CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 — सेट 3
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2026 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 3। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- विज्ञान
- वर्ष
- 2026
- सेट
- सेट 3
- अधिकतम अंक
- 80 (थ्योरी)
- अवधि
- 3 घंटे
- प्रश्न
- 39 (खंड A–E)
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2026 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 3)
इस सेट के सभी 39 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- मानव में अवायवीय श्वसन प्रक्रम से संबंधित कुछ अभिलक्षणों की सूची प्रवीन को निम्न तालिका के रूप में दी गई : अवस्थिति —
- (i) पेशी कोशिका; परिस्थिति —
- (ii) ऑक्सीजन (O2) तथा कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की उपस्थिति की आवश्यकता; अंत्योत्पाद —
- (iii) 3-कार्बन अणु। उपर्युक्त अभिलक्षणों में से कौन-सा/से अभिलक्षण उपर्युक्त प्रक्रम से संबंधित है/हैं ?
- (a) (i) तथा
- (ii) (b)
- (i) तथा
- (iii) (c)
- (ii) तथा
- (iii) (d)…
- नीचे दिए गए चित्र का प्रेक्षण कीजिए तथा इस कार्यकलाप के संयोजन (वाच-ग्लास में पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड के साथ बेल-जार के नीचे मंडहीनीकरण प्रयोग) में ग़लत चरण की पहचान कीजिए :
- (a) दोनों पौधों को शीशे के अलग-अलग जार में रखने से पहले तीन दिनों तक अँधेरे कमरे में रखा।
- (b) दोनों पौधों को अलग-अलग लकड़ी के बेल-जार से ढक दिया।
- (c) जार के तलों को सील करने के लिए काँच परतका लगा कर वैसलीन का उपयोग किया। (d)…
- सीधी रेखा में चलना तथा साइकिल चलाना जैसे क्रियाकलाप मस्तिष्क के कौन-से भाग के समन्वय के कारण संभव होते हैं ?
- (a) अग्रमस्तिष्क / प्रमस्तिष्क
- (b) मध्यमस्तिष्क / अनुमस्तिष्क
- (c) पश्चमस्तिष्क / अनुमस्तिष्क
- (d) पश्चमस्तिष्क / मेडुला
- एक अंतर्ग्राथन (सिनेप्स) में, रासायनिक संकेतों का संचरण होता है :
- (a) एक तंत्रिका कोशिका के डेंड्राइट सिरे से दूसरी तंत्रिका कोशिका के तंत्रिकाक्ष के अंतिम सिरे तक।
- (b) उसी तंत्रिका कोशिका के तंत्रिकाक्ष से कोशिका काय तक।
- (c) उसी तंत्रिका कोशिका के कोशिका काय से तंत्रिकाक्ष के अंतिम सिरे तक।
- (d) एक तंत्रिका कोशिका के तंत्रिकाक्ष के अंतिम सिरे से दूसरी तंत्रिका कोशिका के डेंड्राइट सिरे तक।
- उच्चतर पोषी स्तर के जीव जो निम्नतर पोषी स्तर से संबंधित अनेक प्रकार के जीवों को खाते हैं, मिलकर बनाते हैं :
- (a) आहार जाल
- (b) पारितंत्र
- (c) पारिस्थितिक पिरामिड
- (d) आहार श्रृंखला
- किसी पारितंत्र में आहार श्रृंखला के माध्यम से उच्चतर पोषी स्तर में हानिकारक (विषैले) पदार्थों के संचयन में, निम्नलिखित में से कौन-से जीव सर्वाधिक प्रभावित होते हैं ?
