CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 — सेट 5
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2026 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 5। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- विज्ञान
- वर्ष
- 2026
- सेट
- सेट 5
- अधिकतम अंक
- 80 (थ्योरी)
- अवधि
- 3 घंटे
- प्रश्न
- 39 (खंड A–E)
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2026 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 5)
इस सेट के सभी 43 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- उस भाग को पहचानिए जो पौधों की पत्तियों में रंध्रछिद्र के बंद होने तथा खुलने की क्रिया का नियंत्रण करता है । सही विकल्प को चुनिए ।
- (a) रंध्र (स्टोमाटा)
- (b) बाह्य त्वचा की कोशिकाएँ
- (c) द्वार कोशिकाएँ
- (d) क्लोरोप्लास्ट
- उस अंत:स्रावी ग्रंथि को पहचानिए जो मानव शरीर की वृद्धि का नियमन करती है ।
- (a) पीयूष ग्रंथि
- (b) थायरॉइड ग्रंथि
- (c) अग्न्याशय
- (d) अधिवृक्क ग्रंथि
- उस अभिक्रिया के समीकरण को पहचानिए जो पेशियों में अवायवीय श्वसन का सही प्रकार से निरूपण करता है :
- (a) ग्लूकोज → पायरुवेट —(O₂ की अनुपस्थिति)→ इथेनॉल + CO₂ + ऊर्जा
- (b) ग्लूकोज —O₂→ पायरुवेट —O₂→ ऊर्जा
- (c) ग्लूकोज —O₂→ पायरुवेट —(ऑक्सीजन का अभाव)→ इथेनॉल + ऊर्जा
- (d) ग्लूकोज → पायरुवेट —(ऑक्सीजन का अभाव)→ लैक्टिक अम्ल + ऊर्जा
- स्त्रियों (मादा मानव) के जनन तंत्र के किस भाग में निषेचित अंड (भ्रूण) का अन्त:स्थापन होता है ?
- (a) अंडवाहिका
- (b) गर्भाशय ग्रीवा
- (c) गर्भाशय
- (d) योनि
- जब मानव अंड का 'Y' – गुणसूत्र वाले शुक्राणु के साथ निषेचन होता है तो परिणामतः युग्मज में गुणसूत्रों का संयोजन होगा :
- (a) 44 + XX
- (b) 22 + XX
- (c) 44 + XY
- (d) 22 + XY
- निम्न में से कौन सा पदार्थ अजैव-विघटनीय प्रदूषक है ?
- (a) कागज
- (b) डीडीटी (DDT)
- (c) लकड़ी
- (d) शाक के छिलके
- एक पारितंत्र में अपघटक (अपमार्जक) महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । अपमार्जकों की भूमिका दर्शाने वाले विकल्प का चयन कीजिए ।
- (a) अकाबिर्नक पदार्थों को सरल रूप में परिवर्तित कर देते हैं ।
- (b) जटिल काबिर्नक पदार्थों को सरल अकाबिर्नक पदार्थों में विघटित कर देते हैं ।
- (c) अकाबिर्नक पदार्थों को काबिर्नक पदार्थों में विघटित कर देते हैं ।
- (d) काबिर्नक पदार्थों पर कोई क्रिया नहीं करते ।
- अभिकथन (A) : वे जीवाणु (बैक्टीरिया) जो अधिक ताप को सहन कर सकते हैं, उनके (उष्ण वातावरण) ऊष्मा लहर में जीवित रहने की संभावना अधिक होती है । कारण (R) : किसी स्पीशीज़ (प्रजाति) में विभिन्नताओं के एकत्रित (संचयन) होने से परिवर्तनशील पर्यावरण में उसके जीवित रहने की संभावना में वृद्धि हो जाती है । (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । (B) अभिकथन…
- अभिकथन (A) : पूरी आहारनली (आहारनाल) में क्रमाकुंचन गति होती है । कारण (R) : आहारनली के आस्तर में पेशियाँ होती हैं जो क्रमाकुंचन गति द्वारा नियमन कर भोजन को आगे की ओर धकेलती हैं । (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है । (C) अभिकथन (A) सही है…
- अमीबा में पोषण दर्शाने हेतु आरेखित निरूपण कीजिए ।
- नीचे दिए गए चित्र का प्रेक्षण कर नामांकित भाग 'P, Q, R तथा S' को पहचानिए :
- मानव हृदय द्वारा होने वाले दोहरे रुधिर परिसंचरण (द्विसंचरण) के विभिन्न चरणों का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए ।
- मेंडल के प्रयोग के आधार पर एक क्रॉस F₂ पीढ़ी तक बनाइए जिसमें गोल तथा पीले बीजों (RRYY) वाले मटर के पौधे का झुर्रींदार तथा हरे बीजों (rryy) वाले पौधे के साथ संकरण कराया गया । F₂ पीढ़ी में निम्नलिखित जीनी संयोजन (जीनोटाइप) वाले बीजों/पौधों की संख्या लिखिए :
- (i) RRYY
- (ii) rryy
- प्लास्टिक के थैलों के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले किसी एक हानिकर प्रभाव का उल्लेख कीजिए । इसका कोई अच्छा विकल्प सुझाइए । (b) धान के खेतों को जल की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है । प्रयुक्त पीड़कनाशी तथा रासायनिक उर्वरक जल के साथ भूमि (मृदा) के अंदर अथवा जलस्रोतों में बह जाते हैं । यह रसायन हमारे शरीर तक किस प्रकार पहुँचते हैं ? इस परिघटना को किस नाम से जाना जाता है ?
