CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 — सेट 3
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 3। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- विज्ञान
- वर्ष
- 2024
- सेट
- सेट 3
- अधिकतम अंक
- 80 (थ्योरी)
- अवधि
- 3 घंटे
- प्रश्न
- 39 (खंड A–E)
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2024 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 3)
इस सेट के सभी 39 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- नीचे दी गयी रासायनिक अभिक्रिया में प्राप्त उत्पाद 'X' पहचानिए : CaCO₃ →(Δ) 'X' + CO₂
- (a) बिना बुझा चूना
- (b) जिप्सम
- (c) चूना पत्थर
- (d) प्लास्टर ऑफ पेरिस
- निम्नलिखित में से प्राकृतिक सूचकों का जोड़ा चुनिए :
- (a) लिटमस और मेथिल ऑरेन्ज
- (b) हल्दी और लिटमस
- (c) फीनॉलफ्थेलिन और मेथिल ऑरेन्ज
- (d) मेथिल ऑरेन्ज और हल्दी
- काँच, साबुन और कागज उद्योगों में उपयोग होने वाला रासायनिक यौगिक है
- (a) धोने का सोडा
- (b) बेकिंग सोडा
- (c) विरंजक चूर्ण
- (d) साधारण नमक
- साइक्लोहेक्सेन का संरचनात्मक सूत्र है
- (a) छह-सदस्यीय वलय जिसमें एकांतर द्विबंध और H परमाणु हैं (बेंजीन जैसी संरचना)
- (b) छह-सदस्यीय वलय जिसमें सभी एकल बंध हैं, प्रत्येक कार्बन पर दो H परमाणु हैं
- (c) वलय संरचना जिसमें कार्बनों के बीच त्रिबंध हैं
- (d) छह-सदस्यीय वलय जिसमें एकांतर द्विबंध हैं और कुछ कार्बनों पर एकल H है
- नीचे दिए गए रासायनिक समीकरण पर विचार कीजिए : a Al₂O₃ + b HCl ⟶ c AlCl₃ + d H₂O इस रासायनिक समीकरण को संतुलित बनाने के लिए a, b, c और d के मान क्रमशः होने चाहिए –
- (a) 1, 6, 2 और 3
- (b) 1, 6, 3 और 2
- (c) 2, 6, 2 और 3
- (d) 2, 6, 3 और 2
- नीचे दिया गया कौन सा एक हाइड्रोकार्बन अन्य से भिन्न है ?
- (a) C₄H₁₀
- (b) C₇H₁₄
- (c) C₅H₁₂
- (d) C₂H₆
- नीचे दी गयी कौन सी एक अभिक्रिया अन्य तीन अभिक्रियाओं से भिन्न है ? (A) NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃ (B) CaO + H₂O → Ca(OH)₂ (C) KNO₃ + H₂SO₄ → KHSO₄ + HNO₃ (D) ZnCl₂ + H₂S → ZnS + 2HCl
- (a) NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃
- (b) CaO + H₂O → Ca(OH)₂
- (c) KNO₃ + H₂SO₄ → KHSO₄ + HNO₃
- (d) ZnCl₂ + H₂S → ZnS + 2HCl
- नीचे दिए गए पादप हॉर्मोनों में से उस एक को चुनिए जो कोशिका विभाजन को बढ़ावा देता है ।
- (a) जिब्बेरेलिन
- (b) ऑक्सिन
- (c) एब्सिसिक अम्ल
- (d) साइटोकाइनिन
- परागण के लिए कीटों को आकर्षित करने वाला/वाले पुष्प का/के भाग है/हैं –
- (a) दल (पंखुड़ी) और बाह्य दल
- (b) परागकोश और वर्तिकाग्र
- (c) केवल दल (पंखुड़ी)
- (d) केवल बाह्य दल
- दो पृथक लक्षणों – बीजों की आकृति और रंग (वर्ण) की स्वतंत्र वंशानुगति के अध्ययन के लिए किए गए प्रयोग में F₂ संतति में विभिन्न संयोजनों का अनुपात होगा –
- (a) 1 : 3
- (b) 1 : 2 : 1
- (c) 9 : 3 : 3 : 1
- (d) 9 : 1 : 1 : 3
- मानव हृदय के बारे में नीचे दिए गए कथनों में सही कथन/कथनों को चुनिए :
- (a) दायाँ अलिन्द फुफ्फुस से फुफ्फुसीय धमनी द्वारा ऑक्सीजनित रुधिर प्राप्त करता है ।
- (b) बायाँ अलिन्द बाएँ निलय को ऑक्सीजनित रुधिर स्थानान्तरित करता है जो उसे शरीर के विभिन्न भागों तक पहुँचा देता है ।
- (c) दायाँ अलिन्द महाशिरा द्वारा शरीर के विभिन्न भागों से आने वाले विऑक्सीजनित रुधिर को प्राप्त करता है ।
- (d) बायाँ अलिन्द महाधमनी…
- दो लम्बे मटर के पौधों के बीच संकरण के फलस्वरूप उत्पन्न संतति के पौधों में कुछ बौने पौधे प्राप्त हुए । जनक पौधों का जीन-संयोजन होना चाहिए –
- (a) Tt और Tt
- (b) Tt और tt
- (c) TT और tt
- (d) TT और Tt
