CBSE कक्षा 10 विज्ञान · 2026

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 — सेट 2

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण12%अम्ल, क्षारक एवं लवण10%नियंत्रण एवं समन्वय10%

यह 2026 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 2। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 विज्ञान पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
विज्ञान
वर्ष
2026
सेट
सेट 2
अधिकतम अंक
80 (थ्योरी)
अवधि
3 घंटे
प्रश्न
39 (खंड A–E)
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2026 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 2)

इस सेट के सभी 45 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. टमाटर के हरे तने वाले पौधे का जीनी संयोजन (जीनोटाइप) 'GG' तथा टमाटर के बैंगनी तने वाले पौधे को 'gg' के रूप में दर्शाया गया है । इन दोनों पौधों के संकर पौधे का स्वपरागण कराया गया ताकि F₂ पीढ़ी की संतति प्राप्त की जा सके । इस F₂ पीढ़ी की संतति में GG, Gg तथा gg संयोजन का अनुपात क्या होगा ?
    • (a) 2:1:1
    • (b) 3:1:0
    • (c) 1:1:2
    • (d) 1:2:1
  2. निम्नलिखित विकल्पों में से अनुवर्तन गति के प्रकार की पहचान कीजिए जो परागनली से बीजाण्ड की ओर गति के लिए उत्तरदायी है ।
    • (a) जलानुवर्तन
    • (b) गुरुत्वानुवर्तन
    • (c) रसायनानुवर्तन
    • (d) प्रकाशानुवर्तन
  3. स्पाइरोगाइरा में बहुकोशिकीय जीव होने के बावजूद प्रजनन की सरल विधियाँ परिलक्षित होती हैं । स्पाइरोगाइरा में जनन के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए :
    • (a) कोशिकाओं का दो कोशिकाओं में विभाजन होने के कारण अलैंगिक जनन
    • (b) लैंगिक जनन, जिसमें कोशिकाओं के विभाजन के कारण अनेक कोशिकाएँ बनती हैं
    • (c) स्पाइरोगाइरा के तंतु का अनेक छोटे-छोटे टुकड़ों में खंडित (टूट) होने के कारण अलैंगिक जनन
    • (d) तंतु की…
  4. तात्कालिक उपयोग न होने के कारण पौधों में कार्बोहाइड्रेट्स 'a' के रूप में संचित हो जाते हैं, जो रक्षित आंतरिक ऊर्जा के रूप में कार्य करता है । 'a' का क्या अर्थ है ?
    • (a) मंड
    • (b) शर्करा (चीनी)
    • (c) वसा
    • (d) प्रोटीन
  5. प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया में निम्नलिखित घटनाएँ घटित होती हैं । उस विकल्प का चयन कीजिए जो सही घटनाओं को दर्शाते हैं ।
    • (i) कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट्स में ऑक्सीकरण
    • (ii) प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन
    • (iii) क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
    • (iv) हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का जल में परिवर्तित होना विकल्प :
    • (a) (i) और
    • (ii) (b)
    • (ii) और
    • (iii) (c)
    • (iii) और
    • (iv) (d)
    • (i) और (iv)
  6. दिए गए चित्र में, उस पोषी स्तर को पहचानिए जिसमें हानिकारक रसायनों की सांद्रता सर्वाधिक है ।
    • (a) T1
    • (b) T5
    • (c) T4
    • (d) T3
  7. निम्नलिखित में से कौन-सा घटक किसी आहार (खाद्य) श्रृंखला में पोषी स्तरों की संख्या सीमित करता है ?
    • (a) जल की उपलब्धता
    • (b) खाद्य (भोज्य) पदार्थों की आपूर्ति में कमी
    • (c) उच्चतर स्तरों पर ऊर्जा में कमी
    • (d) वायु में प्रदूषण
