CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 — सेट 2
प्रश्न पत्र PDF खोलेंब्राउज़र में पढ़ें→यह 2024 का असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र है, सेट 2। CBSE हर पेपर के कई सेट क्षेत्रों के अनुसार जारी करता है; यह उनमें से एक है। इसे समयबद्ध परिस्थितियों में हल करें, फिर अपने उत्तर जाँचें।
पेपर एक नज़र में
- बोर्ड
- CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)
- कक्षा
- 10
- विषय
- विज्ञान
- वर्ष
- 2024
- सेट
- सेट 2
- अधिकतम अंक
- 80 (थ्योरी)
- अवधि
- 3 घंटे
- प्रश्न
- 39 (खंड A–E)
- प्रकार
- प्रश्न पत्र (पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा)
इस 2024 विज्ञान पेपर के प्रश्न (सेट 2)
इस सेट के सभी 39 प्रश्न, ठीक जैसे पूछे गए। हर एक को हल करें, फिर पूरे पेपर के लिए ऊपर प्रश्न पत्र PDF खोलें।
- ठोस कैल्सियम ऑक्साइड जल से तीक्ष्ण अभिक्रिया करके कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड बनाता है तथा ऊष्मा का मोचन होता है । उपरोक्त सूचना से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि यह अभिक्रिया
- (a) ऊष्माशोषी है तथा बनने वाले विलयन का pH 7 से अधिक है ।
- (b) ऊष्माक्षेपी है तथा बनने वाले विलयन का pH 7 है ।
- (c) ऊष्माशोषी है तथा बनने वाले विलयन का pH 7 है ।
- (d) ऊष्माक्षेपी है तथा बनने वाले विलयन का pH 7 से अधिक है ।
- इमली का रस नीले लिटमस को लाल कर देता है । इसका कारण इस रस में एक अम्ल की उपस्थिति होना है जिसका नाम है :
- (a) मेथेनॉइक अम्ल
- (b) एसीटिक अम्ल
- (c) टार्टरिक अम्ल
- (d) ऑक्सैलिक अम्ल
- निम्नलिखित में से उस प्रक्रिया को चुनिए जिसमें संयोजन अभिक्रिया होती है :
- (a) श्वेत-श्याम फोटोग्राफी
- (b) कोयले का जलना (दहन)
- (c) मेथेन का दहन
- (d) भोजन का पाचन
- वह कौन सा ऑक्साइड है जो HCl से अभिक्रिया करने के साथ-साथ KOH से भी अभिक्रिया करके तदनरूप लवण और जल बनाता है ?
- (a) CuO
- (b) Al₂O₃
- (c) Na₂O
- (d) K₂O
- निम्नलिखित प्रकरणों पर विचार कीजिए :
- (a) CaSO₄ + Al ——→
- (b) CuSO₄ + Ca ——→
- (c) FeSO₄ + Cu ——→
- (d) ZnSO₄ + Mg ——→ इनमें से वह प्रकरण कौन से हैं जिनमें नए पदार्थ बनेंगे ?
- (a) (a) और
- (b) (b)
- (b) और
- (c) (c)
- (c) और
- (d) (d)
- (b) और (d)
- निम्नलिखित अभिक्रिया के बारे में सही कथन चुनिए : 2H₂S + SO₂ ——→ 2H₂O + S
- (a) H₂S उपचायक है तथा SO₂ अपचायक है ।
- (b) H₂S सल्फर में अपचयित होता है ।
- (c) SO₂ उपचायक है तथा H₂S अपचायक है ।
- (d) SO₂ सल्फर में उपचयित होता है ।
- कार्बन यौगिकों की समजातीय श्रेणी के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
- (a) सभी उत्तरोत्तर (क्रमागत) सदस्यों के बीच – CH₂ इकाई का अन्तर होता है ।
- (b) आण्विक द्रव्यमान में वृद्धि होने पर गलनांक और क्वथनांक में वृद्धि होती है ।
- (c) दो क्रमागत सदस्यों के आण्विक द्रव्यमानों के बीच 16 u का अन्तर होता है ।
- (d) C₂H₂ और C₃H₄ एल्काइन श्रेणी के क्रमागत सदस्य नहीं हैं । इनमें सही कथन हैं –
- (a) (a)…
- मानव हृदय के विषय में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
- (a) दायाँ अलिन्द फुफ्फुस से फुफ्फुसीय धमनियों द्वारा ऑक्सीजनित रुधिर प्राप्त करता है ।
- (b) बायाँ अलिन्द बाएँ निलय को ऑक्सीजनित रुधिर स्थानान्तरित करता है जो इसे शरीर के विभिन्न भागों को भेज देता है ।
- (c) दायाँ अलिन्द ऊपरी और निचले शरीर से महाशिरा द्वारा अनॉक्सीजनित रुधिर प्राप्त करता है ।
- (d) बायाँ अलिन्द महाधमनी को ऑक्सीजनित रुधिर…
- निम्नलिखित में से उस ग्रंथि को चुनिए जो मानव शरीर में जोड़ों में नहीं पायी जाती है :
- (a) पीयूष
- (b) अण्डाशय
- (c) वृषण
- (d) अधिवृक्क
- मानव श्वसन तंत्र में जब कोई व्यक्ति श्वास अन्दर लेता है तो पसलियों की स्थिति और डायाफ्राम की स्थितियाँ क्या होती हैं ?