- वृक्क हमारे शरीर में तरल एवं विभिन्न चयापचयज अपशिष्ट/वर्ज्य पदार्थों का नियमन करते हैं । सामान्यतः, वृक्क प्रतिदिन लगभग 180 L तरल निस्यंदित करता है परन्तु वस्तुतः एक दिन में मात्र एक अथवा दो लीटर मूत्र ही उत्सर्जित होता है । वृक्क निष्क्रियता वाले रोगियों का जीवन अपोहन तथा वृक्क प्रतिरोपण द्वारा बचाया जा सकता है । (a) बोमन संपुट की संरचना तथा कार्य लिखिए ।
- यद्यपि वृक्क बड़ी मात्रा (लगभग 180 L प्रतिदिन) में तरल का निस्यंदन करते हैं, तथापि केवल एक अथवा दो लीटर मूत्र ही शरीर से उत्सर्जित होता है । क्यों ?
- उत्सर्जन क्या है/उत्सर्जन की परिभाषा लिखिए । यह किसी भी जीवधारी के लिए आवश्यक क्यों है ?
- (i) किसी आवृतबीजी पुष्प में निषेचन तब संपन्न होता है जब परागनलिका द्वारा नर युग्मक बीजाण्ड के भ्रूण-कोष में उपस्थित मादा युग्मक के साथ संलयन करते हैं । इस प्रक्रम के परिणामस्वरूप पुष्प के विभिन्न भागों में अनेक परिवर्तन होते हैं । निषेचन के पश्चात् पुष्प की निम्नलिखित संरचनाओं में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए :
- (a) युग्मनज
- (b) बीजाण्ड
- (c) अंडाशय
- (d) बाह्यदल
- (ii) अंकुरण की परिभाषा लिखिए ।
- जल के वैद्युत-अपघटन के दौरान मुक्त हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन गैसों का आयतन अनुपात है :
- (a) 1 : 2
- (b) 2 : 1
- (c) 1 : 3
- (d) 4 : 1
- निम्न में से कौन सा यौगिकों का समुच्चय एक ही समजातीय श्रेणी का सदस्य नहीं है ?
- (a) CH₄ तथा C₄H₁₀
- (b) C₂H₆ तथा C₃H₈
- (c) C₃H₈ तथा C₅H₁₂
- (d) C₄H₈ तथा C₅H₁₂
- निम्न में से कौन उभयधर्मी ऑक्साइड है ?
- (a) Na₂O
- (b) K₂O
- (c) CO₂
- (d) Al₂O₃
- निम्न सारणी का अध्ययन कीजिए तथा सही विकल्प छाँटिए : लवण | प्रयुक्त अम्ल | प्रयुक्त क्षारक | लवण की प्रकृति
- (a) NaCl | HCl | NaOH | क्षारकीय
- (b) Na₂CO₃ | H₂CO₃ | NaOH | उदासीन
- (c) Na₂SO₄ | H₂SO₄ | NaOH | अम्लीय
- (d) CH₃COONa | CH₃COOH | NaOH | क्षारकीय
- निम्नलिखित में से कौन योगज अभिक्रिया नहीं देगा ?
- (a) C₄H₈
- (b) C₂H₂
- (c) C₃H₈
- (d) C₂H₄
- फ्रक्टोज़, एथेनॉल, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयनों को पृथक-पृथक चार बीकरों में भरकर उन्हें एक-एक करके बल्ब सहित एक विद्युत परिपथ से संयोजित किया गया । विलयन, जिनमें विद्युत धारा प्रवाहित करने पर बल्ब जलेगा, हैं :
- (a) एथेनॉल तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
- (b) फ्रक्टोज़ तथा एथेनॉल
- (c) फ्रक्टोज़ तथा सोडियम हाइड्रॉक्साइड
- (d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सोडियम हाइड्रॉक्साइड
- कौन सी गैस मुक्त होती है, जब मैग्नीशियम धातु अति तनु HNO₃ के साथ अभिक्रिया करती है ?
