CBSE कक्षा 10 विज्ञान · 2026

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 — सेट 4

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
अम्ल, क्षारक एवं लवण16%प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन12%कार्बन एवं उसके यौगिक10%

यह 2026 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 4। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 विज्ञान पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
विज्ञान
वर्ष
2026
सेट
सेट 4
अधिकतम अंक
80 (थ्योरी)
अवधि
3 घंटे
प्रश्न
39 (खंड A–E)
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2026 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 4)

इस सेट के सभी 45 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. नीचे दिए गए चित्र का प्रेक्षण कीजिए तथा उस विकल्प का चयन कीजिए जो इस कवक के पोषण प्राप्त करने की विधि का सही ढंग से निरूपण करता है :
    • (a) जिस ब्रेड पर उग रहे हैं उसको खाकर ।
    • (b) ब्रेड में उपस्थित पोषकों का उपयोग करके अपना भोजन स्वयं बनाते हैं ।
    • (c) ब्रेड के पोषकों का शरीर के बाहर विघटन करने के पश्चात् उसका अवशोषण करते हैं ।
    • (d) अन्य जीवों को ब्रेड में उगने देते हैं तथा बाद में उनका उपभोग करते हैं ।
  2. यदि पुष्प के 'P' भाग को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सा प्रक्रम संपन्न नहीं होगा ?
    • (a) पराग कणों का बनना
    • (b) पुष्प का बनना
    • (c) फल का बनना
    • (d) बीज का बनना
  3. अपने पर्यावरण के विषय में कुछ कथन नीचे दिए गए हैं :
    • (i) हमारी जीवन-शैली में बदलाव के परिणामस्वरूप अधिक मात्रा में अपशिष्ट जनित (बन रहे) हो रहे हैं ।
    • (ii) हमारी आदतों (प्रवृत्ति) में परिवर्तन के कारण अधिक प्रयोज्य (निपटान योग्य) वस्तुओं का उपयोग ।
    • (iii) पैकेजिंग के तरीकों में बदलाव से अजैव-निम्नीकरणीय वस्तुओं के कचरे में वृद्धि ।
    • (iv) जैविक कृषि (खेती) उपरोक्त में से कौन सी गतिविधि/याँ पर्यावरण…
  4. उन लक्षणों को पहचानिए जो जनकों से संतति में वंशागत (स्थानांतरित) नहीं हो सकते :
    • (i) तैरने की तकनीक
    • (ii) रुधिर (रक्त) समूह (वर्ग)
    • (iii) आँख का रंग
    • (iv) नृत्य कला विकल्प :
    • (a) (i) एवं
    • (ii) (b)
    • (i) एवं
    • (iv) (c)
    • (iii) एवं
    • (iv) (d)
    • (ii) एवं (iii)
  5. मस्तिष्क के विभिन्न भागों से संबंधित कुछ कथन निम्नलिखित हैं । इनमें से सही कथनों को पहचानिए ।
    • (i) मस्तिष्क का सोचने वाला भाग अग्रमस्तिष्क है ।
    • (ii) सूँघने, सुनने, स्मरण/स्मृति तथा देखने के विशिष्ट केन्द्र (क्षेत्र) अग्रमस्तिष्क में अवस्थित होते हैं ।
    • (iii) लाला स्रवण, उलटी होना (वमन) तथा रक्तदाब पश्चमस्तिष्क के मेडुला द्वारा नियंत्रित होते हैं ।
    • (iv) अनुमस्तिष्क शरीर की संस्थिति तथा संतुलन का…
  6. मटर के दो पौधों जिनमें से एक गोल एवं हरे बीजों (RRyy) वाला तथा दूसरा झुर्रींदार पीले बीजों (rrYY) वाला है, को एक दूसरे के साथ संकरण (क्रॉस) कराया गया जिसके परिणामस्वरूप F₁ संतति में केवल गोल तथा पीले बीज (RrYy) ही प्राप्त होते हैं । जब F₁ संतति के बीजों का स्वपरागण कराया गया तो F₂ पीढ़ी में जनक पौधों की तुलना में निम्नलिखित लक्षणों में से कौन से नए संयोजन प्राप्त होंगे ? (i) गोल तथा पीले (ii)…