- (a) पसलियाँ ऊपर उठी हुई तथा डायाफ्राम वक्रीय/उभार लिए होता है ।
- (b) पसलियाँ ऊपर उठी हुई तथा डायाफ्राम चपटा होता है ।
- (c) पसलियाँ शिथिल तथा डायाफ्राम चपटा होता है ।
- (d) पसलियाँ शिथिल तथा डायाफ्राम वक्रीय/उभार लिए होता है ।
- नीचे आरेख में दर्शाए गए जीव में अलैंगिक जनन की विधा को पहचानिए :
- (a) विखण्डन
- (b) बहुखण्डन
- (c) मुकुलन
- (d) द्विखण्डन
- दो मटर के पौधों के बीच संकरण कराने पर 50% लम्बे पौधे तथा 50% बौने पौधे प्राप्त हुए । जनक पौधों का जीन संयोजन क्या था ?
- (a) Tt और Tt
- (b) TT और Tt
- (c) Tt और tt
- (d) TT और tt
- मानव नेत्र के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
- (a) नेत्र गोलक का व्यास लगभग 2.3 cm होता है ।
- (b) परितारिका गहरा पेशीय डायाफ्राम होता है जो पुतली के साइज़ को नियंत्रित करता है ।
- (c) नेत्र में प्रवेश करने वाली प्रकाश किरणों का अधिकांश अपवर्तन क्रिस्टलीय लेंस पर होता है ।
- (d) विभिन्न दूरियों के बिम्बों को फोकसित करते समय रेटिना और क्रिस्टलीय लेंस के बीच की दूरी पक्ष्माभी पेशियों द्वारा…
- पाँच सर्वसम प्रतिरोधकों के नेटवर्क का, जिसमें प्रत्येक प्रतिरोधक का प्रतिरोध 1/5 Ω है, अधिकतम प्रतिरोध कितना हो सकता है ?
- (a) 1 Ω
- (b) 0.5 Ω
- (c) 0.25 Ω
- (d) 0.1 Ω
- प्रतिरोध R₁, R₂ और R₃ वाले तीन प्रतिरोधकों के I-V ग्राफ का अध्ययन करके निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
- (a) R₁ = R₂ = R₃
- (b) R₁ > R₂ > R₃
- (c) R₃ > R₂ > R₁
- (d) R₂ > R₃ > R₁
- किसी धारावाही परिनालिका द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता निम्नलिखित में से किस पर निर्भर नहीं करती है ?