- आकाश में इन्द्रधनुष बनने में सम्मिलित होने वाली प्रकाश की परिघटनाएँ हैं
- (a) अपवर्तन, परिक्षेपण (विक्षेपण) और परावर्तन
- (b) अपवर्तन, परिक्षेपण (विक्षेपण) और पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
- (c) परिक्षेपण (विक्षेपण), प्रकीर्णन और परावर्तन
- (d) परिक्षेपण (विक्षेपण), अपवर्तन और आन्तरिक परावर्तन
- समान पदार्थ के चार तारों के प्रकरण में उस तार का प्रतिरोध निम्नतम होगा जिसका व्यास और लम्बाई क्रमशः हैं
- (a) D/2 और L/4
- (b) D/4 और 4L
- (c) 2D और L
- (d) 4D और 2L
- ऊर्जा के पदों में कोई आहार शृंखला तब अधिक लाभकारी होती है, जब उसमें होते हैं
- (a) दो पोषी स्तर
- (b) तीन पोषी स्तर
- (c) चार पोषी स्तर
- (d) पाँच पोषी स्तर
- ओज़ोन के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
- (a) ओज़ोन विषैली गैस है ।
- (b) ओज़ोन पृथ्वी के पृष्ठ को सूर्य से आने वाले हानिकर अवरक्त विकिरणों से सुरक्षा प्रदान करती है ।
- (c) पराबैंगनी विकिरणों के प्रभाव से ऑक्सीजन (O₂) अणुओं से ओज़ोन बनती है ।
- (d) पृथ्वी के वायुमंडल के निचले स्तर पर ओज़ोन एक अत्यन्त आवश्यक प्रकार्य सम्पादित करती है । इनमें सही कथन हैं –
- (a) (a) और
- (b) (b)
- (a) और
- (c) (c)…
- अभिकथन (A) : कुछ समय तक कॉपर सल्फेट विलयन में डुबाएँ रखने पर जिंक धातु का टुकड़ा रक्ताभ भूरा हो जाता है । कारण (R) : कॉपर जिंक से अधिक सक्रिय धातु है । (A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है । (B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है । (C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है । (D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है । (a) (A) और (R)…
- अभिकथन (A) : अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति आनुवंशिकतः जनकों के समान होती है । कारण (R) : अलैंगिक जनन में एक जनक भाग लेता है । (A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है । (B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है । (C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है । (D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है । (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R)…
- अभिकथन (A) : सड़क पर वाहनों को रोकने के लिए लाल प्रकाश के सिग्नलों का उपयोग किया जाता है । कारण (R) : सबसे अधिक प्रकीर्णित होने के कारण लाल प्रकाश को अधिक दूरी से देखा जा सकता है । (A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है । (B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है । (C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है । (D) (A) गलत है, परन्तु…
- अभिकथन (A) : हमारे द्वारा प्रतिदिन उत्पन्न किया जाने वाला अपशिष्ट जैव-अपघटनीय अथवा अजैव-अपघटनीय हो सकता है । कारण (R) : यदि अपशिष्टों का उचित निपटारा न किया जाए तो यह गंभीर पर्यावरणीय समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है । (A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है । (B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है । (C) (A) सही है, परन्तु (R)…
- जब मैग्नीशियम के रिबन को वायु में जलाया जाता है, तो श्वेत रंग की राख उत्पन्न होती है । होने वाली रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण लिखिए और उत्पन्न राख के रासायनिक नाम का उल्लेख कीजिए । होने वाली रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार का नाम लिखिए और अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए ।
- ऑक्सिन का संश्लेषण कहाँ होता है ? ये प्रकाशानुवर्तन को किस प्रकार बढ़ावा देते हैं ?