- (a) छोटे जलीय पादप
- (b) मानव
- (c) छोटी मछलियाँ
- (d) बड़ी मछलियाँ
- अंगूर के पौधों में प्रतानों की वृद्धि निम्नलिखित के कारण होती है :
- (a) प्रकाश का प्रभाव
- (b) गुरुत्व का प्रभाव
- (c) अवलम्ब (आधार) के संपर्क में आई प्रतान (प्ररोह) कोशिकाओं में त्वरित कोशिका विभाजन
- (d) अवलम्ब संपर्क की सतह से विपरीत (परे) प्रतान (प्ररोह) कोशिकाओं में त्वरित कोशिका विभाजन
- अभिकथन (A) : सूक्ष्मजीवों की अनुपस्थिति में मृदा की प्राकृतिक पुन:पूर्ति नहीं होगी। कारण (R) : जीवाणु तथा कवक जैसे सूक्ष्मजीव जीवों के मृत अवशेषों तथा अपशिष्ट उत्पादों का अपघटन (अपमार्जन) करते हैं, और ये मृदा (मिट्टी) में चले जाते हैं। नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से सही उत्तर चुनकर दीजिए। (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। (b)…
- अभिकथन (A) : वृक्क में आधारी निस्यंदन एकक, फुफ्फुस की तरह ही, बहुत पतली भित्ति वाली रुधिर केशिकाओं का गुच्छ होता है। कारण (R) : वृक्क में प्रत्येक केशिका गुच्छ, एक कप के आकार के कुंडलित नलिका के सिरे के साथ संबद्ध होता है, जिसे बोमन संपुट कहते हैं। नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से सही उत्तर चुनकर दीजिए। (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या…
- ओजोन परत के अवक्षय के लिए क्लोरोफ्लुओरोकार्बनों (CFCs) को मुख्य कारक माना गया है। 1987 में, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) में सर्वानुमति बनाने में सफलता मिली। इस सर्वानुमति का उल्लेख कीजिए। (ii) हमारे वायुमंडल में ओजोन की क्या भूमिका है ?
- किस प्रकार का श्वसन अधिक ऊर्जा प्रदान करता है और क्यों ?
- हृदय का दायाँ तथा बायाँ बँटवारा ऑक्सीजनित तथा विऑक्सीजनित रुधिर को मिश्रित होने से रोकने में लाभप्रद है। विभिन्न जीवों में भिन्न-भिन्न प्रकार के हृदय होते हैं। (I) जीवों के प्रकार और रुधिर परिसंचरण के संदर्भ में उनके विकास के अनुसार रिक्त स्थानों
- (i) से
- (iii) की पूर्ति सही ढंग से कीजिए : मछली —
- (i) ____ कोष्ठ, मिश्रित रुधिर, एकल (एक चक्र) परिसंचरण;
- (ii) ____ — त्रि-कोष्ठीय, मिश्रित रुधिर, अपूर्ण…
- जाइलम ऊतक में जड़ों, तनों और पत्तियों की वाहिकाएँ और वाहिनिकाएँ आपस में जुड़कर, जल-संवहन वाहिकाओं का एक सतत जाल बनाती हैं, जो पादप के सभी भागों से संबद्ध होता है। व्याख्या कीजिए कि यह किस प्रकार प्राप्त होता है।
- जब मेंडल ने मटर के शुद्ध लंबे पौधे का मटर के शुद्ध बौने पौधे के साथ संकरण कराया, तो उसके F1 पीढ़ी में प्राप्त क्रॉस तथा संतति में प्रेक्षित परिणामों को दर्शाइए।
- निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए : सभी पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की क्रियाविधि एकसमान नहीं होती। अधिकतर पौधों में, यह गैसीय कार्बन डाइऑक्साइड पर निर्भर करती है जो सीधे पत्तियों में विसरित हो जाती है। परन्तु, कुछ पौधों में कार्बन डाइऑक्साइड पत्तियों की कोशिकाओं की रिक्तिकाओं में जटिल कार्बन यौगिक के भाग के रूप में भंडारित हो सकती है। यह यौगिक क्लोरोप्लास्ट में स्थानांतरित हो जाता है और…
- (क) दिए गए चित्र (मुकुलन दर्शाते हुए) का प्रेक्षण कीजिए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
- (i) उपर्युक्त चित्र में दिखाई गई संरचना का नाम तथा जनन का प्रकार बताइए।
- (ii) उपर्युक्त में उल्लिखित जनन की विधि का एक लाभ तथा एक हानि लिखिए।
- (iii) कारण बताइए : अलैंगिक प्रजनन में आनुवंशिक विभिन्नता (विविधता) का अभाव होता है।
- (iv) लैंगिक जनन प्रक्रम के जटिल होने के बावजूद उच्चतर जीवों ने इसे ही…
- निम्नलिखित में से कौन-सा विस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण है ?