  8. अभिकथन (A) : रुधिर प्लाज़्मा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन विलीन रूप में करता है, जबकि ऑक्सीजन का स्थानांतरण श्वसन वर्णक द्वारा होता है । कारण (R) : ऑक्सीजन की अपेक्षा कार्बन डाइऑक्साइड जल में अधिक विलेय है । सही उत्तर चुनिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही…
  9. अभिकथन (A) : किसी पारितंत्र में सामान्यतः निचले पोषी स्तरों पर व्यष्टियों (जीवों) की संख्या अधिक होती है । कारण (R) : उत्पादक स्तर पर यह संख्या सर्वाधिक होती है । सही उत्तर चुनिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है । (C) अभिकथन (A) सही है…
  10. (क) "मानव शरीर में किसी ग्रंथि द्वारा स्रावित हॉर्मोन का समय तथा मात्रा का नियमन होता है ।" एक उदाहरण की सहायता से इस कथन की पुष्टि कीजिए ।
  11. "किसी भी प्रजाति के लंबे समय तक जीवित रहने के लिए विभिन्नता उपयोगी है ।" एक उदाहरण की सहायता से इस कथन की व्याख्या कीजिए ।
  12. निम्नलिखित अपशिष्टों के निस्तारण हेतु एक सर्वोचित उपाय का सुझाव दीजिए :
    • (i) रसोई (किचेन) अपशिष्ट
    • (ii) धातुओं के अपशिष्ट
    • (iii) प्लास्टिक की बोतलें
    • (iv) स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट
  13. ग्लूकोज के विखंडन को दर्शाने वाले नीचे दिए गए पथों को पूरा कीजिए । 'A', 'B', 'C', 'D', 'E' और 'F' को पहचानिए ।
  14. (क) दो उदाहरण देते हुए, इस कथन को न्यायोचित सिद्ध कीजिए कि सभी जन्तुओं (प्राणियों) में संतति का लिंग निर्धारण सदैव आनुवंशिक नहीं होता । (ख) मानव में पुरुषों तथा स्त्रियों के लिंग गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) के बीच विभेद कीजिए ।
  15. निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : एक प्रौढ़ (अधेड़) व्यक्ति अपने में होने वाले कुछ बौद्धिक (बोधनशीलता संबंधी) परिवर्तनों का सामना कर रहा है । कभी-कभार भूलना उसके प्रारंभिक लक्षण हैं । उदाहरणतः वह भूल जाता है कि उसने अपना मोबाइल/चश्मा कहाँ रखा था अथवा बोलते समय वाक्य पूरा करने हेतु उसे उचित शब्द नहीं मिल पाते । उसे कार चलाने, सीढ़ियाँ चढ़ने तथा उतरने, एक…
  16. (उपर्युक्त परिच्छेद प्रश्न 15 से जारी) (ख) मस्तिष्क का कौन-सा भाग ऐच्छिक क्रियाओं की परिशुद्धता के लिए उत्तरदायी है ?
  17. (उपर्युक्त परिच्छेद प्रश्न 15 से जारी) (ग) (i) मेडुला की भूमिका की व्याख्या कीजिए ।
  18. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए : (क)
    • (i) मानव शरीर में नर जनन कोशिकाओं के निर्माण में सहायक अंग का नाम लिखिए तथा उस परिस्थिति का भी उल्लेख कीजिए जो नर जनन कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है ।
    • (ii) नर जनन तंत्र में, उस पथ का नाम लिखिए जो नर जनन कोशिकाओं को निषेचन स्थल तक पहुँचाने में सहायक है ।
    • (iii) नर जनन कोशिका के उस मुख्य भौतिक (संरचनात्मक) लक्षण का उल्लेख कीजिए जो उसे मादा जनन…
  19. निम्नलिखित में से कौन-सी संयोजन अभिक्रियाएँ हैं ?
    • (i) 2KClO₃ → 2KCl + 3O₂
    • (ii) MgO + H₂O → Mg(OH)₂
    • (iii) 4Al + 3O₂ → 2Al₂O₃
    • (iv) Zn + FeSO₄ → ZnSO₄ + Fe विकल्प :
    • (a) (i) और
    • (iii) (b)
    • (iii) और
    • (iv) (c)
    • (ii) और
    • (iv) (d)
    • (ii) और (iii)
  20. एक धातु कार्बोनेट किसी विलयन X के साथ अभिक्रिया करके एक लवण, जल एवं एक गैस Y बनाता है । X और Y क्या हैं ?
    • (a) X – सोडियम हाइड्रॉक्साइड, Y – कार्बन डाइऑक्साइड
    • (b) X – सोडियम हाइड्रॉक्साइड, Y – हाइड्रोजन
    • (c) X – हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, Y – कार्बन डाइऑक्साइड