- मटर के पौधों के किन्हीं दो दृष्टिगोचर होने वाले विपर्यासी लक्षणों के युगलों (जोड़ों) की सूची बनाइए जिनका उपयोग मेंडल ने अपने प्रयोगों में किया था । प्रत्येक जोड़े के प्रभावी और अप्रभावी लक्षणों का उल्लेख भी कीजिए । अथवा (b) मानवों में शिशु नर होगा अथवा मादा होगा इसकी प्रायिकता (संभावना) 50% होती है । केवल प्रवाह आरेख खींचकर इस कथन की व्याख्या कीजिए ।
- यह हम कब कहते हैं कि कोई व्यक्ति दीर्घ-दृष्टि दोष (दूर-दृष्टता) से पीड़ित है ? इस दोष के दो कारणों की सूची बनाइए । इस दोष के संशोधन के लिए उपयोग किए जाने वाले लेंस के प्रकार का नाम लिखिए ।
- किसी सीधे धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के पैटर्न को दर्शाने के लिए नामांकित आरेख खींचिए । इस आरेख में चालक में प्रवाहित धारा की दिशा और चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा अंकित कीजिए । अथवा (b) उस युक्ति का नाम लिखिए जिसका उपयोग किसी चुम्बकीय पदार्थ के टुकड़े को चुम्बकित करने में किया जाता है । उस व्यवस्था को दर्शाने के लिए नामांकित आरेख खींचिए जिसका उपयोग नर्म लोहे के…
- अपघटक (अपमार्जक) किसे कहते हैं ? किसी पारितंत्र में इनकी अनुपस्थिति के दो परिणामों की सूची बनाइए ।
- निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए :
- (a) जिंक ऑक्साइड एक उभयधर्मी ऑक्साइड है ।
- (b) सोडियम धातु का भण्डारण केरोसिन से भरी बोतल में किया जाता है ।
- (c) सामान्यतः धातुओं की नाइट्रिक अम्ल से अभिक्रिया में हाइड्रोजन गैस का उत्सर्जन नहीं होता है ।
- नीचे दी गयी धातुओं को उनके यौगिकों से प्राप्त करने के लिए उपयोग की जाने वाली अपचयन प्रक्रिया का कारण सहित उल्लेख कीजिए :
- (i) मरकरी,
- (ii) कॉपर तथा
- (iii) सोडियम अथवा
- (b) नीचे दी गयी प्रत्येक धातु को कुछ समय तक वायुमंडलीय वायु में खुला रखने पर उसकी दिखावट में होने वाले परिवर्तनों का, कारण देते हुए, उल्लेख कीजिए :
- (i) सिल्वर,
- (ii) कॉपर तथा
- (iii) आयरन
- हम मृदा को जल देते हैं, परन्तु यह जल पौधे की सबसे ऊँची पत्ती तक पहुँच जाता है । इसमें होने वाली प्रक्रिया की संक्षेप में व्याख्या कीजिए ।
- केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र (CNS) के दो संघटकों की सूची बनाइए । इन संघटकों की चोटों से सुरक्षा किस प्रकार होती है ? (b) विद्युत आवेगों के उपयोग की दो सीमाओं का उल्लेख कीजिए ।
- प्रकाश की उस परिघटना का नाम लिखिए तथा उसकी व्याख्या कीजिए जिसके कारण किसी सूक्ष्म छिद्र से धुएँ से भरे किसी कमरे में आने वाले प्रकाश पुन्ज का मार्ग दिखाई देने लगता है । यह भी उल्लेख कीजिए कि हमारे नेत्रों तक आने वाले प्रकाश का रंग जिस माध्यम से होकर प्रकाश पुन्ज गुजरता है, उस माध्यम के कणों के साइज़ पर किस प्रकार निर्भर करता है ।
- घरेलू परिपथों में विद्युत फ्यूज के कार्य की संक्षेप में व्याख्या कीजिए । 3 kW; 220 V अनुमतांक के किसी विद्युत हीटर को 5 A धारा अनुमतांक के विद्युत परिपथ में प्रचालित किया जाना है । विद्युत हीटर के स्विच को 'ऑन' करने पर क्या हो सकता है ? आवश्यक परिकलनों की सहायता से अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए ।
- ओम का नियम लिखिए । तीन प्रतिरोधकों, जिनके प्रतिरोध R₁, R₂ और R₃ हैं, के पार्श्व संयोजन के तुल्य प्रतिरोध Rₚ के लिए सूत्र लिखिए । (b) प्रतिरोधकों के नीचे दिए गए नेटवर्क का कुल प्रतिरोध ज्ञात कीजिए : [परिपथ आरेख: X से Y के बीच — एक R श्रेणी में, फिर दो R पार्श्व में]