- (a) ऑक्सीजन
- (b) नाइट्रोजन
- (c) हाइड्रोजन
- (d) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
- प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं – जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है । सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से चुनकर दीजिए : अभिकथन (A) : बिना बुझे हुए चूने की जल के साथ अभिक्रिया एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है । कारण (R) : बिना बुझे हुए चूने की जल के साथ अभिक्रिया होने पर प्रचुर मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है । (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों…
- निम्नलिखित पदों की परिभाषा दीजिए :
- (i) गंधीय (घ्राण) सूचक
- (ii) क्रिस्टलन का जल
- क्या होता है जब
- (i) लेड (II) नाइट्रेट को गरम किया जाता है ?
- (ii) आयरन (II) सल्फेट को गरम किया जाता है ?
- (iii) सिल्वर क्लोराइड पर सूर्य का प्रकाश डालते हैं ? अपने उत्तर के समर्थन में निहित अभिक्रियाओं के संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए ।
- (a) प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम एवं सूत्र दीजिए ।
- (b) इसके विरचन का रासायनिक समीकरण दीजिए ।
- (c) इसके कोई दो उपयोग दीजिए ।
- एल्कोहॉल, सामान्य सूत्र CₙH₂ₙ₊₁–OH एवं प्रकार्यात्मक समूह –OH के साथ एक समजातीय श्रेणी बनाते हैं । एथेनॉल को सामान्यतः एल्कोहॉल कहा जाता है तथा एल्कोहॉली पेयों में प्रयुक्त होता है । यह एक अच्छा विलायक है एवं औषधियों, कफ सिरप, टॉनिक आदि में उपयोग किया जाता है ।
- (a) एल्कोहॉल समजातीय श्रेणी के चौथे सदस्य का संरचनात्मक सूत्र तथा नाम लिखिए ।
- (b) क्या होता है जब एथेनॉल को क्षारीय KMnO₄ के साथ गरम…
- (i) निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए : (I) आयनिक यौगिकों के गलनांक एवं क्वथनांक सामान्यतः उच्च होते हैं । (II) सीसा एवं टिन की मिश्रातु सोल्डर का उपयोग विद्युत तारों की परस्पर वेल्डिंग के लिए किया जाता है । (III) कार्बन, Na अथवा Mg के ऑक्साइडों का अपचयन नहीं कर सकता ।
- (ii) यौगिक 'X' के साथ एलुमिनियम की अभिक्रिया का उपयोग रेल की पटरियों को जोड़ने के लिए किया जाता है : (I) यौगिक 'X' की पहचान कीजिए ।…
- सूर्य से आने वाली किरणें उत्तल लेंस के पीछे 25 cm पर अभिसरित होती हैं । आभासी प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए बिंब की लेंस के सामने दूरी होनी चाहिए :
- (a) 20 cm
- (b) 40 cm
- (c) 50 cm
- (d) 50 cm से अधिक
- जिन व्यक्तियों का नेत्र गोलक छोटा हो गया है, वह स्पष्ट देख सकें इसके लिए सुझाव दिया जाता है कि वे उपयोग करें
- (a) अभिसारी लेंस
- (b) अपसारी लेंस
- (c) द्विफोकसी लेंस
- (d) बेलनाकार लेंस
- अभिकथन (A) : तीव्र बाह्य चुंबकीय क्षेत्र में रखें चुम्बकीय दिक्सूचक की सूई सदैव पृथ्वी की उत्तर-दक्षिण दिशा में स्वयं को संरेखित कर लेती है । कारण (R) : दिक्सूचक की सूई उसी प्रकार का व्यवहार करती है जैसा एक मुक्त रूप से लटका छड़ चुंबक करता है । (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R)…
- किसी माध्यम में प्रकाश की चाल का उस माध्यम के प्रकाशिक घनत्व से संबंध बताइए । (b) नीचे दी गई सारणी की जानकारी का उपयोग करके माध्यम A, B और C को उनके प्रकाशिक घनत्वों के आरोही (बढ़ते) क्रम में व्यवस्थित कीजिए । माध्यम | प्रकाश की चाल (m/s) A | 2.25 × 10⁸ B | 2 × 10⁸ C | 2.08 × 10⁸
- (i) पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने के प्रक्रम में नेत्र लेंस की वक्रता में परिवर्तन किस प्रकार सहायक होता है ?