    • (d) X – हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, Y – हाइड्रोजन
  21. जब एक परखनली में फेरस सल्फेट क्रिस्टलों को गर्म किया जाता है, तब हम प्रेक्षित करते हैं कि :
    • (a) बिना गंध की एक रंगहीन गैस उत्सर्जित (मुक्त) होती है ।
    • (b) एक भूरी गैस उत्सर्जित (मुक्त) होती है ।
    • (c) लवण का हरा रंग फीका पड़ जाता है तथा ज्वलित सल्फर की गंध वाली गैस उत्सर्जित (मुक्त) होती है ।
    • (d) लवण का हरा रंग फीका पड़ जाता है तथा कोई गैस उत्सर्जित (मुक्त) नहीं होती है ।
  22. जब Mg धातु को गर्म जल के साथ अभिक्रियित किया जाता है, तब यह जल की सतह पर तैरना प्रारंभ कर देता है । इसके भिन्न व्यवहार का कारण है :
    • (a) जल की अपेक्षा Mg हल्का तत्त्व है ।
    • (b) Mg जल के साथ अभिक्रिया करके H₂ गैस उत्पन्न करती है जो तैरने में सहायता करती है ।
    • (c) Mg जल के साथ अभिक्रिया करके N₂ गैस उत्पन्न करती है जो तैरने में सहायता करती है ।
    • (d) Mg जल के साथ अभिक्रिया करके CO₂ गैस बनाती है जो तैरने…
  23. पाचन के दौरान मुक्त आमाशय रस का pH है :
    • (a) 7 से कम
    • (b) 7 से अधिक
    • (c) 7 के बराबर
    • (d) 0 के बराबर
  24. बेकिंग पाउडर एक मिश्रण है :
    • (a) सोडियम कार्बोनेट + ऐसीटिक अम्ल का
    • (b) सोडियम कार्बोनेट + टार्टरिक अम्ल का
    • (c) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट + टार्टरिक अम्ल का
    • (d) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट + ऐसीटिक अम्ल का
  25. एक छात्रा ने देखा कि उसके सिल्वर के आभूषण कुछ माह पहनने के बाद निष्प्रभ हो गए तथा उन पर धूसर-काले रंग की परत चढ़ गई । सिल्वर धातु के रंग में परिवर्तन का क्या कारण है ?
    • (a) कुछ माह पहनने के बाद आभूषण के ऊपर की पॉलिश हट गई ।
    • (b) आभूषण वायु, आर्द्रता तथा अम्लों के सम्पर्क में आकर संक्षारित हो गए ।
    • (c) आभूषण के ऊपर धूल के कणों ने इसका रंग बदल दिया ।
    • (d) जंग लगने के कारण इसका रंग बदल गया ।
  26. अभिकथन (A) : कार्बन यौगिक श्रृंखलाएँ, शाखित एवं वलय संरचनाएँ बना सकते हैं । कारण (R) : कार्बन श्रृंखलन का गुणधर्म प्रदर्शित करता है । सही उत्तर चुनिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है । (C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है । (D)…
  27. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : एक छात्र अपनी विज्ञान परियोजना के लिए विभिन्न धातुओं की अभिक्रियाशीलता की तुलना कर रहा था । उसने चार परखनलियों A, B, C और D में लोहे की छीलन (चूर्ण) मिलाई जिनमें क्रमश: ZnSO₄, CuSO₄, FeSO₄ तथा Al₂(SO₄)₃ के जलीय विलयन लिए गए थे ।
    • (i) किस परखनली में वह सबसे तीव्र अभिक्रिया होती हुई प्रेक्षण करेगा और क्यों ?
    • (ii) सम्मिलित…
  28. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए : (क)
    • (i) प्रत्येक का एक-एक उदाहरण लिखिए, एक धातु जो इतना मुलायम है कि उसको चाकू से काटा जा सकता है तथा एक अधातु जो विद्युत का सुचालक है ।
    • (ii) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का उपयोग करते हुए, व्याख्या कीजिए कि कैसे इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण द्वारा Mg परमाणु ऑक्सीजन के साथ संयोजन करके मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है । [परमाणु क्रमांक : Mg = 12, O = 8]