- (i) pH पेपर के साथ परीक्षण करने पर पाँच विलयनों A, B, C, D और E के pH क्रमशः 4, 1, 13, 7 और 10 दर्शाए गए । इनमें से कौन सा विलयन – (1) प्रबल अम्लीय, (2) प्रबल क्षारकीय, (3) दुर्बल अम्लीय, (4) उदासीन तथा (5) दुर्बल क्षारकीय है ? इन विलयनों को इनकी बढ़ती H⁺ आयन सांद्रता के क्रम में व्यवस्थित कीजिए ।
- (ii) (1) एक अम्लीय लवण और (2) एक क्षारकीय लवण का नाम लिखिए और प्रत्येक प्रकरण में इन लवणों के जनक…
- (i) बीजाणु किसे कहते हैं ? यह किन संरचनाओं पर बनते हैं ? ये प्रतिकूल परिस्थितियों से अपनी सुरक्षा किस प्रकार करते हैं ? उस जीव का नाम लिखिए जो इन संरचनाओं की सहायता से वृद्धि करते हैं ।
- (ii) कुछ पादपों को कायिक प्रवर्धन की विधि द्वारा क्यों उगाया जाता है, इसके दो कारण दीजिए । कायिक प्रवर्धन द्वारा नए पादप उगाने की दो विधियों की सूची बनाइए । अथवा
- (b) (i) नीचे दिए गए आरेख का अध्ययन करके A, B और C…
- (i) नीचे दिए गए प्रत्येक प्रकरण में अपवर्तित किरण का पथ दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए : किसी अवतल लेंस पर आपतित उस प्रकाश किरण का (1) जो मुख्य अक्ष के समानांतर गतिमान है, तथा (2) जो मुख्य फोकस की ओर दिशिक (जाती दिखाई देती) है ।
- (ii) 4 cm ऊँचा कोई बिम्ब 24 cm फोकस दूरी के किसी उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर लम्बवत स्थित है । लेंस से बिम्ब की दूरी 16 cm है । प्रतिबिम्ब की स्थिति और साइज़ ज्ञात…
- रसायन के क्षेत्र में तीस लाख से भी अधिक कार्बन के यौगिकों की खोज हो चुकी है । इन यौगिकों की विभिन्नता का कारण कार्बन परमाणुओं की परस्पर आबंध बनाने और अन्य तत्त्वों के साथ आबंध बनाने की क्षमता होना है । कार्बन के अधिकांश यौगिक विद्युत के कुचालक होते हैं तथा इनके गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं ।
- (स्रोत प्रश्न Q37) उस समजातीय श्रेणी के पहले दो सदस्यों का आण्विक सूत्र लिखिए जिनका प्रकार्यात्मक समूह –Br है ।
- (स्रोत प्रश्न Q37) नीचे कुछ प्रकार्यात्मक समूहों के सूत्र दिए गए हैं :
- (i) –C(=O)–H
- (ii) –C(=O)– इन प्रकार्यात्मक समूहों का नाम लिखिए ।
- (स्रोत प्रश्न Q37) आप क्या प्रेक्षण करते हैं जब आप किसी परखनली में कुछ गर्म एथेनॉल लेकर उसमें बूँद-बूँद करके 5% क्षारीय पोटैशियम परमैंगनेट मिलाते हैं ? इसमें पोटैशियम परमैंगनेट की भूमिका का उल्लेख कीजिए तथा होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए । अथवा एथेनॉल को आधिक्य सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ 443 K ताप पर गर्म करने पर बनने वाले यौगिक का नाम लिखिए । इस अभिक्रिया में सान्द्र…
- मानव पाचन तंत्र एक नलिका होती है जो मुँह से गुहा तक जाती है । इसका मुख्य कार्य भोजन में उपस्थित जटिल अणुओं, जो उसी रूप में अवशोषित नहीं हो सकते हैं, को छोटे अणुओं में खंडित करना होता है । ये छोटे अणु इस नलिका की भित्तियों में अवशोषित होते हैं तथा अवशोषित भोजन शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पहुँचता है जहाँ इसका उपयोग ऊर्जा प्राप्त करने के लिए किया जाता है ।
- (स्रोत प्रश्न Q38) मुख गुहा में उपस्थित ग्रंथियों का नाम लिखिए तथा भोजन के उस घटक का उल्लेख कीजिए जिस पर इन ग्रंथियों के स्राव क्रिया करते हैं ।
- (स्रोत प्रश्न Q38) दो अंगों में निकास पर अवरोधिनी पेशी होती हैं । इनका नाम लिखिए ।
- (स्रोत प्रश्न Q38) क्या होगा यदि
- (i) जठर ग्रंथियों द्वारा श्लेष्मा का स्रावण नहीं किया जाए ?
