयन में गुणन करती हैं ।
    • (ii) शुष्क डबलरोटी के टुकड़े पर राइज़ोपस व्यष्टियाँ (नए जीव) वृद्धि नहीं करती हैं ।
  43. निम्नलिखित विद्युत परिपथ आरेख पर विचार कीजिए जिसमें नौ सर्वसम प्रतिरोधक, जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 3 Ω है, आरेख में दर्शाए अनुसार संयोजित हैं । यदि ऐमीटर A₁ का पाठ्यांक 1 ऐम्पियर है, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : [परिपथ में तीन समूह, प्रत्येक में तीन 3Ω प्रतिरोधक पार्श्व में, सभी समूह श्रेणी में। ऐमीटर A₁, A₂, A₃ और वोल्टमीटर V₁, V₂ संयोजित हैं।] (क) A₁ और A₃ के पाठ्यांकों में क्या…
  44. प्रकरण अध्ययन: नौ सर्वसम 3 Ω प्रतिरोधकों वाला विद्युत परिपथ। A₁ का पाठ्यांक 1 ऐम्पियर है। (ख) A₂ और A₃ के पाठ्यांकों में क्या संबंध है ?
  45. प्रकरण अध्ययन: नौ सर्वसम 3 Ω प्रतिरोधकों वाला विद्युत परिपथ। A₁ का पाठ्यांक 1 ऐम्पियर है। (ग) वोल्टमीटर V₁ का पाठ्यांक निर्धारित कीजिए ।

पूरा अध्याय भार

इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:

यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। कार्बन एवं उसके यौगिक (17%), विद्युत (13%) और जैव प्रक्रम (11%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 41%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।

अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।

कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)

थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:

खंडप्रश्नप्रति अंककुलप्रकार
A20120बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण
B6212अति लघु उत्तरीय
C7321लघु उत्तरीय
D3515दीर्घ उत्तरीय
E3412प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित
कुल39803 घंटे

संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2023 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2023 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2023 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 2 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?

थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।

इस 2023 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?

कार्बन एवं उसके यौगिक (17%), विद्युत (13%), जैव प्रक्रम (11%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।