  7. मनुष्यों में ऑक्सीजन प्रचुर (ऑक्सीजनित) रुधिर शरीर के अन्य भागों में इस प्रकार भेजा जाता है :
    • (a) दायाँ अलिंद के संकुचन द्वारा
    • (b) बायाँ निलय के शिथिलन से
    • (c) दायाँ निलय के संकुचन से
    • (d) बायाँ निलय के संकुचन द्वारा
  8. अभिकथन (A) : अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति में सामान्यत: आपस में विविधता (विभिन्नता) परिलक्षित नहीं होती हैं । कारण (R) : प्रतिकृतियन के द्वारा जनित डीएनए अणु मूल डीएनए के समान नहीं होते । सही उत्तर नीचे दिए गए (A), (B), (C) और (D) में से उचित विकल्प को चुनकर दीजिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों…
  9. अभिकथन (A) : किसी खाद्य (आहार) शृंखला के तृतीय स्तर के उपभोक्ताओं में पीड़कनाशकों की सर्वाधिक मात्रा (प्रतिशत) पाई जाती है । कारण (R) : रसायन/पीड़कनाशक प्रत्येक पोषी स्तर पर उत्तरोत्तर संगृहीत होते जाते हैं । सही उत्तर नीचे दिए गए (A), (B), (C) और (D) में से उचित विकल्प को चुनकर दीजिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । (B) अभिकथन (A) और…
  10. "पौधों में वाष्पोत्सर्जन एक आवश्यक बुराई है ।" दो उदाहरणों की सहायता से कथन पर टिप्पणी कीजिए ।
  11. व्याख्या कीजिए कि आहार शृंखला में सामान्यत: तीन अथवा चार चरण क्यों होते हैं ।
  12. वरुण मधुमेह से पीड़ित है । उसकी नवीनतम पराध्वनिक (अल्ट्रासाउण्ड) रिपोर्ट में उसकी अग्न्याशयी नली अवरुद्ध पाई गई । यह अग्न्याशय के दोहरे प्रकार्य को किस प्रकार प्रभावित करेगा ?
  13. निम्नलिखित के कारण लिखिए :
    • (a) अधिवृक्क ग्रंथि को तनाव (आपातकालीन) ग्रंथि भी कहा जाता है, क्यों ?
    • (b) भारत में गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण (ज्ञात) करना पूर्णत: प्रतिबंधित है ।
    • (c) कुछ पादपों के लिए कायिक प्रवर्धन लाभकारी युक्ति है ।
  14. निम्न तालिका का अध्ययन कीजिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए : जनक — लाल पुष्प वाले मटर के पौधे का श्वेत पुष्प वाले मटर के पौधे से क्रॉस (संकरण) कराया गया । F₁ — 30 बीजों को बोया गया तथा सभी पौधों में लाल पुष्प ही निकले । F₂ — 44 बीजों को बोया गया, 33 पौधों पर लाल पुष्प तथा 11 पौधों पर श्वेत पुष्प निकले (पुष्पित हुए) ।
    • (a) तालिका में दी गई सूचना के आधार पर एक क्रॉस बनाइए ।
    • (b) F₂ पीढ़ी…
  15. पौधे अपने आवास के अनुकूल स्वयं को अनुकूलित करने हेतु पौधे विभिन्न पर्यावरणीय उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया में गतिविधि दर्शाते हैं । ये गतिविधियाँ बाह्य कारकों जैसे कि प्रकाश, गुरुत्व, जल तथा रसायनों द्वारा प्रभावित होती हैं, जो विशिष्ट पादप हार्मोनों द्वारा नियमित होती हैं । उदाहरण के लिए पादप भागों की विभेदी वृद्धि उनको मुड़ने, वृद्धि करने अथवा उनको विशेष दिशा के अनुरूप होती है । जड़ तथा प्रोह…
  16. पौधों की वृद्धि में ऑक्सिन क्या भूमिका निभाते हैं ?
  17. छुई-मुई के पौधे की गति तथा पौधों की अनुवर्ती गति में विभेद कीजिए । (कोई दो अंतर लिखिए)
  18. (A)
    • (a) पत्ती के रंध्रछिद्र की खुली तथा बंद अवस्थिति का नामांकित आरेख बनाइए ।
    • (b) प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम की अवधि में सम्पन्न होने वाली प्रमुख परिघटनाओं की सूची बनाइए ।
    • (c) पादपों में प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए ।