- (ii) क्षुद्रांत्र में दीर्घ रोम उपस्थित न हों ? अथवा "पित्त रस में कोई एन्जाइम नहीं होते, फिर भी यह पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।" इस कथन की पुष्टि कीजिए ।
- किसी घरेलू परिपथ में पाँच LED बल्ब आरेख में दर्शाए अनुसार व्यवस्थित हैं । स्रोत की वाटता 220V है तथा प्रत्येक बल्ब का शक्ति-अनुमतांक परिपथ आरेख में बल्ब के साथ अंकित किया गया है । नीचे दिए गए परिपथ आरेख के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : [परिपथ आरेख: बल्ब A (22 W, 220 V) मुख्य लाइन में श्रेणी में। K₁ और K₂ के बाद दो शाखाएँ — शाखा 1 (K₁): बल्ब B और C (प्रत्येक 11 W; 55 V); शाखा 2…
- (स्रोत प्रश्न Q39) उल्लेख कीजिए क्या होता है जब
- (i) कुंजी K₁ को बन्द करते हैं ।
- (ii) कुंजी K₂ को बन्द करते हैं ।
- (स्रोत प्रश्न Q39) जब बल्ब B चमक रहा होता है तब वह कितनी धारा लेता है ?
- (स्रोत प्रश्न Q39) परिकलित कीजिए :
- (i) बल्ब B का प्रतिरोध, तथा
- (ii) चारों बल्ब B, C, D और E के संयोजन का कुल प्रतिरोध अथवा परिपथ के सभी बल्बों की चमक का क्या होगा जबकि कुंजी K₁ तथा K₂ दोनों बन्द हैं तथा अचानक बल्ब C फ्यूज हो जाता है ? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए कारण दीजिए ।
पूरा अध्याय भार
इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:
यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। कार्बन एवं उसके यौगिक (14%), विद्युत (12%) और अम्ल, क्षारक एवं लवण (11%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 37%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।
- कार्बन एवं उसके यौगिकसमाधान ↗8 प्रश्न14%
- विद्युतसमाधान ↗7 प्रश्न12%
- अम्ल, क्षारक एवं लवणसमाधान ↗6 प्रश्न11%
- जैव प्रक्रमसमाधान ↗6 प्रश्न11%
- जीव जनन कैसे करते हैंसमाधान ↗4 प्रश्न7%
- आनुवंशिकतासमाधान ↗4 प्रश्न7%
- प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तनसमाधान ↗4 प्रश्न7%
- हमारा पर्यावरणसमाधान ↗4 प्रश्न7%
- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणसमाधान ↗3 प्रश्न5%
- धातु एवं अधातुसमाधान ↗3 प्रश्न5%
- नियंत्रण एवं समन्वयसमाधान ↗3 प्रश्न5%
- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभावसमाधान ↗3 प्रश्न5%
- मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसारसमाधान ↗2 प्रश्न4%
अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।
कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)
थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:
| खंड | प्रश्न | प्रति अंक | कुल | प्रकार |
|---|---|---|---|---|
| A | 20 | 1 | 20 | बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण |
| B | 6 | 2 | 12 | अति लघु उत्तरीय |
| C | 7 | 3 | 21 | लघु उत्तरीय |
| D | 3 | 5 | 15 | दीर्घ उत्तरीय |
| E | 3 | 4 | 12 | प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित |
| कुल | 39 | 80 | 3 घंटे |
संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।
और CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर देखें
अन्य विषय · 2024
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 3 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?
थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।
इस 2024 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?
कार्बन एवं उसके यौगिक (14%), विद्युत (12%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (11%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।