CBSE कक्षा 10 विज्ञान · 2024

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 — सेट 1

प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→
इस पेपर के मुख्य टॉपिक
आनुवंशिकता13%अम्ल, क्षारक एवं लवण11%प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन11%

यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 1। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।

← सभी कक्षा 10 विज्ञान पेपर

पेपर एक नज़र में

बोर्ड
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
कक्षा
10
विषय
विज्ञान
वर्ष
2024
सेट
सेट 1
अधिकतम अंक
80 (थ्योरी)
अवधि
3 घंटे
प्रश्न
39 (खंड A–E)
प्रकार
प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)

इस 2024 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 1)

इस सेट के सभी 39 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।

  1. जब किसी परखनली में दानेदार जिंक के कुछ टुकड़ों में 2 mL सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन मिलाकर उसे गर्म किया जाता है, तो होने वाली रासायनिक अभिक्रिया को संतुलित रासायनिक समीकरण के रूप में इस प्रकार लिखा जा सकता है :
    • (a) NaOH + Zn → NaZnO₂ + H₂O
    • (b) 2NaOH + Zn → Na₂ZnO₂ + H₂
    • (c) 2NaOH + Zn → NaZnO₂ + H₂
    • (d) 2NaOH + Zn → Na₂ZnO₂ + H₂O
  2. निम्नलिखित में से एक वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया चुनिए जिसमें वियोजन के लिए ऊर्जा का स्रोत प्रकाश हो :
    • (a) 2FeSO₄ → Fe₂O₃ + SO₂ + SO₃
    • (b) 2H₂O → 2H₂ + O₂
    • (c) 2AgBr → 2Ag + Br₂
    • (d) CaCO₃ → CaO + CO₂
  3. कक्ष ताप पर द्रव अवस्था में पायी जाने वाली एक धातु और एक अधातु क्रमशः हैं :
    • (a) ब्रोमीन और मरकरी
    • (b) मरकरी और आयोडीन
    • (c) मरकरी और ब्रोमीन
    • (d) आयोडीन और मरकरी
  4. कार्बन के यौगिक/यौगिकों :
    • (i) विद्युत के सुचालक होते हैं।
    • (ii) विद्युत के कुचालक होते हैं।
    • (iii) के अणुओं के बीच प्रबल आकर्षण बल होता है।
    • (iv) के अणुओं के बीच दुर्बल आकर्षण बल होता है। इनमें सही कथन हैं :
    • (a) (i) और
    • (ii) (b)
    • (ii) और
    • (iii) (c)
    • (ii) और
    • (iv) (d)
    • (i) और (iii)
  5. नीचे दिए गए यौगिकों पर विचार कीजिए : FeSO₄ ; CuSO₄ ; CaSO₄ ; Na₂CO₃ इनमें से किस यौगिक के क्रिस्टलीय रूप में एक अणु में क्रिस्टलन जल के अणुओं की संख्या अधिकतम है ?
    • (a) FeSO₄
    • (b) CuSO₄
    • (c) CaSO₄
    • (d) Na₂CO₃
  6. ऐलुमिनियम और जिंक के ऑक्साइड होते हैं :
    • (a) अम्लीय
    • (b) क्षारकीय
    • (c) उभयधर्मी
    • (d) उदासीन
  7. MnO₂ + 4HCl → MnCl₂ + 2H₂O + Cl₂ उपरोक्त अभिक्रिया रेडॉक्स अभिक्रिया है क्योंकि इसमें :
    • (a) MnO₂ उपचयित और HCl अपचयित हो रहा है।
    • (b) HCl उपचयित हो रहा है।
    • (c) MnO₂ अपचयित हो रहा है।
    • (d) MnO₂ अपचयित हो रहा है और HCl उपचयित हो रहा है।
  8. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
    • (i) किसी शिशु का लिंग इससे निर्धारित होता है कि उसे माता से क्या वंशानुगत हुआ है।
    • (ii) किसी शिशु का लिंग इससे निर्धारित होता है कि उसे पिता से क्या वंशानुगत हुआ है।
    • (iii) नर शिशु होने की प्रायिकता मादा शिशु होने की प्रायिकता से अधिक होती है।
    • (iv) किसी शिशु के लिंग निर्धारण निषेचन के समय तब होता है जब नर युग्मक और मादा युग्मक के संलयन द्वारा युग्मनज बनता है।…
  9. गुणसूत्र :
    • (i) आनुवंशिक सूचना को जनकों से अगली संतति तक ले जाते हैं।
    • (ii) किसी जन्तु कोशिका के केन्द्रक के भीतर धागेनुमा संरचना होती है।
    • (iii) मानव जनन तंत्र में सदैव युग्मों में विद्यमान होते हैं।
    • (iv) कोशिका विभाजन में सम्मिलित होते हैं। इनमें सही कथन हैं :
    • (a) (i) और
    • (ii) (b)
    • (iii) और
    • (iv) (c) (i),
    • (ii) और
    • (iv) (d)
    • (i) और (iv)
  10. किसी तंत्रिका का वह स्थल जहाँ विद्युत आवेश रासायनिक सिगनल में परिवर्तित होता है उसे कहते हैं :
    • (a) तंत्रिकाक्ष
    • (b) द्रुमिका
    • (c) तंत्रिकापेशीय संधि
    • (d) कोशिका-काय