  19. जल के वैद्युत-अपघटन के दौरान मुक्त हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों का आयतन अनुपात है
    • (a) 1 : 1
    • (b) 2 : 1
    • (c) 4 : 1
    • (d) 1 : 2
  20. C₆H₁₂O₆(aq) + 6O₂(g) → 6CO₂(g) + 6H₂O(l). उपरोक्त अभिक्रिया किसका उदाहरण है ?
    • (a) विस्थापन अभिक्रिया
    • (b) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
    • (c) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
    • (d) उदासीनीकरण अभिक्रिया
  21. एक जलीय विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है । निम्नलिखित में से किस विलयन आधिक्य को मिलाने पर परिवर्तन का उत्क्रमण हो जाएगा ?
    • (a) सोडियम हाइड्रॉक्साइड
    • (b) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    • (c) बेकिंग सोडा
    • (d) बुझा हुआ चूना
  22. मैले कपड़ों की साबुन द्वारा धुलाई करते समय मिसेल का निर्माण होता है । मिसेल के विषय में सही कथन का चयन कीजिए ।
    • (a) साबुन अणु की जलविरागी पूँछ गुच्छे के आंतरिक हिस्से में होती है, जबकि जलरागी सिरा गुच्छे की सतह पर होता है ।
    • (b) जलविरागी पूँछ गुच्छे की सतह पर होती है, जबकि जलरागी सिरा गुच्छे के आंतरिक हिस्से में होता है ।
    • (c) जलविरागी पूँछ तथा जलरागी सिरा दोनों ही गुच्छे के आंतरिक हिस्से में होते…
  23. निम्न धातुओं में से कौन सी धातु ठंडे जल के साथ अभिक्रिया नहीं करती है ?
    • (a) सोडियम
    • (b) पोटैशियम
    • (c) कैल्सियम
    • (d) मैग्नीशियम
  24. मिश्रातुएँ किसी धातु की धातु के साथ अथवा अधातु के साथ समांगी मिश्रण होती हैं । निम्नलिखित मिश्रातुओं में से किसमें अधातु एक संघटक के रूप में है ?
    • (a) पीतल
    • (b) काँसा
    • (c) अमलगम
    • (d) इस्पात
  25. सांद्र अम्ल का तनुकरण करते समय उत्पन्न ऊष्मा से आप अपना बचाव कैसे करेंगे ?
    • (a) अम्ल को जल में लगातार हिलाते हुए मिलाने के द्वारा ।
    • (b) जल को अम्ल में लगातार हिलाते हुए मिलाने के द्वारा ।
    • (c) जल को अम्ल में मिलाने के पश्चात क्षारक मिलाने के द्वारा ।
    • (d) क्षारक को अम्ल में लगातार हिलाते हुए मिलाने के द्वारा ।
  26. प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं – जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है । सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से उचित विकल्प चुनकर दीजिए । अभिकथन (A) : शुद्ध एथेनॉइक अम्ल को ग्लैशल एसीटिक अम्ल भी कहते हैं । कारण (R) : शुद्ध एथेनॉइक अम्ल का निम्न गलनांक 290 K होने के कारण यह शीतऋतु में प्राय: जम जाता है । (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और…
  27. (a) कोई यौगिक 'A' सोडा-अम्ल अग्निशामक में उपयोग किया जाता है तथा गरम किए जाने पर अपघटित होकर यौगिक 'B' बनाता है । यौगिक 'B' का उपयोग जल की स्थायी कठोरता को हटाने में किया जाता है । 'A' तथा 'B' की पहचान कीजिए ।
  28. (b) 'प्लास्टर ऑफ पेरिस' का रासायनिक सूत्र लिखिए । किस ताप पर जिप्सम को गर्म करने पर प्लास्टर ऑफ पेरिस प्राप्त होता है ?
  29. निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए :
    • (a) सूर्य के प्रकाश में श्वेत रंग का सिल्वर क्लोराइड धूसर रंग का हो जाता है ।
    • (b) लेड (II) नाइट्रेट गर्म किए जाने पर भूरे रंग का धुआँ उत्सर्जित करता है ।