- (a) प्राकृतिक गैस का दहन
- (b) अभिक्रियाशील धातु की तनु अम्ल के साथ अभिक्रिया
- (c) जल का विद्युत-अपघटन
- (d) बिना बुझे चूने की जल के साथ अभिक्रिया
- जब हम एक बीकर में लिए गए कॉपर ऑक्साइड की थोड़ी मात्रा में धीरे-धीरे तथा विलोडन के साथ तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मिलाते हैं, तो विलयन के रंग में परिवर्तन निम्नलिखित में से किसके बनने के कारण होता है ?
- (a) कॉपर(II) ऑक्साइड, जिसका रंग काला है।
- (b) कॉपर(I) क्लोराइड, जिसका रंग नीला है।
- (c) कॉपर(II) क्लोराइड, जिसका रंग नीला-हरा है।
- (d) कॉपर(I) ऑक्साइड, जिसका रंग काला है।
- निम्नलिखित समीकरण x KI + H2O2 → I2 + y KOH में x तथा y क्रमशः हैं :
- (a) 2, 2
- (b) 1, 2
- (c) 2, 1
- (d) 1, 1
- नीचे दी गई संरचनाओं 'X' (सीधी-श्रृंखला ब्यूटेन, CH3–CH2–CH2–CH3) तथा 'Y' (शाखित आइसोब्यूटेन / 2-मेथिलप्रोपेन) पर विचार कीजिए। निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
- (i) 'X' तथा 'Y' समजातीय हैं।
- (ii) 'X' तथा 'Y' के संरचनात्मक सूत्र समान हैं, परन्तु आण्विक सूत्र भिन्न हैं।
- (iii) 'X' तथा 'Y' के आण्विक सूत्र समान हैं, परन्तु संरचनात्मक सूत्र भिन्न हैं।
- (iv) 'X' तथा 'Y' संरचनात्मक समावयव हैं। (a)…
- कैल्शियम की ठंडे जल के साथ अभिक्रिया होती है :
- (a) कम तीव्र, लेकिन उत्सर्जित ऊष्मा हाइड्रोजन के प्रज्वलित होने के लिए पर्याप्त होती है।
- (b) अति तीव्र और ऊष्माक्षेपी तथा हाइड्रोजन प्रज्वलित हो जाती है।
- (c) ऊष्माक्षेपी, लेकिन उत्सर्जित ऊष्मा हाइड्रोजन के प्रज्वलित होने के लिए पर्याप्त नहीं होती है।
- (d) मंद तथा ऊष्माशोषी।
- किस स्थिति/स्थितियों में बल्ब जलेगा यह मानते हुए कि विद्युत परिपथ के अन्य सभी संयोजन पूर्ण एवं कार्यरत हैं ? (चित्र में तीन स्थितियाँ i, ii, iii दर्शाई गई हैं)
- (a) केवल स्थिति
- (i) (b) केवल स्थिति
- (ii) (c) स्थिति
- (ii) और
- (iii) (d) केवल स्थिति (iii)
- जब जिंक NaOH के साथ अभिक्रिया करता है, तो निर्मित उत्पाद है :
- (a) Na2O
- (b) ZnO
- (c) Na2ZnO2
- (d) Zn(OH)2
- अभिकथन (A) : कार्बन के यौगिक बड़ी संख्या में हैं, जिनमें बहुत से कार्बन परमाणु आपस में एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। कारण (R) : कार्बन-कार्बन आबंध अत्यधिक प्रबल एवं स्थायी होता है। नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से सही उत्तर चुनकर दीजिए।
- (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R)…
- संयोजी परमाणुओं के मध्य इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण द्वारा निम्नलिखित आयनिक यौगिकों के बनने को दर्शाइए :
- (i) सोडियम ऑक्साइड (Na2O);
- (ii) मैग्नीशियम क्लोराइड (MgCl2)। [दिया गया है : परमाणु क्रमांक : Na = 11, Mg = 12, O = 8, Cl = 17]
- एक शुष्क क्वथन नली में 2 g हरे रंग के फेरस सल्फेट क्रिस्टलों को गरम किया गया। होने वाली रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार का नाम लिखिए। अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए। क्या यह एक ऊष्माक्षेपी अथवा एक ऊष्माशोषी अभिक्रिया है ?