  11. रंध्र तब बंद होता है जब :
    • (i) प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बनडाइऑक्साइड की आवश्यकता होती है।
    • (ii) प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बनडाइऑक्साइड की आवश्यकता नहीं होती है।
    • (iii) द्वार कोशिकाओं से पानी बाहर चला जाता है।
    • (iv) द्वार कोशिकाओं में पानी भीतर चला जाता है। इस प्रक्रिया में सही कारण है/हैं :
    • (a) केवल
    • (i) (b)
    • (i) और
    • (iii) (c)
    • (ii) और
    • (iii) (d)
    • (ii) और (iv)
  12. किसी बिम्ब को किसी उत्तल लेंस के सामने कितनी दूरी पर रखा जाना चाहिए ताकि पर्दे पर बिम्ब के समान साइज का प्रतिबिम्ब प्राप्त हो ?
    • (a) लेंस की फोकस दूरी की दोगुनी दूरी से अधिक दूर पर।
    • (b) लेंस के मुख्य फोकस पर।
    • (c) लेंस की फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर।
    • (d) लेंस के प्रकाशिक केन्द्र और मुख्य फोकस के बीच।
  13. मानव नेत्र का लेंस-निकाय किसी प्रकाश सुग्राही पर्दे पर प्रतिबिम्ब बनाता है जिसे कहते हैं :
    • (a) कॉर्निया (स्वच्छ मंडल)
    • (b) पक्ष्माभी पेशियाँ
    • (c) दृक तंत्रिका
    • (d) दृष्टि पटल (रेटिना)
  14. किसी धारावाही परिनालिका के भीतर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का पैटर्न होता है : (विकल्पों में आरेख दिए गए हैं)
    • (a) समान्तर सीधी रेखाएँ (एक दिशा में)
    • (b) संकेन्द्री वृत्त
    • (c) समान्तर सीधी रेखाएँ (परिनालिका के भीतर एकसमान)
    • (d) दोनों सिरों से अपसारी रेखाएँ
    • (a) पैटर्न
    • (a) — एक दिशा में समान्तर रेखाएँ
    • (b) पैटर्न
    • (b) — संकेन्द्री वृत्ताकार क्षेत्र
    • (c) पैटर्न
    • (c) — परिनालिका के भीतर एकसमान समान्तर रेखाएँ…
  15. निम्नलिखित में से वह आहार शृंखला पहचानिए जिसका द्वितीय पोषी स्तर का जीव विलुप्त है :
    • (a) घास, बकरी, शेर
    • (b) प्राणिप्लवक, पादपप्लवक, छोटी मछली, बड़ी मछली
    • (c) बाघ, घास, सांप, मेंढक
    • (d) टिड्डा, घास, सांप, मेंढक, गरुड़ (उकाब)
  16. नीचे दिए गए किस जीव की अलैंगिक जनन की विधि बहुखण्डन है ?
    • (a) यीस्ट
    • (b) लेस्मानिया
    • (c) पैरामीशियम
    • (d) प्लेज़मोडियम
  17. अभिकथन (A) : जब जिंक नाइट्रिक अम्ल से अभिक्रिया करता है तो हाइड्रोजन गैस नहीं निकलती है। कारण (R) : नाइट्रिक अम्ल अभिक्रिया में उत्पन्न हाइड्रोजन गैस को उपचयित करके पानी बनाता है और स्वयं अपचयित हो जाता है।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, किंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। (c)…
  18. अभिकथन (A) : किसी आहार शृंखला के उच्चतम पोषी स्तर के जीवों में हानिकर रसायनों का संग्रहण अधिकतम होता है। कारण (R) : फसलों को रोगों और पीड़कों से बचाने के लिए उन पर हानिकर रसायनों का छिड़काव किया जाता है।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, किंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। (c)…
  19. अभिकथन (A) : स्थलीय जीवों की तुलना में जलीय जीवों की श्वसन-दर अधिक तीव्र होती है। कारण (R) : वायु में ऑक्सीजन की मात्रा की तुलना में पानी में घुली ऑक्सीजन की मात्रा बहुत अधिक होती है।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, किंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
    • (c) अभिकथन (A) सही है…
  20. अभिकथन (A) : इन्द्रधनुष आकाश में सूर्य के प्रकाश का प्राकृतिक स्पेक्ट्रम होता है। कारण (R) : इन्द्रधनुष तभी बनता है जब आकाश में सूर्य सिर के ऊपर होता है तथा वायु में जल की सूक्ष्म बूंदें भी उपस्थित होती हैं।
    • (a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
    • (b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, किंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।…
  21. उस रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार का नाम लिखिए जिसमें कैल्सियम ऑक्साइड पानी से अभिक्रिया करता है। अपने उत्तर की पुष्टि के लिए रासायनिक अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए।
  22. मानव पाचन तंत्र में निम्नलिखित में प्रत्येक की एक भूमिका का उल्लेख कीजिए :