    • (c) तैलीय अथवा वसायुक्त खाद्य सामग्री की थैली को नाइट्रोजन गैस से भर देते हैं ।
  30. (A)
    • (i) निम्नलिखित प्रत्येक को अपने-अपने धातु ऑक्साइडों में परिवर्तन करने के लिए कौन सी विधि प्रयुक्त होगी ?
    • (a) कार्बोनेट अयस्क
    • (b) सल्फाइड अयस्क
    • (ii) एक रासायनिक अभिक्रिया लिखिए जो एल्युमिनियम का उपयोग रेल की पटरी की दरारों को जोड़ने को दर्शाती हो ।
    • (iii) धातुओं के निष्कर्षण के दौरान, शुद्ध धातु प्राप्त करने के लिए वैद्युत-अपघटनी परिष्करण किया जाता है । इस प्रक्रम द्वारा कॉपर धातु के परिष्करण…
  31. हमारे दैनिक जीवन में pH एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है । अम्लों तथा क्षारकों की शक्ति इनके द्वारा उत्पन्न क्रमश: H⁺ आयनों तथा OH⁻ आयनों की संख्या पर निर्भर करती है । किसी विलयन में हाइड्रोजन आयन सांद्रता के मापन द्वारा pH स्केल अम्लों और क्षारकों की शक्ति की प्रागुक्ति में सहायता करता है । निम्नलिखित के उत्तर दीजिए : (a) कोई अम्ल तथा क्षारक कितना प्रबल है, इसकी प्रागुक्ति के लिए किस प्रकार…
  32. A, B तथा C तीन विलयनों ने क्रमश: 3, 5 और 7 pH दर्शाई । किस विलयन में H⁺ आयनों की सांद्रता उच्चतम है ?
  33. प्रबल अम्ल तथा दुर्बल अम्ल क्या हैं ?
  34. (A)
    • (i) कार्बन C⁴⁺ धनायन तथा C⁴⁻ ऋणायन नहीं बना सकता । व्याख्या कीजिए ।
    • (ii) कार्बन यौगिकों की समजातीय श्रेणी की परिभाषा दीजिए । C₄H₁₀ के गलनांक एवं क्वथनांक C₃H₈ अथवा C₂H₆ की तुलना में उच्चतर क्यों होते हैं ?
    • (iii) क्या होता है जब एथेनॉल को अम्लीकृत पोटैशियम डाइक्रोमेट के साथ गर्म किया जाता है ?
  35. आँखों में अलग-अलग मात्रा में प्रकाश प्रवेश कराने के लिए ज़िम्मेदार नेत्र के भाग हैं :
    • (a) परितारिका और पुतली
    • (b) पक्ष्माभी पेशियाँ और पुतली
    • (c) दृष्टिपटल और परितारिका
    • (d) पक्ष्माभी पेशियाँ और स्वच्छ मंडल
  36. पक्ष्माभी पेशियों के धीरे-धीरे दुर्बल होने और अभिनेत्र लेंस के लचीलेपन में कमी आने के कारण उत्पन्न होने वाला दृष्टि दोष है :
    • (a) निकट-दृष्टि दोष
    • (b) दीर्घ-दृष्टि दोष
    • (c) जरा-दूरदृष्टता
    • (d) निकट-दृष्टि दोष और दीर्घ-दृष्टि दोष दोनों
  37. अभिकथन (A) : दिक्सूचक की सहायता से छड़ चुंबक के बाहर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ खींची जा सकती हैं । कारण (R) : किसी चुंबक के पास लाने पर दिक्सूचक की सुई के उत्तर ध्रुव की दिशा सदैव चुंबक के दक्षिणी ध्रुव की ओर होती है । निर्देश : प्रश्न संख्या 32, के लिए दो कथन दिए गए हैं – जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । इस प्रश्न का सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों (A), (B)…
  38. (A) किसी विद्युत परिपथ में एक फ्यूज का अनुमतांक 4 A है । क्या यह 2 kW, 200 V अनुमतांक वाले विद्युत हीटर के साथ प्रयोग किया जा सकता है ? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए ।
    • (a) विभवान्तर के मात्रक वोल्ट की परिभाषा लिखिए ।
    • (b) किसी वैद्युत क्षेत्र में 100 V विभवान्तर पर अवस्थित दो बिन्दुओं A और B के बीच में एक इलेक्ट्रॉन को विस्थापित करने के लिए आवश्यक कार्य का परिकलन कीजिए ।
    • (a) दिये गये किरण आरेख का प्रेक्षण कीजिए और तुलना कीजिए :
    • (i) माध्यम A में प्रकाश की चाल तथा माध्यम B में प्रकाश की चाल की