- (a) परिनालिका में फेरों की संख्या
- (b) परिनालिका से प्रवाहित धारा की दिशा
- (c) परिनालिका की त्रिज्या
- (d) परिनालिका के क्रोड का पदार्थ
- अभिकथन (A) : विभिन्न धातुओं की जल तथा तनु अम्लों के साथ सक्रियता भिन्न-भिन्न होती हैं । कारण (R) : किसी धातु का उसके अयस्क से निष्कर्षण उसकी सक्रियता श्रेणी में स्थित पर निर्भर करता है ।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है ।
- (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है ।
- (d) (A) गलत…
- अभिकथन (A) : मानव मादा में लिंग गुणसूत्रों का परिपूर्ण जोड़ा होता है । कारण (R) : युमनज में मानव नर के लिंग-गुणसूत्र का योगदान शिशु के लिंग का निर्धारण करता है ।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है ।
- (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है ।
- (d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है ।
- अभिकथन (A) : निकट-दृष्टि दोष युक्त नेत्र दूरस्थ बिम्बों को स्पष्ट नहीं देख सकता है । कारण (R) : नेत्र चिकित्सक निकट-दृष्टि दोष के संशोधन के लिए उपयुक्त क्षमता के अभिसारी लेंस का निर्धारण करते हैं ।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या नहीं हो रही है ।
- (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है । (d)…
- अभिकथन (A) : जब किसी धारावाही तार से प्रवाहित धारा के परिमाण में वृद्धि होती है तो उसके निकट रखी चुम्बकीय सूई के विक्षेपण में कमी हो जाती है । कारण (R) : किसी धारावाही चालक के निकट स्थित किसी बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता धारा में वृद्धि के साथ बढ़ती है ।
- (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R) द्वारा (A) की सही व्याख्या हो रही है ।
- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) द्वारा (A) की सही…
- "दो अभिकर्मकों के बीच यदि आयनों का आदान-प्रदान न हो तो कोई भी अवक्षेपण अभिक्रिया नहीं हो सकती है ।" अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण देकर इस कथन की पुष्टि कीजिए । अथवा (b) प्रत्येक का एक-एक उदाहरण देते हुए विस्थापन अभिक्रिया और द्वि-विस्थापन अभिक्रिया के बीच विभेदन कीजिए ।
- प्रकाश-संश्लेषण पत्तियों में होता है और इनके द्वारा बना भोजन पौधे के अन्य भागों में पहुँच जाता है । इसमें सम्मिलित प्रक्रिया का नाम लिखिए और उसकी व्याख्या कीजिए ।
- "लैंगिक जनन के समय किसी स्पीशीज़ में DNA का स्थायित्व सुनिश्चित होता है ।" इस कथन की पुष्टि कीजिए ।
- प्रकाश के अपवर्तन के दो नियम लिखिए । अथवा (b) किसी माध्यम के निरपेक्ष अपवर्तनांक की परिभाषा लिखिए । कोई प्रकाश किरण निर्वात से अपवर्तनांक 1.5 के काँच में प्रवेश करती है । काँच में प्रकाश की चाल ज्ञात कीजिए । निर्वात में प्रकाश की चाल 3 × 10⁸ m/s है ।
- ओम के नियम का उपयोग करके जब नीचे दिए गए आरेख के विद्युत परिपथ में कुंजी बन्द है, तब 3 Ω प्रतिरोधक के सिरों पर विभवान्तर निर्धारित कीजिए :
- उन पदार्थों के लिए उपयोग होने वाले पद का नाम लिखिए जिनका विखण्डन जैविक प्रक्रियाओं द्वारा नहीं किया जा सकता है । उन दो तरीकों का उल्लेख कीजिए जिनसे वे किसी पारितंत्र के विभिन्न घटकों को हानि पहुँचाते हैं ।
- यह प्रेक्षण किया गया है कि कैल्सियम जल से अभिक्रिया करके उसके पृष्ठ पर तैरने लगता है । व्याख्या कीजिए ऐसा क्यों होता है । होने वाली अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण भी लिखिए । क्या होता है जब इस अभिक्रिया के उत्पाद के जलीय विलयन की कार्बन डाईऑक्साइड गैस से अभिक्रिया होती है ? अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए ।