- (क) कारण दीजिए :
- (i) अम्ल के तनुकरण के लिए, जल में अम्ल मिलाया जाता है, न कि अम्ल में जल।
- (ii) शुष्क HCl गैस नीले लिटमस को लाल में परिवर्तित नहीं करती है जबकि तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल करता है।
- (iii) गरम करने पर कॉपर(II) सल्फेट क्रिस्टलों का नीला रंग, सफेद में परिवर्तित हो जाता है।
- निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए : धातुओं के परिष्करण में एक वैद्युत-रासायनिक प्रक्रम प्रयुक्त किया जाता है जिसमें विद्युत-अपघटन द्वारा चुनिंदा धातुओं को घोलकर उन्हें निक्षेपित किया जाता है। विद्युत-अपघटनी परिष्करण कॉपर, जिंक, टिन, निकैल, सिल्वर तथा स्वर्ण जैसे धातुओं के लिए प्रयुक्त किया जाता है। (क) ऐनोड पंक की परिभाषा दीजिए।
- (ख) कॉपर के विद्युत-अपघटनी परिष्करण में, ऐनोड तथा कैथोड के नाम बताइए।
- (ग)(i) रासायनिक समीकरण की सहायता से, कॉपर का इसके अयस्क Cu2S से निष्कर्षण दर्शाइए।
- (क) उत्तर दीजिए :
- (i) समजातीय श्रेणी क्या है ? निम्नलिखित कार्बनिक यौगिकों में से कौन-से दो एक ही समजातीय श्रेणी के सदस्य हैं ? C2H4, C4H10, C3H4, C4H8।
- (ii) निम्नलिखित अभिक्रियाओं में उत्पाद/उत्पादों को लिखिए : (I) CH3–CH2–OH + CH3COOH (अम्ल) →; (II) C2H5OH + O2 (दहन) →।
- (iii) जब साबुन को जल में मिलाया जाता है, तो मिसेल निर्माण क्यों होता है ?
- विद्युत परिपथ में ऐमीटर और वोल्टमीटर को संयोजित करने की सही व्यवस्था है :
- (a) ऐमीटर पार्श्वक्रम में और वोल्टमीटर श्रेणीक्रम में
- (b) ऐमीटर एवं वोल्टमीटर दोनों पार्श्वक्रम में
- (c) ऐमीटर श्रेणीक्रम में और वोल्टमीटर पार्श्वक्रम में
- (d) ऐमीटर एवं वोल्टमीटर दोनों श्रेणीक्रम में
- प्रिज़्म से अपवर्तन दर्शाते हुए दिए गए किरण आरेख का प्रेक्षण कीजिए और किरण 1 तथा 2 के रंग के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए (किरण 1 सबसे कम विचलित, किरण 2 सबसे अधिक विचलित) :
- (a) नीला (किरण 1), लाल (किरण 2)
- (b) हरा (किरण 1), पीला (किरण 2)
- (c) लाल (किरण 1), बैंगनी (किरण 2)
- (d) बैंगनी (किरण 1), लाल (किरण 2)
- अभिकथन (A) : बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर एक दिक्सूचक की सुई सदैव पृथ्वी की उत्तर-दक्षिण दिशा में संरेखित होती है। कारण (R) : दिक् सूचक की सुई का व्यवहार मुक्त रूप से लटकाए गए छड़ चुम्बक के व्यवहार की भाँति होता है। नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से सही उत्तर चुनकर दीजिए।
- (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- (b) अभिकथन (A) और…
- दिए गए चित्र में दर्शाए अनुसार एक प्रकाश की किरण माध्यम A से माध्यम B में प्रवेश करती है (किरण B में प्रवेश करने पर अभिलंब की ओर मुड़ती है)। (क) इनमें से कौन-सा माध्यम दूसरे माध्यम की तुलना में प्रकाशिकतः अधिक सघन है ? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (ख) यदि प्रकाश की चाल माध्यम A में VA तथा माध्यम B में VB है, तो माध्यम A के सापेक्ष माध्यम B का अपवर्तनांक क्या होगा ?
- (क) क्या होता है जब प्रकाश, माध्यम के
- (i) बहुत छोटे कणों से तथा
- (ii) बहुत बड़े आकार के कणों से प्रकीर्णित होता है ? प्रत्येक स्थिति में अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिए।
- दिए गए चित्र (एक दृष्टि-दोषयुक्त नेत्र) का अध्ययन कीजिए और उत्तर दीजिए : (क) चित्र में दर्शाए दृष्टि दोष का नाम लिखिए। इस दृष्टि दोष में प्रतिबिंब नेत्र के दृष्टिपटल (रेटिना) के सापेक्ष कहाँ बनता है ?