    • (i) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    • (ii) दीर्घरोम
    • (iii) गुदा अवरोधिनी
    • (iv) लाइपेस
  23. किसी सुग्राही (छुई मुई) पादप की पत्तियों की गति जड़ों के नीचे की ओर की गति से किस प्रकार भिन्न होती है ?
  24. कोई बिम्ब किसी 15 cm फोकस दूरी के उत्तल दर्पण से 10 cm दूरी पर स्थित है। दर्पण द्वारा बने बिम्ब के प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए।
  25. यह दर्शाइए कि आप तीन प्रतिरोधकों को जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 6 Ω है, किस प्रकार संयोजित करेंगे ताकि संयोजन का प्रतिरोध 9 Ω हो। अपने उत्तर की पुष्टि भी कीजिए।
  26. दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक दूसरे का प्रतिच्छेदन क्यों नहीं करती हैं ? (ii) किसी दिए गए प्रदेश में एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र का निरूपण किस प्रकार किया जाता है ? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए आरेख खींचिए।
  27. निम्नलिखित में प्रत्येक की रासायनिक अभिक्रिया के लिए एक-एक रासायनिक समीकरण दीजिए :
    • (i) रंग में परिवर्तन
    • (ii) ताप में परिवर्तन
    • (iii) अवक्षेप का बनना समीकरण के साथ रंग में परिवर्तन/ताप में परिवर्तन (बढ़ना/घटना)/अवक्षेपित यौगिक का उल्लेख भी कीजिए।
  28. टमाटर के जूस के किसी नमूने का pH 4.6 है। इस जूस का स्वाद कैसा होना चाहिए ? अपने उत्तर का कारण दीजिए। (ii) हम किसी प्रबल अम्ल और दुर्बल क्षारक के बीच विभेदन जलीय विलयनों में आयन बनने के पदों में किस प्रकार करते हैं ? (iii) अम्लीय वर्षा का जल जलीय जन्तुओं की उत्तर-जीविता को कठिन बना देता है। ऐसा किस प्रकार होता है ?
  29. बड़े साइज के शरीर वाले बहुकोशिक जीवों को श्वसन वर्णक की आवश्यकता क्यों होती है ? (ii) निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए : (a) कंठ में उपास्थि के वलय उपस्थित होते हैं। (b) फुफ्फुसों में सदैव वायु का अवशिष्ट आयतन रहता है। (c) जब हम श्वास लेते हैं तो हमारी पसलियाँ ऊपर उठती हैं और डायफ्राम चपटा हो जाता है। (d) कूपिकाओं की भित्ति में रुधिर वाहिकाओं का विस्तीर्ण जाल होता है।
  30. प्रतिवर्ती क्रिया की परिभाषा लिखिए। प्रवाह आरेख की सहायता से छींकने जैसी प्रतिवर्ती क्रिया का पथ दर्शाइए।
  31. नीचे दिए गए आरेख का अध्ययन करके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (आरेख में N और N' दो फोकस बिंदुओं के साथ एक नेत्र दर्शाया गया है जो एक दृष्टिदोष को दर्शाता है)
    • (i) इस आरेख द्वारा निरूपित दृष्टिदोष का नाम लिखिए। अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
    • (ii) इस दोष के दो कारणों की सूची बनाइए।
    • (iii) आरेख की सहायता से यह दर्शाइए कि इस दृष्टिदोष का संशोधन किस प्रकार किया जाता है ?
  32. निम्नलिखित की दिशा को निर्धारित करने वाले नियम का नाम और नियम लिखिए :
    • (i) किसी धारावाही सीधे चालक के चारों ओर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा।
    • (ii) किसी चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लम्बवत् स्थित धारावाही सीधे चालक पर आरोपित बल की दिशा।
  33. पादप → हरिण (मृग) → शेर उपरोक्त आहार शृंखला में दूसरे पोषी स्तर के सभी जीवों को हटाने का प्रभाव पहले और तीसरे पोषी स्तर पर क्या होगा? यदि तीसरे पोषी स्तर के सभी जीव आहार-जाल में उपस्थित होते तो उन पर क्या यही प्रभाव होता जो उपरोक्त आहार शृंखला में हुआ है? पुष्टि करें।
    • (i) कार्बन यौगिकों की समजातीय श्रेणी की परिभाषा लिखिए।
    • (ii) C₄H₈ का गलनांक और क्वथनांक C₃H₆ अथवा C₂H₄ की तुलना में उच्चतर क्यों होता है ?
    • (iii) किसी समजातीय श्रेणी के यौगिकों के रासायनिक गुणधर्मों में क्रमबद्धता क्यों दृष्टिगोचर नहीं होती है ?
    • (iv) आण्विक सूत्र C₃H₆O के
    • (i) ऐल्डिहाइड और
    • (ii) कीटोन का नाम और संरचना लिखिए।
    • (i) मानव मादाओं के गर्भधारण को रोकने के लिए उपयोग की जाने वाली तीन तकनीकों/युक्तियों के नाम लिखिए। प्रत्येक के विपरीत प्रभाव का उल्लेख कीजिए।
    • (ii) क्या होगा यदि किसी मानव मादा में
    • (a) निषेचन होता है,
    • (b) अण्ड का निषेचन नहीं होता है ?