- कॉपर के विद्युत-अपघटनी परिष्करण को दर्शाने के लिए नामांकित आरेख खींचिए । उल्लेख कीजिए कि क्या होता है जब इस प्रकरण में विद्युत-अपघट्य से विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है ।
- निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए :
- (i) फुफ्फुस में कूपिकाओं में रुधिर वाहिकाओं का विस्तीर्ण जाल होता है ।
- (ii) रुधिर में श्वसन वर्णक ऑक्सीजन लेता है, कार्बन डाइऑक्साइड नहीं ।
- (iii) मानव शरीर में अवायवीय श्वसन के समय अन्तिम उत्पाद के रूप में CO₂ के स्थान पर 3-कार्बन अणु बनता है । अथवा
- (b) (i) मानव पाचन तंत्र में आहार नली के हर भाग में होने वाली गति का नाम लिखिए । ये गतियाँ पाचन में किस प्रकार सहायता…
- अण्डवाहिका में शुक्राणु के प्रवेश करने से गर्भ (भ्रूण) बनने तक होने वाली घटनाओं की व्याख्या कीजिए । गर्भधारण करने के पश्चात् प्लैसेन्टा की भूमिका का उल्लेख कीजिए ।
- मानव नेत्र की समंजन क्षमता की परिभाषा लिखिए । समंजन की प्रक्रिया में प्रमुख भूमिका निभाने वाले नेत्र के भाग का नाम लिखिए और व्याख्या कीजिए कि क्या होता है जब मानव नेत्र किसी
- (i) निकट स्थित बिम्ब, तथा
- (ii) दूरस्थ बिम्ब को फोकसित करता है । अथवा
- (b) आकाश में इन्द्रधनुष बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए । इस आरेख पर अंकित कीजिए A — जहाँ प्रकाश का परिक्षेपण होता है, B — जहाँ प्रकाश का आन्तरिक…
- किसी सीधे धारावाही चालक, जिससे ऊर्ध्वाधर अधोमुखी धारा प्रवाहित हो रही है तथा किसी क्षैतिज कागज की शीट के केन्द्र से गुजर रहा है, के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का पैटर्न दर्शाने के लिए आरेख खींचिए । इस आरेख में
- (i) चालक में विद्युत धारा की दिशा तथा
- (ii) तदनुरूपी चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा दर्शाइए । दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम लिखिए और जाँच कीजिए कि क्या आपके द्वारा अंकित दिशाएँ उस…
- अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए पीड़कनाशियों का उपयोग विभिन्न पोषी स्तरों के जीवों, विशेषकर मानव जाति को प्रभावित करता है । इसमें होने वाली परिघटना का नाम लिखिए और व्याख्या कीजिए कि यह किस प्रकार होता है ।
- (i) कारण दीजिए कि कार्बन क्यों न तो C⁴⁺ धनायन बना सकता है और न ही C⁴⁻ ऋणायन बना सकता है, परन्तु यह सहसंयोजी आबन्ध बनाता है ।
- (ii) कार्बन-यौगिकों की समजातीय श्रेणी किसे कहते हैं ? एल्डिहाइडों की समजातीय श्रेणी के किन्हीं दो क्रमागत सदस्यों के आण्विक सूत्र लिखिए ।
- (iii) साइक्लोहैक्सेन (C₆H₁₂) के अणु की संरचना खींचिए । अथवा
- (b) (i) प्रकार्यात्मक समूह -OH के औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्बन…
- (i) पादपों एवं जन्तुओं में होने वाले हॉर्मोनी समन्वयों के बीच विभेदन कीजिए ।
- (ii) मानव मस्तिष्क का कौन सा भाग निम्नलिखित के लिए उत्तरदायी हैं ? (1) बोधगम्यता (2) साईकिल चलाना (3) उल्टी आना (4) भूख पर नियंत्रण
- (iii) यांत्रिक आघातों (चोटों) से मस्तिष्क और मेरुरज्जु की सुरक्षा किस प्रकार होती है ? अथवा
- (b) (i) अनुवर्ती गति किसे कहते हैं ? उस पादप हॉर्मोन का एक उदाहरण दीजिए (1) जो वृद्धि का संदमन…