- (ii) सामान्य मानव-नेत्र की समंजन क्षमता का परिसर बताइए ।
- काँच के प्रिज़्म से प्रकाश के अपवर्तन के लिए किरण आरेख बनाइए और इसमें अपवर्तन कोण तथा विचलन कोण अंकित कीजिए । (b) किसी काँच के प्रिज़्म में से अपवर्तित प्रकाश किरण का पथ उत्क्रमित कर दें तो विचलन कोण पर क्या प्रभाव पड़ता है ? व्याख्या कीजिए ।
- प्रकाश की कोई किरण किसी अवतल दर्पण से परावर्तन के पश्चात् अपने मुख्य अक्ष के समानांतर हो जाती है । यह दर्शाने के लिए नामांकित किरण आरेख बनाइए । (b) (i) अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण से बने आभासी प्रतिबिंबों में अन्तर स्पष्ट कीजिए । (ii) "किसी दर्पण के लिए आवर्धन 'm' का मान –2 है ।" बिंब की ऊँचाई का परिकलन कीजिए यदि प्रतिबिंब की ऊँचाई 20 cm है ।
- जब पार्श्व परिपथ में संयोजित विद्युत हीटर स्विच ऑन किया जाता है तो विद्युत बल्ब की द्युति मंद क्यों हो जाती है ? (b) प्रत्येक 8 Ω प्रतिरोध के तीन प्रतिरोधकों को किस प्रकार संयोजित करेंगे कि प्राप्त संयोजन का तुल्य प्रतिरोध 12 Ω हो ? संयोजन का परिपथ आरेख बनाइए और अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए ।
- तीन छात्राएँ श्वेता, आयेशा एवं समृद्धि उन कारकों को समझने के लिए एक प्रयोग कर रही थीं जिन पर किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है । उनमें से प्रत्येक ने एक सेल, एक ऐमीटर, एक प्लग कुंजी और तार से एक विद्युत परिपथ पूरा किया । श्वेता ने 'l' लंबाई के नाइक्रोम के तार को परिपथ में लगाकर, कुंजी को बंद कर, ऐमीटर में धारा का पाठ्यांक लिया । आयेशा ने समान मोटाई लेकिन दुगनी लंबाई '2l' का नाइक्रोम का तार…
- ऐमीटर का पाठ्यांक क्या होगा यदि नाइक्रोम तार की लम्बाई 'l' समान रखते हुए, तार के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल दोगुना कर दिया जाये ?
- 'प्रतिरोधकता' को परिभाषित कीजिए । इसका SI मात्रक लिखिए । मिश्रातुओं की प्रतिरोधकता की तुलना उनकी घटक धातुओं से कीजिए ।
- (i) एक आरेख की सहायता से, छड़ चुंबक के आसपास चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं का स्वरूप चित्र बनाकर दर्शाइए । चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के कोई दो अभिलक्षण लिखिए ।
- (ii) दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम का कथन लिखिए ।
- (iii) धारावाही सीधे तार के आस-पास चुंबकीय क्षेत्र को निरूपित करने वाले संकेन्द्री वृत्त, तार से दूर होने पर बड़े और बड़े हो जाते हैं । इन संकेन्द्री वृत्तों पर चुंबकीय क्षेत्र किस प्रकार से परिवर्तित…
पूरा अध्याय भार
इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:
यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। कार्बन एवं उसके यौगिक (16%), जैव प्रक्रम (12%) और विद्युत (10%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 38%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।
- कार्बन एवं उसके यौगिकसमाधान ↗8 प्रश्न16%
- जैव प्रक्रमसमाधान ↗6 प्रश्न12%
- विद्युतसमाधान ↗5 प्रश्न10%
- प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तनसमाधान ↗4 प्रश्न8%
- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभावसमाधान ↗4 प्रश्न8%
- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- अम्ल, क्षारक एवं लवणसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- धातु एवं अधातुसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- नियंत्रण एवं समन्वयसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- जीव जनन कैसे करते हैंसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसारसमाधान ↗3 प्रश्न6%
- आनुवंशिकतासमाधान ↗2 प्रश्न4%
- हमारा पर्यावरणसमाधान ↗2 प्रश्न4%
अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।
कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)
थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:
| खंड | प्रश्न | प्रति अंक | कुल | प्रकार |
|---|---|---|---|---|
| A | 20 | 1 | 20 | बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण |
| B | 6 | 2 | 12 | अति लघु उत्तरीय |
| C | 7 | 3 | 21 | लघु उत्तरीय |
| D | 3 | 5 | 15 | दीर्घ उत्तरीय |
| E | 3 | 4 | 12 | प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित |
| कुल | 39 | 80 | 3 घंटे |
संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।
और CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर देखें
अन्य विषय · 2026
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2026 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2026 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 5 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?
थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।
इस 2026 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?
कार्बन एवं उसके यौगिक (16%), जैव प्रक्रम (12%), विद्युत (10%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।