  29. सीमा ने चायना डिश में थोड़ी मात्रा में कॉपर चूर्ण लेकर गर्म किया । गर्म करने पर वह क्या परिवर्तन प्रेक्षित करेगी ? जब इस गर्म पदार्थ पर H₂ गैस प्रवाहित की जाती है, तो इसमें क्या स्पष्ट परिवर्तन दिखाई देंगे ? प्रत्येक प्रकरण में उत्पादों का नाम और रंग देते हुए सम्मिलित अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण दीजिए ।
  30. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : दिए गए चित्र में, नमक के जलीय विलयन से विद्युत प्रवाहित करने पर, 'X' तथा 'Y' गैसों के उत्सर्जित (मुक्त) होने के साथ-साथ एक पदार्थ 'Z' उत्पादित होता है । जब एक जलती हुई माचिस की तीली गैस 'Y' के पास लाई जाती है तब यह फट-फट की ध्वनि के साथ दहन करती है, जबकि 'X' को पेयजल के विसंक्रमण के लिए उपयोग में लाया जाता है । जब बुझे…
  31. (उपर्युक्त परिच्छेद प्रश्न 28 से जारी) (ख) पदार्थ 'Z' के निर्माण का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए ।
  32. (उपर्युक्त परिच्छेद प्रश्न 28 से जारी) (ग) (i) क्या होता है जब : (I) पदार्थ 'Z' के जलीय विलयन में लाल लिटमस विलयन की एक बूँद मिलाई जाती है ? (II) जलीय NaCl के अमोनियामय विलयन से CO₂ गैस प्रवाहित की जाती है ?
  33. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए : (क) C₂H₆O आण्विक सूत्र वाला कार्बन यौगिक 'P' लाल एवं नीले लिटमस द्वारा परीक्षण करने पर उदासीन पाया गया । जब सोडियम धातु यौगिक 'P' के साथ अभिक्रिया करता है तब एक गैस उत्पादित होती है जो फट-फट ध्वनि के साथ दहन करती है ।
    • (i) यौगिक 'P' की पहचान कीजिए ।
    • (ii) यौगिक 'Q' का उत्पादन करने के लिए कार्बन यौगिक 'P' को 443 K पर सांद्र H₂SO₄ के साथ गर्म किया जाता है…
  34. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन कीजिए जिसके लिए ऋणात्मक आवर्धन का मान एक से अधिक होता है :
    • (a) अवतल दर्पण; प्रतिबिंब की प्रकृति – वास्तविक
    • (b) अवतल दर्पण; प्रतिबिंब की प्रकृति – आभासी
    • (c) उत्तल दर्पण; प्रतिबिंब की प्रकृति – वास्तविक
    • (d) उत्तल दर्पण; प्रतिबिंब की प्रकृति – आभासी
  35. श्वेत प्रकाश का एक पतला किरण-पुंज काँच के प्रिज़्म के एक फलक पर आपतित होता है और स्पेक्ट्रम को एक परदे पर प्राप्त किया जाता है । निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प परदे पर ऊपर से नीचे की ओर रंगों का सही क्रम दर्शाता है ?
    • (a) लाल, हरा, पीला, बैंगनी, नीला
    • (b) लाल, पीला, हरा, नीला, बैंगनी
    • (c) बैंगनी, नीला, हरा, पीला, लाल
    • (d) बैंगनी, लाल, हरा, पीला, नीला
  36. अभिकथन (A) : चुम्बकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा, चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा और चालक में प्रवाहित होने वाली धारा की दिशा, दोनों को उत्क्रमित करने पर अपरिवर्तित रहती है । कारण (R) : बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा चुम्बकीय दिक्सूची से ज्ञात की जा सकती है । सही उत्तर चुनिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन…
  37. दिए गए किरण आरेख की सहायता से, माध्यम 1 के सापेक्ष माध्यम 2 के अपवर्तनांक का परिकलन कीजिए । (दिया गया है कि √3 = 1·732)
  38. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए : (क) नेत्र के सामने बिंब की दूरी में परिवर्तन से नेत्र के लेंस की फोकस दूरी कैसे बदलती है ? व्याख्या कीजिए ।