- कोई बिम्ब 15 cm फोकस दूरी के किसी अवतल लेंस के प्रकाशिक केन्द्र से 30 cm दूरी पर स्थित है । लेंस-सूत्र का उपयोग करके प्रतिबिम्ब की लेंस के प्रकाशिक केन्द्र से दूरी ज्ञात कीजिए ।
- लवणों की हमारे दैनिक जीवन में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका होती है । सोडियम क्लोराइड जिसे साधारण नमक कहते है, का उपयोग लगभग सभी रसोइघरों में होता है । बेकिंग सोडा भी एक लवण है जिसका उपयोग भोजन को शीघ्र पकाने के साथ-साथ बेकिंग उद्योगों में भी किया जाता है । लवणों का वर्गीकरण उनमें उपस्थित ऋणायनों और धनायनों के आधार पर किया जाता है ।
- (प्रकरण प्रश्न 37) उस अम्ल और उस क्षारक की पहचान कीजिए जिनसे मिलकर सोडियम क्लोराइड बनता है ।
- (प्रकरण प्रश्न 37) कैल्सियम सल्फेट में उपस्थित ऋणायन और धनायन ज्ञात कीजिए ।
- (प्रकरण प्रश्न 37) "सोडियम क्लोराइड और धोने का सोडा एक ही परिवार के लवण हैं ।" इस कथन की पुष्टि कीजिए । अथवा pH स्केल की परिभाषा दीजिए । पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड और सल्फ्युरिक अम्ल की अभिक्रिया से बनने वाले लवण का नाम तथा इस लवण के जलीय विलयन का pH मान लिखिए ।
- अलैंगिक जनन द्वारा संतति उत्पन्न करने में एकल जनक भाग लेता है और इसमें युग्मनज नहीं बनते हैं । यह निम्नलिखित विधाओं द्वारा होता है – विखण्डन, मुकुलन, खण्डन, बीजाणु समासंघ तथा पुनरुद्भवन (पुनर्जनन) । इनमें से पुनर्जनन जैसी विधा में प्लैनेरिया 'A' क्षैतिज: तीन भागों में – L, M और N कट गया है तथा प्लैनेरिया 'B' ऊर्ध्वाधरत: दो भागों – O और P में कट गया है ।
- (प्रकरण प्रश्न 38) इन दोनों प्लैनेरियाओं के कौन से भाग पुनरुद्भवन द्वारा विकसित होकर पूर्ण जीव का निर्माण कर लेंगे ?
- (प्रकरण प्रश्न 38) प्लैनेरिया की ही भाँति जनन की समान विधा को अपनाने वाले किसी अन्य जीव का उदाहरण दीजिए ।
- (प्रकरण प्रश्न 38) पुनरुद्भवन में "विकास" का क्या अर्थ है ? अथवा पुनरुद्भवन और खण्डन के बीच विभेदन कीजिए ।
- (प्रकरण प्रश्न 38) पुनरुद्भवन और खण्डन के बीच विभेदन कीजिए । अथवा पुनरुद्भवन में "विकास" का क्या अर्थ है ?
- जब किसी विशुद्ध रूप से प्रतिरोधक परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो विद्युत ऊर्जा पूर्ण रूप से ऊष्मीय ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है । यह पाया गया है कि परिपथ में उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा (H)
- (i) धारा के वर्ग (I²) के,
- (ii) चालक के प्रतिरोध (R) के तथा
- (iii) चालक में जितने समय तक धारा प्रवाहित होती है उस समय
- (t) के अनुक्रमानुपाती होती है । दूसरे शब्दों में, H = I²Rt । वैद्युत युक्तियाँ…
- (प्रकरण प्रश्न 39) तापन अवयवों की दो विशेषताओं की सूची बनाइए ।
- (प्रकरण प्रश्न 39) विद्युत फ्यूज़ की दो विशेषताओं की सूची बनाइए ।
- (प्रकरण प्रश्न 39) उस नियम का नाम लिखिए जिस पर कोई विद्युत फ्यूज़ कार्य करता है । व्याख्या कीजिए कि विद्युत फ्यूज़ का तार किस प्रकार आकस्मिक उत्पन्न होने वाली उच्च विद्युत धारा से विद्युत साधित्रों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने में सक्षम होता है । अथवा किसी विद्युत हीटर की शक्ति 1100 W है । यदि इस हीटर के दोनों सिरों के बीच विभवान्तर 220 V है, तो परिपथ से प्रवाहित धारा ज्ञात कीजिए । इस परिपथ में…
पूरा अध्याय भार
इस कक्षा 10 विज्ञान पेपर का हर प्रश्न उसके NCERT अध्याय से मैप किया गया — पूरा विवरण:
यह पेपर 13 NCERT अध्यायों पर आधारित है। जीव जनन कैसे करते हैं (14%), विद्युत (12%) और अम्ल, क्षारक एवं लवण (11%) सबसे अधिक पूछे गए — मिलकर पेपर का 37%, और रिवीज़न शुरू करने के लिए अच्छी जगह।