- (ख) इस दृष्टि दोष (मायोपिया) के दो कारणों को सूचीबद्ध कीजिए।
- (ग) चित्र की सहायता से, दर्शाइए कि इस दृष्टि दोष (मायोपिया) को किस प्रकार से संशोधित करते हैं।
- (क) उस एक युक्ति का नाम लिखिए जिसका उपयोग :
- (i) परिपथ में नियत विभवांतर बनाए रखने के लिए होता है।
- (ii) विद्युत परिपथ में विद्युत धारा का मान परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। (ख) जब किसी विद्युत हीटर के सिरों के बीच विभवांतर 110 V है, तो इसमें 5 A की विद्युत धारा प्रवाहित होती है। जब विभवांतर बढ़ाकर 220 V किया जाता है, तो इसमें प्रवाहित विद्युत धारा का मान कितना होगा ?
- दिए गए विद्युत परिपथ पर विचार कीजिए। निम्नलिखित का परिकलन कीजिए : (क) परिपथ का कुल प्रतिरोध; (ख) बैटरी से ली गई विद्युत धारा; (ग) बिन्दु P और Q के बीच विभवांतर।
- किसी उत्तल लेंस के लिए बिंब की दूरी (u) के साथ, प्रतिबिंब की दूरी (v) में परिवर्तन निम्न प्रेक्षण सारणी में दिया गया है। क्रम संख्या 1: u = –150, v = +30; 2: u = –75, v = +37.5; 3: u = –50, v = +50; 4: u = –37.5, v = +75; 5: u = –30, v = +150; 6: u = –15, v = +37.5 (सभी cm में)। इसका विश्लेषण कीजिए और उत्तर दीजिए : (क) बिना किसी परिकलन, दिए गए उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए। अपने उत्तर के…
- (क) उत्तर दीजिए :
- (i) परिनालिका क्या होती है ? एक धारावाही परिनालिका के अंदर और बाहर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का पैटर्न दर्शाता हुआ आरेख बनाइए।
- (ii) किन्हीं दो कारकों के नाम लिखिए जिन पर धारावाही परिनालिका के कारण चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण निर्भर करता है।
- (iii) किसी धारावाही परिनालिका को खींचकर एक सीधे धारावाही चालक तार के रूप में परिवर्तित कर दिया जाता है। अब इस तार के परितः चुम्बकीय क्षेत्र…
पूरा अध्याय भार
इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:
यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। कार्बन एवं उसके यौगिक (12%), जैव प्रक्रम (12%) और प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (12%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 36%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।
- कार्बन एवं उसके यौगिकसमाधान ↗6 प्रश्न12%
- जैव प्रक्रमसमाधान ↗6 प्रश्न12%
- प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तनसमाधान ↗6 प्रश्न12%
- धातु एवं अधातुसमाधान ↗5 प्रश्न10%
- अम्ल, क्षारक एवं लवणसमाधान ↗4 प्रश्न8%
- मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसारसमाधान ↗4 प्रश्न8%
- विद्युतसमाधान ↗4 प्रश्न8%
- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- नियंत्रण एवं समन्वयसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभावसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- हमारा पर्यावरणसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- जीव जनन कैसे करते हैंसमाधान ↗2 प्रश्न4%
- आनुवंशिकतासमाधान ↗1 प्रश्न2%
अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।
कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)
थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:
| खंड | प्रश्न | प्रति अंक | कुल | प्रकार |
|---|---|---|---|---|
| A | 20 | 1 | 20 | बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण |
| B | 6 | 2 | 12 | अति लघु उत्तरीय |
| C | 7 | 3 | 21 | लघु उत्तरीय |
| D | 3 | 5 | 15 | दीर्घ उत्तरीय |
| E | 3 | 4 | 12 | प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित |
| कुल | 39 | 80 | 3 घंटे |
संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।
और CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर देखें
अन्य विषय · 2026
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2026 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 3 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?
थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।
इस 2026 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?
कार्बन एवं उसके यौगिक (12%), जैव प्रक्रम (12%), प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (12%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।