  39. (क) किसी लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन के लिए, बिंब की दूरी और प्रतिबिंब की दूरी के पदों में व्यंजक लिखिए । (ख) एक 4 cm ऊँचा बिंब, 20 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष के लम्बवत् रखा गया है । इसके द्वारा निर्मित प्रतिबिंब के आमाप का परिकलन कीजिए, यदि लेंस से बिंब की दूरी 10 cm हो ।
  40. प्रकाश के प्रकीर्णन से क्या तात्पर्य होता है ? प्रकाश का प्रकीर्णन प्रकाश के परावर्तन से किस प्रकार भिन्न है ? व्याख्या कीजिए ।
  41. किसी दिए गए प्रतिरोधक से प्रवाहित होने वाले धारा I के मान के संगत, प्रतिरोधक के सिरों पर लगने वाले विभवांतर V के मान नीचे सारणी में दिए हैं : I (ऐम्पियर): 0·4, 0·8, 1·2, 1·6, 2·0 ; V (वोल्ट): 1·2, 2·4, 3·6, 4·8, 6·0 । V और I के बीच ग्राफ आलेखित कीजिए और उस प्रतिरोधक के प्रतिरोध का परिकलन कीजिए ।
  42. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : कक्षा 10 की छात्रा स्वाति ने यह देखा कि जब वह अपने रसोईघर में रेफ्रिजरेटर के निकट से गुजरती है, तो उसे गर्मी का अनुभव होता है, जबकि रेफ्रिजरेटर के अन्दर रखी वस्तुएँ ठंडी होती हैं । (क) उपर्युक्त उल्लेखित घटना में गर्मी के कारण का वर्णन कीजिए ।
  43. (उपर्युक्त परिच्छेद प्रश्न 38 से जारी) (ख) R प्रतिरोध के किसी प्रतिरोधक के सिरों के बीच जब विभवांतर V हो, तो इसमें I धारा प्रवाहित होती है । ओम के नियम का उपयोग करके इस प्रतिरोधक में t समय में उत्पन्न ऊष्मा के परिमाण के लिए सूत्र लिखिए ।
  44. (उपर्युक्त परिच्छेद प्रश्न 38 से जारी) (ग) (i) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव के कोई दो व्यावहारिक अनुप्रयोग लिखिए ।
  45. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए : (क)
    • (i) वह नियम लिखिए जिसके द्वारा चुम्बकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा ज्ञात की जाती है ।
    • (ii) फ्यूज क्या होता है ? इसको सुरक्षा युक्ति क्यों कहते हैं ?
    • (iii) धात्विक आवरण वाले वैद्युत उपकरण मेंस (मुख्य तारों) से तीन-पिन वाले प्लग से क्यों जुड़े होते हैं, जबकि विद्युत बल्ब दो-पिन वाले प्लग से जुड़े होते हैं ?
    • (iv) जब चालक AB…

पूरा अध्याय भार

इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:

यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (12%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (10%) और नियंत्रण एवं समन्वय (10%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 32%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।

अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।

कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)

थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:

खंडप्रश्नप्रति अंककुलप्रकार
A20120बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण
B6212अति लघु उत्तरीय
C7321लघु उत्तरीय
D3515दीर्घ उत्तरीय
E3412प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित
कुल39803 घंटे

संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2026 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 2 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?

थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।

इस 2026 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (12%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (10%), नियंत्रण एवं समन्वय (10%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।