- जीव जनन कैसे करते हैंसमाधान ↗8 प्रश्न14%
- विद्युतसमाधान ↗7 प्रश्न12%
- अम्ल, क्षारक एवं लवणसमाधान ↗6 प्रश्न11%
- कार्बन एवं उसके यौगिकसमाधान ↗5 प्रश्न9%
- जैव प्रक्रमसमाधान ↗5 प्रश्न9%
- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणसमाधान ↗4 प्रश्न7%
- प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तनसमाधान ↗4 प्रश्न7%
- मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसारसमाधान ↗4 प्रश्न7%
- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभावसमाधान ↗4 प्रश्न7%
- नियंत्रण एवं समन्वयसमाधान ↗3 प्रश्न5%
- धातु एवं अधातुसमाधान ↗2 प्रश्न4%
- आनुवंशिकतासमाधान ↗2 प्रश्न4%
- हमारा पर्यावरणसमाधान ↗2 प्रश्न4%
अध्याय मैपिंग पेपर के प्रश्नों से स्वतः निकाली गई है; एक से अधिक टॉपिक वाले प्रश्न को उसके प्रमुख अध्याय में गिना गया है।
कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न (80 अंक)
थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है और 3 घंटे चलता है (39 प्रश्न, कुछ में आंतरिक विकल्प के साथ)। खंड-वार संरचना:
| खंड | प्रश्न | प्रति अंक | कुल | प्रकार |
|---|---|---|---|---|
| A | 20 | 1 | 20 | बहुविकल्पीय + अभिकथन–कारण |
| B | 6 | 2 | 12 | अति लघु उत्तरीय |
| C | 7 | 3 | 21 | लघु उत्तरीय |
| D | 3 | 5 | 15 | दीर्घ उत्तरीय |
| E | 3 | 4 | 12 | प्रकरण-अध्ययन / स्रोत-आधारित |
| कुल | 39 | 80 | 3 घंटे |
संरचना CBSE 2023-24 नमूना-पत्र डिज़ाइन के अनुसार; प्रश्नों की भाषा सेट के अनुसार बदलती है।
और CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर देखें
अन्य विषय · 2024
इनके साथ तैयारी करें
इन पेपरों का उपयोग कैसे करें
- 1साल की शुरुआत में अध्याय-वार शुरू करें — जो विज्ञान अध्याय अभी पढ़ा हो, उसी के प्रश्न हल करें।
- 2परीक्षा से 2–3 महीने पहले पूरे समय-बद्ध पेपर हल करें: असली समय-सीमा में एक पूरा सेट, बिना नोट्स के।
- 3अंक योजना से स्व-जाँच करें, फिर हमारे मुफ़्त NCERT समाधान से हर गलती ठीक करें।
- 4अपने सबसे कमज़ोर अध्यायों को तब तक दोबारा हल करें जब तक बार-बार आने वाले प्रश्न-प्रकार सहज न लगें।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 पेपर — सामान्य प्रश्न
क्या यह असली CBSE कक्षा 10 विज्ञान 2024 बोर्ड परीक्षा पेपर है?
हाँ — यह CBSE द्वारा जारी किया गया वास्तविक 2024 बोर्ड प्रश्न पत्र, सेट 2 है। यह कोई सैंपल या मॉक पेपर नहीं है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान पेपर कितने अंक का है और कितनी देर का?
थ्योरी पेपर 80 अंक का, 3 घंटे में — पाँच खंडों (A–E) में 39 प्रश्न, MCQ से लेकर प्रकरण-अध्ययन तक।
इस 2024 विज्ञान पेपर में सबसे अधिक किन अध्यायों से प्रश्न हैं?
जीव जनन कैसे करते हैं (14%), विद्युत (12%), अम्ल, क्षारक एवं लवण (11%) इस सेट में सबसे अधिक पूछे गए अध्याय हैं — पूरा अध्याय भार ऊपर देखें।
इस पिछले वर्ष के पेपर का उपयोग कैसे करूँ?
पूरे पेपर को असली समय-सीमा में एक बैठक में हल करें, फिर हर उत्तर पाठ्यपुस्तक से जाँचें। कई वर्षों के सेट हल करने से यह समझ बनती है कि CBSE विज्ञान के प्रश्न कैसे बनाता है।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान के और पेपर कहाँ मिलेंगे?
कक्षा 10 विज्ञान के हर सेट और वर्ष कक्षा 10 विज्ञान बोर्ड पेपर पेज पर हैं, हर एक मुफ़्त PDF।