    • (ii) माध्यम B और माध्यम C के प्राकाशिक घनत्वों की
    • (b) अपवर्तन के लिए किरण आरेख बनाइये जब माध्यम 'A' का प्राकाशिक घनत्व, माध्यम 'C' के प्राकाशिक घनत्व के बराबर हो और माध्यम 'B' का प्राकाशिक घनत्व, माध्यम 'A' तथा माध्यम 'C' के प्राकाशिक घनत्व से अधिक हो ।
  39. आकाश में इन्द्रधनुष के बनने की परिघटना की व्याख्या कीजिए । अपनी व्याख्या के समर्थन में नामांकित किरण आरेख बनाइए ।
  40. दिये गये विद्युत परिपथ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
    • (a) जब कुंजी K को बन्द किया जाता है, तो छड़ AB का क्या व्यवहार होगा और क्यों ?
    • (b) उस नियम का नाम एवं उसका कथन लिखिए जो उपरोक्त स्थिति में छड़ AB के इस व्यवहार का निर्धारण करता है ।
  41. उपर्युक्त किरण आरेख एक परावर्तक दूरदर्शी द्वारा प्रतिबिंब निर्माण दर्शाने के लिए है । परावर्तक दूरदर्शी ने आकाश को देखने के तरीके में क्रांति ला दी । परावर्तक दूरदर्शी, अपवर्तक दूरदर्शी की भाँति केवल लेंसों पर निर्भर रहने के बजाए प्रकाश को एकत्रित करने और फोकस करने के लिए विशाल दर्पणों का उपयोग करते हैं । ये दूरदर्शी आने वाले प्रकाश को एकत्र करने के लिए सटीक आकार और उच्च परावर्तन क्षमता के…
  42. (b) इस परावर्तक दूरदर्शी में किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है ?
  43. (c) नेत्रिका में किस प्रकार की प्रकाशिक युक्ति (लेंस अथवा दर्पण का प्रकार) का उपयोग किया जाता है ? कारण सहित व्याख्या कीजिए ।
  44. (A)
    • (i) दिया गया विद्युत परिपथ एक विद्युत युक्ति का भाग है । विद्युत परिपथ आरेख में दी गई सूचनाओं का उपयोग करके परिकलन कीजिए : (I) प्रतिरोधक R₂ के सिरों के बीच विभवान्तर (II) प्रतिरोधक R₂ का मान (III) प्रतिरोधक R₁ का मान
    • (ii) उन कारकों का नाम लिखिए जिन पर किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है और दिये गये चालक के प्रतिरोध के लिए सूत्र व्युत्पन्न कीजिए ।

पूरा अध्याय भार

इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:

यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। अम्ल, क्षारक एवं लवण (16%), प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (12%) और कार्बन एवं उसके यौगिक (10%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 38%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।

अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।

कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)

थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:

खंडप्रश्नप्रति अंककुलप्रकार
A20120बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण
B6212अति लघु उत्तरीय
C7321लघु उत्तरीय
D3515दीर्घ उत्तरीय
E3412प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित
कुल39803 घंटे

संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2026 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 4 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?

थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।

इस 2026 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?

अम्ल, क्षारक एवं लवण (16%), प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (12%), कार्बन एवं उसके यौगिक (10%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।