    • (i) विद्युत शक्ति की परिभाषा लिखिए। इसे विभवान्तर (V) और प्रतिरोध (R) के पदों में व्यक्त कीजिए।
    • (ii) किसी विद्युत भट्टी की अभिकल्पना उसे 220 V के मेन्स पर कार्य करने के लिए की गयी है। यह भट्टी 5 घंटे में 11 यूनिट विद्युत ऊर्जा उपभुक्त करती है। परिकलित कीजिए :
    • (a) भट्टी का शक्ति-अनुमतांक
    • (b) भट्टी द्वारा ली जाने वाली विद्युत धारा
    • (c) भट्टी का प्रतिरोध जब वह लाल तप्त है
  34. अपचयन की विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा उत्पन्न धातुएँ बहुत शुद्ध नहीं होती हैं। इनमें अशुद्धियाँ होती हैं। शुद्ध धातुएँ प्राप्त करने के लिए इन अशुद्धियों को दूर किया जाता है। धातुओं को शुद्ध करने की सबसे अधिक प्रचलित विधि विद्युत अपघटनी परिष्करण है।
    • (i) इस प्रक्रिया द्वारा कॉपर के परिष्करण के लिए कैथोड और ऐनोड किसके बने होते हैं ?
    • (ii) उपरोक्त प्रक्रिया में उपयोग किए जाने वाले विलयन का नाम और उसका…
  35. मेंडल ने मटर के दिखाई देने वाले कई विपर्यासी लक्षणों का उपयोग करके आनुवंशिकता के नियमों पर कार्य किया। उन्होंने मटर के पौधों के एक अथवा दो विपर्यासी लक्षणों के युग्मों के साथ संकरण कराकर कई प्रयोग किए। अपने प्रेक्षणों के आधार पर उन्होंने कुछ व्याख्याएँ कीं जिन्होंने आनुवंशिकता की क्रियाविधि के अध्ययन में सहायता की। (i) जब मेंडल ने F₁ संतति प्राप्त करने के लिए मटर के शुद्ध लम्बे और शुद्ध बौने…
  36. नीचे दिए गए आँकड़ों का अध्ययन कीजिए जिनमें तीन अवतल दर्पणों A, B और C की फोकस दूरी तथा उनके सामने स्थित बिम्ब की सापेक्ष दूरी दी गयी है : प्रकरण 1 — दर्पण A: फोकस दूरी = 20 cm, बिम्ब-दूरी = 45 cm प्रकरण 2 — दर्पण B: फोकस दूरी = 15 cm, बिम्ब-दूरी = 30 cm प्रकरण 3 — दर्पण C: फोकस दूरी = 30 cm, बिम्ब-दूरी = 20 cm (i) उपरोक्त प्रकरणों में से किसमें दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब का साइज बिम्ब के साइज…
  37. प्रकरण 2 में बने प्रतिबिम्ब के दो गुणों की सूची बनाइए।
  38. (A) दर्पण C द्वारा बने प्रतिबिम्ब की प्रकृति और साइज क्या है? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए किरण आरेख खींचिए।

पूरा अध्याय भार

इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:

यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। आनुवंशिकता (13%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (11%) और प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (11%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 35%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।

अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।

कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)

थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:

खंडप्रश्नप्रति अंककुलप्रकार
A20120बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण
B6212अति लघु उत्तरीय
C7321लघु उत्तरीय
D3515दीर्घ उत्तरीय
E3412प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित
कुल39803 घंटे

संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।

इन पेपरों का उपयोग कैसे करें

  1. 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
  2. 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
  3. 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
  4. 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न

क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?

हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 1 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?

थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।

इस 2024 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?

आनुवंशिकता (13%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (11%), प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन (11%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।

इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?

पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?

कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।